इन घरेलू टिप्स में छिपे हैं चेहरे के दाग-धब्बे को हटाने के नुस्खे



चेहरा गोरा करने का घरेलू उपाय - Gora Hone ke Upay - Home Remedies For Fair Skin
  1. चेहरे के काले दागों को मिटाने के लिए टमाटर के रस में रुई भिगोकर दागों पर मलें, काले धब्बे साफ हो जाएंगे।
  2. रोजाना सुबह एक गिलास टमाटर के रस में नमक, जीरा, काली मिर्च मिलाकर पीएं, चेहरे पर नारियल पानी लगाएं।
  3. आलू उबालकर छिलके छील लें और इसके छिलकों को चेहरे पर रगड़ें, मुहासे ठीक हो जाएंगे।
  4. जायफल को घिसकर दस पिसी काली मिर्च व थोड़े कच्चे दूध में मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाए, दो घंटे बाद चेहरा धो लें।
  5. त्वचा पर जहां कभी चकते हो उन पर नींबू का टुकड़ा रगड़े। नींबू में फिटकरी भरकर रगड़े। इससे चकत्ते हल्के पड़ जाएंगे और त्वचा में निखार आएगा।
  6. नींबू के छिलके गर्दन पर रगड़ने से गर्दन का कालापन दूर होता है।
  7. संतरे के छिलकों को सुखाकर पीस लें। इसमें नारियल का तेल व थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा कोमल बन जाती है।
  8. संतरे के छिलके व नींबू छिलके को बारीक पीसकर दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाने से निखार आ जाता है।
  9. मसूर की दाल और बरगद के पेड़ की नर्म पत्तियां पीसकर लेप करें अथवा दालचीनी पीसकर दूध की मलाई के साथ लगाएं।
  10. मुहांसों के दाग-धब्बे चेहरे पर ज्यादा हो तो दही का उबटन की तरह इस्तेमाल करें।
चेहरे को गोरा और सुंदर बनाने के 10 घरेलू नुस्खे
  1. अनानास और पक्के टमाटर को चेहरे पर फेस पैक बनाकर लगाने से धीरे धीरे गोरापन आता है।
  2. एलोवेरा जूस, एप्पल साइडर विनेगर और हल्दी, इन तीनों का मिश्रण चेहरे पर लगाने से त्वचा का सांवलापन दूर होता है।
  3. कहीं बाहर से आए हैं तो पहले चेहरे को अच्छे से धो ले ताकि त्वचा के छिद्रों में मैल ना भरी रहे।
  4. गोरा रंग पाने के लिए हल्दी और नींबू का रस का प्रयोग भी उत्तम है, ये उपाय तैलीय त्वचा वालो के लिए अच्छा है।
  5. तुलसी के पत्तों को पीसकर इसका लेप अपने चेहरे पर लगाने से चेहरा खिल उठेगा।
  6. दही, आंवला पाउडर, हल्दी और बेसन मिला कर इस में एलोवीरा जूस और थोड़ा नींबू का रस मिला कर के फेशियल पैक तैयार करें और चेहरे पर लगाये। इस उपाय से काले धब्बे साफ़ होंगे और त्‍वाचा मॉइस्चराइज़ होगी।
  7. दूध की मलाई, बेसन और हल्दी मिला कर एक लेप बना ले। इस लेप को अपने चेहरे पर अच्छे से लगाये। जिनकी त्वचा ऑयली है वो ये उपाय न करे, रूखी स्किन वाले इसे कर सकते है।
  8. पपीता चेहरे का रंग निखारने में कारगर है। कच्चा पपीता मृत कोशिकाओं को निकाल देने में सहायक है।
  9. भाप लेने से त्वचा के छिद्रों में भरे तेल, मिट्टी और डेड स्किन सेल्स आसानी से निकल जाते है चेहरा निखर जाएगा। ये स्किन केयर का सबसे बेहतर और आसान तरीका है।
  10. शहद, गुलाब की पंखुड़ी और दूध का लेप भी रंग साफ़ करने और चेहरे के निखार के लिए उपयोगी है।
 मिनटों में सुंदर बेदाग और निखरा चेहरा पाने के आसान घरेलू नुस्खे Get Fair Skin in 2 Minutes

खूबसूरत चेहरा पाने के घरेलू उपाय
  1. खाने पीने की बुरी आदतों से बचना चाहिये।
  2. तनाव मुक्त रहे और अच्छी नींद लेना चाहिये।
  3. पेट की बीमारियों से बचे और सुबह पेट साफ करने के लिए गरम पानी में थोड़ा नींबू का रस, शहद और अदरक का रस मिला कर पीना चाहिये।
  4. पौष्टिक भोजन खाए ताकि शरीर को जरुरी पोशाक तत्व मिलते रहे और त्वचा स्वस्थ रहे। इसलिए जरुरी है की तला हुआ मसालेदार फ़ास्ट फ़ूड खाने के बजाये विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर आहार ले।
  5. रोजाना 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए ताकि शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकल जाये।
  6. रोजाना व्यायाम करना चाहिये।
  7. सही समय पर भोजन करना चाहिये।
ऑयली त्वचा के उपाय कैसे करे
  1. चेहरे पर कच्चा आलू, खीरा या ककड़ी घिसने से भी फायदा मिलता है।
  2. बेसन, चावल का आटा, दही और हल्दी को मिलाकर लेप लगाने से भी स्किन से ऑयल खत्म हो जाता है और चेहरे पर निखार आता है। ये नुस्खा चेहरे से काले धब्बे और मुंहासे हटाने में उपयोगी है।
  3. शहद, पुदीना का रस और नींबू का रस भी ऑयली त्वचा से छुटकारा पाने के लिए अच्छा उपाय है।
  4. हल्दी, मुल्तानी मिट्टी और चंदन का लेप चेहरे की नमी सोख लेता है और स्किन ऑयल फ्री हो जाती है। इस घरेलू उपाय से स्किन टाइट हो जाती है जिससे आप हमेशा फ्रेश दिखेंगे। इस लेप को लगाने के 30 मिनट बाद चेहरा धो ले।
ऑयली त्वचा और रूखी त्वचा के लिए घरेलू उपाय | Home Remedy for Dry & Oily Skin in Hindi
रूखी त्वचा के घरेलू नुस्खे
  1. चेहरे की स्किन के लिए एलोवेरा एक अच्छा मॉइस्चराइजर है।
  2. दूध की मलाई में थोड़ी हल्दी मिला के लगाने से चेहरे का रंग गोरा होगा।
  3. शहद एक मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। चेहरे पर इसके इस्तेमाल से रूखी त्वचा का इलाज होता है।
  4. हल्दी और नारियल के तेल का लेप बनाकर लगाने से त्वचा मॉइस्चराइजर होती है, निखार आता है और फेस पर रौनक आती है।
चेहरे से पिम्पल्स मुहांसे हटाने के 10 आसान घरेलू उपाय और नुस्खे
चेहरे से पिम्पल्स मुहांसे हटाने के 10 आसान घरेलू उपाय और नुस्खे
  1. कपूर और नारियल तेल
    नारियल के तेल में कपूर मिला कर लगाने से पिम्पल्स के दाग धब्बे साफ़ होते है। ये लेप 10 – 15 मिनट लगाने के बाद चेहरे को धो ले, इस उपाय को 8 – 10 दिन करने पर पिम्पल के निशान साफ़ होने लगते है। 
  2. कील मुंहासे का देसी इलाज करेला
    एक बार ठीक होने के बाद अगर आप को फिर से मुंहासे निकलते है तो एक से दो करेले काट ले और इसे पानी में उबालकर ठंडा होने पर पिये। इस उपाय को निरंतर करने पर बार-बार मुंहासे निकलना बंद होगा। 
  3. गुलाब जल से पिंपल कैसे हटाए
    • गुलाब जल चेहरे को क्लीन करने में काफी उपयोगी है। गुलाब जल में काली मिर्च के दस से बारह दाने पीसकर मिलाएं और रात को चेहरे पर लगा कर सुबह गुनगुने पानी से चेहरे को धो ले। इस उपाय से स्किन पर निखार आता है और मुंहासे भी साफ़ होते है।
    • नींबू का रस गुलाब जल में मिला कर प्रयोग करने से भी चेहरे की गंदगी बाहर निकलती है।
  4. तुलसी और नींबू
    • तुलसी के ताज़ा पत्ते ले और सूखा कर इन्हें पीस ले और इसमें थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाए। तुलसी के इस उपाय से कील मुंहासे और झुर्रियां दूर होती है।
    • ऑयली त्वचा पर निम्बू रगड़ने से त्वचा की चिकनाई दूर होती है और पिम्पल्स भी साफ़ होते है। शहद को नींबू में मिला कर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाए और 15 – 20 मिनट के बाद धो ले। इस नुस्खे से चेहरे में निखार आता है और पिंपल ठीक होते है।
  5. पिंपल्स के लिए घरेलू उपाय नीम
    त्वचा ऑयली हो तो पानी में नीम के पत्ते उबालकर उससे चेहरे को धोए, इसके अलावा उबले हुए पत्तों को पीस कर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाए। नीम के साबुन से भी ऑयली त्वचा से राहत मिलती है। 
  6. पिम्पल्स की दवा है एलोवेरा
    त्वचा को फ्रेश और हेल्थी बनाये रखने में एलोवेरा भी कारगर है। आप चेहरे पर एलोवेरा जैल का प्रयोग कर सकते है। एलोवेरा के पत्ते को काट कर स्किन पर मल सकते है। इससे चेहरे पर जमा गंदगी साफ़ होती है। 
  7. पुदीना और आंवला
    • रात को आंवला पाउडर पानी में भिगो कर रख दे और सुबह चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और 10-15 मिनट के बाद चेहरे को धो ले। इस नुस्खे से चेहरे की झुर्रियां दूर होती है और चेहरे पर ग्लो आता है।
    • कील मुंहासे हाथ से फोड़ने पर इसके दाग धब्बे त्वचा पर रह जाते है। पिम्पल्स के दाग और निशान हटाने के लिए पुदीने को पीस कर एक पेस्ट बना ले और चेहरे पर लगाए। एक महीने तक इस उपाय को करने से चेहरा सुंदर और साफ़ होता है। 
  8. भाप से पिम्पल कैसे दूर करे
    चेहरे से पिम्पल्स निकालने के लिए ज़रूरी है की पहले त्वचा में जमा धूल मिट्टी के कण साफ़ करें। आप गरम पानी से चेहरे को भाप दे कर स्किन को क्लीन कर सकते है। आप पानी में निम्बू का रस भी मिला सकते है। 
  9. मुंहासे हटाने के उपाय बेसन से
    • थोड़ा सा कपूर, निम्बू का रस और हल्दी पाउडर तीन से चार चम्मच बेसन में मिला कर लेप बना ले और चेहरे पर लगाए। ये लेप जब सुख जाए तब इसे ठंडे पानी से धो ले।
    • बेसन को लस्सी या दही में मिला कर चेहरे पर लगाने से भी झाइयां और कील मुंहासे दूर होते है। 
  10. मुल्तानी मिट्टी और चंदन
    • चेहरे से कील मुंहासे, झुर्रियां और काले दाग धब्बे हटाने में चंदन एक उत्तम उपाय है। दूध और हल्दी पाउडर चंदन में मिलाकर उबटन बना ले। इस उबटन को त्वचा पर लगाने से स्किन की जलन और कील मुंहासों का इलाज कर सकते है।
    • मुलतानी मिट्टी का फेस पैक स्किन के लिए रामबाण है। चेहरे पर झुर्रियां, ब्लैकहेड्स, दाग धब्बे, गड्ढे, पिंपल्स या फिर कोई निशान हो, इसका घरेलू इलाज मुल्तानी मिट्टी से कर सकते है।


Share:

कोई टिप्पणी नहीं: