वकालत किसी वरिष्ठता की मोहताज नहीं होती



वकालत किसी वरिष्ठता की मोहताज नहीं होती है, जिसमे ज्ञान और बहस करने का दम ख़म होता है उसी के पास मुवक्किल आते है.. बाकि तो नामित वरिष्ठ अधिवक्ता कभी कभी एक एक इंगेजमेंट के लिए भटकते देखा गया है.. 
Advocate

हर बार की तरह हर बार कम से कम किसी आवेदन करने वाले के साथ नाइंसाफी नहीं हुई पर इतना जरूर है सरकारी वकालत के दम पर बहुत लोग बहती गंगा में हाथ धो लिए..मेरे पिताजी को करीब आज से 20 साल पहले सीनियर हो जाना चाहिए था. आज जिस उम्र के लोग सीनियर बन रहे है उससे ज्यादा उनकी वकालत का तजुर्बा है..

उनके साथी वकील मानते है कि आज की तारिख में उच्च न्यायालय की दोनों पीठों में उनके जैसा लेबर लॉ की पकड़ का वकील विरले ही मिलेगे, सर्विस और संवैधानिक मामलों में भी बेहतरीन पकड़ है और उनके इन तीनों क्षेत्र के मामलों में उनको कोई भी जज उनको कितने ही घंटे और कितनो ही दिन सुनना चाहे सुन सकते है.. इसके आलावा किसी भी प्रकृति के मामले में पकड कमजोर नहीं है..

उन्होंने पहली बार सीनियर एडवोकेट श्री वीकेएस चौधरी पूर्व महाधिवक्ता के आदेश निर्देश पर 2009 कुछ मतों से रह गए तथा 2013 में अपने सहयोगियों तथा जूनियरों के कहने पर आवेदन किया तब कई सीनियर जजों ने कहा मिस्टर सिंह आपको कौन नहीं जनता है और आपका कैसे नहीं हो सकता है फिर भी नहीं हुआ और उनके कई साल जूनियर्स जो खुद जो अपने सीनियर होने से पहले तक सीनियर इंगेज करते थे जब ऐसे लोग सीनियर हो गए तब से उन्होंने इस प्रकिया में प्रतिभाग नहीं किया..

अंतिम बार 2016 कुछ जूनियर के कहने पर मैंने उनको आवेदन के लिए फ़ोर्स किया पर उनके शब्दों को सुनने के बाद मैं निःशब्द था..

इस 2018 में बार के लिए उन्होंने कई वरिष्ठ जजों और सीनियर एडवोकेट के कहने के बाद भी प्रतिभाग नहीं किया, सीनियर का चोला पहन कर चोले का सम्मान होता है व्यक्ति का नहीं जबकि मैं उनके साथ रहा हूँ तो देखता हूँ अपने बहस के दौरान बेंच द्वारा और कोरिडोर में अपने अधिवक्ताओ द्वारा जो सम्मान मिलता है वह बड़े बड़े डेजिग्नेट सीनियर भी पाने को लालायित रहते है..


Share:

Ramon Magsaysay Award and Indian Recipients



रेमन मैग्सेसे पुरस्कार
रेमन मैगसेसे पुरस्कार एशिया के व्यक्तियों एवं संस्थाओं को उनके अपने क्षेत्र में विशेष रूप से उल्लेखनीय कार्य करने के लिये प्रदान किया जाता है। इसे प्राय: एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है। यह रमन मैगसेसे पुरस्कार फाउन्डेशन द्वारा फ़िलीपीन्स के भूतपूर्व राष्ट्रपति रमन मैगसेसे की याद में दिया जाता है।
  • स्थापना - 1957
  • नामकरण - इसका नामकरण फिलीपींस के राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे के नाम परा हुआ, जिनकी 1957 में एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी।
  • पुरस्कार की श्रेणियाँ
    1. शासकीय सेवा।
    2. सार्वजनिक सेवा।
    3. सामुदायिक नेतृत्व।
    4. पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला।
    5. शांति तथा अंतर्राष्ट्रीय सद्भावना।
    6. उभरता नेतृत्व।

  • संकल्पना - प्रारम्भ से ही रेमन मैग्सेसे पुरस्कार की संकल्पना 'जनता की सेवा में भावनाओं की महानता प्रदर्शित करने के लिए' की गयी थी।
  • अन्य जानकारी - यह पुरस्कार प्रतिवर्ष मैग्सेसे जयंती पर 31 अगस्त को लोक सेवा, सामुदायिक सेवा, पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक कला और अंतर्राष्ट्रीय सूझबूझ के लिए प्रदान किया जाता है।
  • इसे एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है।
  • यह रमन मैगसेसे पुरस्कार फाउन्डेशन द्वारा फ़िलीपीन्स के भूतपूर्व राष्ट्रपति रमन मैगसेसे की याद में दिया जाता है।
भारतीय विजेताओ की सूची
  1. 2019     रविश कुमार     पत्रकारिता तथा 'बेज़ुबानों को आवाज़ देने वाली पत्रकारिता के लिए'
  2. 2018     भरत वाटवानी (मनोवैज्ञानिक)     समाज सेवा
  3. 2018     सोनम वांगचुक (अभियंता)     समाज सेवा
  4. 2016     बेज़वाडा विल्सन     जनसेवा
  5. 2016     टी. एम. कृष्णा     सामाजिक एकजुटता
  6. 2015     संजीव चतुर्वेदी     भ्रष्टाचार के विरुद्ध
  7. 2015     अंशु गुप्ता     सामाजिक कार्य
  8. 2012     कुलांदेई फ्रांसिस     सामाजिक कार्य
  9. 2011     नीलिमा मिश्रा     सामाजिक कार्य
  10. 2011     हरीश हांडे     –
  11. 2009     दीप जोशी     सामाजिक कार्यकर्ता
  12. 2008     मंदाकिनी आम्टे     आदिवासी कल्याण कार्य
  13. 2008     प्रकाश आम्टे     आदिवासी कल्याण कार्य
  14. 2007     पालागुम्मि साईनाथ     साहित्य, पत्रकारिता तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
  15. 2006     अरविंद केजरीवाल     आपातकालीन नेतृत्व
  16. 2005     वी. शांता     जनसेवा
  17. 2004     लक्ष्मीनारायण रामदास     शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझौता
  18. 2003     शांता सिन्हा     सामुदायिक नेतृत्व
  19. 2003     जेम्स माइकल लिंगदोह     शासकीय सेवा
  20. 2002     संदीप पांडेय     आपातकालीन नेतृत्व
  21. 2001     राजेन्द्र सिंह     सामुदायिक नेतृत्व
  22. 2000     जॉकिन अर्पुथम     शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझौता
  23. 2000     अरुणा रॉय     सामुदायिक नेतृत्व
  24. 1997     महेश चन्द्र मेहता     जनसेवा
  25. 1997     महाश्वेता देवी     साहित्य, पत्रकारिता तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
  26. 1996     टी. एन. शेषण     शासकीय सेवा
  27. 1996     पांडुरंग अठावले     सामुदायिक नेतृत्व
  28. 1994     किरण बेदी     शासकीय सेवा
  29. 1993     बानू कोयाजी     जनसेवा
  30. 1992     पंडित रविशंकर     पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
  31. 1991     के. वी. सुबन्ना     पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
  32. 1989     लक्ष्मीचंद जैन     जनसेवा
  33. 1985     मुरलीधर देवीदास आमटे     जनसेवा
  34. 1984     आर के लक्ष्मण     पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
  35. 1982     चण्डी प्रसाद भट्ट     सामुदायिक नेतृत्व
  36. 1982     मनीभाई देसाई     जनसेवा
  37. 1982     अरुण शौरी     पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
  38. 1981     गौर किशोर घोष     पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
  39. 1981     प्रमोद करण सेठी     सामुदायिक नेतृत्व
  40. 1979     राजनकांत अरोल     सामुदायिक नेतृत्व
  41. 1979     माबेला अरोल     सामुदायिक नेतृत्व
  42. 1977     इला रमेश भट्ट     सामुदायिक नेतृत्व
  43. 1976     शम्भु मित्रा     पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
  44. 1975     बी. जी. वर्गीज़     पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
  45. 1974     एम एस सुब्बुलक्ष्मी     जनसेवा
  46. 1971     एम. एस. स्वामीनाथन     सामुदायिक नेतृत्व
  47. 1967     सत्यजीत रे     पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
  48. 1966     कमला देवी चटोपाध्याय     सामुदायिक नेतृत्व
  49. 1965     जयप्रकाश नारायण     जनसेवा
  50. 1963     डी. एन. खुरोदे     सामुदायिक नेतृत्व
  51. 1963     त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल     सामुदायिक नेतृत्व
  52. 1963     वर्गीज कुरियन     सामुदायिक नेतृत्व
  53. 1962     मदर टेरेसा     अंतर्राष्ट्रीय सद्भाव
  54. 1961     अमिताभ चौधरी     पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संवाद कला
  55. 1959     सी. डी. देशमुख     शासकीय सेवा
  56. 1958     विनोबा भावे     सामुदायिक नेतृत्व


Share: