समय/वक्त पर महान लोगो के सर्वश्रेष्ठ विचार



समय/वक्त पर महान लोगो के सर्वश्रेष्ठ विचार
  1. अगर हम जीवन में कुछ हासिल करना चाहते है, कुछ बनना चाहते है, तो आपके लिए ये अनिवार्य है की, आप समय की कीमत को समझें। – ज्ञानी पण्डित
  2. अतीत की ओर बार-बार देखने पर एक समस्या यह आ सकती है कि हमारा भविष्य भी हाथ से निकल जाएगा। - माइकल सिबेन्को
  3. अपने मिनटों का ध्यान रखें, घण्टे अपना ध्यान खुद रख लेंगे। -लॉर्ड चेस्टरफील्ड
  4. अपने समय को बर्बाद करने वाले लोग ही सबसे पहले समय की कमी का रोना रोते हैं। - जीन डी ला ब्रुयर
  5. अभी आराम करने का समय नहीं है। अभी साहस और सहनशीलता का समय है। - विन्सटन चर्चिल
  6. अमीर बनने का मतलब है पैसा होना, बहुत अमीर बनने का मतलब समय होना। – मार्गरेट बोनानो
  7. अमीर लोग समय में निवेश करते हैं, गरीब लोग धन में निवेश करते हैं। – वॉरेन बफ़ेट
  8. आधुनिक युग की सबसे महत्वपूर्ण मशीन, रेल का इंजन नहीं, बल्कि घड़ी है। – लुईस ममफोर्ड
  9. आप विलम्ब कर सकते हैं पर समय नहीं करेगा।- Benjamin Franklin बेंजामिन फ्रैंकलिन
  10. जब आपके पास इसे सही से करने का समय नहीं है तो इसे खत्म करने का समय कब होगा? - जॉन वूडेन John Wooden
  11. जब तक आप अपना मूल्य नहीं समझेंगे तब तक आप अपने समय की महत्ता नहीं समझेंगे। जब तक आप अपने समय की महत्ता नहीं समझेंगे आप उसका कुछ नहीं करेंगे। - एम स्कोट पेक
  12. जब संदेह में हों, तो और समय लें।- जॉन जिमरमैन John Zimmerman
  13. जब हम अपनी पसंद का काम कर रहे होते हैं, तब समय की परवाह नहीं करते। कम से कम इस क्षण में तो समय का अस्तित्व नहीं रहता और हम सचमुच स्वतंत्र होते हैं। - मार्सिया वीदर
  14. जिसे जो काम जब करना चाहिए, उस समय उसी काम को करना समय का प्रबंधन है। - डॉ। विजय अग्रवाल
  15. जो लोग अपने समय का सबसे बुरा उपयोग करते हैं, वही सबसे पहले इसकी कमी का रोना रोते हैं। – जीन डे ला ब्रुयर
  16. जो लोग मौज-मस्ती के लिए समय नहीं निकाल पाते वो देर-सबेर बीमारी के लिए समय निकाल लेते हैं।- जॉन वानामैकर John Wanamaker
  17. जो सबसे ज्यादा जानते है, वह बर्बाद समय के लिए सबसे ज्यादा दुखी होते है। – दॉते
  18. टाइम मैनेजमेंट दरअसल बहुत से छोटे बिजनेस मालिकों के लिए समस्या होती है और इसका प्रमुख कारण यह है की उन्हें बहुत सारा काम ख़ुद करना पड़ता है – छोटे कामों से लेकर बड़े कामो तक सबकुछ। – नॉर्मन स्केरबरो
  19. दीवार को इस आशा से पीटने में अपना समय नष्ट मत करो कि वह दरवाजे में बदल जाएगा। - बाल्टसर ग्रेसियन
  20. पीछे मत देखो और भविष्य का सपना भी मत देखो। इससे न तो बीता हुआ वापस मिलेगा और न ही तुम्हारे सपने पूरे होंगे। तुम्हारा कर्तव्य, तुम्हारा पुरस्कार और तुम्हारा भाग्य वर्तमान क्षण में मौजूद है। - डेग हैमरस्कोल्ड
  21. पैसा बर्वाद करने से बस आपके पास पैसा नहीं होगा , लेकिन समय बर्बाद करके आप ज़िन्दगी का एक हिस्सा खो देते हैं। - माइकल लीबोईफ Michael LeBoeuf
  22. प्रतिदिन कुछ न कुछ करो। यह तुम्हें धीरे-धीरे अच्छे भविष्य के निकट ले जाएगा। - डॉग फॉयरबॉघ
  23. बीता हुआ समय कभी वापस नहीं आता। - बेंजामिन फ्रैंकलिन Benjamin Franklin
  24. बीते समय के लिए मत रोइए , वो चला गया , और भविष्य की चिंता करना छोड़ो क्यूंकि वो अभी आया ही नहीं है , वर्तमान में जियो , इसे सुन्दर बनाओ। - गौतम बुद्ध
  25. बुरी ख़बर यह है की समय उड़ता है, अच्छी खबर यह है की आप इसके पायलट हैं। – माइकल आल्थेसुलर

  26. भविष्य की चिंता में खुद को मत डुबोये अभी जो पल मिला है उससे जीइए। - फ्रेडरिक शीलर Friedrich Schiller
  27. भविष्य के बारे में सबसे अच्छी चीज ये है कि वो एक एक दिन कर के आता है। - अब्राहम लिंकन Abraham Lincoln
  28. मुझे घड़ी पर शासन करना है, उससे शासित नहीं होना। - गोल्डा मेयर Golda Meir
  29. मुझे ये लगता है कि समय सभी चीजों को परिपक्व कर देता है; समय के साथ सभी चीजें उजागर हो जाती हैं; समय सत्य का प्रणेता है। - फ़्रन्किओस राबेलैस Francois Rabelais
  30. मेरा समय अब है।- John Turner
  31. मेरे विचार से, अपने जीवन में कुछ शांत समय बिताना बहुत आवश्यक है। - मरिएल हेमिंग्वे Mariel Hemingway
  32. मैंने ज़िन्दगी के लिए कुछ समय निकाल लिया।- James L. Brooks
  33. यदि आप एक समय दो कार्य कर रहे हैं तो इसका अर्थ है कि आप दोनों ही कार्य नहीं कर रहे हैं। - पब्लियस सायरस
  34. यदि तुम अपने अनुभव का उपयोग बुद्धिमानी के साथ करते हो, तो तुम्हारा कोई भी समय व्यर्थ नहीं जाता। - ऑगस्ट रोडिन
  35. यदि तुम अपने समय का भरपूर उपयोग करना चाहते हो, तब तुम्हें जानना होगा कि तुम्हारे लिए सबसे जरूरी क्या है। फिर तुम उसको अपना सब कुछ दे दो। - ली इयाकोका
  36. ये जानिये की जो समय आपको मिला है उसे कैसे जियें। - डारियो फ़ो Dario Fo
  37. लोग समय नष्ट करने की बात करते हैं, जबकि धीरे-धीरे समय उन्हें नष्ट करता रहता है। - डीओंन बौसीकाउल्ट Dion Boucicault
  38. वही व्यक्ति अपने जीवन का एक घंटा बर्बाद करने का दुस्साहस कर सकता है जिसने जीवन की कीमत नहीं जानी है। - चार्ल्स डार्विन
  39. वो जो अपना भविष्य आनंदमय बनाना चाहता है उसे अपना वर्तमान नहीं बर्बाद करना चाहिए। - रोजर बार्ब्सन
  40. व्यस्त रहना महत्वपूर्ण नहीं है, क्योंकि चीटियाँ भी व्यस्त रहती हैं, महत्वपूर्ण यह है कि आप किस कार्य में व्यस्त हैं? - हेनरी डेविड
  41. सफलता और असफलता के बीच की सबसे बड़ी विभाजक रेखा को इन पाँच शब्दों में बताया जा सकता है कि 'मेरे पास समय नहीं है।' - फील्ड
  42. समय आपके जीवन का सिक्का है। आपके पास बस यही एक सिक्का है, और सिर्फ आप ही तय कर सकते हैं कि इसे कैसे खर्च करना है। सावधान रहिये नहीं तो आपके लिए और लोग इसे खर्च कर देंगे। - कार्ल सैंडबर्ग
  43. समय एक दिशा में बढ़ता है, यादें दूसरी। - विल्लियम गिब्सन William Gibson
  44. समय के उपयोग के बारे में समझदार बनो। जीवन में प्रश्न यह नहीं है कि हमारे पास समय कितना है? प्रश्न यह है कि हम इसका करते क्या हैं? -अन्ना रॉबर्टसन ब्राउन
  45. समय धन से अधिक मूल्यवान है। आप अधिक धन तो पा सकते है, लेकिन अधिक समय कभी नहीं पा सकते। – जिम रॉन
  46. समय धन है। - बेंजामिन फ्रैंकलिन Benjamin Franklin
  47. समय वो स्कूल है जिसमे हम सीखते हैं, समय वो आग है जिसमे हम जलते हैं। - डेलमोर स्वार्त्ज़ Delmore Schwartz
  48. समय वो है जिसे हम सबसे ज्यादा चाहते हैं, पर जिसे हम सबसे गलत तरीके से उपयोग करते हैं।- विल्लियम पेन William Penn
  49. समय सबसे बुद्धिमान सलाहकार है। - पेरिक्लेस Pericles
  50. समय, जिसके दांत सब कुछ चबा जाते हैं, वो सत्य के सामने शक्तिहीन है। - थोमस हक्सले Thomas Huxley
  51. समय-प्रबंधन की कला को सीखने के बाद तुम इस सत्य को समझ सकोगे कि ज्यादातर लोग अपनी सालाना उपलब्धियों का बहुत अधिक अनुमान लगाते हैं और दस वर्षों की उपलब्धियों का कम अनुमान लगाते हैं। - एन्थोनी रॉबिन्स
  52. सामान्य आदमी समय को काटने के बारे में सोचता है, जबकि महान व्यक्ति सोचते हैं इसके उपयोग के बारे में। - फ्रेंक्लिन
  53. सेचने-विचारने में समय लगाओ। जैसे ही काम करने का समय आता है, सोचना बंद करके करने लगो। - आन्द्रे जैक्सन
  54. हम जितना ज्यादा करते हैं, उससे ज्यादा कर सकते हैं। हम जितने ज्यादा व्यस्त रहते हैं, इतने ही ज्यादा मस्त रहते हैं। - विलियम हेज़लिन
  55. हमारे पास केवल यही क्षण है, जो हमारे हाथ में तारे की तरह जगमगा रहा है और बर्फ की तरह पिघल रहा है। - मैरी बी रे
  56. हर समय की तरह ये समय भी अच्छा है, बशर्ते हम जानते हों की इसका क्या करें। – रेल्फ़ वाल्डो एमर्सन
Hindi Quotes About Time ~ समय से जुडी हुयी कहावतें
  1. अक्सर एक औसत प्रतिभा का आदमी प्रतिभावान से आगे निकल जाता है, बशर्ते कि वह समय को समझ ले।
  2. अगर आप जीवन में कुछ हासिल करना चाहते हैं, कुछ बनना चाहते हैं, तो आपके लिए ये अनिवार्य है कि आप समय की कीमत को समझे।
  3. अगर आप नहीं तो फिर कौन ? अगर अभी नहीं तो फिर कब ? तो जो भी हो शुरू करो अब।
  4. अगर जिंदगी मैं बुरा वक्त ना आए तो हम अपनों में पराये और परायों में अपने कभी नहीं ढूंढ पाएंगे।
  5. अच्छा वक्त जरूर आता है मगर वक़्त पर ही आता है।
  6. अच्छा समय अच्छी यादें लाता है और बुरा समय अच्छी सीख। - बेनामी
  7. अजीब बात है दूसरे की मदद करने का समय किसी के पास नहीं है पर दूसरे के काम में अडकले डालने का समय सबके पास है।
  8. अपने लक्ष्य को इतना महान बना दो की व्यर्थ के लिए समय ही न बचे।
  9. आप के पास अपने सपनों को हकीकत देने का समय केवल आज का ही है, कौन जाने कल आपके पास समय हो या न हो!
  10. आप बिलंब कर सकते हैं, पर समय नहीं करता।
  11. आप यह नही कह सकते कि आपके पास समय नहीं हैं क्योकि आपको भी उतना ही समय ( घंटे मिलता हैं जितना समय महान और सफल लोगो को मिलता हैं।
  12. आप ये कारण दे सकते है की आपके पास समय नहीं था। लेकिन सच बात तो ये है, की आप के पास उतना ही समय था। जितना की मदर टेरेसा, महात्मा गांधी, धीरूभाई अंबानी, और सचिन तेंदुलकर के पास था।
  13. आपका जीवन जितना सरल होगा, जितना सादा होगा, आपके पास उतना ही अधिक समय होगा।
  14. आपके पास अपने सपनों को हकीकत देने का समय केवल आज का ही हैं कल कौन जाने आपके पास समय हो न हो।
  15. इंतजार मत करो , जितना तुम सोचते हो समय उससे कहीं ज्यादा तेजी से बीतता जा रहा है।- बेनामी
  16. इन्तजार मत करों, जितना तुम सोचते हो जिन्दगी उससे कहीं ज्यादा तेजी से निकल रहीं हैं।
  17. इस दुनिया में समय सबसे बलवान होता है।
  18. उन चीजों के बारे में सोचकर अपना समय बर्बाद न करें जिसे आप बदल नहीं सकते। आप उन चीजों के बारे में सोचिए जो आप कर सकते हैं जो आप बदल सकते हैं।
  19. एक अच्छा रवैया एक अच्छे दिन का निर्माण करता है, और एक अच्छा दिन एक अच्छे महीने का , और एक अच्छा महीना एक अच्छे साल का, और एक अच्छा साल एक अच्छे जीवन का निर्माण करता है। - बेनामी
  20. एक आम व्यक्ति के जीवन के सबसे दुखद शब्द है, की मै वो काम कर सकता था…
  21. एक मिनट में जिन्दगी नही बदलती, पर एक मिनट सोचकर लिया गया फ़ैसला पूरी जिन्दगी बदल देता हैं।
  22. एक वक्त था जब हम सोचते थे कि हमारा भी वक्त आएगा और एक ये वक़्त है कि हम सोचते हैं कि वो भी क्या वक्त था।
  23. ऐसे बहुत कम लोग होते हैं, जो बुरे वक्त में भी आपसे सम्पर्क नहीं तोड़ते हैं।
  24. कठिन समय में समझदार व्यक्ति रास्ता खोजता हैं और कायर व्यक्ति बहाना।
  25. कभी मत कहो कि तुम्हारे पास पर्याप्त समय नहीं है। तुम्हारे पास भी हर दिन में बिल्कुल उतने ही घंटे हैं, जितने कि हेलन केलर, पास्चर, माइकल एंजेलो, मदर टेरेसा, लियोनार्दो दा वींसी, थॉमस जेफर्सन और अल्बर्ट आइंस्टीन को दिए गए थे। - एच। जेक्सन ब्राउन
  26. कल का अर्थ है वह समय जो काल के हाथ में है। बीता हुआ कल हाथ से निकल चुका है, वर्तमान बीतता जा रहा है और आने वाले कल को किसने देखा है। कल के चक्कर में वर्तमान को बर्बाद करने वाले लोग बर्बाद हो जाते हैं।वर्तमान बर्बाद → सबकुछ बर्बाद
  27. कल क्या होगा ये किसी नहीं पता – जिंदगी एक सफर है , जिसमें किसी भी चीज़ की कोई गारंटी नहीं है। - बेनामी
  28. कहते हैं कि बुरा वक्त सबका आता हैं, कोई निखर जाता हैं तो कोई बिखर जाता हैं।
  29. कहते हैं कि वक्त सारे घाव भर देता हैं पर सच तो यहीं है कि हम दर्द के साथ जीना सीख जाते हैं।
  30. कितना भी पकड़ लो फिसलता जरूर हैं, ये वक्त हैं साहब बदलता जरूर हैं।
  31. कुछ करना ही समय को साधना है।
  32. कुछ ख़ास रिश्ते कुछ ख़ास समय में परखे जाते हैं – औलाद – बुढ़ापे में, पत्नी – गरीबी में, दोस्त – मुसीबत में, रिश्तेदार – जरूरत में…
  33. कैलेण्डर से मूर्ख मत बनो। कैलेण्डर में उतने ही दिन होते हैं, जितने का तुम उपयोग कर पाते हो। एक आदमी साल भर में से केवल एक सप्ताह हासिल कर पाता है, जबकि दूसरा एक सप्ताह में साल भर पा लेता है। - चार्ल्स रिचर्ड्स
  34. 'कैसे' के बारे में सोचने वाला व्यक्ति प्रभावशाली तरीके से समस्याओं को सुलझा लेता है, क्योंकि वह व्यर्थ के 'यदि' में समय नष्ट नहीं करता। - नार्मन विन्सेन्ट पील
  35. कोई इतना अमीर नहीं, कि अपना पुराना वक्त खरीद सके कोई इतना गरीब नहीं की अपना आने वाला वक्त ना बदल सके।
  36. कोशिश बंद → असफलता
  37. क्योंकि वक्त हमें मुफ्त में मिल जाता है, इसलिए हम इसका महत्व नहीं समझते हैं। अगर इसके लिए हमें कीमत चुकानी पड़तीं, तो हम इसका बिल्कुल भी अपमान नहीं करते।
  38. गुजरे हुए कल पर अफ़सोस करने वालों का वर्तमान भी गुजर जाता है। और अक्सर लोगों को इस बात का एहसास कभी नहीं होता है।
  39. जब आप गुजरे समय पर अफ़सोस कर रहे होते हैं, उस वक्त भी समय गुजर रहा होता हैं।
  40. जब आपका वक्त अच्छा चल रहा हो, तो खुद को घमंड का शिकार होने से बचाइए।
  41. जब आपके पास किसी काम को सही से करने का समय नहीं है तो इसे खत्म करने का समय कब होगा।
  42. जवानी सबसे महत्वपूर्ण समय होता है, लेकिन इसी समय ज्यादातर लोग बड़ी-बड़ी गलतियाँ करते हैं।

  43. जिंदगी बदलने का मौका बार-बार नहीं मिलता है।
  44. जिन चीजों को मनुष्य ख़र्च करता है, उनमें समय सबसे मूल्यवान है।
  45. जिन्दगी में अगर बुरा वक्त नहीं आता तो अपनों में छुपे हुए गैर और गैरों में छुपे हुए अपने कभी नजर नहीं आते।
  46. जिस तरह आप पैसों का नियोजन करते है, उसी तरह समय का भी कीजिये।
  47. जिसने वक्त बर्बाद किया होता है, वह बाद में अपनी गलती पर पछताता है। लेकिन तब वह कुछ भी करने में सक्षम नहीं होता है।
  48. जो लोग समय का सम्मान नहीं करते, तो समय भी उनका सम्मान नहीं करता और नष्ट कर देता है!
  49. ज्यादातर लोग प्रतिभा और साधन होने के बावजूद केवल इसलिए असफल हो जाते हैं, क्योंकि वो मंजिल से थोड़ी दूर पहले कोशिश करना बंद कर देते हैं।
  50. तुम्हारा पास समय बहुत कम है ,किसी दूसरे का जीवन जीने में इसे बर्बाद न करें। - बेनामी
  51. तुम्हें देर हो सकती है, लेकिन समय को नहीं। - बेंजामिन फ्रैंकलिन
  52. दुनिया में जितनी भी चीजें हैं, उन सभी में समय समाया हुआ है।
  53. दुनिया में सबसे बहुमूल्य चीज सिर्फ़ और सिर्फ़ वर्तमान समय हैं, क्योकि इसे एक बार खोकर हम दुबारा हासिल नहीं कर सकते।
  54. दूसरों की अपेक्षा आपको सफलता यदि देर से मिले निराश नहीं होना चाहिए यह सोचिये की मकान बनाने से ज्यादा समय महल बनाने में लगता है।
  55. ना मोहब्बत ना दोस्ती के लिए, वक्त रुकता नहीं किसी के लिए।
  56. परिवर्तन से डरना और संघर्ष से कतराना मनुष्य की सबसे बड़ी कायरता हैं, जीवन का सबसे बड़ा गुरू वक्त होता हैं, क्योकि जो वक्त सिखाता है वो कोई नहीं सिखा सकता हैं।
  57. प्यार की गहराई की सीमा तब पता चलती हैं जब बिछड़ने का समय होता है।
  58. प्रकृति के सब काम धीरे-धीरे होते है।- बेनामी
  59. बुरा समय आपके जीवन के उन सत्यों से सामना करवाता है, जिससे अपने अच्छे समय में कभी कल्पना भी नही की होती है!
  60. बुरी खबर है कि समय उड़ रहा है, लेकिन अच्छी खबर यह है कि तुम इसके पायलट हो।
  61. बुरे वक्त में भी एक अच्छाई होती है जैसे ये आता है फालतू के दोस्त विदा हो जाते हैं।
  62. मां! तुम्हारे आंचल में वक्त भी ठहर जाता है।
  63. मिली थी जिंदगी किसी के काम आने के लिए, पर वक्त बीत रहा है कागज के टुकडे कमाने के लिए।
  64. मूर्ख इंसान जो काम अंत में करता है, बुद्धिमान इन्सान उसी काम को तुरंत करता है, दोनों भी एक ही काम करते है, फर्क तो बस समय का होता है।
  65. यदि आप समय का महत्व नहीं जानते तो आपका जन्म कुछ बड़ा करने के लिए नहीं हुआ।
  66. वक्त का पता नहीं चलता है अपनों के साथ पर अपनों का पता चल जाता है वक्त के साथ।
  67. वक्त जैसा भी हो अच्छा या बुरा बदलता जरूर हैं इसलिए अच्छे वक्त में कुछ ऐसा गलत मत करो कि बुरे वक्त में लोग आपका साथ छोड़ दें।
  68. वक्त बदल जाता है इंसान बदल जाते हैं वक्त वक्त पे रिश्तो के अंदाज़ बदल जाते हैं।
  69. वक्त भी सिखाता है और टीचर भी, पर दोनों में फर्क सिर्फ इतना है कि टीचर सीखा कर इम्तेहान लेता है और वक़्त इम्तिहान लेकर सिखाता है।
  70. वक्त से लड़कर जो अपनी तकदीर बदल दे, इंसान वही जो हाथों की लकीर बदल दे, कल क्या होगा कभी ना सोचा, क्या पता कल खुद अपनी तस्वीर बदल दे।
  71. वक्त, दोस्त और रिश्ते ये वो चीजें हैं जो हमें मुफ़्त मिलती हैं मगर इनकी कीमत का तब पता चलता है जब ये कहीं खो जाती हैं।
  72. व्यक्ति समय के महत्व को पूरी तरह तब समझता है, जब इसके लिए बहुत कम समय बचा रहता है। सभी लोगों के जीवन की सबसे बड़ी सम्पित्ति उसके उत्पादक जीवन के खत्म न होने वाले वर्ष होते हैं।
  73. व्यस्त होना ही काफ़ी नहीं है, व्यस्त तो चीटिया भी होती हैं, सवाल यह है की आप किस काम में व्यस्त हैं।
  74. शास्त्रों का ज्ञान असीमित है और सीखने के विषय बहुत सारे है, हमारे पास सीमित समय है और सीखने की राह में कई बाधाऍ है, इसलिए सीखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज ही चुनें, जिस तरह हंस दूध में मिले पानी को छोड़ देता हैं और सिर्फ दूध पिता है। – चाणक्य
  75. संबंधों को निभाने के लिए समय निकालियें वरना जब आपके पास समय होगा, तब तक शायद संबंध ही ना बचे।
  76. समय अच्छा हो तो आपकी गलती भी मजाक लगती हैं, और समय ख़राब हो तो मज़ाक भी गलती बन जाती हैं।
  77. समय अनमोल है, क्योंकि समय ही जीवन में एकमात्र ऐसी चीज है, जो सीमित है।
  78. समय उन लोगों को मूल्यहीन बना देता है, जो समय की इज्जत नहीं करते हैं।
  79. समय एक दिशा में बढ़ता है।
  80. समय और ज्वार किसी का इंतजार नहीं करते।
  81. समय का मतलब होता है, वर्तमान। भूतकाल और भविष्य तो केवल मृगमरीचिका होती है।
  82. समय का वही टुकड़ा आपका अपना होता है, जिसका आप उपयोग करते हैं।
  83. समय किसी की प्रतीक्षा नहीं करता। - बेनामी
  84. समय की कीमत समाचार पत्र से पूछो जो सुबह चाय के साथ कीमती होता है लेकिन रात को रद्दी हो जाता है।
  85. समय के साथ चलना सीखिए।
  86. समय के साथ चलने वाले लोग हीं बड़ी सफलता सफलता पाते हैं, क्योंकि जो भी समय के साथ नहीं चलता है…।। समय उसे पुराना और जर्जर बना देता है।
  87. समय के साथ चलो, सफ़लता तुम्हारे पीछे आएगी।
  88. समय के साथ जिंदगी के नए चरण पर चले जाना चाहिए , एक ही चीज़ पर अटके नहीं रहना चाहिए , मतलब सदा गतिमान रहो।
  89. समय दिखाई नहीं देता पर बहुत कुछ दिखा देता हैं।
  90. समय दिखाई नहीं देता, पर बहुत कुछ दिखा जाता है!
  91. समय दुनिया का सबसे बड़ा धन है
  92. समय महान चिकित्सक है। - बेनामी
  93. समय वह है जिससे हम सबसे ज्यादा चाहते हैं और जिसे हम सबसे गलत तरीके से उपयोग करते हैं।
  94. समय सत्य के सामने शक्तिहीन है।
  95. समय सभी घावों को भर देता है समय से बलवान कुछ नहीं है।
  96. समय ही जीवन है, जिसके पास समय नहीं बचा हुआ है…। उसके पास जिंदगी भी नहीं है।
  97. समय-प्रबंधन का सही अर्थ केवल यह है कि 'जब भी करो, जो कुछ भी करो, तो ऐसे करो कि केवल वही हो।'
  98. हम सभी समय का महत्व जानते हैं, लेकिन शायद हीं कोई व्यक्ति ऐसा होता है…।। जो हर दिन अपना घंटा समय भी न बर्बाद करता हो।
  99. हमारी सोच, हमारे रहने का रंग-ढंग तथा काम को करने के हमारे तरीके आदि कुछ ऐसी बातें हैं, जो समय के विशाल बांध में छोटे-छोटे असंख्य अदृश्य छिद्रों का निर्माण कर देते हैं।
समय का महत्व Samay Ka Mahatva
समय पर अनमोल विचार Time Quotes



Share:

सूरदास के पद



हरि पालनैं झुलावै
जसोदा हरि पालनैं झुलावै।
हलरावै दुलरावै मल्हावै जोइ सोइ कछु गावै॥
मेरे लाल को आउ निंदरिया काहें न आनि सुवावै।
तू काहै नहिं बेगहिं आवै तोकौं कान्ह बुलावै॥
कबहुं पलक हरि मूंदि लेत हैं कबहुं अधर फरकावैं।
सोवत जानि मौन ह्वै कै रहि करि करि सैन बतावै॥
इहि अंतर अकुलाइ उठे हरि जसुमति मधुरैं गावै।
जो सुख सूर अमर मुनि दुरलभ सो नंद भामिनि पावै॥

मुख दधि लेप किए
सोभित कर नवनीत लिए।
घुटुरुनि चलत रेनु तन मंडित मुख दधि लेप किए॥
चारु कपोल लोल लोचन गोरोचन तिलक दिए।
लट लटकनि मनु मत्त मधुप गन मादक मधुहिं पिए॥
कठुला कंठ वज्र केहरि नख राजत रुचिर हिए।
धन्य सूर एकौ पल इहिं सुख का सत कल्प जिए॥

कबहुं बढ़ैगी चोटी
मैया कबहुं बढ़ैगी चोटी।
किती बेर मोहि दूध पियत भइ यह अजहूं है छोटी॥
तू जो कहति बल की बेनी ज्यों ह्वै है लांबी मोटी।
काढ़त गुहत न्हवावत जैहै नागिन-सी भुई लोटी॥
काचो दूध पियावति पचि पचि देति न माखन रोटी।
सूरदास त्रिभुवन मनमोहन हरि हलधर की जोटी॥

दाऊ बहुत खिझायो
मैया मोहिं दाऊ बहुत खिझायो।
मो सों कहत मोल को लीन्हों तू जसुमति कब जायो॥
कहा करौं इहि रिस के मारें खेलन हौं नहिं जात।
पुनि पुनि कहत कौन है माता को है तेरो तात॥
गोरे नंद जसोदा गोरी तू कत स्यामल गात।
चुटकी दै दै ग्वाल नचावत हंसत सबै मुसुकात॥
तू मोहीं को मारन सीखी दाउहिं कबहुं न खीझै।
मोहन मुख रिस की ये बातैं जसुमति सुनि सुनि रीझै॥
सुनहु कान बलभद्र चबाई जनमत ही को धूत।
सूर स्याम मोहिं गोधन की सौं हौं माता तू पूत॥

मैं नहिं माखन खायो
मैया! मैं नहिं माखन खायो।
ख्याल परै ये सखा सबै मिलि मेरैं मुख लपटायो॥
देखि तुही छींके पर भाजन ऊंचे धरि लटकायो।
हौं जु कहत नान्हें कर अपने मैं कैसें करि पायो॥
मुख दधि पोंछि बुद्धि इक कीन्हीं दोना पीठि दुरायो।
डारि सांटि मुसुकाइ जशोदा स्यामहिं कंठ लगायो॥
बाल बिनोद मोद मन मोह्यो भक्ति प्राप दिखायो।
सूरदास जसुमति को यह सुख सिव बिरंचि नहिं पायो॥

हरष आनंद बढ़ावत
हरि अपनैं आंगन कछु गावत।
तनक तनक चरनन सों नाच मन हीं मनहिं रिझावत॥
बांह उठाइ कारी धौरी गैयनि टेरि बुलावत।
कबहुंक बाबा नंद पुकारत कबहुंक घर में आवत॥
माखन तनक आपनैं कर लै तनक बदन में नावत।
कबहुं चितै प्रतिबिंब खंभ मैं लोनी लिए खवावत॥
दुरि देखति जसुमति यह लीला हरष आनंद बढ़ावत।
सूर स्याम के बाल चरित नित नितही देखत भावत॥

भई सहज मत भोरी
जो तुम सुनहु जसोदा गोरी।
नंदनंदन मेरे मंदिर में आजु करन गए चोरी॥
हौं भइ जाइ अचानक ठाढ़ी कह्यो भवन में कोरी।
रहे छपाइ सकुचि रंचक ह्वै भई सहज मति भोरी॥
मोहि भयो माखन पछितावो रीती देखि कमोरी।
जब गहि बांह कुलाहल कीनी तब गहि चरन निहोरी॥
लागे लेन नैन जल भरि भरि तब मैं कानि न तोरी।
सूरदास प्रभु देत दिनहिं दिन ऐसियै लरिक सलोरी॥

अरु हलधर सों भैया
कहन लागे मोहन मैया मैया।
नंद महर सों बाबा बाबा अरु हलधर सों भैया॥
ऊंच चढि़ चढि़ कहति जशोदा लै लै नाम कन्हैया।
दूरि खेलन जनि जाहु लाला रे! मारैगी काहू की गैया॥
गोपी ग्वाल करत कौतूहल घर घर बजति बधैया।
सूरदास प्रभु तुम्हरे दरस कों चरननि की बलि जैया॥

कबहुं बोलत तात
खीझत जात माखन खात।
अरुन लोचन भौंह टेढ़ी बार बार जंभात॥
कबहुं रुनझुन चलत घुटुरुनि धूरि धूसर गात।
कबहुं झुकि कै अलक खैंच नैन जल भरि जात॥
कबहुं तोतर बोल बोलत कबहुं बोलत तात।
सूर हरि की निरखि सोभा निमिष तजत न मात॥

चोरि माखन खात
चली ब्रज घर घरनि यह बात।
नंद सुत संग सखा लीन्हें चोरि माखन खात॥
कोउ कहति मेरे भवन भीतर अबहिं पैठे धाइ।
कोउ कहति मोहिं देखि द्वारें उतहिं गए पराइ॥
कोउ कहति किहि भांति हरि कों देखौं अपने धाम।
हेरि माखन देउं आछो खाइ जितनो स्याम॥
कोउ कहति मैं देखि पाऊं भरि धरौं अंकवारि।
कोउ कहति मैं बांधि राखों को सकैं निरवारि॥
सूर प्रभु के मिलन कारन करति बुद्धि विचार।
जोरि कर बिधि को मनावतिं पुरुष नंदकुमार॥

गाइ चरावन जैहौं
आजु मैं गाइ चरावन जैहौं।
बृन्दावन के भांति भांति फल अपने कर मैं खेहौं॥
ऐसी बात कहौ जनि बारे देखौ अपनी भांति।
तनक तनक पग चलिहौ कैसें आवत ह्वै है राति॥
प्रात जात गैया लै चारन घर आवत हैं सांझ।
तुम्हारे कमल बदन कुम्हिलैहे रेंगत घामहि मांझ॥
तेरी सौं मोहि घाम न लागत भूख नहीं कछु नेक।
सूरदास प्रभु कह्यो न मानत पर्यो अपनी टेक॥

धेनु चराए आवत
आजु हरि धेनु चराए आवत।
मोर मुकुट बनमाल बिराज पीतांबर फहरावत॥
जिहिं जिहिं भांति ग्वाल सब बोलत सुनि स्त्रवनन मन राखत।
आपुन टेर लेत ताही सुर हरषत पुनि पुनि भाषत॥
देखत नंद जसोदा रोहिनि अरु देखत ब्रज लोग।
सूर स्याम गाइन संग आए मैया लीन्हे रोग॥

मुखहिं बजावत बेनु
धनि यह बृंदावन की रेनु।
नंदकिसोर चरावत गैयां मुखहिं बजावत बेनु॥
मनमोहन को ध्यान धरै जिय अति सुख पावत चैन।
चलत कहां मन बस पुरातन जहां कछु लेन न देनु॥
इहां रहहु जहं जूठन पावहु ब्रज बासिनि के ऐनु।
सूरदास ह्यां की सरवरि नहिं कल्पबृच्छ सुरधेनु॥

कौन तू गोरी
बूझत स्याम कौन तू गोरी।
कहां रहति काकी है बेटी देखी नहीं कहूं ब्रज खोरी॥
काहे कों हम ब्रजतन आवतिं खेलति रहहिं आपनी पौरी।
सुनत रहति स्त्रवननि नंद ढोटा करत फिरत माखन दधि चोरी॥
तुम्हरो कहा चोरि हम लैहैं खेलन चलौ संग मिलि जोरी।
सूरदास प्रभु रसिक सिरोमनि बातनि भुरइ राधिका भोरी॥

मिटि गई अंतरबाधा
खेलौ जाइ स्याम संग राधा।
यह सुनि कुंवरि हरष मन कीन्हों मिटि गई अंतरबाधा॥
जननी निरखि चकित रहि ठाढ़ी दंपति रूप अगाधा॥
देखति भाव दुहुंनि को सोई जो चित करि अवराधा॥
संग खेलत दोउ झगरन लागे सोभा बढ़ी अगाधा॥
मनहुं तडि़त घन इंदु तरनि ह्वै बाल करत रस साधा॥
निरखत बिधि भ्रमि भूलि पर्यौ तब मन मन करत समाधा॥
सूरदास प्रभु और रच्यो बिधि सोच भयो तन दाधा॥


Share: