ब्यूटी बाथ के लिए टिप्स - Beauty Bath Tips



स्वास्थ्य और स्वच्छता दोनों का महत्व है। भारत में स्नान को संस्कार और पवित्रता से जोड़कर भी देखा जाता है। भारत ही नहीं, विश्व की दूसरी संस्कृतियों में भी स्नान को महत्व दिया गया है। यूनानी लोग पानी को ईश्वर का दिया उपहार मानते थे। भारत में आयुर्वेद में तमाम बीमारियों के उपचार हेतु अलग-अलग तरह के स्नान बताए गए है। गुलाब, दूध, शहद, हल्दी का उपयोग स्नान की लिए प्राचीन भारत में हमेशा से होता रहा है। शरीर में कुनकुने तेल की मालिश के बाद चन्दन का पेस्ट लगा मिलता है। इस समय बहुत से स्पा और हेल्थ क्लब खुल गए है, जिनमें तरह-तरह के स्नान उपलब्ध होते है, लेकिन हम चाहे तो घर पर भी आयुर्वेद में बताए तरीके से स्नान करके शरीर और मन को खूबसूरत अहसास दे सकते है। आइये हम यहाँ जानते हैं कि कितने प्रकार के स्नान होते हैं और इनके क्या फायदे हैं-
 ब्यूटी बाथ के लिए टिप्स - Beauty Bath Tips
  • सोडा बाथ :- लगातार धूप में रहने से त्वचा झुलस जाती है, ऐसे में सोडा बाथ आपकी त्वचा में ठंडक पहुंचाएगा और धूप से जली त्वचा के लिए सोडा बाय-कार्बोनेट से स्नान करें ।
  • हर्बल बाथ :- गेंदे की पत्तियां, संतरे या नींबू के छिलके या तुलसी जो भी मिले उसे पानी में डाल कर नहाये।
  • प्रोटीन बाथ:- नहाने के पानी में दूध मिलाकर नहाएं।
  • लेमन बाथ :-नींबू के रस की कुछ बूंदे पानी में डालकर नहायें।
  • विंटर बाथ :- सरसों पीस कर उबटन बना कर नहाने से पहले शरीर की मसाज करें और फिर नहाएं।
  • क्लींजिंग बाथ :- नहाने के पानी में ढेर सारा नमक मिलाकर नहाएं।
  • रिलैक्सिंग बाथ :- विनेगर (सिरका) को पानी में मिलाकर नहाएं।
ब्यूटी बाथ के लिए टिप्स - Beauty Bath Tips


यंग बने रहना है तो ऐसे पानी से लीजिए बाथ, नहीं पड़ेगी झुर्रियां
  • आप शायद ही जानते होंगे कि त्वचा के लिए एप्सम सॉल्ट बेहद फायदेमंद होता हैं। अगर आपके घर पर एप्सम सॉल्ट मौजूद नहीं है तो आप इसकी जगह समुद्री नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • एक या दो बड़े चम्मच समुद्री नमक को पानी में डालें। अब इस पानी से स्नान करें। याद रखें कि नहाने के लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी और अनडिफाइंड समुद्री नमक ही इस्तेमाल करें।
  • समुद्री नमक में प्राकृतिक रूप से शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने की क्षमता होती है। इससे नहाने के बाद आप एक दम ऊर्जा से भर जाएंगे। इसमें मौजूद कई मिनरल्स और पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा को जवां बनाए रखते हैं।
  • मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम जैसे कई मिनरल्स त्वचा के रोम छिद्रों में प्रवेश कर त्वचा की सतह को साफ करते हैं।


Share:

कोई टिप्पणी नहीं: