Believe Quotes Thoughts In Hindi



 
Student-Motivation-Quotes-in-Hindi

विश्वास / भरोसे पर महान लोगो के अनमोल विचार 58 Believe Quotes Thoughts In Hindi
  1. अगर तुम्हे पायलट पर विश्वास नहीं है तो मत जाओ- Denzel Washington डेंजेल वाशिंगटन
  2. अपना विश्वास पैसे में मत रखो बल्कि अपना पैसा विश्वास में रखो- Oliver Wendell Holmes ओलिवर वेंडेल होम्स
  3. अपनी याददाश्त पर भरोसा मत करो ये छेदों से भरा जाल है- सबसे खूबसूरत उपहार इससे निकल जाते हैं- Georges Duhamel जॉर्ज डुहामेल
  4. आप पानी पर विश्वास नहीं कर सकते क्योंकि एक सीधी छड़ी भी इसमें तिरछी नज़र आती है- W- C- Fields डब्ल्यू सी फ़ील्ड्स
  5. आपको किसी न किसी चीज में विश्वास करना ही होगा – अपने गट्स में, अपनी किस्मत में, अपनी जिंदगी में या फिर अपने कर्म में- Steve Jobs स्टीव जॉब्स
  6. आपको लोगो पर विश्वास और भरोसा करना पड़ता है नहीं तो ज़िन्दगी असम्भव हो जाती है- Anton Chekhov ऐंटन चेखोव
  7. ईश्वर पर प्रश्न उठाना छोड़ो और उस पर विश्वास करना शुरू करो- Joel Osteen जोएल ऑस्टीन
  8. एक बगीचा हमारा बहुत बड़ा शिक्षक होता है- वो हमें धैर्य और सावधानी से देखना सीखाता है- वो हमें मेहनत और किफ़ायत कराना सीखाता है और सबसे बढ़कर वो हमें विश्वास करना सीखाता है- Gertrude Jekyll गरतरुड़ जेकिल
  9. कभी ऐसे व्यक्ति पर विश्वास मत करिये जिसे वो चाहिए जो आपके पास है- दोस्त हो या नहीं, जलन एक सशक्त भावना है-
  10. कभी मुसीबत में पड़े व्यक्ति की सलाह पर विश्वास मत करो- Aesop एसोप
  11. किसी को भी उस औरत पर कभी भी भरोसा नहीं करना चाहिए जो अपनी सही उम्र बता दे- जो औरत ये बता सकती है वह कुछ भी बता सकती है - Oscar Wilde ऑस्कर वाइल्ड
  12. किसी पर पूरी तरह से विश्वास करना आनंदित करने वाला है- Jeff Goldblum जेफ़ गोडब्लम
  13. किसी पर विश्वास किया जा सकता है कि नहीं- यह जानने का सबसे अच्छा तरीका है उस पर भरोसा करना- Ernest Hemingway अर्नेस्ट हेमिंगवे
  14. केवल एक गोरा व्यक्ति जिस पर आप विश्वास कर सकते हैं और वो है मरा हुआ गोरा व्यक्ति- Robert Mugabe रॉबर्ट मुगाबे
  15. क्या आप में इतना साहस है कि प्यार पर एक बार और भरोसा करें और हमेशा एक और बार भरोसा करें -Maya Angelou माया एंजिलो
  16. क्या तुम किसी ऐसे व्यक्ति के साथ व्यापार करना चाहोगे जो 99 % ईमानदार हो- Sydney Madwed सिडनी मेडवेड
  17. खुद पर विश्वास करो, तब तुम जान पाओगे कि कैसे जिया जाए- Johann Wolfgang von जॉन वोल्फगैंग वॉन
  18. जब ट्रेन किसी सुरंग से निकलती है तो अँधेरा हो जाता है, तब आप अपना टिकट फेंक कर ट्रेन से कूद नहीं जाते बल्कि आप बैठे रहते हैं और इंजीनियर पर भरोसा रखते है- Corrie Ten Boom कौरी टेन बूम
  19. जब तक सच जूते पहन रहा हो तब तक एक झूठ आधे दुनिया की सैर कर सकता है- Charles Spurgeon चर्ल्स स्परजन
  20. जब मैं तार्किक होती हूँ और अपने सहज ज्ञान पर भरोसा नहीं करती तब मैं मुसीबत में पड़ जाती हूँ- Angelina Jolie एंजेलिना जोली
  21. जहाँ बहुत बड़ी रकम की बात हो, वहाँ किसी पर भी विश्वास न करना ही उचित है- Agatha Christie अगाथा क्रिस्टी
  22. जिम्मेदारी उसे दी जाती हैं जिस पर विश्वास होता है- जिम्मेदारी हमेशा भरोसे का संकेत होती है- James Cash Penney जेम्स कैश पेन्नी
  23. जिस काम को आप चाहते हो उसमे अपना विश्वास रखो, उसे करना जारी रखो और वो तुम्हे वहाँ ले जाएगा जहाँ तुम्हे जाने कि जरूरत है- Natalie Goldberg नताली गोल्ड़बर्ग
  24. जीवन एक उपहार है, बस विश्वास करो, एक बच्चे की तरह- Anne Morrow Lindbergh ऐनी मोरो लिंडबर्ग
  25. जीवन में जो कुछ भी होता है अच्छा होता है बस उसमे विश्वास रखो- Orlando Bloom ऑर्लैंडो ब्लूम
  26. जो आदमी किसी पर विश्वास नहीं करता वो किसी के द्वारा विश्वास न किये जाने के लिए उपयुक्त है- Harold MacMillan हैरोल्ड मैकमिलन
  27. झूठ बोलने के हर एक अच्छे कारण के बदले में सच कहने का उससे भी अच्छा कारण होता है- Bo Bennett बो बेनेट
  28. दिखावे पर बहुत अधिक विश्वास कभी मत करो- Virgil वरजिल
  29. दूसरों पर भरोसा करना अच्छा है लेकिन ऐसा न करना कहीं ज्यादा अच्छा है- Benito Mussolini बेनिटो मुसोलिनी
  30. प्रेम का सबसे अच्छा प्रमाण विश्वास है-
  31. बहुत अधिक भरोसा करने पर हो सकता है कि आप धोखा खा जाएं, लेकिन यदि आप पर्याप्त भरोसा नहीं करेंगे तो आप पीड़ा में ही जिएंगे- Frank Crane फ्रैंक क्रेन
  32. बहुत दूर रह रहे पति पर कभी विश्वास मत करो और न ही बहुत करीब रह रहे कुंवारे पर- Helen Rowland हेलेन रोलैंड
  33. बुद्धि समय – समय पर धोखा देती है और ये समझदारी है कि जिसने तुम्हे एक बार भी धोखा दिया हो उस पर कभी भी पूरी तरह से भरोसा मत करो- Rene Descartes रीन डेसकार्टेस
  34. भरोसा करना मुश्किल है- ये जानना कि किस पर भरोसा किया जाये और भी मुश्किल है- Maria V- Snyder मारिया वी सिन्डर
  35. भरोसा सच के साथ शुरू होता है औए सच के साथ ही ख़त्म- Santosh Kalwar संतोष कलवार
  36. मैं इसलिए परेशान नहीं हूँ कि तुमने मुझसे झूठ कहा बल्कि मैं इसलिए परेशान हूँ कि मैं अब से तुम पर भरोसा नहीं कर सकूंगा - Friedrich Nietzsche फ्रीडरिच नैतज़स्चे
  37. मैं किसी पर विश्वास नहीं करता, खुद पर भी नहीं- Joseph Stalin जोसफ स्टालिन
  38. लोग आपकी ज़िन्दगी में आते हैं और फिर चले जाते हैं- बस आपको भरोसा करना होता है कि ज़िन्दगी ने आपके लिए एक रोड बना रखी है- Orlando Bloom ऑर्लैंडो ब्लूम
  39. वह जो अधिक भरोसा नहीं करता उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता- Lao Tzu लाओ ज़ु
  40. विश्वास अर्जित करना होता है और यह केवल समय बीतने के साथ आना चाहिए- Arthur Ashe आर्थर ऐश
  41. विश्वास करना सीखना जीवन के सबसे कठिन कामों में से एक है- Isaac Watts आइज़क वाट्स
  42. विश्वास करो किन्तु जांच कर लो- Ronald Reagan रोनाल्ड रीगन
  43. विश्वास किया जाना प्रेम किये जाने से बेहतर प्रशंसा है- George MacDonald जॉर्ज मैकडोनाल्ड
  44. विश्वास जीवन का गोंद है- यह प्रभावी संचार का सबसे अनिवार्य अंग है- यह सभी रिश्तों को जोड़ने वाला मूलभूत सिद्धांत है- Stephen Covey स्टीफेन कोवी
  45. विश्वास मर जाता है लेकिन अविश्वास फलता – फूलता रहता है- Sophocles सोफॉकल्स
  46. विश्वास रखो, तुम जितना सोचते हो उससे अधिक जानते हो- Benjamin Spock बेंजामिन स्पोक
  47. विश्वास श्रद्धा के जैसा नहीं है- एक दोस्त कोई ऐसा होता है जिस पर आप भरोसा कर सकते हैं पर किसी में आस्था रखना एक गलती है- Christopher Hitchens क्रिस्टोफर हिचेन्स
  48. विश्वास स्थिरता के साथ बनता है- Lincoln Chafee लिंकन चेफी
  49. विश्वासघात होने से पहले, विश्वास को होना होगा- Suzanne Collins सुज़ैन कोलिन्स
  50. शांति और विश्वास बनने में सालों लगते हैं पर टूटने में कुछ पल- Mahogany SilverRain महोगनी सिल्वरराइन
  51. सबसे ज़रूरी बात जो मैंने इस पूरे जीवन में सीखी है वह ये कि किसी व्यक्ति को भरोसेमंद बनाने का एक ही तरीका है उस पर विश्वास करना और किसी को अविश्वसनीय बनाने का प्रमुख तरीका है उस पर विश्वास ना करना- Henry L- Stimson हेनरी एल स्टिम्सन
  52. सबसे प्रमुख चीज जो मैंने सीखी है वो है हर परिस्थिति में ईश्वर पर भरोसा करना- Allyson Felix एलिसन फेलिक्स
  53. सभी से प्रेम करो पर कुछ पर भरोसा करो, किसी के साथ गलत मत करो - William Shakespeare विलियम शेक्सपियर
  54. सीधे व्यक्ति का विश्वास ही झूठे व्यक्ति का सबसे उपयोगी साधन है- Stephen King स्टीफेन किंग
  55. हम सभी से कभी न कभी गलतियां जरूर होती हैं, कभी-कभी हम गलत चीजें करते हैं, ऐसी चीजें जिनके परिणाम बुरे होते हैं पर इसका ये मतलब नहीं है कि हम बुरे हैं, या इसके बाद हम पर कभी भी विश्वास नहीं किया जा सकता- Alison Croggon एलिसन क्रोगन
  56. हममें से कोई नहीं जानता कि अगले पल क्या होगा, फिर भी हम आगे बढ़ते हैं क्योंकि हम भरोसा करते हैं -Paulo Coelho पाउलो कोएलो
  57. हमेशा खुद पर विश्वास करो और तब तुम्हे कोई धोखा नहीं दे पायेगा- William Penn विलियम पेन्न
  58. हर किसी तानाशाह के ह्रदय में अंत में एक ज़हर रह जाता है कि वो किसी दोस्त पर विश्वास नहीं कर सकता- Aeschylus ऐस्किलस
 भरोसे पर अनमोल विचार - Trust Quotes, Shayari, Messages in Hindi
  1. ‘शक’ करने से ‘शक’ ही बढ़ता है और ‘विश्वास’ करने से ही ‘विश्वास’ बढ़ता है। यह आपकी इच्छा है कि आप किस तरफ़ बढ़ना चाहते है।
  2. अगर आप किसी को धोखा देने में कामयाब हो जाते हैं तो यह मत सोचिए कि वह कितना बेवकूफ है बल्कि यह सोचिए कि उसे आप पर कितना विश्वास है।
  3. अटूट विश्वास ही सफलता की नीव है।
  4. अपना मूल्य समझो और विश्वास करो कि आप संसार के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हो।
  5. अपने आप पर किया गया विश्वास, दूसरों से धोखा खाने से बचाता है।
  6. अपनों पर भी उतना ही विश्वास रखो जितना दवाईयों पर रखते हो, बेशक थोड़े कड़वे होंगे लेकिन आपके फायदे के लिए होंगे।
  7. आत्मविश्वास हो तो आप शिखर पर जा सकते है, ना हो तो आप एक पत्थर तक नही चढ़ सकते है।
  8. आनंद एक "आभास" है जिसे हर कोई ढूँढ रहा है, दुःख एक "अनुभव" है जो आज हर एक के पास है, फिर भी जिंदगी में वही कामयाब है जिसे खुद पर विश्वास हैं।
  9. आपकी सोच ही से ही विश्वास का जन्म होता है, और आपकी सोच से ही विश्वास का खत्म होता है।
  10. आपको उन लोगों पर विश्वास जरूर करना चाहिए, जिनको अपने आप पर विश्वास हो।
  11. आशा और निराशा दोनों, आपके आत्मविश्वास पर निर्भर करती है।
  12. इस कार्य को मैं कर सकता हूँ, यह विश्वास कहलाता है। इस कार्य को सिर्फ़ मैं ही कर सकता हूँ, यह घमण्ड कहलाता है।
  13. इस दुनिया में रिश्ते आसानी से बन जाते है लेकिन विश्वास बनने में जिंदगी बीत जाती है।
  14. ईश्वर कहता है मैं तेरे सामने नहीं आस-पास हूं, बंद कर पलकों को प्यार से, दिल से याद कर मैं कोई और नहीं तेरा विश्वास हूं।
  15. ईश्वर कहते है आदान ना हो "मैं तेरे साथ हूँ" सामने नहीं आस पास हूँ, पलकों को बंद कर और दिल से याद कर मैं कोई और नहीं तेरा "विश्वास" हूँ।
  16. उनका विश्वास मत करों जिनकी भावनाएं वक्त के साथ बदल जाए। विश्वास उनका करो जिनकी भावनाएँ वैसी ही रहे जब आपका वक्त बदल जाएं।
  17. उनकी परवाह मत करो जिनका विश्वास वक्त के साथ बदल जाए, परवाह सदा उनकी करो जिनका विश्वास आप पर तब भी रहे जब आपका वक्त बदल जाए।
  18. उम्मीदें तैरती रहती है, कश्तियाँ डूब जाती है, कुछ घर सलामत रहते है, आँधियाँ तब भी आती है, बचा ले जो हर तूफान से उसे आस कहते है, बड़ा मजबूत है ये धागा जिसे विश्वास कहते है।
  19. उस आदमी से कभी झूठ ना बोले जिसे आपके झूठ पर भी भरोसा हो।
  20. उस व्यक्ति पर भरोसा न करें जिसने एक बार विश्वास तोड़ा हो।
  21. कभी भी किसी ऐसे व्यक्ति पर विश्वास न करें जो आपसे झूठ बोलता है। कभी भी उस व्यक्ति से झूठ मत बोलो जो आप पर भरोसा करता है।
  22. किसी पर इतना भी विश्वास मत कीजिए कि आपको उसकी गलतियां दिखाई देना बंद हो जाए।
  23. किसी पर भरोसा करो तो आखरी सांस तक करो, या तो एक सच्चा दोस्त पाओगे या एक अच्छी शिक्षा।
  24. किसी पर यकीन ना हो कोई बात नहीं, लेकिन कमजोर विश्वास किसी पर ना हो।
  25. कीमत पानी की नहीं, प्यास की होती हैं। कीमत मौत की नहीं, सांस की होती हैं। कीमत प्यार की नहीं, विश्वास की होती हैं।
  26. कौन कहता है की पैसा सब कुछ खरीद सकता है दम है तो टूटे हुए विश्वास को खरीद कर बताओ।
  27. ख़ुद पर विश्वास करना एक सकारात्मक सोच हैं जो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान बनाता हैं। जीवन में कितना भी बड़ा मुसीबत आ जाए लेकिन ख़ुद पर विश्वास करना कभी भी बंद न करें।
  28. खुद पर हो विश्वास और मन में आस्था हो तो फिर कितनी भी आ जाए बाधाएं, रास्ता मिल ही जाता है।
  29. खुद से ज्यादा अपनी किस्मत पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए।
  30. चमत्कार आपके भरोसे में होता है, जो पत्थर को भी भगवान कर सकता है।
  31. जब आपकी इच्छा की पूर्ति नहीं हो पाती, तो आपका विश्वास टूट जाता है।
  32. जब जिंदगी में मुश्किलें बढ़ जाती है तो ईश्वर पर किया गया विश्वास ही काम आता है।
  33. जब तक आप ख़ुद पर विश्वास नहीं करते तब तक आप भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते।
  34. जब विश्वास टूट जाता है तो फिर हर रिश्ता टूट जाता है।
  35. जब विश्वास टूट जाता है तो हर रिश्ता पीछे छूट जाता है।
  36. जहाँ विश्वास है, वहीं शक्ति है, वहीं जीत है और वहीं आपके सपने पूरे होते हैं।
  37. जिंदगी में रिश्ते बहुत बनते है, लेकिन विश्वास के रिश्ते कम ही बनते है।
  38. जिन रिश्तों में विश्वास नहीं बचता है वे रिश्ते बोझ बन जाते है।
  39. जिस को स्वयं पर विश्वास होता है, वह कुछ भी कर सकता है।
  40. जीवन में चार चीजें मत तोड़िये विश्वास, रिश्ता, हृदय और वचन क्योकि ये जब टूटते है तो आवाज नहीं आती पर दर्द बहुत होता हैं।
  41. जो अपने कदमों की काबिलियत पर विश्वास रखते है वो ही अक्सर मंजिल पर पहुँचते हैं।
  42. जो अपने क़दमों की काबिलियत पर विश्वास रखते है, वो ही अक्सर मंजिल पर पहुँचते है।
  43. जो आप पर आंखें बंद करके विश्वास करता है, उसका विश्वास कभी नहीं तोड़ना चाहिए।
  44. जो आप पर आंखें बंद करके विश्वास करता हो, उसको कभी भी धोखे में मत रखो।
  45. झूठ बोलना भरोसे की नींव तोड़ने की समान है।
  46. झूठा वादा करना धोखा देने के समान है क्योंकि वादा टूटने से विश्वास टूटता है।
  47. डर विश्वास के विपरीत है, जब हम डरते है तो हम ईश्वर को यह संदेश देते है की हम उस पर विश्वास नहीं करते हैं।
  48. तोड़ कर जोड़ लो चाहे हर चीज दुनिया की, ऐतबार के सिवा सब कुछ काबिल-ए-मरम्मत है।
  49. दिखावा और विश्वास दोनों अलग-अलग है।
  50. दुनिया में दो पौधे ऐसे हैं जो कभी मुरझाते नहीं और अगर जो मुरझा गए तो उसका कोई इलाज नहीं, पहला निस्वार्थ प्रेम और दूसरा अटूट विश्वास।
  51. दुनिया में सबसे आसान काम है "विश्वास खोना", कठिन काम है "विश्वास पाना", और उससे भी कठिन है "विश्वास को बनाये रखना।
  52. दुनिया में सबसे आसान काम है “विश्वास खोना”, कठिन काम है “विश्वास पाना”, और उससे भी कठिन है “विश्वास को बनाये रखना”।
  53. पैसे से आप सब कुछ खरीद सकते है, लेकिन विश्वास और ईमानदारी नहीं।
  54. प्यार और विश्वास कभी भी मत खोना क्योकि प्यार हर किसी से नहीं होता और विश्वास हर किसी पे नहीं होता।
  55. प्यार और विश्वास कभी भी मत खोना, क्योंकि प्यार हर किसी से नहीं होता और विश्वास हर किसी पर नहीं होता।
  56. प्यार और विश्वास कभी मत खोना क्योंकि प्यार हर किसी से नहीं होता और विश्वास हर किसी पर नहीं होता।
  57. बेशक लड़ाई किया करो, नाराज रहा करो, जिंदगी है इसका भरोसा नहीं, साथ रहा करो।
  58. बेशक सच बोलकर किसी का दिल तोड़ दो लेकिन झूठ बोलकर कभी किसी का भरोसा मत तोड़ो।
  59. भरोसा उस पर करो जो आपके अंदर तीन बातें जान सके। मुस्कुराहट के पीछे दुःख, गुस्से के पीछे प्यार और चुप रहने के पीछे वजह।
  60. भरोसा एक कागज की तरह है, एक बार उखड़ जाने के बाद वह फिर कभी सही नहीं हो सकता।
  61. भरोसा करना अच्छी बात है लेकिन अपने से पहले दूसरों पर नहीं करना।
  62. भरोसा करना सीखना जीवन के सबसे कठिन कार्यो में से एक हैं।
  63. भरोसा बहुत बड़ी पूंजी है, यूं ही नहीं बांटी जाती है, यह खुद पर रखो तो ताकत और दूसरों पर रखो तो कमजोरी बन जाता है।
  64. भरोसा सत्य से शुरू होता है और सत्य पर ही खत्म होता है।
  65. मनुष्य में अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए खुद पर विश्वास होना बहुत जरूरी है।
  66. माँ-बाप और ईश्वर पर हमेशा विश्वास बनाये रखना चाहिए क्योंकि ये आपका भला ही चाहते हैं।
  67. मित्र वह है जो आप के अतीत को समझता हो, आप के भविष्य में विश्वास रखता हो, और आप जैसे है वैसे ही आप को स्वीकार करता हो।
  68. मैं उन लोगों पर विश्वास नहीं करता जो खुद से प्यार नहीं करते और कहते हैं कि मैं तुमसे प्यार करता हूं।
  69. मैं परेशान नहीं हूं कि आपने मुझसे झूठ बोला, मैं इस बात से परेशान हूं कि अब से मैं आप पर विश्वास नहीं कर पाऊंगा।
  70. मैं शब्दों पर भरोसा नहीं करता, मैं कारवाई पर भरोसा करता हूँ।
  71. मैं सही निर्णय लेने में विश्वास नहीं करता। मैं निर्णय लेता हूँ और फिर उन्हें सही साबित कर देता हूँ।
  72. यकीन करना सीखो, शक तो पूरी दुनिया करती है।
  73. यकीन करना सीखो, शक तो सारी दुनिया करती है, जिंदगी जब देती है तो एहसान नहीं करती और जब लेती है तो लिहाज नहीं करती।
  74. यकीन बहते हुए पानी की तरह है, एक बार बह जाने के बाद फिर से नहीं आता।
  75. यदि आपको लगता है कि कोई व्यक्ति किसी और को धोखा दे रहा हैं तो उस पर कभी विश्वास मत करिए क्योकि वह आपको भी धोखा दे सकता हैं।
  76. रिश्ता और भरोसा दोनों ही दोस्त है, रिश्ता रखो या ना रखो लेकिन भरोसा जरूर रखना क्योंकि जहाँ भरोसा होता है वहां रिश्ते अपने आप बन जाते हैं।
  77. रिश्ते और विश्वास दोनों ही दोस्त हैं। रिश्ता रखो या न रखो पर विश्वास जरूर रखना क्योंकि जहाँ विश्वास होता है वहाँ रिश्ते अपने आप पनप जाते हैं।
  78. रिश्ते खून के नहीं होते, विश्वास के होते है। अगर विश्वास हो तो पराये भी अपने हो जाते है और अगर विश्वास न हो तो अपने भी पराये हो जाते है।
  79. रिश्तों पर विश्वास रखने पर ही सुख की अनुभूति को बढ़ाते हैं।
  80. लोग कहते हैं की पैसा रखो बुरे वक्त में काम आएगा, मैं कहता हूं ईश्वर पर विश्वास रखो बुरा वक्त ही नहीं आएगा।
  81. वक्त के क्रूर छल का भरोसा नहीं, आज जी लो की कल का भरोसा नहीं, दे रहे है वो अगले जन्म की खबर, जिनको अगले ही पल का भरोसा नहीं है।
  82. विश्वास उदय का कारण बनता है और अंधविश्वास पतन का कारण बनता है।
  83. विश्वास एक Eraser की तरह होता है, यह हर गलती के बाद छोटा और कम होता जाता है।
  84. विश्वास एक छोटा शब्द है उसको पढने में तो एक सेकंड लगता है पर सोचो तो मिनट लगता है और समझो तो दिन लगता है पर साबित करने में तो ज़िन्दगी गुजर जाती हैं।
  85. विश्वास एक छोटा शब्द है, उसको पढ़ने को तो एक सेकंड लगता है, सोचो तो मिनट लगता है, समझो तो दिन लगता है पर साबित करने में तो जिंदगी लगती है।
  86. विश्वास और प्रेम एक दुसरे के पूरक हैं। विश्वास बढ़ने से प्रेम बढ़ता है और प्रेम बढ़ने से विश्वास बढ़ता है।
  87. विश्वास और प्रेम में एक समानता है, दोनों में से कोई भी जबरदस्ती पैदा नहीं किया जा सकता।
  88. विश्वास और प्रेम में एक समानता है, दोनों में से कोई भी जबरदस्ती पैदा नहीं किया जा सकता हैं।
  89. विश्वास और स्वार्थ दोनों साथ-साथ चलते है, इनमें भेद करना आपको स्वयं सीखना होगा।
  90. विश्वास कच्चे धागे की तरह होता है जो टूट जाता है, तो कभी जुड़ता नहीं, जुड़ता भी है तो उस में गांठ पड़ जाती है।
  91. विश्वास करना एक गुण हैं, अविश्वास दुर्बलता की जननी है।
  92. विश्वास करना हो तो हमेशा अपने आप पर करें, क्योंकि स्वयं किया गया विश्वास कभी टूटता नहीं।
  93. विश्वास करने वाले से ज्यादा बेवकूफ विश्वास तोड़ने वाला होता है क्योंकि वह अपने छोटे से स्वार्थ के लिए एक प्यारे इंसान को खो देता है।
  94. विश्वास करने वाले से ज्यादा बेवकूफ विश्वास तोड़ने वाला होता है क्योकि वह अपने छोटे से स्वार्थ के लिए एक प्यारे इंसान को खो देता है।
  95. विश्वास के नीव जितनी मजबूत होती हैं, रिश्तों का महल उतना ही मजबूत और ख़ूबसूरत होता हैं।
  96. विश्वास कोहरे की तरह होता है, जो थोड़ी सी हवा चलने पर टूट सकता है।
  97. विश्वास जीतना बड़ी बात नहीं है, विश्वास बनाए रखना बड़ी बात है।
  98. विश्वास जीवन का अमूल्य धन है, अगर ख़ुद पर रखो तो ताकत और दूसरों पर रखो तो कमजोरी बन जाती हैं।
  99. विश्वास पत्थर को ईश्वर बना सकता है और अविश्वास ईश्वर के बनाए इन्सान को पत्थरदिल बना सकता है।
  100. विश्वास पर ही हर रिश्ता कायम है, चाहे वह प्यार का हो चाहे वह व्यापार का हो।
  101. विश्वास में विष भी है और आस भी है, ये स्वयं पर निर्भर करता है की क्या ग्रहण करना हैं।
  102. विश्वास में वो शक्ति है जिससे उजड़ी दुनिया में प्रकाश लाया जा सकता हैं, विश्वास पत्थर को भगवान बना सकता हैं।
  103. विश्वास में वो शक्ति है जिससे उजड़ी हुई दुनिया में प्रकाश लाया जा सकता है।
  104. विश्वास रब्बर की तरह है, जो कि हर गलती पर छोटा और कम होता जाता है।
  105. विश्वास सत्य से शुरू होता है और सत्य से समाप्त होता है।
  106. विश्वास समंदर की तरह है यह कितना गहरा होगा, यह आपकी सोच और ईमानदारी पर निर्भर करता है।
  107. विश्वास से खरीदा नहीं जा सकता, यह तो आपके कर्मों पर निर्भर करता है।
  108. विश्वास ही सत्य की परिभाषा है।
  109. विश्वास, खुद पर रखो तो ताकत बन जाता है, दूसरे पर रखो तो कमजोरी बन जाता है।
  110. विश्वास, वादा, संबंध और दिल इन चारों में से कभी किसी को न तोड़ें, टूटने पर ये आवाज पैदा नहीं करते सिर्फ अत्यधिक दर्द पैदा करते हैं।
  111. सर्वप्रथम ख़ुद पर विश्वास करें फिर दूसरों पर विश्वास करे। आप कभी भी धोखा नहीं पायेंगे।
  112. सही कर्म करो, सत्य बोलो, लोग आप पर विश्वास नहीं तो है, अविश्वास भी नहीं करेंगे।
  113. सही व्यक्ति पर विश्वास करने की शक्ति अनुभव बढ़ने के साथ बढ़ती है।
  114. सौभाग्य और भाग्य दोनों आपके, कर्म और विश्वास पर निर्भर करते है।
  115. हम किसी से तब ही डरते है, जब हमें अपने आप पर भरोसा नहीं होता है।
  116. हर इंसान दिल का बुरा नहीं होता, हर कोई इंसान बेवफा नहीं होता, बुझ जाता है दीपक आकर तेल की कमी से, हर बार कुसुर हवा का नहीं होता।
  117. हर किसी पर भरोसा मत करो, क्योंकि चीनी और नमक दोनों का रंग समान है।
  118. हर खोई हुई चीज आसानी से मिल जाती हैं लेकिन विश्वास के खो जाने पर इसे फिर नहीं पाया जा सकता है।
  119. हर चीज वही मिल जाती हैं जहाँ वो खोयी हो, लेकिन विश्वास वहाँ कभी नहीं मिलता जहां एक बार खो जाता है।
  120. हर व्यक्ति आप पर विश्वास करें यह जरूरी नहीं, लेकिन आप किस पर विश्वास करते है यह जरूरी है।
  121. हर व्यक्ति का विश्वास उसकी प्रकृति के अनुसार होता है।


Share:

Daily Current Affairs in Hindi July 2019




  1. 1 जुलाई से NEFT, RTGS मनी ट्रांसफर पर अतिरिक्त शुल्क बंद कर दिया गया है।
  2. 10 वर्षीय अरिंजित डे ने क्रोएशिया के उमाग में आयोजित विश्व युवा कप में रजत पदक जीता है।
  3. 29 जुलाई को भारत सरकार द्वारा सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया गया।
  4. 3 बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे बीएस येदियुरप्पा एक बार फिर कर्नाटक के सीएम के रूप में शपथ लिया।
  5. 6 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाया गया, हर वर्ष जुलाई के पहले शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  6. BCCI ने औपचारिक रूप से राहुल द्रविड़ को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है।
  7. DRDO ने पोखरण पर्वतमाला में नाग मिसाइलों का सफल परीक्षण किया।
  8. IFS अधिकारी उपेंद्र सिंह रावत को पनामा में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।
  9. IFS अधिकारी विवेक कुमार को प्रधानमंत्री के निजी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया।
  10. ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में, सरबजोत सिंह ने 239.6 अंकों के साथ पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता।
  11. अंडर -20 विश्व चैंपियन, हेमा दास ने महिलाओं के 200 मीटर में पॉज़्नान एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में स्वर्ण पदक जीता है।
  12. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भारत के बल्लेबाजी आइकन सचिन तेंदुलकर, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड और दो बार की विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर कैथरीन फिट्जपैट्रिक को आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है।
  13. अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन ने ISSF विश्व कप चरणों की मेजबानी करने के लिए भारत के आवेदन को मंजूरी दी।
  14. अजय कुमार भल्ला को गृह मंत्रालय के विशेष कर्तव्य (ओएसडी) पर अधिकारी नियुक्त किया गया है।
  15. अपर्णा कुमार माउंट डेनली पर चड़ाई करके सेवन समिट चैलेंज को पूरा करने वाली पहली IPS अधिकारी बन गयी है।
  16. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा 2024 में अपने महत्वाकांक्षी आर्टेमिस कार्यक्रम के हिस्से के रूप में चंद्रमा पर "पहली महिला और फिर पुरुष" को भेजने की तैयारी में है।
  17. अमेरिकी कंपनी ईबिक्स ने 337.8 मिलियन डॉलर में यात्रा पोर्टल यात्रा ऑनलाइन के अधिग्रहण की घोषणा की है।
  18. अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी जॉन इस्नर ने न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड में हॉल ऑफ फेम टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीता।
  19. अमेरिकी स्टार कैलेब ड्रेसल ने क्वांग्जू (दक्षिण कोरिया) में वर्ल्ड एक्वेटिक्स चैंपियनशिप 2019 में 100 मीटर बटरफ्लाई में माइकल फेल्प्स के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा।
  20. अरुण कुमार को विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
  21. अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इटानगर में राज्यव्यापी वृक्षारोपण कार्यक्रम 'स्वच्छ-हरित अरुणाचल अभियान 2019' का शुभारंभ किया।
  22. आंध्र प्रदेश स्थानीय लोगों के लिए नौकरियों को 75% आरक्षण देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
  23. आईआईटी कानपुर ने अपने 52 वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर भारत के मुख्य राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया है।
  24. आईएमएफ ने नकदी की कमी वाले पकिस्तान के लिए 3 वर्ष की अवधि में 6 अरब डॉलर के ऋण को मंजूरी दे दी है।
  25. आईपीएस अधिकारी वी.के. जौहरी को देश के सबसे बड़े सीमा सुरक्षा बल, सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अगले महानिदेशक (DG) के रूप में नियुक्त किया गया है।
  26. आतंकवाद विरोधी अभियानों में व्यापक अनुभव रखने वाले लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह भारतीय सेना के अगले सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) होंगे।
  27. आयरिश पोर्ट शेन लोरी ने रॉयल पोर्ट्रश में अपने पहले गोल्फ खिताब के साथ ब्रिटिश ओपन में जीता हासिल की ।
  28. आरपीएफ ने रेलवे परिसर में अनधिकृत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर की बिक्री को रोकने के लिए "ऑपरेशन थ्रस्ट" का शुभारंभ किया।
  29. आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने अरुणाचल प्रदेश में 2,880 मेगावाट की दिबांग जलविद्युत परियोजना को मंजूरी दी है।
  30. इंग्लैंड ने लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में ICC क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी 2019 जीती।
  31. इंटरनेशनल बिजनेस मशीन्स कॉर्प ने अपने क्लाउड कंप्यूटिंग व्यवसाय को बढ़ाने के लिए 34 बिलियन डॉलर में एक सॉफ्टवेयर कंपनी रेड हैट इंक का अधिग्रहण किया।
  32. इराक के बेबीलोन को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया गया।
  33. एम. श्रीशंकर ने तात्याना कोल्पकोवा अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स में लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीता है। टूर्नामेंट बिश्केक (किर्गिस्तान) में आयोजित किया गया था।
  34. एशियाई विकास बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी विकास दर को 7.2% से घटाकर 7% कर दिया है।
  35. ओडिशा 17 से 22 जुलाई तक कटक में 21 वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा।
  36. ओडिशा की एक लोकप्रिय मिठाई रसगोला को भौगोलिक इंडिकेशन रजिस्ट्रार से भौगोलिक इंडिकेशन टैग मिला है। जीआई नंबर 612 ओडिशा लघु उद्योग निगम लिमिटेड के पक्ष में पंजीकृत किया गया है।
  37. ओडिशा की दुती चंद ने इटली के नेपल्स में 30 वें समर यूनिवर्सिटी गेम्स में महिलाओं की 100 मीटर स्प्रिंट में स्वर्ण पदक जीता है।
  38. ओडिशा सरकार ने राज्य के वित्तीय समस्याओं का सामना कर रहे पद्म पुरस्कार विजेताओं को 10,000 रुपये का मासिक भत्ता देने का फैसला किया है।
  39. ओलंपिक रजत पदक विजेता आमिर खान ने डब्ल्यूबीसी अंतर्राष्ट्रीय वेल्टरवेट खिताब जीता।
  40. के. नटराजन ने भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के महानिदेशक का पदभार संभाला है। वह भारत की तटीय सुरक्षा बल के 23वें प्रमुख बन गए हैं।
  41. केंद्र सरकार ने एम नागेश्वर राव को अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड का महानिदेशक नियुक्त किया है। राव पूर्व सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा का स्थान लेंगे।
  42. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) 24 जुलाई को 159 वां आयकर दिवस मनाया।
  43. केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री ने नई दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में 10 वें जागरण फिल्म महोत्सव का उद्घाटन किया।
  44. कैगा परमाणु ऊर्जा स्टेशन (कर्नाटक) ने सभी प्रौद्योगिकियों के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में से कैगा जनरेटिंग स्टेशन (KGS-1) के यूनिट -1 द्वारा 962 दिनों के निरंतर संचालन में एक विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।
  45. खेल और युवा मामलों के मंत्री ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को सम्मानित किया।
  46. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 का तीसरा संस्करण गुवाहाटी में आयोजित किया जाएगा।
  47. गिरीश बापट को संसद की प्राक्कलन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा नियुक्ति की गयी।
  48. गृह मंत्रालय ने नागालैंड में सशस्त्र बलों (विशेष शक्तियां) अधिनियम (AFSPA) को अगले छह महीने के लिए विस्तारित कर दिया है।
  49. चंडीगढ़ को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से लगभग चार दशकों के बाद संबद्धता मिली।
  50. चंद्रकांत कावलेकर गोवा के नए उपमुख्यमंत्री होंगे। वह गोवा के उपमुख्यमंत्री के रूप में विजई सरदेसाई का स्थान लेंगे।
  51. छत्तीसगढ़ में कृषि-व्यवसाय उद्भवन केंद्र का शुभारम्भ किया गया है। केंद्र की स्थापना रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा की गई है।
  52. जापान की अकाने यामागुची ने इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित इंडोनेशिया ओपन बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर 1000 टूर्नामेंट जीता।
  53. जापान के ओसाका में जी -20 शिखर सम्मेलन शुरू हो गया है। इस शिखर सम्मेलन का विषय Human centred future society है।
  54. जापानी कंपनी सॉफ्टबैंक ने ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में लगभग 250 मिलियन डॉलर का निवेश किया है।
  55. टेबल टेनिस में, भारतीय जोड़ी जी. साथियान और एंथोनी अमलराज ने वर्ल्ड टूर प्लैटिनम ऑस्ट्रेलियन ओपन में कांस्य जीता है।
  56. डच दिग्गज अर्जन रोबेन ने जर्मन जाइंट्स बायन म्यूनिख के साथ 10 साल के स्पेल के बाद 35 साल की उम्र में फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है।
  57. तमिल योमन (Cirrochroa thais) तितली को तमिलनाडु का राज्य तितली घोषित किया गया है। इन तितलियों को तमिल मारवन के रूप में भी जाना जाता है।
  58. तमिलनाडु के अभय सिंह और तन्वी खन्ना ने छठे बंगाल ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट में क्रमशः पुरुष और महिला खिताब जीते।
  59. दक्षिण मध्य रेलवे ने भारत की सबसे लंबी विद्युतीकृत सुरंग का निर्माण किया है। चेरलोपल्ली और रैपुरु स्टेशनों के बीच 6.6 किमी लंबी सुरंग है।
  60. निकोलज बेसिलाश्विली ने जर्मन टेनिस चैंपियनशिप जीती। उन्होंने जर्मन टेनिस चैंपियनशिप में जीत हासिल करने के लिए एंड्री रुबलेव को हराया।
  61. निर्देशक कौशिक गांगुली की बंगाली फिल्म 'नगरकीर्तन' ने सार्क फिल्म समारोह में 4 पुरस्कार जीते हैं। फिल्म को 'सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म', 'सर्वश्रेष्ठ निर्देशक', 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' और 'सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर' पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
  62. निर्यातकों के निकाय फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (FIEO) ने शरद कुमार सरफ को अपना नया अध्यक्ष चुना है।
  63. पद्म पुरस्कार विजेता सुदर्शन पटनायक ने यू.एस. में एक प्रतिष्ठित सेंड स्कल्प्टिंग फेस्टिवल में पीपल्स चॉइस अवार्ड जीता।
  64. पश्चिम बंगाल सरकार ने "जल बचाओ दिवस" मनाया - मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, स्कूली छात्रों ने जल संरक्षण का संदेश फैलाने के लिए कोलकाता में पदयात्रा में भाग लिया।
  65. पश्चिम बंगाल सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए बंगला आवास योजना के तहत 8 लाख 30 हजार घर बनाने का निर्णय किया है।
  66. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मणि को ICC की प्रभावशाली वित्त और वाणिज्यिक मामलों की समिति के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।
  67. पूर्व ऑलम्पिक मुक्केबाज स्वर्ण पदक विजेता और चार वर्गों के विश्व चैंपियन "पर्नेल व्हाइटेकर" का निधन हो गया है।
  68. पूर्व ओलंपिक ट्रैक और फील्ड एथलीट पी. टी. उषा को 'विश्व एथलेटिक्स में लंबी और सराहनीय सेवा' के लिए इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन्स वेटरन पिन के लिए नामित किया गया है।
  69. पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे ने जंगली हाथियों को ट्रेन की पटरियों से दूर रखने के लिए अपनाई गई अनूठी रणनीति के लिए 'बेस्ट इनोवेशन अवार्ड' जीता है।
  70. पेशेवर मोटरसाइकिल रेसर, कार्लिन ड्यून का निधन हो गया, उन्हें "द किंग ऑफ द माउंटेन" के रूप में भी जाना जाता था।
  71. प्रधानमंत्री ने वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण किया।
  72. प्रीति पटेल को नव गठित बोरिस जॉनसन कैबिनेट में ब्रिटेन के गृह सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। वह ब्रिटेन की पहली भारतीय मूल की गृह सचिव बन गई हैं।
  73. फिल्म निर्माता जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म 'गली बॉय' ने दक्षिण कोरिया में 23 वें बुकियॉन इंटरनेशनल फैंटास्टिक फिल्म फेस्टिवल (BIFAN) में नेटवर्क फॉर प्रोमोशन ऑफ़ एशियन सिनेमा (NETPAC) पुरस्कार जीता है।
  74. बीएसएफ ने पंजाब और जम्मू में पाकिस्तान की सीमा के साथ 'एंटी- इन्फिलट्रेशन ग्रिड' को मजबूत करने के लिए ऑपरेशन 'सुदर्शन' शुरू किया है।
  75. बोरिस जॉनसन ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के रूप में थेरेसा मेय का स्थान लेंगे।
  76. भारत का पहला डिजाइन डेवलपमेंट सेंटर 'फैशनोवा' टेक्सटाइल शहर सूरत में लॉन्च किया गया।
  77. भारत के लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनेकर दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के फोर्स कमांडर के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे।
  78. भारत के सबसे बड़े राइड-हाइलिंग प्लेटफॉर्म कैब्स को ब्रिटेन की राजधानी शहर में निजी किराया वाहन (PHV) शुरू करने के लिए लंदन के परिवहन नियामक से मंजूरी मिल गई।
  79. भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने दो भारतीय पक्षियों- ग्रेट इंडियन बस्टर्ड और लेसर फ्लोरिकन की सुरक्षा के लिए एक आपातकालीन प्रतिक्रिया योजना को तत्काल तैयार करने और कार्यान्वित करने के लिए एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया है।
  80. भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने मेघालय सरकार को 100 करोड़ रुपये का जुर्माना जमा करने का निर्देश दिया है।
  81. भारत ने ओडिशा में आयोजित 21 वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैम्पियनशिप की पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में स्वर्ण जीतकर रिकॉर्ड बनाया है।
  82. भारत ने जर्मनी के सुहल में अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन जूनियर विश्व कप में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक हासिल किए।
  83. भारत में जन्मी प्रिया सेराव ने 2019 के लिए मिस यूनिवर्स ऑस्ट्रेलिया का खिताब जीता।
  84. भारत हर वर्ष 23 जुलाई को "राष्ट्रीय प्रसारण दिवस" मनाया गया। इस दिन 1927 में, देश में पहली बार रेडियो प्रसारण भारतीय प्रसारण कंपनी के तहत बॉम्बे स्टेशन से प्रसारित किया गया था।
  85. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान 2 लॉन्च किया, इसे GSLV MkIII-M1 व्हीकल द्वारा 14:43 घंटे IST पर लॉन्च किया गया।
  86. भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का गोल्डन जुबली संस्करण, 20 नवंबर से 28 नवंबर, 2019 तक पणजी, गोवा में आयोजित किया जाएगा।
  87. भारतीय एथलीटों ने पोलैंड में आयोजित कुट्नो एथलेटिक्स मीट में 4 स्वर्ण पदक जीते हैं। महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में हेमा दास ने, मुहम्मद अनस ने पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में, पुरुषों की 400 मीटर हर्डल दौड़ में एम पी जाबिर और महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में पी. सरिताबेन।
  88. भारतीय और फ्रांसीसी वायु सेना ने फ्रांस में मोंट डे मार्सन में गरुड़ VI अभ्यास शुरू किया है। यह अभ्यास 1 जुलाई से 12 जुलाई, 2019 तक फ्रांस में होने वाला है।
  89. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घोषणा की है कि बेंगलुरु स्थित अध्ययन और शिक्षण ऐप 'बायजूस' के रूप में नया स्पॉन्सर कर्ता प्राप्त हुआ है।
  90. भारतीय धावक हिमा दास ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए इस महीने का अपना पांचवां स्वर्ण पदक जीता. उन्होंने नोव मेस्टो, चेक गणराज्य में अपनी 400मी प्रतियोगिता में 52.09 सेकंड के सीजन के बेस्ट टाइम के साथ बेहतरीन वापसी की।
  91. भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने इस्तांबुल में यासर डोगू इंटरनेशनल में 53 किग्रा में अपना दूसरा स्वर्ण जीता है।
  92. भारतीय प्रो मुक्केबाज वैभव यादव डब्ल्यूबीसी एशिया सिल्वर वेल्टरवेट चैंपियन बन गए हैं।
  93. भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायडू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।
  94. भारतीय बॉडी बिल्डर रविंदर कुमार मलिक ने मिस्टर साउथ एशिया का खिताब जीता।
  95. भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एन एस विश्वनाथन के कार्यकाल को भारत सरकार द्वारा एक वर्ष के लिए विस्तारित किया गया है।
  96. मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के संयुक्त सचिव के रूप में अजय भादू की नियुक्ति को मंजूरी दी गई।
  97. माइक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूशंस नेटवर्क ने मनोज कुमार नांबियार को अपना अध्यक्ष चुना है।
  98. मेघालय भारत में पानी के संरक्षण को सुनिश्चित करने वाला पहला राज्य बन गया।
  99. यू.एस. बेसबॉल लीग में ‘रोबोट अंपायरों की शुरुआत हुई।
  100. यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम ने घोषणा की है कि मास्टरकार्ड के सीईओ और अध्यक्ष अजय बंगा और विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी को 2019 ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड्स दिए जाएंगे।
  101. राखी हलदर और दविंदर कौर ने कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में भारोत्तोलन की वरिष्ठ महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।
  102. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अनुसुईया उइके को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया है।
  103. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है। आचार्य देवव्रत को हिमाचल प्रदेश से स्थानांतरित कर गुजरात के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।
  104. राष्ट्रीय एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड को सामाजिक विकास में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व निधि के उपयोग के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चुना गया है।
  105. रिलायंस जियो ने डिजिटल साक्षरता पहल 'डिजिटल उड़ान' के लिए फेसबुक के साथ समझौता किया है।
  106. रेड बुल के मैक्स वेरस्टापेन ने जर्मनी के हॉकेनहाइम में आयोजित जर्मन ग्रां प्री जीत ली है।
  107. रेड बैल के मैक्स वेर्स्टापेन ने लगातार दूसरे वर्ष ऑस्ट्रियन ग्रां प्रिक्स जीत लिया है जबकि चैंपियन मर्सिडीज की इस सीज़न में पहली बार हार हुई है।
  108. रोहित शर्मा एक ही विश्व कप में पांच शतक बनाने वाले और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा के रिकॉर्ड को तोड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
  109. लखनऊ 5 फरवरी से 8 फरवरी, 2020 तक डेफएक्सपो के 11 वें द्विवार्षिक संस्करण की मेजबानी करेगा। एक्सपो का फोकस "रक्षा के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन " पर होगा।
  110. ली शि फेंग ने कनाडा ओपन बैडमिंटन में पुरुष एकल का खिताब जीता।
  111. लुईस हैमिल्टन ने सिल्वरस्टोन सर्किट में एक रोमांचक जीत के साथ अपनी छठी ग्रां प्री जीती।
  112. लेफ्टिनेंट-जनरल एम.एम. नरवाने को सेना के अगले उप-प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। वह लेफ्टिनेंट जनरल डी. अंबू का स्थान लेंगे।
  113. वन नेशन वन राशन कार्ड योजना 1 जुलाई, 2020 से पूरे देश में उपलब्ध होगी, यह योजना खाद्य सुरक्षा लाभों की पोर्टेबिलिटी की अनुमति देगी।
  114. वरिष्ठ राजनयिक संजीव कुमार सिंगला को इस्राइल का अगला भारतीय राजदूत नियुक्त किया गया है।
  115. विराट कोहली ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर बरकार।
  116. विराट कोहली सबसे तेज़ 20,000 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले क्रिकेटर बने, उन्होंने केवल 417 पारियों में यह कीर्तिमान प्राप्त किया।
  117. विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान कपिल देव के नेतृत्व वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) को भारत के नए कोच के चयन की जिम्मेदारी सौंपी गयी।
  118. विश्व बैंक समूह ने घोषणा की है कि अंशुला कांत, एक भारतीय मूल, को प्रबंध निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया गया है।
  119. विहान नेटवर्क लिमिटेड (VNL) ने डिजिटल गांवों को विकसित करने के लिए वियतनाम के साथ समझौता किया है।
  120. शरथ कमल को वार्षिक इंडियन ऑयल स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर के रूप में चुना गया है।
  121. शूटर अनीश भानवाला ने जर्मनी के सुहाल में ISSF जूनियर विश्व कप में भारत का दबदबा जारी रखते हुए 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
  122. शूटिंग जूनियर विश्व कप, ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर ने सुहेल जर्मनी में राइफल 3-पोजिशन इवेंट के फाइनल में जूनियर विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।
  123. संयुक्त राज्य अमेरिका के विभाग ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और हिज़्बुल्लाह ऑपरेटिव हुसैन अली हाज़िमा को विशेष रूप से वैश्विक आतंकवादी के रूप में नामित किया है।
  124. संयुक्त राज्य अमेरिका ने फ्रांस के ल्योन में आयोजित फीफा महिला विश्व कप 2019 में जीत हासिल की है।
  125. संयुक्त राष्ट्र द्वारा 18 जुलाई को नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया।
  126. सरकार ने देश में 2022 तक 40,000 मेगावाट की रूफटॉप सोलर परियोजनाओं की स्थापना का लक्ष्य रखा है।
  127. सर्बियाई नोवाक जोकोविच ने स्विस टेनिस खिलाडी रोजर फेडरर को हराकर अपना पांचवां विंबलडन खिताब जीता।
  128. सिमोना हालेप ने सेरेना विलियम्स को हरा कर जीता पहला विंबलडन खिताब।
  129. स्टार भारतीय स्प्रिंटर हिमा दास ने 15 दिन के अंदर चौथा गोल्ड मेडल जीता, उन्होंने चेक रिपब्लिक में ताबोर एथलेटिक्स मीट में 200 मीटर रेस 23.25 सेकंड के साथ जीती।
  130. स्पेन के ग्रां प्री में पहलवान विनेश फोगाट ने 53 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है, जबकि दिव्या काकरान ने 68 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।
  131. स्विस बैंकों के साथ इसके नागरिकों और उद्यमों द्वारा रखे गए धन के मामले में भारत एक स्थान नीचे आकर 74वें स्थान पर आ गया है।
  132. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'लोकतंत्र सेनानियों' या उनके जीवनसाथी को 5 लाख रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है।
  133. हांगकांग सरकार ने चक्रवात प्रभावित ओडिशा में राहत और पुनर्वास कार्य के लिए 9 मिलियन $ से अधिक अनुदान की मंजूरी दी है।


Share: