नेहरु-गाँधी परिवार की वंशावली



नेहरु-गाँधी परिवार की वंशावली


Share:

कहानी और उपन्यास में अंतर



कहानी और उपन्यास हिन्दी साहित्य की विधा के दो प्रमुख आयाम है। कहानियाँ जिस प्रकार अपने युग की पहचान होती है, आपको कुछ सोचने पर मजबूर करती है, आपकी आत्मा को झकझोरती है इतना ही नहीं अपने वातावरण के रंग में सराबोर कर देती है। दूसरे शब्दों में यह हमारी भावनाओं और दैनिक जीवन का सच्चा इतिहास बयान करती है। वहीं उपन्यास जीवन के विविध पहलूओं को अपने में समेटे एक विशाल फलक को केनवास पर उतारते हैं। जिसमें उपन्यासकार यथार्थ जीवन को कल्पना से जोड़कर घटना को एक नयी दिशा प्रदान करते हैं। इस दृष्टि से कहानी और उपन्यास दोनों ही साहित्य में महती भूमिका अदा करते हैं। दोनों का ही रचना क्षेत्र मानव जीवन है। कहानी जहाँ जीवन के एक छोटे से हिस्से की व्याख्या करती है वहीं उपन्यास संपूर्ण जीवन की व्याख्या करता है दोनों में ही गतिशीलता, परिवर्तनशीलता एवं विकासमान का गुण होता है। दोनों के लेखन की अपनी कला है किन्तु प्रेमचंद एक मात्र ऐसे साहित्यकार थे जिन्हें दोनों ही क्षेत्र में महारथ हासिल थी। प्रस्तुत इकाई में कहानी और उपन्यास के भेद को स्पष्ट करते हुए प्रेमचंद द्वारा रचित उपन्यास ‘गबन’ का विवरण प्रस्तुत किया गया है।

Kahani aur Upnyas Me Anter

गद्य साहित्य की अनेक विधाओं में कहानी और उपन्यास का विशेष महत्व है। कारण समस्त विधाओं में सबसे पहले कहानी का प्रदुर्भाव हुआ, दादी, नानी, परदादी, परनानी और उनसे भी पहले की कई पीढ़ियों में इस विधा का जन्म हुआ था जब संभवतः विज्ञान के कोई भी ऐसे संसाधन आमजन को उपलब्ध नहीं थे जिससे वे अपना मनोरंजन कर सकें। अतः कल्पनालोक में खोकर बुनी गई कथा, कहानियां ही व्यक्ति के मनोरंजन का प्रमुख साधन बनी। जिन्हें केवल श्रवणेन्द्रियों के बल व्यक्ति एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को हस्तातंरित करती रही। जब एक कहानी के आसपास और भी कई सह-कहानियाँ बुनती और जुड़ती चली गईं तो कहानी का क्षेत्र व्यापक बन गया। निःसंदेह इसे कंठस्थ रख पाना आसान नहीं था किन्तु जब तक टंकण और मुद्रण व्यवस्था लोगों को उपलब्ध हुई और इन कहनियों के व्यापक स्वरूप को सहेज पाना आसान हुआ। जिसे उपन्यास विधा के रूप में जाना गया। ये सच है कि उपन्यास कहानी का ही विस्तृत रूप है किन्तु कहानी और उपन्यास के अंतर को हम प्रेमचंद के इन शब्दों बेहतर समझ सकते है - ‘‘गल्प (कहानी) वह रचना है जिसमें जीवन के किसी एक मनोभाव को प्रदर्शित करना ही लेखक का उद्देश्य रहता है उसे चित्र, उसकी शैली, उसका कथाविन्यास सब उसी एक भाव को पुष्ट करते हैं। उपन्यास की भांति उसमें मानव जीवन का संपूर्ण तथा वृहद रूप दिखाने का प्रयास नहीं किया जाता न ही उसमें उपन्यास की भांति सभी रसों का समिश्रण होता है। वह ऐसा रमणीय उद्यान नहीं जिसमें भांति-भांति के फूल बेल-बूटे सजे हुए हैं, अपितु एक गमला


Share: