जीवन को स्थिरता देने वाले सुविचार और अनमोल वचन



सुविचार या अनमोल वचन हमारे जीवन में नई ऊर्जा का संचार उत्पन्न करता है और हमें सकारात्मकता की ओर ले जाता है। विपरीत परिस्थितियों में हर वो काम जो हमें मुश्किल लगता है वो आसान हो जाता है। अगर आप कोई नया काम करने जा रहे है या कभी अवसादग्रस्त हो तो तो इन शानदार सुविचार को जरुर मनन करना चाहिए क्योंकि की जब भी आप के जीवन में कोई मुश्किल आएगी तो इन विचारों से आपको सही रास्ता दिखेगा।
जीवन को स्थिरता देने वाले सुविचार और अनमोल वचन

  1. अगर आप के पास असफल होने की गुंजाइश नहीं है तो आप विकास भी नहीं कर सकते।
  2. अगर आप दुनिया से अपने लिए सर्वश्रेष्ठ पाना चाहते है, तो आपको दुनिया की अपना सर्वश्रेष्ठ देना भी होगा।
  3. अगर आप बार-बार शिकायत नहीं करते है, तो आप किसी भी कठिनाई को दूर कर सकते है।
  4. अगर आप बोलेंगे तो जानी हुई बातें ही दोहराएंगे पर सुनने पर कुछ नया सीखेंगे।
  5. अगर परिवर्तन लंबे समय तक बना रहे तो यही संस्कृति बन जाता है।
  6. अच्छे काम करते रहिए, चाहे लोग तारीफ करें या ना करें, आधी से ज्यादा दुनिया सोती रहती है, तब भी सूरज निकलता है।
  7. अनुशासन लक्ष्यों और उपलब्धियों के बीच पुल है।
  8. अपना सर्वश्रेष्ठ करें, वर्तमान का मजा ले और जो है उसमे खुश रहे।
  9. अपनी उर्जा को चिंता करने में खत्म करने से बेहतर है, इसका उपयोग समाधान ढूंढने में किया जाए।
  10. अपनी मुस्कुराहट से दुनिया बदलिए, दुनिया से अपनी मुस्कुराहट मत बदलिए।
  11. असंभव शब्द का शब्द केवल कायर करते है, बहादुर और बुद्धिमान व्यक्ति अपना मार्ग खुद पक्का करते है।
  12. असफल व्यक्ति वह है जिसने भूले की लेकिन इनके अनुभव से किसी भी तरह का लाभ नहीं उठाया।
  13. असली बहादुरी तो तब है जब आप वह करे जो सही है। भले ही वह लोगों में ज्यादा लोकप्रिय न हो।
  14. आज के परिणाम अतीत के कर्मों से तय होते है। अपने भविष्य को बदल पाने के लिए आज के फैसलों को बदले।
  15. आजकल लोगों को हर चीज की कीमत तो पता होती है, पर अहमियत नहीं।
  16. आत्मविश्वास हमेशा सही होने से नहीं आता, बल्कि गलत होने का डर न होने से आता है।
  17. आप अपना कार्य उस समय करें जब दूसरे व्यक्ति अपना समय नष्ट करने में लगे हो।
  18. आप अपनी जिंदगी की तुलना दूसरों से ना करें क्योंकि, सूरज और चंद्रमा दोनों ही चमकते है लेकिन अपने अपने समय पर।
  19. आप अपने जीवन काल के लिए कुछ नहीं कर सकते है, लेकिन आप इसे मूल्यवान बनाने के लिए कुछ अवश्य कर सकते है।
  20. आप अपने जीवन में जो कुछ भी अलग और बेहतर पाना चाहते है, वह डर के उस पार है।
  21. आप कई बार झुकते है, कई बार टूटे है। इसके बावजूद अंत में बेहतर आकार ले ही लेते है।
  22. आप जिसमें भरोसा करते हैं, उसमें जी- जान लगा दीजिए नतीजे चौंकाने वाले होंगे।
  23. आप प्रेम ढूंढे ये अच्छी बात है, लेकिन आपको बिना खोजे सच्चा प्रेम मिल जाए तो ये सबसे अच्छा है।
  24. आप वह कारण बने, जिसकी वजह से आज कहीं, कोई मुस्करा दे।
  25. आप सकारात्मक लोगों से घिरे हो तो अहसास होता है कि कुछ भी संभव है।
  26. आप सफलता से कहीं ज्यादा असफलता से सीखते है, असफलता से आपका चरित्र भी बनता है।
  27. आपका खुश रहना ही आपके, दुश्मनों के लिए सबसे बड़ी सजा है।
  28. आपका मूल्य इससे तय नहीं होता कि आप क्या है, यह इससे तय होता है आप खुद को क्या बनाने की क्षमता रखते है।
  29. आपका हर दिन जीवन में बदलाव, लाने का बेहतरीन अवसर है।
  30. आपका हर सपना सच हो सकता है, अगर आप उसे पाने की हिम्मत रखते है।
  31. आपकी मनोवृत्ति ही आपकी, महानता को निर्धारित करती है।
  32. आपके जीवन की गुणवत्ता इस बात पर निर्भर करती है, कि आपके दिमाग में किस गुणवत्ता के विचार आते है।
  33. आपके पास दो ही विकल्प होते है, या तो सर पर विजय पा ले या डर को आप पर कब्जा करने दे।
  34. आपको वह नहीं मिलता, जो आप चाहते है, आप जिसके योग्य है, वहीं मिलेगा, यही विधान है।
  35. इंतजार करने वालों को केवल उतना ही मिलता है, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते है।
  36. इंतजार मत करो जितना तुम सोचते हो, जिंदगी उससे कई ज्यादा तेजी से निकल रही है।
  37. इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए यह जरूरी है।

  38. इस दुनिया में असंभव कुछ भी नही, हम वो सब कर सकते है, जो हम सोच सकते है।
  39. ईमानदारी के लिए किसी छाप वेशभूषा या श्रृंगार की जरूरत नहीं होती, सादगी अपनाएं।
  40. उदास होने के लिए उम्र पड़ी है, खुश रहने के लिए जिंदगी खड़ी है।
  41. उन चीजों के बारे में समय बर्बाद मत करो, जिनको आप बदल नहीं सकते।
  42. उम्मीदों से बंधा एक जिद्दी परिंदा है इंसान जो घायल भी उम्मीदों से है और जिंदा भी उम्मीदों पर है।

  43. उस ज्ञान का कोई लाभ नहीं. जिसे आप काम में नहीं लेते।
  44. ऊंचाई की और बढ़े तो कभी भी साथियों की उपेक्षा न करें, नीचे की और जाते समय यही साथी आपकी मदद करेंगे।
  45. एक सृजनशील व्यक्ति कुछ कर पाने की उम्मीद से प्रेरित होता है, दूसरों को होड़ में हराने की उम्मीद से नहीं ।
  46. एकांत में कठिन परिश्रम करो, तुम्हारी सफलता शोर मचा देगी।
  47. कठिनाइयों का अर्थ ही आगे बढ़ना होता है, न कि उनसे डरकर हतोत्साहित होना।
  48. कर्म वो आईना है जो हमारा, स्वरूप हमें दिखा देता है।
  49. कर्म सुख भले ही न ला सके, लेकिन कर्म के बिना सुख नहीं मिलता है।
  50. काम करने में कोई अपमान नहीं है, अपमान तो खाली बैठने में है।
  51. कामयाब लोग अपने फैसले से दुनिया बदल देते है नाकामयाब लोग दुनिया के डर से अपने फैसले बदल देते है।
  52. कामयाबी के सफर में धूप बड़ी काम आयी, छाँव मिली होती तो सो गए होते।
  53. किसी कम में लगाए गए हमारे समय का इतना महत्व नहीं है, जितना प्रयास की गंभीरता का है।
  54. किसी का भला न कर पाना भी बुरा करने जैसा ही है।
  55. किसी प्रतियोगिता में जीतने से नहीं, बल्कि इसके लिए की जाने वाली घंटों, महीनों की तैयारी से विजेता बनते है।
  56. कुछ कर गुजरने के लिए मौसम नहीं चाहिए, साधन सभी जुट जायेंगे केवल संकल्प का धन चाहिए।
  57. कुछ नहीं मिलता दुनिया में मेहनत के बगैर, आपको अपना साया भी धूप में आने के बाद ही मिलता है।
  58. कुछ लोग चाहे जितने बुजुर्ग हो जाए उनकी सुंदरता नहीं मिटती यह चेहरों से उतर कर दिलो में आ बसती है।
  59. कुछ लोगों की सुंदरता उम्र के साथ नहीं घटती, यह चेहरों से उतर कर दिलो में बस जाती है।
  60. कोई काम करने को लेकर देर तक सोच-विचार अकसर उसके बिगड़ने का कारण बनता है।
  61. कोई काम कितना ही कठिन क्यों न हो, जिद और दृढ विश्वास से जरुर पूरा किया जा सकता है।
  62. कोई भी पीछे जाकर नई शुरुआत नहीं कर सकता, पर हम सभी नई शुरुवात कर बेहतर अंत कर सकते है।
  63. क्रोध कभी भी बिना कारण नहीं होता, लेकिन कदाचित ही यह कारण सार्थक होता है।
  64. खुद की तरक्की में इतना वक्त लगा दो, कि दूसरे की बुराई करने का वक्त ही ना मिले।
  65. खुशियों का कोई रास्ता नहीं खुश रहना ही रास्ता है…
  66. ख़ुशी आजादी पर निर्भर होती है और आजादी इस बात पर निर्भर होती है कि आप कितने साहसी है।
  67. ख़ुशी और प्रेम निष्ठा के सह उत्पाद है, कोई काम करे तो पूरी निष्ठा के साथ करे, अन्यथा उसे छोड़ दे।
  68. ख़ुशी के काम से ख़ुशी नहीं मिलेगी, खुश होकर काम किया तो ख़ुशी, सफलता दोनों मिलेगी।
  69. खुशी तब मिलेगी जब आप जो सोचते है, जो कहते है, जो करते है, जो करते है, वह सामंजस्य में हो।
  70. ख़ुशी दुनिया की सर्वोतम दवा है इसलिए खुद भी खुश रहे और दुसरो को खुशिया बांटे।
  71. खूबसूरती से चकित नही होना चाहिए, उन छिपे गुणों को तलाशना चाहिए जो हमेशा बने रहते है।
  72. गलत तरीके अपनाकर सफल होने से यही बेहतर है सही तरीके के साथ काम करके असफल होना।
  73. चीजों की कीमत मिलने से पहले होती है और इंसानों की कीमत खोने के बाद होती है।
  74. छोटी छोटी खुशियां ही तो जीने का सहारा बनती है, ख्वाहिशों का क्या है पल-पल बदलती है।
  75. छोटे-छोटे रोज की सुधार, ‘आश्चर्यजनक’ परिणाम की ओर ले जाते है।
  76. जब आप कोई वादा करते है तो आशा जगाते है, जब उसे पूरा करते है तो भरोसा बनाते है।
  77. जब आप जागृत अवस्था में होते है, तो ही सर्वश्रेष्ठ स्वप्नों का सृजन होता है।
  78. जब आप जीवन में कुछ गंवा बैठते है, तो इससे प्राप्त शिक्षा को कतई न गंवाए।
  79. जब करीबी लोग आपके मानदंडों पर खरे न उतरे, तो समझे कि मानदंडों को फिर से परखने का समय आ गया है।
  80. जब तक अपनी ताकत नहीं पहचान पाते, जब तक ताकतवर होना एकमात्र विकल्प हो
  81. जब तक आप जो कर रहे है उसे पसंद नहीं करते तब तक आप सफलता नहीं पा सकते।
  82. जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता नहीं हासिल कर लेते, कानून आपको जो भी स्वतंत्रता देता है वो आपके लिए बेईमानी है।
  83. जब दुनिया यह कहती है कि हार मान लो, तब आशा धीरे से कान में कहती है कि एक बार फिर से प्रयास करो।
  84. जब परिस्थितियां बदल जाती है, तो रणनीति बदलने में कोई बुराई नहीं है।
  85. जब लक्ष्य इतनी गहराई से चाहा जाए की उसके लिए सब कुछ दांव पर लगाने तक की तैयारी हो तो जीत तय है।
  86. जब लक्ष्यों को पाना मुश्किल हो तो, लक्ष्यों को न बदले, बल्कि अपने प्रयासों में बदलाव करे।

  87. जब सब कुछ आपके खिलाफ जा रहा हो तो याद रखें, हवाई जहाज हमेशा हवा के विरूद्ध उड़ान भरता है उसके साथ नहीं।
  88. जब हम वह कर लेते है, जिससे हम डरते है, तभी हमारे अंदर निडरता का जन्म होता है।
  89. जिंदगी बहुत खूबसूरत है इसे बेकार की बातों और झगड़ो में बर्बाद ना करें।
  90. जितना कठिन संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी।
  91. जिनमें अकेले चलने के हौसले होते है, एक दिन उनके पीछे काफिले होते है।
  92. जीवन कितना अनमोल है, यह जानने के लिए कभी-कभी इसे जोखिम में डालना पड़ता है।
  93. जीवन की केवल वही तक सीमाएं है, जन्हें आप खुद तय करते है
  94. जीवन की सबसे बड़ी ख़ुशी उस कम को करने में है, जिसे लोग कहते है तुम नहीं कर सकते हो।
  95. जीवन में ज्यादा रिश्ते होना जरूरी नहीं है, जो रिश्ते है, उनमें जीवन होना जरुरी है।
  96. जीवन में बाधाएँ होगी शंकाएं होगी, गलतियां भी होगी, लेकिन कड़ी मेहनत करें तो कोई शीमा नही होंगी।
  97. जीवन में सफलता का रहस्य है खुद को आने वाले अवसर के लिए तैयार करना
  98. जीवन वह नही है जिसकी आप चाहत रखते है, अपितु यह तो वैसा बन जाता है, जैसा आप इसे बनाते है।

  99. जुड़ गए तो शेर भी घबराएगा, टूट गए तो गीदड़ भी साथ आएगा।
  100. जो गिरने से डरते है, वह कभी उड़ान नहीं भर सकते।
  101. जो मनुष्य अपना क्रोध अपने ही ऊपर झेल लेता है, वह दूसरों के क्रोध से बच जाता है।
  102. जो व्यक्ति अपनी सोच नहीं बदल सकता, वह वास्तव में कुछ नहीं बदल सकता।
  103. जो व्यक्ति हर वक्त दुख का रोना रोता है, उसके द्वार पर खड़ा सुख भी बाहर से लौट जाता है।
  104. जो सभ्य भी है, उनके साथ भी सभ्य बने रहे। किसी के ओछेपन के चलते अपना चरित्र नीचे करने का कोई औचित्य नहीं है।
  105. जो सिरफिरे होते हैं वे इतिहास लिखते है, समझदार लोग तो सिर्फ उनके बारे में पढ़ते है।
  106. जो हम दूसरों को देंगे वही लौटकर हमारे पास आएगा चाहे वह इज्जत हो, सम्मान हो या फिर धोखा।
  107. ज्ञान अतीत की व्याख्या करने के लिए नहीं, बल्कि भविष्य का निर्माण करने के लिए होता है।
  108. ज्ञान इसलिए नहीं होता कि हम अतीत की व्याख्या करते रहे, यह तो भविष्य का निर्माण करने के लिए होता है।
  109. डर भगाने की बजाए अपने सपनों को, साकार करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहे।
  110. तारीफ के मोहताज नहीं होते सच्चे लोग क्योंकि फूलों पर कभी इत्र नहीं लगाया जाता।
  111. तुम पानी जैसे बनो जो अपना रास्ता खुद बनाता है, पत्थर जैसे ना बनो जो दूसरों का भी रास्ता रोक लेता है।
  112. दुःख भोगने से इंसान को सुख के मूल्य का ज्ञान होता है।
  113. दुनिया में एक ही अच्छाई है, ज्ञान और एक ही बुराई है, अज्ञानता।
  114. दूसरों को इतनी जल्दी माफ़ कर दिया करो, जितनी जल्दी आप ऊपरवाले से अपने लिए माफ़ी की उम्मीद रखते हो।
  115. दूरदर्शिता जो दूसरे नहीं देख पाए उसे देख पाने की कला है।
  116. दोस्तों को हमेशा उनके कर्मों से ही परखना चाहिए न कि उनके शब्दों से।
  117. नसीब जिनके ऊंचे और मस्त होते है, इम्तिहान भी उनके जबरदस्त होते है।
  118. नाकामिया आपको अपनी गलती सुधारने और वापस दोगुनी ताकत से सफल होने के लिए प्रेरित करती है।
  119. निष्क्रियता से संदेह और डर पैदा होते है, यही सक्रियता से विश्वास और साहस का सृजन होता है।
  120. पहचान से मिला काम थोड़े समय के लिए रहता है, लेकिन काम से मिली पहचान उम्र भर रहती है।
  121. पहले कठिन काम कीजिए, आसान कम अपने-आप हो जाएगे।
  122. पिता की मौजूदगी सूरज जैसी होती है, सूरज गर्म जरूर होता है अगर न हो तो अंधेरा छा जाता है।
  123. पुल और दीवार बनाने में ईंट गारे का ही प्रयोग होता है, एक से लोग जुड़ते है, वहीं दुसरे से अलग होते है।
  124. प्यार सभी से करे, लेकिन विश्वास कुछ लोगों पर ही करना चाहिए और कभी भी किसी को नुकसान न पहुंचाए।
  125. प्रतिकूल परिस्थितियों से कुछ व्यक्ति टूट जाते है, जबकि कुछ ऐसे व्यक्ति भी होते है जो दुसरो के रिकॉर्ड तोड़ते है।
  126. प्रतिभा से भी बेहद कम, दूर और दुर्लभ एक चीज होती है, और वह है प्रतिभा को पहचानने की योग्यता।
  127. प्रत्येक असफलताओ के पीछे, सफलता आपकी राह देख रही है।
  128. प्रशंसा से पिघलना मत, और आलोचना से उबलना मत।
  129. प्रश्न कर पाने की क्षमता ही, मानव प्रगति का आधार है।
  130. प्रसन्नता परमात्मा की और से दी गयी औषधि है।
  131. प्रसन्नता पहले से तैयार कोई चीज नहीं है, यह तो आपके कर्मो से ही हासिल होती है।
  132. प्रसन्नता पहले से निर्मित कोई चीज नहीं है। यह आप ही के कर्मो से आती है।
  133. फूलों की सुगंध केवल वायु की दिशा में फैलती है, लेकिन अच्छे व्यक्ति की अच्छाई हर दिशा में फैलती है।
  134. बदल जाओ वक्त के साथ या फिर वक्त बदलना सीखो, मजबूरियों को मत कोसो हर हाल में चलना सीखो।
  135. बरसात में भीगने से लिबास बदल जाते है, और पसीने में भीगने से इतिहास रचे जाते है।
  136. बस इस पल अच्छे कार्य में जुट जाए, सच माने आपने अनंतकाल के लिए अच्छा कार्य कर लिया है।
  137. बीता हुआ कल बदला नहीं जा सकता, लेकिन आने वाला कल हमेशा आपके हाथ में होता है।
  138. बुद्धिमान की तरह विचार करे, लेकिन बात आम लोगो की तरह करें।
  139. बुरा वक्त कभी बताकर नहीं आता, मगर सिखा कर बहुत कुछ जाता है।
  140. बुराई को देखना और सुनना, ही बुराई की शुरुआत है।
  141. बेहतरीन दिनों के लिए, बुरे दिनों से लड़ना पड़ता है।
  142. भगवान यह अपेक्षा नहीं करते की हम सफल हो, वे तो केवल इतना ही चाहते है कि हम प्रयास करें।
  143. भलाई करना कर्तव्य नहीं, आनंद है, क्योंकि यह तुम्हारे स्वास्थ्य और सुख में वृद्धि करता है।
  144. भविष्य तो उन्ही का है जो अपने सपनों की सुंदरता में यकीन करते है।
  145. मंजिल चाहे कितनी भी ऊँची क्यों ना हो, रास्ता हमेशा पैरों के नीचे ही होता है।
  146. मदद करने के लिए सिर्फ धन की जरूरत नहीं होती है, उसके लिए एक अच्छे मन की जरूरत होती है।
  147. मनुष्य ही दुनिया का एकमात्र ऐसा प्राणी है, जिसे हंसने का गुण प्रदान किया गया है।
  148. महत्व इस बात का नहीं है कि आप कितने अच्छे है, महत्व इस बात का है कि आप कितना अच्छा बनना चाहते है।
  149. महत्व इसका नही है कि अप्प कितने अच्छे है, महत्व इसका है कि आप कितना अच्छा बनना चाहते है।
  150. मानव के कर्म ही उसके विचारों की सर्वश्रेष्ठ व्याख्या है।
  151. माहौल से ज्यादा व्यक्ति के भीतर ही बदलाव की जरूरत होती है।
  152. मीठा बोल संक्षिप्त और बोलने में आसान हो सकते है, लेकिन उनकी गूंज सचमुच अनंत होती है।
  153. मुसीबत सब पर आती है, कोई बिखर जाता है कोई निखर जाता है।
  154. मुस्कान पाने वाला मालामाल हो जाता है पर देने वाला दरिद्र नहीं होता।
  155. मेरी तकदीर को बदल देंगे मेरे बुलंद इरादे, मेरी किस्मत नहीं मोहताज मेरे हाथों की लकीरों की।
  156. मेहनत एक ऐसी सुनहरी चाबी है, जो बंद भाग्य के दरवाजे को खोल देती है।
  157. मैं श्रेष्ठ हूं यह आत्मविश्वास है, लेकिन मैं ही श्रेष्ठ हूं यह अहंकार है।
  158. मैदान में हारा हुआ इंसान फिर से जीत सकता है लेकिन मन से हारा हुआ इंसान कभी नहीं जीत सकता।
  159. यदि आप गलती नहीं कर सकते है तो आप कुछ नहीं कर सकते है।
  160. यदि आप गुस्से के एक क्षण में धैर्य रखते है, तो दु:ख के सौ दिन से बच जाते है।
  161. यदि एक बड़ा कदम उठाने की आवश्यकता है तो डरे नहीं, आप गहरी खाई को दो छोटी छलांग लगाकर पार नहीं कर सकते।
  162. यदि किसी भूल के कारण कल का दिन दुख में बीता तो उसे याद कर आज का दिन व्यर्थ ना करें।
  163. यदि हमारे मन में शांति नहीं है तो इसकी वजह यह है, कि हम भूल चुके है कि हम एक-दूसरे के है।
  164. लगातार आगे बढ़ते रहने के लिए यह जरूरी है कि हम, निरंतर अपने लक्ष्य और बड़े करते जाए।
  165. वक्त की एक आदत बहुत अच्छी है, जैसा भी हो गुजर जाता है।
  166. वह मायने नही रखता की गलत रास्ते पर आप कितनी दूर चले गए है, वापस मुड़ने की संभावना तो हमेशा ही है।
  167. वह व्यक्ति जिसे खुद पर भरोसा होता है, वही आख़िरकार दुसरो का भी भरोसा जीतने में कामयाब रहता है।
  168. विकल्प मिलेंगे बहुत मार्ग भटकाने के लिए, संकल्प एक ही काफ़ी है मंज़िल तक जाने के लिए।
  169. विचारों से सुफल उपजते है, वह कुविचारों का नतीजा कुफल होता है।
  170. विज्ञान हमे सोचना सिखाता है, लेकिन प्रेम हमें मुस्कुराना सिखाता है।
  171. विपत्तियाँ हमेशा हमे बुद्धिमान बनाती है जबकि समृद्धि अक्सर सही-गलत में फर्क भी नही कर पाती।
  172. वे लोग भाग्यशाली है, जो यह समझ चुके है, कि उन्हें व्यक्तियों से प्रेम करना है और वस्तुओं का उपयोग करना है।
  173. संसार एक कड़वा वृक्ष है, इसके दो फल ही अमृत जैसे मीठे होते है – एक मधुर वाणी और दूसरी सज्जनों की संगती।
  174. संसार हजार बार हमारे विश्वास पर खरा उतरता है तो कभी-कभार इसे खोटा भी होने दे।
  175. सच बोलने की आदत हमारे अंदर किसी भी स्थिति का सामना करने का साहस देती है।
  176. सदा जवान रहने के लिए मुख का सोंदर्य नहीं, मस्तिष्क की उड़ान जरूरी है।
  177. सपने वो नहीं जो हम नींद में देखते है, सपने वह है जो हमको नींद नहीं आने देते।
  178. सफलता का आनंद उठाने के लिए जरूरी है, कि इंसान कठिनाइयों से गुजरकर इस तक पहुंचे।
  179. सफलता की ख़ुशी मनाना अच्छा है, पर उससे भी अधिक जरूरी अपनी असफलता से सीख लेना है।
  180. सफलता की तैयारी न करना असफलता के लिए तैयारी करने के समान है ।
  181. सफलता तभी मिलती है जब आपके सपने आपके डर से बड़े हो जाते है।
  182. सफलता मुझे तब तक नहीं मिल सकती, जब तक मेरी सफलता पाने की इच्छा मजबूत है।
  183. सफलता, असफलता की संभावनाओं के आकलन में समय नष्ट न करें, लक्ष्य निर्धारित करें और कार्य आरम्भ करें।
  184. समय की सीमा जानने का एक ही टिका है, असंभव से भी आगे निकल जाना।
  185. समय ना लगाओ तय करने में आपको क्या करना है, वरना समय तय कर लेगा आपको क्या करना है।
  186. समय बहाकर ले जाता है नाम और निशान, कोई ‘हम’ में रह जाता है कोई ‘अहम’ में।
  187. सही और गलत के झगड़े से जीवन नहीं चलता यह परिपक्वता से चलता है।
  188. सिर्फ डरपोक और शक्तिहीन, व्यक्ति ही भाग्य के पीछे चलता है।
  189. सिर्फ सपनों से कुछ नहीं होता, सफलता प्रयासों से हासिल होती है।
  190. सोच अच्छी होनी चाहिए क्योंकि नजर का, इलाज तो मुमकिन है लेकिन नजरिए का नहीं।
  191. सोच जब तक तंग है, जीवन तब तक जंग है।
  192. हजारों दीयों को एक ही दिए से, बिना उसका प्रकाश कम किए जलाया जा सकता है खुशी बांटने से खुशी कभी कम नहीं होती।
  193. हम अगर किसी चीज की कल्पना कर सकते है, तो उसे साकार भी कर सकते है।
  194. हमारी विशालता कभी भी न गिरने में नहीं, बल्कि हर बार गिरने पर फिर उठने में निहित होती है।
  195. हमारी समस्या का समाधान केवल हमारे पास है दूसरों के पास तो केवल सुझाव है।
  196. हमें सुख नहीं मिल सकता यदि विश्वास किन्हीं चीजों में करें और अमल किन्हीं और चीजों पर
  197. हर दिन अच्छा हो जरूरी नहीं है, लेकिन हर दिन कुछ अच्छा जरूर होता है।
  198. हार और जीत हमारी सोच पर निर्भर है, मान लिया तो हार और ठान लिया तो जीत।


Share: