Ramon Magsaysay Award and Indian Recipients



रेमन मैग्सेसे पुरस्कार
रेमन मैगसेसे पुरस्कार एशिया के व्यक्तियों एवं संस्थाओं को उनके अपने क्षेत्र में विशेष रूप से उल्लेखनीय कार्य करने के लिये प्रदान किया जाता है। इसे प्राय: एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है। यह रमन मैगसेसे पुरस्कार फाउन्डेशन द्वारा फ़िलीपीन्स के भूतपूर्व राष्ट्रपति रमन मैगसेसे की याद में दिया जाता है।
  • स्थापना - 1957
  • नामकरण - इसका नामकरण फिलीपींस के राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे के नाम परा हुआ, जिनकी 1957 में एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी।
  • पुरस्कार की श्रेणियाँ
    1. शासकीय सेवा।
    2. सार्वजनिक सेवा।
    3. सामुदायिक नेतृत्व।
    4. पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला।
    5. शांति तथा अंतर्राष्ट्रीय सद्भावना।
    6. उभरता नेतृत्व।

  • संकल्पना - प्रारम्भ से ही रेमन मैग्सेसे पुरस्कार की संकल्पना 'जनता की सेवा में भावनाओं की महानता प्रदर्शित करने के लिए' की गयी थी।
  • अन्य जानकारी - यह पुरस्कार प्रतिवर्ष मैग्सेसे जयंती पर 31 अगस्त को लोक सेवा, सामुदायिक सेवा, पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक कला और अंतर्राष्ट्रीय सूझबूझ के लिए प्रदान किया जाता है।
  • इसे एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है।
  • यह रमन मैगसेसे पुरस्कार फाउन्डेशन द्वारा फ़िलीपीन्स के भूतपूर्व राष्ट्रपति रमन मैगसेसे की याद में दिया जाता है।
भारतीय विजेताओ की सूची
  1. 2019     रविश कुमार     पत्रकारिता तथा 'बेज़ुबानों को आवाज़ देने वाली पत्रकारिता के लिए'
  2. 2018     भरत वाटवानी (मनोवैज्ञानिक)     समाज सेवा
  3. 2018     सोनम वांगचुक (अभियंता)     समाज सेवा
  4. 2016     बेज़वाडा विल्सन     जनसेवा
  5. 2016     टी. एम. कृष्णा     सामाजिक एकजुटता
  6. 2015     संजीव चतुर्वेदी     भ्रष्टाचार के विरुद्ध
  7. 2015     अंशु गुप्ता     सामाजिक कार्य
  8. 2012     कुलांदेई फ्रांसिस     सामाजिक कार्य
  9. 2011     नीलिमा मिश्रा     सामाजिक कार्य
  10. 2011     हरीश हांडे     –
  11. 2009     दीप जोशी     सामाजिक कार्यकर्ता
  12. 2008     मंदाकिनी आम्टे     आदिवासी कल्याण कार्य
  13. 2008     प्रकाश आम्टे     आदिवासी कल्याण कार्य
  14. 2007     पालागुम्मि साईनाथ     साहित्य, पत्रकारिता तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
  15. 2006     अरविंद केजरीवाल     आपातकालीन नेतृत्व
  16. 2005     वी. शांता     जनसेवा
  17. 2004     लक्ष्मीनारायण रामदास     शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझौता
  18. 2003     शांता सिन्हा     सामुदायिक नेतृत्व
  19. 2003     जेम्स माइकल लिंगदोह     शासकीय सेवा
  20. 2002     संदीप पांडेय     आपातकालीन नेतृत्व
  21. 2001     राजेन्द्र सिंह     सामुदायिक नेतृत्व
  22. 2000     जॉकिन अर्पुथम     शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझौता
  23. 2000     अरुणा रॉय     सामुदायिक नेतृत्व
  24. 1997     महेश चन्द्र मेहता     जनसेवा
  25. 1997     महाश्वेता देवी     साहित्य, पत्रकारिता तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
  26. 1996     टी. एन. शेषण     शासकीय सेवा
  27. 1996     पांडुरंग अठावले     सामुदायिक नेतृत्व
  28. 1994     किरण बेदी     शासकीय सेवा
  29. 1993     बानू कोयाजी     जनसेवा
  30. 1992     पंडित रविशंकर     पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
  31. 1991     के. वी. सुबन्ना     पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
  32. 1989     लक्ष्मीचंद जैन     जनसेवा
  33. 1985     मुरलीधर देवीदास आमटे     जनसेवा
  34. 1984     आर के लक्ष्मण     पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
  35. 1982     चण्डी प्रसाद भट्ट     सामुदायिक नेतृत्व
  36. 1982     मनीभाई देसाई     जनसेवा
  37. 1982     अरुण शौरी     पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
  38. 1981     गौर किशोर घोष     पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
  39. 1981     प्रमोद करण सेठी     सामुदायिक नेतृत्व
  40. 1979     राजनकांत अरोल     सामुदायिक नेतृत्व
  41. 1979     माबेला अरोल     सामुदायिक नेतृत्व
  42. 1977     इला रमेश भट्ट     सामुदायिक नेतृत्व
  43. 1976     शम्भु मित्रा     पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
  44. 1975     बी. जी. वर्गीज़     पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
  45. 1974     एम एस सुब्बुलक्ष्मी     जनसेवा
  46. 1971     एम. एस. स्वामीनाथन     सामुदायिक नेतृत्व
  47. 1967     सत्यजीत रे     पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
  48. 1966     कमला देवी चटोपाध्याय     सामुदायिक नेतृत्व
  49. 1965     जयप्रकाश नारायण     जनसेवा
  50. 1963     डी. एन. खुरोदे     सामुदायिक नेतृत्व
  51. 1963     त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल     सामुदायिक नेतृत्व
  52. 1963     वर्गीज कुरियन     सामुदायिक नेतृत्व
  53. 1962     मदर टेरेसा     अंतर्राष्ट्रीय सद्भाव
  54. 1961     अमिताभ चौधरी     पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संवाद कला
  55. 1959     सी. डी. देशमुख     शासकीय सेवा
  56. 1958     विनोबा भावे     सामुदायिक नेतृत्व


Share:

वोट कैसे दें भारतीय आम चुनाव, Lok Sabha Elections 2019



आप वोट तभी दे सकते हैं, जब आपका नाम मतदाता सूची (इसे निर्वाचन सूची भी कहा जाता है) में शामिल हो. मतदाता मतदान केंद्रों, चुनाव के उम्मीदवारों, चुनाव की तारीखों और समय, पहचान पत्रों, और ईवीएम के बारे में भी जानकारी पा सकते हैं

मतदान केंद्र पर वोट देने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले मतदान अधिकारी आपका नाम मतदाता सूची में देखेंगे और आपके आईडी प्रूफ़ की जाँच करेंगे
  • दूसरे मतदान अधिकारी आपकी उंगली पर स्याही लगाएंगे, आपको एक पर्ची देंगे, और एक रजिस्टर पर आपके हस्ताक्षर लेंगे (फ़ॉर्म 17 ए)
  • आपको पर्ची तीसरे मतदान अधिकारी के पास जमा करानी होगी और स्याही लगी अपनी उंगली दिखानी होगी. उसके बाद, मतदान केंद्र की ओर बढ़ना होगा
  • इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर अपनी पसंद के उम्मीदवार के चिह्न के सामने बटन दबाकर अपना वोट रिकॉर्ड करें; ऐसा करने पर आपको बीप की आवाज़ सुनाई देगी
  • वीवीपीएटी मशीन की पारदर्शी विंडो में दिखाई देने वाली पर्ची की जाँच करें. सीलबंद वीवीपीएटी बॉक्स में गिरने से पहले, उम्मीदवार के सीरियल नंबर, नाम, और चिह्न वाली पर्ची सात सेकंड तक दिखाई देगी
  • अगर आप किसी भी उम्मीदवार को पसंद नहीं करते हैं, तो आप नोटा, 'उपर दिए गए में से कोई नहीं' बटन दबा सकते हैं; यह EVM पर आखिरी बटन होता है
  • ज़्यादा जानकारी के लिए, http://ecisveep.nic.in/पर दी गई मतदाता गाइड देखें.
  • मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फ़ोन, कैमरा या कोई अन्य गैजेट ले जाने की इजाज़त नहीं है
मतदाता सूची/निर्वाचन सूची में नाम
 आप वोट तभी दे सकते हैं, जब आपका नाम मतदाता सूची (इसे निर्वाचन सूची भी कहा जाता है) में शामिल हो. मतदाता सूची में इनमें से किसी एक के ज़रिए अपने नाम की पुष्टि करें:
  • electoralsearch.in में लॉग इन करें
  • वोटर हेल्पलाइन 1950 पर कॉल करें (कृपया डायल करने से पहले अपना एसटीडी कोड जोड़ें)
  • <ECI> स्पेस <EPIC No> टाइप करें और 1950 पर मैसेज (एसएमएस) भेजें (EPIC का मतलब इलेक्टर्स फ़ोटो आइडेंटिटी कार्ड है, जिसे आम तौर पर वोटर आईडी कार्ड भी कहते हैं). उदाहरण के लिए, अगर आपका EPIC नंबर 12345678 है, तो ECI 12345678 मैसेज (एसएमएस) 1950 पर भेजें
  • मतदाता हेल्पलाइन ऐप्लिकेशन डाउनलोड करें
उम्मीदवारों के नाम
जिन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र भरे हैं, उनकी सूची देखने के लिए मतदाता, उम्मीदवार आर्काइव (यहां क्लिक करें) या मतदाता हेल्पलाइन एप (यहां क्लिक करें) पर जा सकते हैं. कृपया ध्यान दें कि उम्मीदवारों के नामांकन भरने के बाद इस जानकारी को अपडेट किया जाता है

मतदान केंद्र खोजें (वोट कहां दें)

  • अपना मतदान केंद्र खोजने के लिए, मतदाता electoralsearch.in पर जा सकते हैं
  • मतदाता वोटर हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं, जिसका नंबर 1950 है (कृपया डायल करने से पहले अपना एसटीडी कोड जोड़ें)
  • मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फ़ोन, कैमरा या कोई अन्य गैजेट ले जाने की इजाज़त नहीं है
ईवीएम (वीवीपीएटी) का इस्तेमाल कैसे करें


पहचान कार्ड
मतदान करने के लिए मतदाता कोई भी मान्य आईडी कार्ड ले जा सकते हैं. फोटो मतदाता पर्ची को मतदान के लिए अकेले पहचान दस्तावेज के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा.
  • ईपीआईसी (वोटर आईडी कार्ड)
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • फ़ोटो के साथ सेवा पहचान कार्ड (केंद्र या राज्य सरकार का जारी किया गया)
    बैंक या डाक घर की पासबुक
  • पैन कार्ड
  • एनपीआर के तहत, भारत के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड
  • मनरेगा जॉब कार्ड (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी)
  • श्रम मंत्रालय का स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
  • फ़ोटो के साथ पेंशन के दस्तावेज़
  • सांसदों / विधायकों / एमएलसी को जारी किए गए आधिकारिक पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
चुनाव / मतदान की तारीख
लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल - 23 मई, 2019 से निर्धारित हैं| कृपया अपनी खुद की मतदान तिथि जानने के लिए electoralsearch.in पर जाएँ।
  1. चरण 1 - 11 अप्रैल
  2. चरण 2 - 18 अप्रैल
  3. चरण 3 - 23 अप्रैल
  4. चरण 4 - 29 अप्रैल
  5. चरण 5 - 6 मई
  6. चरण 6 - 12 मई
  7. चरण 7 - 19 मई
चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे। कृपया ध्यान दें कि आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, उड़ीसा और सिक्किम विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के समानांतर होंगे| कृपया अधिक जानकारी के लिए eci.gov.in देखें।


Share: