स्वास्थ्य रक्षक नींबू के फायदे और नुकसान



नीबू में ए, बी और सी विटामिनों की भरपूर मात्रा है-विटामिन ए अगर एक भाग है तो विटामिन बी दो भाग और विटामिन सी तीन भाग। इसमें -पोटेशियम, लोहा, सोडियम, मैगनेशियम, तांबा, फास्फोरस और क्लोरीन तत्त्व तो हैं ही, प्रोटीन, वसा और कार्बोज भी पर्याप्त मात्रा में हैं। विटामिन सी से भरपूर नीबू शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही एंटी आक्सीडेंट का काम भी करता है और कोलेस्ट्राल भी कम करता है। नीबू में मौजूद विटामिन सी और पोटेशियम घुलनशील होते हैं।
lemon-Dream-meaning
नींबू पानी पीने के फायदे
  1. गर्म पानी में नींबू का रस रात्रि में लेने से कब्ज दूर होती है।
  2. चक्कर और उल्टी आने पर नींबू के ऊपर नमक और हल्की सी काली मिर्च बुरक कर चूसने से लाभ मिलता है।
  3. नींबू कई फायदों से भरपूर होता है। नींबू हमारे शरीर के पीएच लेवल को सही स्तर पर बनाए रखने में मददगार होता है। वहीं नींबू में आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, पोटैशियम और जिंक जैसे मिनरल होते हैं, जो शरीर की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करते हैं। इसके साथ ही नींबू के सेवन से किडनी स्टोन बनने के खतरे को भी कम किया जा सकता है।
  4. नींबू का रस पानी में मिलाकर गर्मियों में पीने से गर्मी शांत होती है।
  5. नींबू का रस पूरे शरीर की सफाई करता है और पेट के कीड़ों को भी मारता है।
  6. नींबू की पत्तियां चूसने से हिचकी बंद हो जाती है।
  7. नींबू के रस में अदरक का रस मिलाकर और थोड़ी सी शक्कर मिलाकर पीने से पेट दर्द में राहत मिलती है।
  8. नींबू के रस में काली मिर्च, धनिया और भुना हुआ जीरा मिलाकर सेवन करने से पेट के विकार दूर होते हैं।
  9. नींबू के रस में सेंधा नमक मिलाकर कुछ दिन नियमित पीने से पथरी गल जाती है।
  10. नींबू के रस से दूध फाड़कर पनीर बनाया जाए तो पनीर अधिक पौष्टिक होता है।
  11. नींबू के सेवन से शुगर को नियंत्रित किया जा सकता है और इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर की इम्यूनिटी को भी बढ़ाने में सहायक है। नींबू के सेवन से शरीर को रिहाइड्रेट भी किया जा सकता है। वहीं इससे मसूड़ों से संबंधित समस्याओं से भी राहत पाई जा सकती है।
  12. नींबू दांतों की भी सुरक्षा करता है। नींबू के रस में थोड़ा सा नमक और दो बूंदें सरसों के तेल मिलाकर दांतों पर रगड़ने से दांत चमकदार होते हैं।
  13. नींबू में थियामिन, नयासिन, रिबोफ्लोविन, विटामिन बी- 6, विटामिन ई और फोलेट जैसे विटामिन्स मौजूद होते हैं। इन विटामिन्स की मदद से कब्ज, किडनी, खराब गला और मसूड़ों से जुड़ी परेशानियों से निजात मिलती है।
  14. नींबू में ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन और लिवर के लिए काफी अच्छा होता है।
  15. नींबू शरीर के पाचनतंत्र को ठीक बनाए रखता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत करने में मदद करता है। वहीं नींबू विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत है।
  16. नींबू स्वास्थ्य के लिए काफी सेहत फायदेमंद रहता है। नींबू में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
  17. पीलिया के रोगियों को नींबू का रस, पानी और शक्कर मिला कर देने से लाभ होता है।
  18. भोजनोपरान्त नींबू का टुकड़ा चूसने से पाचन क्रिया में मदद मिलती है।
  19. विटामिन सी की प्रचुरता के कारण गुर्दें, आंतें और फेफड़े ठीक ठाक रहते हैं।
  20. सब्जियों और दालों पर नींबू निचोड़ कर खाने से सब्जियों के स्वाद और पोषकता में वृध्दि होती है।
  21. स्वस्थ व्यक्ति भी नियमित नींबू का सेवन करता रहे तो रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।
  22. हृदय रोग और उच्च रक्तचाप के रोगियों को दिन में तीन बार नींबू पानी पीना लाभदायक है।
 
नींबू पानी पीने के कुछ नुकसान - नींबू निश्चित रूप से गुणकारी फल है, लेकिन इसके कुछ दुष्प्रभावों को नकारा नहीं जा सकता है जो निम्न है- 
  1. अगर आप बहुत ज़्यादा नींबू का रस पीते हैं तो आपका पेट खराब हो सकता है, क्योंकि खाने को पचाने वाले एसिड की मात्रा ज़्यादा होने से पेट में दर्द और जलन की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए नींबू के रस का ज़्यादा सेवन न करें।
  2. एक रिसर्च के मुताबिक, नींबू पानी में मौजूद एसिड टूथ एनमल को कमजोर बना देता है। नींबू में सिट्रस एसिड होता है जो दांतों की सबसे बाहरी परत को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए बहुत ज़्यादा नींबू पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।
  3. जिन लोगों को गैस या एसिडिटी की समस्या है उन्हें नींबू पानी नहीं पीना चाहिए, क्योंकि नींबू पानी पीने से पाचन क्रिया प्रभावित होती है और इससे एसिडिटी और गैस की समस्या और बढ़ सकती है।
  4. ज़्यादा नींबू पानी पीने से सीने में जलन की भी शिकायत हो सकती है। दरअसल, नींबू में मौजूद एसिड की वजह से ऐसा होता है। एसोफेगस और पेट जब सही तरीके से काम नहीं करता है और पेट से निकलने वाला एसिड वापस एसोफेगस में आ जाता है तो सीने में जलन होने लगती है ऐसे में आपको एसिड युक्त चीज़ों का सेवन नहीं करना चाहिए।
  5. नींबू पानी के ज़्यादा सेवन से माइग्रेन भी हो सकता है। जिन लोगों को अस्थमा की समस्या है यदि वो नींबू पानी का सेवन करते हैं तो उनकी समस्या और बढ़ सकती है।
  6. नींबू में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि शरीर में ज़रूरत से ज़्यादा विटामिन सी हो जाए तो यह आयरन को भी ज़्यादा अवशोषण करती है और आयरन की अधिक मात्रा शरीर के लिए हानिकारक साबित होती है।
  7. बहुत ज़्यादा नींबू पानी पीने से हड्ड‍ियां कमजोर हो जाती हैं, क्योंकि नींबू में मौजूद एसिड का हड्डियों पर बुरा प्रभाव पड़ता है, इसलिए बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से सलाह कर लें कि एक दिन में कितना नींबू पानी पीना चाहिए।
  8. यदि वज़न घटाने के लिए बहुत ज़्यादा ही गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पी रहे हैं तो आपको बार-बार पेशाब लगने की समस्या हो सकती है। बार-बार पेशाब जाने से शरीर में पानी की कमी हो जातती है। इतना ही नहीं नींबू-पानी के ज्यादा सेवन से पोटैशियम की कमी भी हो सकती है।


Share: