दशहरे का मेला और हमारी नींद



रविवार को इलाहाबाद के सिविल लाइन्स में दशहरे के मेले का आयोजन था, मेरी इस मेले में घूमने की कोई इच्छा नहीं थी, किंतु मित्रों के आग्रह को मै टाल नही सका, सर्वप्रथम मेले के लिये घर से अनुमति जरूरी थी, जो मुझे मिल गई थी। यह पहली बार मेरा ऐसा मेला था जिसमें मैंने रात्रि 1 बजे के बाद तक घूमता रहा। सर्वप्रथम मै पहुँचा तो मित्रों का प्रश्न था कि घर से कितने बजे तक समय लेकर आए हो ? मैंने 1 बजे तक का समय दे दिया था। रात्रि भर हम घूमते रहे, काफी मजा आया। हम कुछ मित्र करीब 1 महीने बाद मिल रहे थे, विभिन्न प्रकार के चर्चाओं में हमने भाग लिया।

रात्रि ढाई बज रहे थे तब मैंने कहा कि अब इस कार्यक्रम को समाप्त किया जाना चाहिए,कुछ की ना नुकुर के बाद कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा हुई। मुझे घर पहुँचते और सोते सोते 3.30 बज गये थे। करीब 5 बजे थे कि मेरी आंख खुल चुकी थी। मेरी आदत है कि मै एक बार 5 बजे जरूर उठ जाता हूँ। वैसा मेरे साथ उस दिन भी हुआ, कुल मिलाकर मै दो घंटे भी नही सो पाया था। सुबह पापा जी और दोनो भैया को गांव जाना था, किंतु पिछले दिन भइया रायबरेली गये थे तो उन्होंने जाने में असर्मथता व्यक्त कर दिया। पापा जी ने मुझे कहा मै भी असमर्थ ही था किन्तु जाने के लिए हामी भर दिया। गाड़ी और प्रतापगढ़ में मुझे काफी तेज नींद आ रही थी किन्तु मै सो पाने में सक्षम नही था। गॉंव पहुँचते 4 बज गये, और शाम 6 बजे पापा जी ने कहा कि आज रूका जाये कि चला जाये। मैने इलाहाबाद जाने के पक्ष में राय जाहिर की। क्योकि मै इतना थका हुआ था कि कुछ भी काम करने की स्थिति में नही था।

हम लोग करीब 6.30 गांव से इलाहाबाद की ओर चले और 9 बजे घर पहुँच गये, मेरी थकावट और नींद चरम पर था किन्तु गांव से लौटने के बाद 56 प्रकार की चर्चा शुरू हो गई और सोते सोते बज गए 12 और फिर सुबह 5 बजे जग गया। .........


शेष फिर


Share:

6 टिप्‍पणियां:

Anil Pusadkar ने कहा…

जहां चार यार मिल जाये वहीं रात हो गुलज़ार,जहां चार यार। ये फ़िल्मी गीत बताता है कि दोस्तों के मिलने पर समय गुजरने का पता ही नही चलता जैसे आपको नही चला।अक्सर ऐसा ही होता है।

बेनामी ने कहा…

सही है। घूमघाम लिये।

राजा कुमारेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा…

तीर स्नेह-विश्वास का चलायें,
नफरत-हिंसा को मार गिराएँ।
हर्ष-उमंग के फूटें पटाखे,
विजयादशमी कुछ इस तरह मनाएँ।

बुराई पर अच्छाई की विजय के पावन-पर्व पर हम सब मिल कर अपने भीतर के रावण को मार गिरायें और विजयादशमी को सार्थक बनाएं।

prakharhindutva ने कहा…

जानकर हर्ष हुआ कि आप भी इस्लाम और गाँधी के बारे में हमारे जैसे ही विचार रखते हैं। एक आलेख में तथ्यों पर चर्चा की है। कृपया टिप्पणी दें।
आपसे जानना चाहेंगे ब्लॉग को लोकप्रिय बनाने का माध्यम क्या है।

Abhishek Ojha ने कहा…

मेला में पिपिहरी ख़रीदे की नहीं?

योगेन्द्र मौदगिल ने कहा…

अभिषेक जी ने जो पूछा है उसका जवाब कब दे रहे हो प्यारे