आपसी प्रेम और भाईचारा प्रेरक प्रसंग



बहुत पुरानी कथा है। किसी गांव में दो भाई रहते थे।बडे की शादी हो गई थी। उसके दो बच्चे भी थे। लेकिन छोटा भाई अभी कुंवारा था। दोनों साझा खेती करते थे।
एक बार उनके खेत में गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई। दोनों ने मिलकर फसल काटी और गेहूं तैयार किया।
इसके बाद दोनों ने आधा-आधा गेहूं बांट लिया। अब उन्हें ढोकर घर ले जाना बचा था । रात हो गई थी, इसलिए यह काम अगले दिन ही हो पाता। रात में दोनों को फसल की रखवाली के लिए खलिहान पर ही रुकना था। दोनों को भूख भी लगी थी।
दोनों ने बारी-बारी से खाने की सोची। पहले बड़ा भाई खाना खाने घर चला गया। छोटा भाई खलिहान पर ही रुक गया। वह सोचने लगा- भैया की शादी हो गई है, उनका परिवार है, इसलिए उन्हें ज्यादा अनाज की जरूरत होगी।
यह सोचकर उसने अपने ढेर से कई टोकरी गेहूं निकालकर बड़े भाई वाले ढेर में मिला दिया। बड़ा भाई थोड़ी देर में खाना खाकर लौटा। उसके बाद छोटा भाई खाना खाने घर चला गया। बड़ा भाई सोचने लगा - मेरा तो परिवार है, बच्चे हैं, वे मेरा ध्यान रख सकते हैं, लेकिन मेरा छोटा भाई तो एकदम अकेला है, इसे देखने वाला कोई नहीं है। इसे मुझसे ज्यादा गेहूं की जरूरत है। उसने अपने ढेर से उठाकर कई टोकरी गेहूं छोटे भाई वाले गेहूं के ढेर में मिला दिया।
इस तरह दोनों के गेहूं की कुल मात्रा में कोई कमी नहीं आई। हां, दोनों के आपसी प्रेम और भाईचारे में थोड़ी और वृद्धि जरूर हो गई।


Share:

सूक्ति महाभारत से



कुर्वतो नार्थसिद्धिर्मे भवतीति ह भारत।
निर्वेदो नात्र कर्तव्यो द्वावन्यौ ह्रत्र कारणम्।। - वेदव्यास (महाभारत,वनपर्व, 32/50)

हे भारत! पुरुषार्थ करने पर भी यदि सिद्धि न प्राप्त हो तो खिन्न नहीं होना चाहिए, क्योंकि फल-सिद्धि में पुरुषार्थ के अतिरिक्त भी प्रारब्ध तथा ईश्वर कृपा दो अन्य कारण हैं।


Share:

महाकुंभ भगदड़ - मृतकों व घायलों की सूची



इलाहाबाद जंक्शन और कुम्भ मेले में भगदड़ निश्चित रूप से प्रदेश और केंद्र सरकार की विफलता को दर्शाता है, स्टेशन पर 6.50 पर घटना हुई किन्तु SRN अस्पताल में पहला शव/घायल रात 11.15 पर पंहुचा.. बेहद विचलित कर देने वाली SRN अस्पताल ये तस्वीरे है जहाँ संघ के स्वयंसेवकों ने प्रथम राहत कार्य किया, संघ के स्वयंसेवकों ने विभिन्न शहर के अस्पतालों व घटना स्थल पर रहत कार्य में सवेदना के साथ राहत कार्य में सहयोग किया.. विभाग प्रचारक मनोज जी, जिला प्रचारक आलोक जी, देवेन्द्र प्रताप सिंह , चिंतामणि जी, नागेन्द्र जी और अनेको स्वयंसेवकों सहित मैं SRN में थे, बेली और रेलवे अस्पताल में भी अपनी स्वयंसेवकों की टीम अन्य अधिकारियो के साथ काम कर रही थी

अगर आपके परिजन इलाहाबाद में है और उनका फ़ोन नहीं लग रहा हो तो घबराने की जरूरत नहीं है, यहाँ भारी जनसमुदाय होने के कारण संचार प्रणाली टीक काम नहीं कर रही है..

मृतक :-
1. उर्मिला देवी (70), पत्‍‌नी छोटे लाल, रामबाग, बक्सर 
2. बिपताबाई (60), पत्‍‌नी देवप्रसाद मझौली, जबलपुर
3. नत्थूलाल द्विवेदी (72), पिता दिवंगत श्रीराम द्विवेदी, आशा नगर, हरदोई 
4. संध्या शुक्ला (46), पत्‍‌नी राजेश कुमार, चकेरी, कानपुर
5. कामताबाई (65), पत्‍‌नी गोपीनाथ, औरंगाबाद, महाराष्ट्र
6. रामकला श्रीवास्तव, पुत्र गंगा प्रसाद, मेहंदीनगर, प्रतापगढ़
7. रामसुती, भिंड, मध्य प्रदेश 
8. शिवकुमारी, आरा, बिहार
9. आशा देवी, आरा, बिहार 
10. चौथी लाल मीणा (46), पुत्र सुखराम
11. बबिता (35)
12. शिवकुमार देवी (45), पत्‍‌नी रमेशचंद्र, कृष्णगढ़, आरा, बिहार
13. इंद्रा सना देवी पत्नी गुप्तेश्वर राय, चंदवा बिहार
 
 घायल :-
1. प्रवीण (25), सोनीपत, हरियाणा
2. राम निवास (45), सोनीपत, हरियाणा
3. पार्वर्ती (45), धनबाद, झारखंड
4. शेष बहादुर (32), सोन बिहार, दिल्ली
5. सुमित्रा (60), बिगर, कर्नाटक
6. छोटे लाल यादव (60), बक्सर, बिहार
7. मुनीश देवी (40), मॉडल टाउन, दिल्ली
8. राजेश गुप्ता (22), दिल्ली
9. शगुनबाई (35), बड़गांव
10. ज्योति (18), बड़गांव
11. देवकी यादव (55), झारखंड
12. बिल्लो (35), जौनपुर, उप्र
13. कृष्णादेवी (40), बक्सर, बिहार
14. कमलेश मिश्रा (40), नवादा, बिहार
15. शकुंतला (35)
16. सत्यम भावना (30)
17. शेष बहादुर (55)
18. शाहबहादुर (45), इटावा, उप्र
19. लक्ष्मी अवस्थी (35), फतेहपुर, उप्र
20. बिट्टन (55) सतना, मध्य प्रदेश
21. प्रवीण कुमार (40), सोनीपत, हरियाणा
22. सरस्वती (30), छिंदवाड़ा, छत्तीसगढ़
23. राजीव गुप्ता (50), फरीदाबाद, हरियाणा
24. राधिका देवी (40), मेहरौली, दिल्ली
25. शाकराबाई (40)
26. सनंत कुमार, मिश्र पुत्र राजकुमार मिश्र, विध्ववासिनी अकबरपुर बांदा, उप्र
27. लक्ष्मीकांत विमल (36), पुत्र कृष्णकांत विमल, लोहना मधुबनी, बिहार
28. रंजना झा (35), पत्‍‌नी नागेंद्र झा, कटवरिया, दिल्ली
29. सविता झा (42), पत्‍‌नी मणेश्वर झा, दिल्ली
30. बिट्ट (55), पत्‍‌नी सालिगराम सिविल लाइंस, सतना, मध्य प्रदेश
31. शुकनबाई (35), पत्‍‌नी मुनीश बड़ागांव रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश
32. ज्योति (12), पुत्री मुनीश बड़ागांव रीठी कटनी, मध्य प्रदेश


Share: