शिव शून्य हैं



प्रायः हम प्रकाश को सत्य, ज्ञान , शुभ, पुण्य तथा सात्विक शक्तियों का द्योतक समझते हैं तथा अंधकार की तुलना अज्ञान, असत्य जैसे अवगुणों से करते हैं। फिर शिव "रात्रि" क्यों? क्यों शिव को अंधकार पसंद है? क्यों महाशिवरात्रि शिव भक्तों के लिए सर्वाधिक महत्व रखता है?
वस्तुतः अंधकार की तुलना अज्ञान तथा अन्य असात्विक गुणों से करना ही सबसे बड़ी भ्रांति है। वास्तव में अंधकार एवं प्रकाश एक दूसरे के पूरक हैं जैसे शिव और उनकी सृष्टी । अंधकार शिव हैं, प्रकाश सृष्टी । जो भी हम देखते हैं … धरती, आकाश, सूर्य, चंद्र, ग्रह नक्षत्र, जीव, जंतु, वृक्ष, पर्वत, जलाशय, सभी शिव की सृष्टी हैं, जो नहीं दिखता है वह शिव हैं। जिस किसी का भी स्रोत होता है, आदि होता है, उसकी एक निर्धारित आयु होती है तथा उसका अंत भी होता है। प्रकाश का एक स्रोत होता है । प्रकाशित होने के लिए स्रोत स्वयं को जलता है तथा कुछ समय के उपरांत उसकी अंत भी होता है। यह महत्वपूर्ण नहीं है कि प्रकाश का स्रोत क्या है, वह सूर्य समान विशाल है या दीपक सामान छोटा, अथवा उसकी आयु कितनी है। महत्वपूर्ण यह है कि उसकी एक आयु है। क्योंकि प्रकाश का स्रोत होता है, श्रोत के अभाव में प्रकाश का भी अभाव हो जाता है। आँख के बंद कर लेने से अथवा अन्य उपायों से व्यवधान उत्पन्‍‌न कर पाने कि स्थिति में प्रकाश आलोपित हो सकता है। क्योंकि प्रकाश कृत्रिम है।
अंधकार अनादि है, अनंत है, सर्वव्यापी है। अंधकार का कोई स्रोत नहीं होता अतः उसका अंत भी नहीं होता। कृत्रिम उपचारों से प्रकाश की उपस्थिति में हमें अंधकार के होने का आभास नहीं होता, पर जैसे ही प्रकाश की आयु समाप्त होती है हम अंधकार को स्थितिवत पाते हैं। अंधकार का क्षय नहीं होता। वह अक्षय होता है। अंधकार स्थायी है। अंधकार शिव तुल्य है।
अंधकार को प्रायः अज्ञान का पर्याय भी गिना जाता है। वास्तव में प्रकाश को हम ज्ञान का स्रोत मानते हैं क्योंकि प्रकाश हमें देखने की शक्ति देता है। पर अगर ध्यान दिया जाये तो प्रकाश में हम उतना ही ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं जितना की प्रकाश की परिधि। विज्ञान प्रकाश है। यही कारण है कि जो विज्ञान नहीं देख सकता उसे वह मानता भी नहीं है। वह तब तक किसी तथ्य को स्वीकार नहीं करता जब तक वह उसके प्रकाश की परिधि में नहीं आ जाती। पर यह तो सिद्ध तथ्य है कि विज्ञान अपने इस विचारधारा के कारण हर बार अपनी ही जीत पर लज्जित हुआ है। क्योंकि हर बार जब विज्ञान ने कुछ ऐसा नया खोजा है जिसे खोज के पहले उसने ही नकारा था तो वस्तुतः उसने स्वयं की विचारधारा की खामियों को ही उजागर किया है। हर खोज विज्ञान की पुरानी धारणा को गलत सिद्ध करती हुई नई धारणा को प्रकाशित करती है जिसे शायद कुछ समयोपरांत कोई नई धारणा गलत सिद्ध कर दे। क्या यह भ्रांति मृगतृष्णा (Mirage) नहीं है? स्मरण रहे मृगतृष्णा (Mirage) प्रकाश अथवा दृष्टि का ही दोष है। अंधकार में देखना कठिन अवश्य है पर उसमें दृष्टि दोष नहीं होता। प्रकाश में देखने में अभ्यस्त हमारी आँखें अंधकार में सही प्रकार देख नहीं सकतीं पर अंधकार में देखने में अभ्यस्त आँखें प्रकाश में स्वतः ही देख सकती हैं। निर्णय?

जब हमारी मंजिल भौगोलिक होती है नजदीक होती है तो प्रकाश सहायक होता है। पर हिन्दू धर्म, तथा प्रायः हर धर्म एवं आस्था के अनुसार मानव जाति की सर्वोच्च इच्छा मोक्ष (Salvation) होती है। मोक्ष क्या है? इच्छाओं का अंत । जब कोई इच्छा नहीं, कोई मंजिल नहीं कोई जरूरत नहीं तो वहां क्या होगा। अंधकार। सर्वव्यापी एवं अनन्त अंधकार। तब हम शिव को प्राप्त कर लेते हैं। यह तो विज्ञान भी मानेगा की अनेक महत्वपूर्ण खोज स्वप्न में हुए हैं । तथा वहाँ अंधकार का साम्राज्य है।

सृष्टि विस्तृत है। हमारी विशाल धरती सौरमंडल का एक छोटा सा कण मात्र है। सूर्य में सैकड़ों पृथ्वी समाहित हो सकती हैं। पर सूर्य अपने नवग्रहों तथा उपग्रहों के साथ आकाशगंगा (Milky way galaxy) का एक छोटा तथा गैर महत्वपूर्ण सदस्य मात्र है। आकाश गंगा में एसे सहस्रों तारामंडल विद्यमान हैं। वे सारे विराट ग्रह, नक्षत्र जिनका समस्त ज्ञान तक उपलब्ध नहीं हो पाया है शिव की सृष्टि है। पर प्रश्न यह है कि यह विशाल साम्राज्य स्थित कहाँ है? वह विशाल शून्य क्या है जिसने इस समूचे सृष्टि को धारण कर रखा है? वह विशाल शून्य वह अंधकार पिण्ड शिव है। शिव ने ही सृष्टी धारण कर रखी है। वे ही सर्वसमुद्ध कारण हैं। वे ही संपूर्ण सृष्टी के मूल हैं, कारण हैं।
सहायक होता है। पर हिन्दू धर्म, तथा प्रायः हर धर्म एवं आस्था के अनुसार मानव जाति की सर्वोच्च इच्छा मोक्ष (Salvation) होती है। मोक्ष क्या है? इच्छाओं का अंत । जब कोई इच्छा नहीं, कोई मंजिल नहीं कोई जरूरत नहीं तो वहां क्या होगा। अंधकार। सर्वव्यापी एवं अनन्त अंधकार। तब हम शिव को प्राप्त कर लेते हैं। यह तो विज्ञान भी मानेगा की अनेक महत्वपूर्ण खोज स्वप्न में हुए हैं । तथा वहाँ अंधकार का साम्राज्य है। सृष्टि विस्तृत है।
हमारी विशाल धरती सौरमंडल का एक छोटा सा कण मात्र है। सूर्य में सैकड़ों पृथ्वी समाहित हो सकती हैं। पर सूर्य अपने नवग्रहों तथा उपग्रहों के साथ आकाशगंगा (Milky way galaxy) का एक छोटा तथा गैर महत्वपूर्ण सदस्य मात्र है। आकाश गंगा में एसे सहस्रों तारामंडल विद्यमान हैं। वे सारे विराट ग्रह, नक्षत्र जिनका समस्त ज्ञान तक उपलब्ध नहीं हो पाया है शिव की सृष्टि है। पर प्रश्न यह है कि यह विशाल साम्राज्य स्थित कहाँ है? वह विशाल शून्य क्या है जिसने इस समूचे सृष्टि को धारण कर रखा है? वह विशाल शून्य वह अंधकार पिण्ड शिव है। शिव ने ही सृष्टी धारण कर रखी है। वे ही सर्वसमुद्ध कारण हैं। वे ही संपूर्ण सृष्टि के मूल हैं, कारण हैं। ईश्वर एक हैं। वे तीन त्रिदेवों अथवा ३३ करोड देवताओं में ही नहीं, अपितु संपूर्ण सृष्टि के कण कण में व्याप्त हैं। वे हमारे नश्वर शरीर के अंदर की आत्मा है। वे हमारे सदविचार हैं।
ब्रह्मा कर्ता हैं, विष्णू कार्य तथा कार्यफल हैं, शिव कारण हैं। त्रिदेव एक वृक्ष के सामन हैं। ब्रह्म उस वृक्ष के तना हैं, विष्णु उस वृक्ष के विस्तार है, डालिया, पत्ते, पुष्प तथा फल सामान है। सदाशिव उस वृक्ष के जड हैं। शिव जी की आरती इसी तत्व को संबोधित है। वास्तव में ये त्रिगुण शिवजी की आरती है जिसमे स्पष्ट शब्दों में उल्लेखित है …
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव जानत अविवेका।
प्रणवाक्षर के मध्ये ये तीनों एका।



Lord Shiva HD Wallpapers and High quality photos
lord shiva images
lord shiva songs

Download lord shiva wallpapers

images of lord shiva

names of lord shiva

lord shiva hd wallpapers

download lord shiva pictures

lord shiva photos

god shiva photos

lord shiva wallpaper

Mahashivaratri Wallpapers

collection of Lord Shiva Images and HD Wallpapers

Download Lord Shiva Images

Lord Shiva Photos, Pics and HD Wallpapers

stunning free images about Shiva

Lord Shiva, Statue, God, Hindu, Religion.

Lord Shiva with coconut water, milk

lord shiva images 3d

lord shiva images hd 1080p

lord shiva images high resolution

beautiful painting of god shiva

lord shiva images for mobile


Share:

महान संतों और व्यक्तियों की उक्तियाँ एवं अनमोल वचन



महान संतों और व्यक्तियों की उक्तियाँ एवं अनमोल वचन

  • अगर किसी को कुछ देना है तो उसे अच्छा वक्त दो। क्योंकि आप हर चीज वापस ले सकते हो, मगर किसी को दिया हुआ अच्छा वक्त वापस नहीं ले सकते।
  • जिन्दगी में कभी समझौता करना पड़े तो कभी हिचकिचाहट मत रखो, झुकता वही है जिसमें जान होती है, अकड़ ही तो मुर्दे की पहचान होती है।
  • जब छोटे थे तब बड़े होने की बड़ी चाहत थी, पर अब पता चला कि: अधूरे एहसास और टूटे सपनों से, अधूरे होमवर्क और टूटे खिलौने अच्छे थे।
  • जब लोग किसी को पसंद करते हैं, तो उसकी बुराइयां भूल जाते हैं, और जब किसी से नफरत करते हैं, तो उसकी अच्छाइयां भूल जाते हैं।
  • इंसान की फितरत को समझते हैं सिर्फ परिंदे.. जितना भी मुहब्बत से बुलाओ, मगर पास नहीं आते।
  • इंसान जब तरक्की की चरम सीमा पर होता है, तो लोगों को भूल जाता है और जब बरबादी की चरम सीमा तक आता है, तब तक लोग उसे भूल जाते हैं।
  • हर किसी को अपने ज्ञान का तो अभिमान होता है, मगर अपने अभिमान का ज्ञान नहीं होता।
  • ज़रा सी देर में, दिल में उतरने वाले लोग; ज़रा सी देर में, दिल से उतर भी जाते हैं।
  • अगर दूसरों को दुखी देखकर, तुम्हें भी दुःख होता है, तो समझ लो, की भगवान ने तुम्हें इंसान बनाकर कोई गलती नहीं की है।
  • गर्मी में लड़के ने जब पसीना गर्लफ्रेंड के दुपट्टे से पोछा, तो वह बोली दुपट्टा गंदा न करो और जब लड़के ने माँ के आँचल से पोंछा, तो माँ बोली ये गंदा है साफ देती हूँ।
  • इंसान को बादाम खाने से नही, जिन्दगी में ठोकर खाने से अक्ल आती है।
  • यूँ ही रखते रहे बचपन से दिल साफ़ हम अपना, पता नहीं था की कीमत तो चेहरों की होती है।
  • दुनिया में सिर्फ दिल ही है जो बिना आराम किये काम करता है, इसलिए उसे खुश रखो चाहे वो अपना हो या अपनों का।
  • इंसान को इंसान धोखा नहीं देता बल्कि वो उम्मीदें धोखा देती हैं जो वो दूसरों से रखता है।
  • अगर आप अपनी जिम्मेदारी खुद ले लेते हैं तो आप में अपने सपने सच करने की चाहत अपने आप विकसित हो जाएगी।
  • सच वह दौलत है जिसे पहले खर्च करो और ज़िंदगी भर आनंद करो, झूठ वह क़र्ज़ है जिससे क्षणिक सुख पाओ और ज़िंदगी भर चुकाते रहो।
  • किसी की दृष्टि खराब हो जाये तो उसका उपचार संभव है, किन्तु अगर दृष्टिकोण ही खराब हो जाये तो उसका उपचार संभव नहीं।
  • यदि आप गुस्से के एक क्षण में धैर्य रखते हैं तो आप दुःख के सौ दिन से बच सकते हैं।
  • ज़िंदगी में जो हम चाहते हैं वो आसानी से नहीं मिलता, लेकिन ज़िंदगी का यह भी एक सच है कि जो हम चाहते वो आसान नहीं होता।
  • इत्र से कपड़ों को महकाना बड़ी बात नहीं, मज़ा तो तब है जब मेरे किरदार से खुशबु आये।
  • अपनी कीमत उतनी रखिये जो अदा हो सके अगर अनमोल हो गए तो तन्हा हो जाओगे।
  • लोग प्यार करने के लिए होते हैं और चीज़ें इस्तेमाल करने के लिए, लेकिन असल में हम चीज़ों से प्यार कर रहे हैं का इस्तेमाल!


Share: