गांधीवाद खडा चौराहे पर !




मोहनदास करमचन्द्र गाँधी
मोहनदास करमचन्द गांधी

 

देश की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के द्वारा अलग-अलग समय के अलग-अलग नेतृत्व के संबंध को लेकर आज देश दुविधा में है। आज सम्पूर्ण देश सिर्फ यही सोच रहा है कि कांग्रेस तब ठीक थी अथवा अब। मैं बात कर रहा हूं आज से 75 साल पहले की घटना कि जब कांग्रेस का नेतृत्व अप्रत्यक्ष रूप से गांधी जी करते थे, तब जो स्थिति कांग्रेस में महात्मा गांधी की थी आज उससे भी बढ़कर सोनिया गांधी की है। व्यक्ति तथा उद्देश्य अलग-अलग है किन्तु घटना एक ही है उस समय भी संसद (नेशनल असेम्बली) में बम विस्फोट किया गया था आज भी संसद पर हमला किया गया है। तब हमला करने का मकसद देश भक्ति थी और आज वतन के साथ गद्दारी है।
आज संसद पर हमला एक वाले आतंकवादी की फांसी की माफ़ी वही पार्टी कर रही है जिसने वीर शहीदों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की फांसी माफ़ी का विरोध किया था, गांधी जी का कहना था कि मैं अहिंसा के मार्ग रोडा डालने वाले का समर्थन नहीं करूंगा, तब के देश भक्त अहिंसा के मार्ग में रोड़ा थे तो आज के गद्दार कौन शान्ति के कबूतर उडा रहे है? यह वही पार्टी है जब तीनों देशभक्तों को फांसी पर लटकाया जा रहा था तो कांग्रेस गा रही थी- साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल। तब से आज तक इस पार्टी ने कमाल करने में कहीं कमी नहीं की है, तब कांग्रेस में गांधीवादी के रूप में कमाल हो रहा था तो आज आतंकवादी के रूप में हो रहा है। आज कांग्रेस बीच चौराहे पर खडी है, वह तब से आज के दौर में 180 अंश पलट चुकी है। आज कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री फांसी का विरोध कर रहे है तो कांग्रेसी नेतृत्व मूक दर्शक बनी हुई है, तब भी कांग्रेस मूकदर्शक की भांति खडी थी जब पूरा देश गांधी जी से तीनों शहीदों की प्राणों की भीख मांग रहा था। पूरे देश को पता था कि गांधी जी ही वीर शहीदो भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी से बचा सकते है पर अपनी हठधर्मिता के कारण गांधी जी ने फांसी से माफ़ी बात नहीं की, अन्यथा गांधी ही वह नाम था जो अंग्रेजों से कुछ भी मनवा सकता था। उसके सिर पर भूत सवार था कि अहिंसा का, पर अहिंसा की नाक आगे अंग्रेजों ने कितनों का दमन किया तब कहां था गांधी की अहिंसा। आज उस पार्टी के एक मुख्य मंत्री आतंकवादी का समर्थन कर रहे हैं। कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी मौन हैं। इस मौन का अर्थ समर्थन माना जाए या असमर्थित। जहां तक पार्टी प्रवक्ता सिंघवी की बात है वे अपने बयान में मुख्यमंत्री का समर्थन कर चुके हैं। आज देश के समक्ष प्रश्न है क्या वही गांधी की कांग्रेस है यह फिर गांधी के आदर्श गांधी के साथ दफना दिये गये?
वह समय देश की आजादी का था देश के बच्चे की अपेक्षा थी कि गांधी जी इरविन पैक्ट में अपनी मांगों में भगत सिंह आदि की फांसी को माफ़ी की मांग रखें किंतु गांधी ने स्पष्ट कहा था इनकी माफी हिंसा को बढ़ावा होगी। हम हिंसा का समर्थन नहीं कर सकते। आज देश के प्रत्येक देश भक्त व्यक्ति की इच्छा है कि लोकतंत्र की हत्या करने वाले अभियुक्त को फांसी दी जाये, किन्तु आज का नेतृत्व कुछ और सोच रहा है। यही बात मन में खटकती है। प्रश्न उठता है कि क्या कांग्रेस सदैव देश की सामूहिक इच्छा के विपरीत काम करेगी? इससे तो यही प्रतीत होता है गांधीवाद दो अक्टूबर तक श्रद्धा के फूलों तथा नोटों पर फोटो तक ही सीमित रह गया है। और इन नेताओं ने गांधीवाद को वोट की खातिर चौराहे पर लाकर खडा कर दिया है। आज उनके वंशज गांधीवाद की नींव में मट्ठा डालने का काम कर रहे है । जो भूल गांधी ने तब की थी आज उनके वंशज कर रहे है।


Share:

भारत मे हिगिंस ने किया जोरदार वापसी आगाज



सनफीस्ट ओपन के फाइनल मे मार्टीना हिंगिस ने रूस की ओल्‍गा पचकोवा को सीधे सेटो में 6-0, 6-4 से मात्र 58 मिनट तक चले मैच में रहा दिया। ओल्‍गा पचकोवा के पास हिगिंस के किसी भी शॉट का जवाब नही था वह पहले सेट मे हिगिंस के तूफान के सामने कही भी न टिक पाई और दूसरे सेट मे तूफान थोडा कमजोर तो जरूर हुआ‍ किन्तु ओल्‍गा के लिए वह भी खतरनाक साबित हुआ। इससे पहले सेमी फाइनल मे स्विस मिस हिगिंस का मुकाबला भारतीय सनसनी सानिया मिर्जा से हुआ था जिसमें हैदराबादी पटाखा बिल्कुल फुस्स साबित हुई, और स्विस मिस ने सानिया को 56 मिनट चले मैच मे सीधे सेटो मे 6-1, 6-0 से बुरी तरह से हरा दिया।

भारत मे हिगिंस ने किया जोरदार वापसी आगाज

हिंगिस और सानिया के बीच हुआ मैच मेरा हिंगिस के द्वारा खेला गया तथा मेरा देखा गया पहला मैच था इस लिये यह कुछ खास भी था क्योंकि जब हिगिस खेलती तो मेरे घर मे केबल कनेक्शन नही था जब केबल आया तो हिगिंस ने संन्यास ले लिया था। मार्टीना का सन्यास लेना मेरे लिये किसी सदमे से कम नहीं था, क्योंकि जिसके खेल को मैंने कभी समर्थन किया वह स्टेफी ग्राफ और मोनिका सेलेस के साथ मार्टीना हिंगिस ही थी।
आज मेरे सामने एक और असमंजस था एक तरफ सानिया तो दूसरी तरफ स्विस मिस हिगिंस किसका समर्थन करूँ? एक तरफ भारत की सानिया तो दूसरी तरफ हिगिंस जिसका मैंने हर पल 1997 से समर्थन करता चला आया। अत: मैंने हिगिंस का समर्थन करना उचित समझा क्योंकि जिसका मैंने हर पल समर्थन किया है उसका साथ मैं नहीं छोड़ सकता। मेरे घर में दो गुट बन गये थे एक तरफ भइया सानिया को भारत की होने के कारण उसके शर्टो पर ताली बजा रहे थे तो दूसरी तरु मैं हिगिंस के शर्टो पर मै परन्तु ताली मैंने ही सर्वाधिक बजाई और फाइनल तक बजाता रहा।
हिगिंस के विश्व स्तरीय खेल के आगे सानिया और पचकुवा की एक न चली और हिगिंस न सनफीस्ट ओपन जीत लिया। हिगिंस के जीतने के साथ साथ भारत के टेनिस इतिहास में एक ने स्वर्णिम अध्याय लिखा गया। यह खिताब हिगिस को भारत की उन यादों से जोड़ दिया जो वह कभी न भूलना चाहेगी। क्योंकि यह संन्यास के बात दूसरा खिताब था, जो उनके मनोबल में वृद्धि करेगा। वैसे उम्मीद कम है कि अगले बार हिगिंस भारत आएगी पर इंतजार रहेगा। हिगिंस के इस शानदार प्रदर्शन से लगता है कि वह अगले वर्ष जरूर अपना शीर्ष स्थान पुन: प्राप्त कर लेगी और अपना प्रिय ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन जरूर जीतेगी।
मार्टिना हिंगिस और सानिया के प्रशंसकों के नई सूचना 25 सितंबर से शुरू हो रहे हनसोल कोरियन ओपन में सानिया का मुकाबला हिगिंस से दूसरे दौर में फिर से हो सकता है। अगर दोनों अपने पहले दौर के मुकाबले को जीतते है तब? और क्या सानिया अपनी दोनो (दुबई और कोलकाता) हार का बदला ले पाती है? और क्या हिगिंस सानिया पर अपनी श्रेष्ठता जारी रख पाती है?
जीत की बधाई सहित कोलकाता में फिर इंतजार रहेगा।



Share: