ये इण्डिया कम्‍यूनिटी है या पाकिस्‍तान PPP



मै कुछ दिनों से असक्रिय रहा, इसी बीच मुझे इण्डिया कम्युनिटी से बिना कारण बताए बाहर कर दिया गया। साथ ही साथ मैंने गांधी विषय एक प्रश्न को भी इस मंच से निकाल दिया गया। जो कि पूर्णात: गलत है। यह काम कम से कम इण्डिया कम्युनिटी का नही ही हो सकता है, सही आज अनुभव हुआ कि इंडिया में भी एक पाकिस्तान रहता है। अगर गांधी विषयक प्रश्‍न के कारण मुझे निकाला गया है तो यह और भी गलत कृत्‍य है। कयोकि मै एक स्‍वथ्‍य चर्चा चाह रहा था, और चर्चा वैसी ही चल रही थी।गांधी विषयक यह प्रश्न केवल आज का युवा मन टटोलने की कोशिस भर था। अगर स्वस्थ चर्चा होती है तो इसमें कम्‍यूनिटी ऑनर या मॉडरेटर को क्या आपत्ति हो सकती है? आज के दौर मे जब राम पर प्रश्न उठाया जा रहा है तो गांधी पर चर्चा से परहेज क्यों ? यह प्रश्‍न उठाने का मुख्‍य वह मुझे आपने ब्‍लाग http://pramendra.blogspot.com/ पर गांधी विषयक लेख http://pramendra.blogspot.com/2007/10/blog-post.html के लिये था। गांधी के ऊपर सच्‍चाई भरा लेख जल्‍द ही मै इसकी अगली कड़ी लेकर आने वाला हूँ। वैसे यह प्रश्‍न केवल एक इस ही कम्‍यूनिटी में नही रखा गया था। और आज भी सभी जगह चचाऐं हो रही है।



अगर मेरा यह प्रश्न इस कम्युनिटी में गलत था, तो मै स्वयं इस कम्‍यूनिटी में नहीं रहना चाहूँगा। पर मै अपनी पूरी बात जरूर रखूँगा। किंतु मुझे अपनी बात रखें बिना यहां से हटाना कायरता होगी। अगर यही कारण है मुझे हटाने कि तो मै स्‍वंय अपनी बात रख कर, 7 दिनों के भीतर इस कम्‍यूनिटी को छोड़ दूंगा। मुझे ऐसी छुई मुई कम्युनिटी का सदस्य कहलाने में शर्म आती है। सही एक बात तो है इस कम्युनिटी का नाम भारत नहीं रखा इण्डिया रखा है क्योंकि ऐसी घटिया अल्‍प विकसित सोच अंग्रेजों के इंडिया की ही हो सकती है।


जय हिन्‍द जय भारत



Share:

कोई टिप्पणी नहीं: