और डॉ. मुरली मनोहर जोशी का बंगला बिक गया..



प्रयाग त्याग की भूमि है जहां भगवान ऋषभदेव सबसे पहले जेनैश्वरी दीक्षा धारण की और त्याग की परंपरा प्रारंभ की और कन्नौजाधिप महाराज हर्ष का प्रति पांचवें वर्ष प्रयाग के मेले में जाकर सर्वस्व दान कर देने मान्यता है..

इसी कड़ी में संघ के पूर्व सरसंघ चालक पूज्य रज्जू भैया और विहिप के संस्थापक स्व. सिंहल जी का नाम भी दर्ज है जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में न सिर्फ अपना शारीरिक योगदान दिया अपितु अपनी सम्पूर्ण सम्पत्ति भी राष्ट्र को समर्पित कर दिया..
डा. जोशी जी के बंगले के बिकने की खबर उद्द्वेलित कर देने वाली थी, ऐसी नहीं था कि डा. जोशी को धनाभाव में अपना बंगला अंगिरस को बेचना पड़ा हो, सांसद न होते हुए भी आजीविका के रूप में उनके पास प्रतिमाह सांसद और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो. के रूप में लाखों रूपये की पेंशन आ रही है...
डॉ. जोशी की दो बेटियां हैं जो आज अच्छे परिवारों में विकसित और पल्लवित हो रही है. उनके समक्ष कोई ऐसी मजबूरी नहीं थी की उनको यह बंगला बेचना मजबूरी ररहा हो, अगर वह चाहते तो अपने इस धरोहर को राष्ट्र निर्माण में समर्पित कर सकते थे जिसका सामाजिक उपयोग होता, अगर ऐसा किया जाता डॉ. जोशी, पूज्य रज्जू भैया और स्व. सिंहल महान त्यागी महापुरुषों की कड़ी में गिने जाते..
डॉ. जोशी की संपत्ति जो उनको जो करना था सो कर दिया, किन्तु उच्च शिक्षित व्यक्ति जरूर थे किन्तु जमीन से जुड़े व्यक्ति कतई नहीं थे...
"देश हमें देता है सब कुछ. देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें" संघ शाखाओ पर आप भले कितना आप कितना चिल्ल्वा कर यह गीत गवा लो किंतु आत्मसात करना बड़ों बड़ों के लिए कठिन है..


Share:

Daily Current Affairs in Hindi June 2019




  1. 1 जुलाई से, केनरा बैंक के ग्राहक महीने में केवल तीन बार मुफ्त में 50,000 रुपये तक की नकदी जमा कर सकते हैं।
  2. 12 जून को बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जात है, अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने बाल श्रम की वैश्विक सीमा और इसे खत्म करने के लिए आवश्यक कार्रवाई और प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए 2002 में विश्व बालश्रम निषेध दिवस का शुभारंभ किया था।
  3. 17 जून को "विश्व मरुस्थलीकरण रोकथाम दिवस" मनाया गया।
  4. 20 जून को विश्व शरणार्थी दिवस मनाया गया।
  5. 2010 विश्व कप विजेता स्पेन की टीम का हिस्सा रहे स्पेनिश फुटबॉलर फर्नांडो टोरेस ने फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है।
  6. 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, यह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का 5 वां संस्करण है।
  7. 23 जून को अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस के रूप में मनाया गया।
  8. 23 जून को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जाता है. यह दिवस लिंग, आयु और पुष्ट क्षमता के भेदभाव के बिना दुनिया भर में विभिन्न खेलों में भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
  9. 8 जून को विश्व महासागरीय दिवस मनाया गया।
  10. अक्षय पात्र, निर्लाभ - संगठन, को बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ग्लोबल चैंपियन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह भारत में दुनिया की सबसे बड़ी स्कूल भोजन परियोजना में से एक है।
  11. अजीत डोभाल को कैबिनेट का दर्जा और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) के रूप में पांच और वर्ष का कार्यकाल दिया गया है।
  12. अन्नू रानी ने एक IAAF वर्ल्ड चैलेंज इवेंट, 58 वें ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स मीट में महिलाओं के जेवेलिन थ्रो में कांस्य पदक जीता।
  13. असम सरकार ने स्नातकोत्तर स्तर तक प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए प्रवेश शुल्क माफ कर दिया है, जिनकी पैतृक आय 2 लाख रुपये प्रति वर्ष से कम है।
  14. आईटी उद्योग के आइकन अजीम प्रेमजी 30 जुलाई 2019 से विप्रो के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त होंगे। उन्होंने 53 वर्षों तक कंपनी का नेतृत्व किया। वह गैर-कार्यकारी निदेशक और संस्थापक अध्यक्ष के रूप में बोर्ड में अपनी सेवाएं देते रहेंगे।
  15. आरबीआई द्वारा 3-7 जून के दौरान वित्तीय साक्षरता सप्ताह मनाया जाएगा।
  16. आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक पर 2 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। प्रमोटर्स की शेयरहोल्डिंग घटाने के निर्देश नहीं मानने पर यह कार्रवाई की गई।
  17. इसरो के पूर्व प्रमुख डॉ. कस्तूरीरंगन के नेतृत्व वाली समिति ने नई दिल्ली में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को राष्ट्रीय शैक्षिक नीति (एनईपी) का मसौदा सौंपा।
  18. उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक सचिन बंसल को अपना स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है।
  19. उत्तर प्रदेश में गठिया, जोड़ों के दर्द और पैर की बीमारियों से पीड़ित हाथियों के लिए अपना पहला विशेष हाइड्रोथेरेपी उपचार शुरू किया है, मथुरा में हाथियों के लिए एक जल चिकित्सालय खोला गया।
  20. एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर स्वीडन के लिए रवाना हो गए हैं।
  21. एशले बार्टी दुनिया की नंबर 1 महिला टेनिस खिलाड़ी बनी, वह एक ऑस्ट्रेलियाई पेशेवर टेनिस खिलाड़ी है।
  22. ओडिशा के नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क में एक 41 वर्षीय वनमानुषी की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। ''बिन्नी'', जो देश की अकेली वनमानुषी थी।
  23. कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने घोषणा की कि देश में 2021 से प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
  24. कवि और गीतकार पजाविला रमेशन का निधन हो गया है, वह 83 वर्ष के थे।
  25. कृष्णस्वामी नटराजन को भारतीय तटरक्षक के अगले महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
  26. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) के विस्तार को मंजूरी दी है, पहले योजना का लाभ दो हेक्टेयर भूमि वाले किसानों पर लागू था।
  27. केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में आयोजित वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (FSDC) की 20 वीं बैठक की अध्यक्षता की।
  28. गैरी वुडलैंड ने 119 वां यूएस ओपन जीता, उन्होंने दो बार के पूर्व चैंपियन ब्रुक कोपका को हराकर अपना पहला मेजर खिताब जीता।
  29. ग्लोबल पीस इंडेक्स 2019 में, भारत की रैंक 163 देशों के बीच पांच स्थान गिरकर 141 वें स्थान पर आ गई है।
  30. छत्तीसगढ़ सरकार ने तत्काल प्रभाव से एक नए महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा को कनक तिवारी के स्थान पर इस पद के लिए नियुक्त किया है।
  31. छह बार के ग्रैमी विजेता संगीतकार मैल्कम जॉन रेबनेक, जिन्हें डॉ. जॉन के नाम से जाना जाता है।
  32. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, केंद्रीय मंत्रियों निर्मला सीतारमण और सुब्रह्मण्यम जयशंकर को प्रतिष्ठित पूर्व छात्र पुरस्कार (distinguished alumni award ) प्रदान करेगा।
  33. जापान ने मणिपुर को उपहार स्वरूप एक "शांति संग्रहालय" प्रदान किया है जो द्वितीय विश्व युद्ध के भयंकर युद्धों में से एक की स्मृति पर बनाया गया है।
  34. जोशना चिनप्पा ने स्क्वैश में 17 वां राष्ट्रीय खिताब जीता।
  35. टेनिस में, दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी राफेल नडाल ने 12 वीं बार फ्रेंच ओपन मेंस सिंगल्स का खिताब अपने नाम कर लिया है।
  36. डॉ. रबी एन मिश्रा को प्रधान मुख्य महाप्रबंधक से लेकर भारतीय रिज़र्व बैंक में कार्यकारी निदेशक तक का दर्जा दिया गया है।
  37. तीसरे वरीय सिद्धार्थ रावत ने जापान के रियो नोगुची को हराकर $25,000 आईटीएफ पुरुष फ्यूचर्स टेनिस टूर्नामेंट में अपना पहला खिताब जीता।
  38. त्रिपुरा में 2020 में 10 वां राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव आयोजित होगा।
  39. त्रिभुवन विश्वविद्यालय और नेशनल जियोग्राफिक सोसायटी के वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं की एक टीम ने माउंट एवरेस्ट के ऊपर दुनिया के सबसे ऊंचे, पूरी तरह से स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित किए हैं।
  40. थाईलैंड की नई संसद ने सैन्य सरकार प्रमुख प्रयुथ चान-ओचा को देश का प्रधानमंत्री चुना है।
  41. दिग्गज हास्य अभिनेता, फिल्म और थिएटर अभिनेता दिनयार कॉन्ट्रेक्टर का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  42. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) देश का पहला ऐसा प्रोजेक्ट बन गया है, जो कचरे से निर्मित ऊर्जा को प्राप्त करता है।
  43. दिल्ली विश्वविद्यालय और भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिकों के एक दल ने इंडोनेशिया और अमेरिका के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर पूर्वोत्तर भारत, मुख्य रूप से असम से 'धानी मेंढक' (‘paddy frog’ ) की एक नई प्रजाति की खोज की है।
  44. दुनिया में सर्वाधिक कमाई वाले एथलीटों की सूची में शामिल विराट कोहली इकलौते भारतीय।
  45. नम्मा कोल्हापुरी चप्पल ने बौद्धिक संपदा भारत से भौगोलिक संकेत टैग अर्जित किया है।
  46. नवनिर्वाचित लोकसभा का पहला सत्र 17 जून से 26 जुलाई 2019 तक के लिए आयोजित किया जाएगा और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की नई सरकार 05 जुलाई 2019 को निर्मला सीतारमण द्वारा अपना पहला बजट पेश करेगी।
  47. नितेश कुमार जंगीर, एक भारतीय इंजीनियर ने लंदन में "पीपुल" श्रेणी में 2019 राष्ट्रमंडल महासचिव का सतत विकास के लिए नवाचार पुरस्कार जीता है।
  48. नीति आयोग के स्वास्थ्य सूचकांक के अनुसार केरल स्वास्थ्य सूचकांक में शीर्ष पर रहा।
  49. नृपेंद्र मिश्रा और पीके मिश्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट मंत्री रैंक के साथ क्रमश: प्रधान सचिव और अतिरिक्त प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया।
  50. न्यायमूर्ति धीरूभाई नारनभाई पटेल ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
  51. पहली बार ओडिशा की 25- वर्षीय इंजीनियरिंग ग्रेजुएट को 17वीं लोकसभा में अब तक के सबसे युवा सांसद के रूप में चुना गया है।
  52. पाकिस्तान ने लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद को इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) का नया महानिदेशक नियुक्त किया है।
  53. पीयूष गोयल करेंगे जी 20 मंत्रिस्तरीय बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व।
  54. पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को विदेशियों के लिए मेक्सिको के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  55. प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना के तहत 18-40 वर्ष की आयु के किसानों को प्रति माह 100 रुपये का योगदान करना होगा, जिससे उन्हें 60 वर्ष की आयु होने पर 3,000 रुपये की न्यूनतम निश्चित मासिक पेंशन दी जायेगी।
  56. प्रसिद्ध अभिनेता, फिल्म निर्माता और नाटककार गिरीश कर्नाड का निधन हो गया है। वह 81 वर्ष के थे।
  57. प्रसिद्ध लेखक अमिताव घोष को अंग्रेजी में भारतीय साहित्य के संवर्धन में उनके योगदान के लिए 54 वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  58. प्रसिद्ध वैज्ञानिक और चक्रवात चेतावनी विशेषज्ञ मृत्युंजय महापात्र को भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
  59. फिक्की के सर्वेक्षण में वित्त वर्ष-2020 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि 7.1% रहने का अनुमान।
  60. फ्रेंच ओपन टेनिस में, आस्ट्रेलियन एशले बार्टी ने महिला फाइनल में स्ट्रेट सेटों में चेक टीनेजर मार्का वोंदरसोवा को पीछे छोड़ते हुए अपना पहला ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीता।
  61. बाल अधिकारों के लिए एक वैश्विक यूनिसेफ सद्भावना राजदूत प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ SNOWFLAKE BALL में यूनिसेफ द्वारा डैनी केए मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  62. बाल यातना एवं अवैध तस्करी के ख़िलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय दिवस 04 जून को संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनाया जा रहा है, इसकी स्थापना 19 अगस्त 1982 को हुई थी।
  63. बीजेपी सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार 17वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर होंगे।
  64. बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अपनी आत्मकथा "Lessons Life Taught Me Unknowingly" का अनावरण करने वाले हैं।
  65. ब्रांड एनालिटिक्स फर्म टीआरए रिसर्च द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, "डेल" 2019 में भारत में सबसे भरोसेमंद ब्रांड के रूप में उभरा है।
  66. ब्रिटिश कंज्यूमर गुड्स की दिग्गज कंपनी रेकिट बेनकीजर ने पेप्सिको के एग्जीक्यूटिव लक्ष्मण नरसिम्हन को मुख्य कार्यकारी अधिकारी(सीईओ) के रूप में राकेश कपूर के स्थान पर नियुक्त करने के लिए नामित किया है।
  67. भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ पत्रकार राजनाथ सिंह 'सूर्या' का लखनऊ में निधन हो गया।
  68. भारत की जिमनास्ट प्रणति नायक ने सीनियर एशियन आर्टिस्टिक चैंपियनशिप में वॉल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
  69. भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने बाजार पूंजीकरण (market capitalisation) के मामले में अमेरिकी प्रौद्योगिकी दिग्गज IBM को पीछे छोड़ दिया है।
  70. भारत के प्रमुख स्नूकर खिलाडी पंकज आडवाणी ने दोहा में आयोजित 35 वीं पुरुष एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप में जीत हासिल की है।
  71. भारत को फ्रांस में अगस्त 2019 में आयोजित होने वाले जी -7 शिखर सम्मेलन में आउटरीच सत्र में भाग लेने के लिए निमंत्रण मिला है।
  72. भारत ने ओडिशा के चांदीपुर से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है।
  73. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने पहली बार इस वर्ष से भारतीय स्कूली छात्रों के लिए दो सप्ताह के प्रशिक्षण के लिए अपनी प्रयोगशालाएँ खोली हैं।
  74. भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य के रूप में चुना गया है।
  75. भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड के डबलिन में फाइनल में आयरलैंड को 1-0 से हराकर कैंटर फिट्जगेराल्ड U21 इंटरनेशनल 4-नेशंस खिताब जीता।
  76. भारतीय नौसेना ने भारतीय जहाजों के सुरक्षित पारगमन को सुनिश्चित करने के लिए अरब की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में ऑपरेशन संकल्प का शुभारंभ किया।
  77. भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने नीदरलैंड के डेन बॉश में तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।
  78. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस और लक्ष्मी विलास बैंक के विलय को मंजूरी दे दी है।
  79. भारतीय फुटबॉल टीम फीफा रैंकिंग में 101 वें स्थान पर स्थिर है
  80. भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को हराकर FIH सीरीज़ फाइनल में जीत हासिल की।
  81. भारतीय मूल की अनीता भाटिया संयुक्त राष्ट्र के उप कार्यकारी निदेशक नियुक्त।
  82. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के डिप्टी गवर्नर वायरल आचार्य ने अपने कार्यकाल के निर्धारित समय से छह महीने पहले पद छोड़ दिया।
  83. भारतीय रिजर्व बैंक ने शिकायत प्रबंधन प्रणाली (CMS) शुरु किया, इसका उपयोग शिकायतों के समय पर निवारण में ग्राहक के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए बैंकों और एनबीएफसी के खिलाफ शिकायतों को दर्ज करने के लिए किया जाएगा।
  84. भारतीय वायु सेना (IAF) ने भारतीय वायु ममअंतरिक्ष में सभी हवाई मार्गों पर सभी अस्थायी प्रतिबंधों को हटा दिया है. भारतीय वायु सेना ने 27 फरवरी को भारतीय वायु क्षेत्र पर अस्थायी हवाई क्षेत्र प्रतिबंध लगा दिया था।
  85. मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के सचिव के रूप में आई वी सुब्बा राव के बने रहने को मजूरी दे दी है।
  86. मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षण कोटा को मौजूदा 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने का प्रस्ताव पारित किया है।
  87. मर्सिडीज ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने फ्रांस ग्रां प्री 2019 जीती। यह इस सीज़न में आठ रेसों में उनकी छठी जीत है।
  88. मर्सिडीज ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने सेबस्टियन वेटेल (फेरारी) को खतरनाक ड्राइविंग के लिए दंडित किए जाने के बाद 2019 के कनाडाई ग्रां प्री में रिकॉर्ड तोड़ सातवीं जीत हासिल की।
  89. महाराष्ट्र के सतारा जिले में रहीमतपुर पुलिस स्टेशन 'स्मार्ट’ पुलिसिंग अवधारणा के आधार पर एक सर्वेक्षण में राज्य शीर्ष के रूप में उभरा है।
  90. मालदीव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'निशान इज़्ज़ुद्दीन' पुरस्कार प्रदान करेगा। यह विदेशी नागरिकों को सम्मानित करने के लिए सर्वोच्च पुरस्कार है।
  91. युवराज सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की।
  92. राजस्थान की सुमन राव ने नई दिल्ली के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में एक स्टार-स्टडेड समारोह के दौरान फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2019 ब्यूटी पेजेंट का खिताब जीता है।
  93. रैंडस्टेड ने अमेज़न इंडिया को देश के सबसे आकर्षक नियोक्ता ब्रांड के रूप में घोषित किया है, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया उपविजेता के रूप में उभरा है, इसके बाद सोनी इंडिया को स्थान दिया गया है।
  94. लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव 19 जून 2019 को होगा।
  95. वरिष्ठ नौकरशाह शेफाली जुनेजा को संयुक्त राष्ट्र की संस्था इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन (ICAO) की परिषद में भारत का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
  96. वर्ल्ड फूड इंडिया का दूसरा संस्करण 1 से 4 नवंबर 2019 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, यह भारत को विश्व के खाद्य प्रसंस्करण गंतव्य के रूप में स्थान देगा।
  97. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जापान में G-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की दो दिवसीय बैठक में भाग लेंगी।
  98. विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस हर साल 7 जून को मनाया गया। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2019 का विषय 'Food Safety, Everyone’s Business है।
  99. विश्व तीरंदाजी संघ ने अभिनव बिंद्रा को भारतीय तीरंदाजी संघ (AAI ) में जारी गड़बड़ी को सुलझाने के लिए एक स्वतंत्र व्यक्ति के रूप में नियुक्त किया।
  100. विश्व बैंक ने भारत की विकास दर 7.5% पर बने रहने का पूर्वानुमान दिया।
  101. वैश्विक बाजार अनुसंधान एजेंसी कंतार के अनुसार 2019 की '100 टॉप ब्रांडज़ रिपोर्ट' में, अमेरिकी खुदरा दिग्गज अमेज़ॅन ने दुनिया के सबसे मूल्यवान ब्रांड बनने के लिए Apple और Google के पिछले हाई-टेक टाइटन्स को पीछे छोड़ दिया है।
  102. संयुक्त राज्य में, गूगल के भारत में जन्मे CEO सुंदर पिचाई और नैस्डैक अध्यक्ष एडेना फ्रीडमैन को प्रतिष्ठित ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड्स 2019 दिया जाएगा।
  103. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, भारत को 2018 में $ 42 बिलियन का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्राप्त हुआ, जिससे विनिर्माण, संचार, और वित्तीय सेवाओं में मजबूत आमदनी में मदद मिली।
  104. संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन(FAO) ने 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस के रूप में चुना है।
  105. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 जून को अंतर्राष्ट्रीय विश्व साइकिल दिवस के रूप में घोषित किया है।
  106. संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस 23 जून को दुनिया भर में मनाया गया।
  107. सैन्य न्यायाधिकरण ने करबीर सिंह को नए नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने की अनुमति दी।
  108. स्लोवाकिया में, भ्रष्टाचार विरोधी प्रचारक ज़ुजाना कैपुटोवा ने देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
  109. हाल ही में जारी 2020 के लिए क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में, आईआईटी-बॉम्बे 152 वें स्थान पर है, यह लगातार दूसरे वर्ष में भारत का सबसे अच्छा विश्वविद्यालय है।


Share:

अलीगढ़ में बच्ची के साथ दरिंदगी, देश मौन नहीं रह सकता



मैं अलीगढ विषय पर कुछ नहीं लिखना चाह रहा था किन्तु कल एक पत्रकार मित्र ने इस विषय पर लिखने वालों को हिन्दू-मुस्लिम के नजरिये से लिखने वालों को लाइक बटोरने के लिए लिखने वाला घोषित किया और यहाँ तक घोषित किया कि बच्ची के साथ कोई जघन्यता हुई ही नहीं, और कठुआ बनाम अलीगढ़ घोषित कर वैमनष्यता फैलाया जा रहा है।

वास्तव में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची के साथ जो दरिंदगी हुई है उससे सुनकर, उसे देखकर पूरा देश हिल गया है। ढाई साल की बच्ची जो अभी ठीक से खड़ी भी नहीं हो पाती होगी उसके साथ जाहिद और असलम ने जो हैवानियत की उसे किसी की भी रूह कांप जाएगी।

बच्ची के घरवालों ने जाहिद को 40 हजार रुपये उधार दिए थे, जिनमें 35 हजार रुपये तो उसने वापस कर दिए थे लेकिन बाकी पांच हजार रुपये मांगने पर जाहिद ने अपनी बेइज्जती की बात कही थी। जाहिद और असलम ने महज़ 5000 के लिए ढाई साल की बच्ची को बेरहमी से मार डाला।

जाहिद ने चेतावनी दी थी कि पैसे मांगने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा और दो जून को बच्ची का क्षत—विक्षत शव उसके घर के पास एक कूड़े के ढेर में दबा पाया गया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण लेफ्ट चेस्ट पर पिटाई, सारी रिब्स टूटी हुई, लेफ्ट लेग फ्रेक्चर, सर में चोट, सीधा हाथ कंधे की तरफ से कटा होना, बहुत ज़्यादा पिटाई, बॉडी में कीड़े पड़ जाना जिससे हड्डी तक एक्सपोज़ होना बताया गया है।

अलीगढ में दुष्कर्म हुआ या नहीं हुआ यह जाँच का विषय है किंतु हत्या जितनी वीभत्स रूप से की गयी वह मानवता को शर्मसार करने वाली रही है। असलम की हकीकत यह भी है कि इसके खिलाफ पहले से ही अपहरण, दुष्कर्म और गुंडा ऐक्ट सहित पांच मुकदमे दर्ज हैं। टप्पल थाने में ही उसके खिलाफ अपनी ही बेटी से दुष्कर्म करने और एक बच्चे का अपहरण करने का केस भी दर्ज है।

इस देश को प्रश्न पूछने का हक़ है उन लोगो से जो लोग कठुआ और अक्लाख प्रकरण पर प्रखर होकर आगे आते है वो लोग दिल्ली और अलीगढ की घटनाओ पर क्यों मौन हो जाते है। मुझे लाइक न करें पर मुझे देश के ऐसे तत्वों से जो असहिष्णुता के मुद्दे पर खड़े होते है और आज मौन है उनसे प्रश्न पूछने से नहीं रोक सकते है।


Share: