गांधी का अहं



भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में एक ऐसा समय भी आया जब गांधी जी को अपने अस्तित्व पर संकट नज़र आने लगा था। गांधी जी को एहसास होने लगा था कि अगर अब प्रतिरोध नहीं किया गया तो, “गांधी” से भी बड़ा कोई नाम सामने आ सकता है। जो स्वतंत्रता की लड़ाई “गांधी” नाम की धुरी पर लड़ा जा रहा था, वह युद्ध कहीं किसी और के नाम से प्रारम्भ न हो जाये। वह धुरी गांधी जी को नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के रूप में स्पष्ट दिखाई दे रहा था। यह एक ऐसा नाम था जो गांधी जी को ज्यादा उभरता हुआ दिखाई दे रहा था। देश की सामान्य जनता सुभाष बाबू में अपना भावी नेता देख रही थी। सुभाष बाबू की लोकप्रियता दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ रही थी। जो परिस्थितियां गांधी जी ने अपने अरमानों को पूरा करने के‍ लिये तैयार की वह सुभाष चन्द्र बोस के सक्रिय रूप से सामने आने पर मिट्टी में मिलती दिख रही थी। गांधीजी को डर था कि जिस प्रकार यह व्यक्ति अपने प्रभावों में वृद्धि कर रहा है वह गांधी और नेहरू के प्रभाव को भारतीय परिदृश्य से खत्म कर सकता है। इन दोनों की भूमिका सामान्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भांति होने जा रही थी। गांधी और नेहरू की कुटिल बुद्धि तथा अंग्रेजों की चतुराई को यह कदापि सुखद न था। इस भावी परिणाम से भयभीत हो नेता जी को न केवल कांग्रेस से दूर किया गया बल्कि समाज में फैल रहे उनके नाम को समाप्त करने का प्रयास किया गया। यह व्यवहार केवल नेता जी के साथ ही नहीं हर उस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ किया गया जो गांधी जी के अनर्गल प्रलापों का विरोधी था और उनकी चाटुकारिता करना पसंद नहीं करता था तथा देश की आज़ादी के लिये जिसके मन में स्पष्ट विचार थे।

Mahatma Gandhi and Subhas Chandra Bose: A Clash of Ideology

गांधी और सुभाष का स्वतंत्रता संग्राम में आने में एक समानता थी कि दोनों को ही इसकी प्रेरणा विदेश में प्राप्त हुई। किन्तु दोनों की प्रेरणा स्रोत में काफी अंतर था। गांधी जी को इसकी प्रेरणा तब मिली जब दक्षिण अफ्रीका में अंग्रेजों द्वारा लात मार कर ट्रेन से उतार दिया गया, और गांधी जी को लगा कि मैं एक कोट पैंट पहने व्यक्ति के साथ यह कैसा व्यवहार किया जा रहा है? अंग्रेजों द्वारा लात मारने घटना गांधी जी को महान बनाने में सर्व प्रमुख थी। अगर गांधी जी के जीवन में यह घटना न घटित हुई होती तो वह न तो स्वतंत्रता के प्रति को ललक होती, और न ही आज राष्‍ट्रपिता का तमका लिये न बैठे होते, न ही उनकी गांधीगिरी अस्तित्व में हो।

Funny Mahatma Gandhi by endarte on DeviantArt

वही सुभाष चन्द्र बोस इंग्लैंड में भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Civil Service) की परीक्षा के दौरान देश में घट रहे जलियावाला बाग काण्ड, रोलेट एक्ट, तथा कांग्रेस के द्वारा इन घटनाओं के परिपेक्ष में असहयोग आंदोलन जैसी घटनाओं प्रभावित हो उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में आना उचित समझा। उनके जहान में देश के प्रति प्रेम और इसकी स्वतंत्रता के भाव का संचार हो गया। उन्होंने भारतीय प्रशासनिक परीक्षा चौथे स्थान पर रह कर पास की थी। ऊँचा रैंक था, ऊँचा वेतन और किसी राजा से भी बढ़कर मान सम्मान एवं सुख सुविधाएं उन्हें सहज प्राप्त थी। सुभाष बाबू किसी अंग्रेज ने छुआ तक नहीं था। किन्तु भारत माँ की करुण पुकार ने उन्हें देश भक्ति के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समस्त सुख सुविधाओं से त्यागपत्र दे दिया। त्यागपत्र में कहा- “मै नही समझता कि कोई व्यक्ति अंग्रेजी राज के प्रति निष्ठावान भी रहे तथा अपने देश की मन, आत्मा तथा ईमानदारी से सेवा करें, ऐसा संभव नही।”

 नेता जी विदेश से लौटते ही देश की सेवा में लग गये और जब 1925 ई. को कलकत्ता नगर निगम में स्वराज दल को बहुमत मिला तो उन्होंने निगम के प्रमुख के पद पर रहते हुए अनेक महत्वपूर्ण काम किये।

Why is Netaji Subhas Chandra Bose called Netaji?

1928 मे जब कलकत्ता में भारत के लिये स्वशासी राज्य पद की मांग के मुख्य प्रस्ताव को महात्मा गांधी ने प्रस्तावित किया। तो सुभाष बाबू ने उसमें एक संशोधन प्रस्तुत किया, जिसमें पूर्ण स्वराज की मांग की गई। गांधीजी पूर्ण स्वराज रूपी संशोधन से काफी खिन्न हुए, उन्होंने धमकी दिया कि यदि संशोधित प्रस्ताव पारित हुआ तो वे सभा से बाहर चले जायेगे। गांधी जी के समर्थकों ने इसे गांधी जी की प्रतिष्ठा से जोड़ दिया, क्योंकि अगर गांधी की हार होती है तो निश्चित रूप से समर्थकों की महत्वाकांक्षाओं को झटका लगता, क्योंकि गांधी के बिना वे अपंग थे। समर्थकों की न कोई सोच थी और न ही सामान्य जनों के विचारों से उनका कोई सरोकार था। सिर्फ और सिर्फ महत्वाकांक्षा ही उनके स्वतंत्रता संग्राम का आधार थी। यही उनके संग्राम सेनानी होने के कारण थे। गांधी जी की इस प्रतिष्ठा की लड़ाई में अंग्रेज सरकार की पौबारा हो रही थी। सुभाष बाबू का संशोधित प्रस्ताव 973 के मुकाबले 1350 मतों से गिर गया। गांधी की आंधी के आगे सुभाष बाबू को 973 वोट प्राप्त होना एक महत्वपूर्ण घटना थी। यहीं पर गांधी जी का स्वराष्ट्र से बड़ा हो गया। गांधी जी के अहं के आगे उन्ही का सत्‍य, अहिंसा, और आर्शीवचन पाखंड साबित हुआ और जिस लाठी सहारे वह चलते थे वही लाठी कांग्रेसियों के गुंडई प्रमुख अस्त्र बन गई। कांग्रेसियों द्वारा गांधी जी के नाम को अस्त्र बना अपना मनमाना काम करवाया, और इस कुकृत्य में गांधी जी पूर्ण सहयोगी रहे। इसका फायदा मिला सिर्फ और सिर्फ अंग्रेजी साम्राज्य को।

नेता जी सुभाष चंद्र बोस सम्बंधित अतिरिक्त लेख -



Share:

श्री समस्त पापनाशन श्रीविष्णु स्तोत्र




समस्त पापनाशक स्तोत्र / Samasta Paap Nashana Vishnu Stotra

स्रोत: अग्निपुराण, अध्याय 172, श्लोक 1-22
वक्ता: महात्मा पुष्कर

पुष्कर जी कहते हैं - जब मनुष्य का चित्त परदार, परद्रव्य, जीवहिंसा आदि पापों की ओर प्रवृत्त हो जाता है, तब उसका प्रायश्चित्त यही स्तुति है।

परदारपरद्रव्यजीवहिंसादिके यदा।
प्रवर्तते नृणां चित्तं प्रायश्चित्तं स्तुतिस्तदा॥1॥

जब चित्त मलिन हो जाए, तब भगवान नारायण की इस दिव्य स्तुति से समस्त पापों का प्रायश्चित्त पूर्ण होता है। इसीलिए इसका नाम है - समस्त पापनाशन स्तोत्र।

॥ स्तोत्र पाठ ॥

विष्णवे विष्णवे नित्यं विष्णवे विष्णवे नमः।
नमामि विष्णुं चित्तस्थमहङ्कारगतिं हरिम्॥2॥

चित्तस्थमीशमव्यक्तमनन्तमपराजितम्।
विष्णुमीड्यमशेषेण अनादिनिधनं विभुम्॥3॥

विष्णुश्चित्तगतो यन्मे विष्णुर्बुद्धिगतश्च यत्।
यच्चाहङ्कारगो विष्णुर्यद्विष्णुर्मयि संस्थितः॥4॥

करोति कर्मभूतोऽसौ स्थावरस्य चरस्य च।
तत् पापं नाशमायातु तस्मिन्नेव हि चिन्तिते॥5॥

ध्यातो हरति यत् पापं स्वप्ने दृष्टस्तु भावनात्।
तमुपेन्द्रमहं विष्णुं प्रणतार्तिहरं हरिम्॥6॥

जगत्यस्मिन्निराधारे मज्जमाने तमस्यधः।
हस्तावलम्बनं विष्णुं प्रणमामि परात्परम्॥7॥

सर्वेश्वरेश्वर विभो परमात्मन्नधोक्षज।
हृषीकेश हृषीकेश हृषीकेश नमोऽस्तु ते॥8॥

नृसिंहानन्त गोविन्द भूतभावन केशव।
दुरुक्तं दुष्कृतं ध्यातं शमयाघं नमोऽस्तु ते॥9॥

यन्मया चिन्तितं दुष्टं स्वचित्तवशवर्तिना।
अकार्यमहदत्युग्रं तच्छमं नय केशव॥10॥

ब्रह्मण्यदेव गोविन्द परमार्थपरायण।
जगन्नाथ जगद्ध्यातः पापं प्रशमयाच्युत॥11॥

यथा पराह्ने सायाह्ने मध्याह्ने च तथा निशि।
कायेन मनसा वाचा कृतं पापमजानता॥12॥

जानता च हृषीकेश पुण्डरीकाक्ष माधव।
नामत्रयोच्चारणतः पापं यातु मम क्षयम्॥13॥

शरीरं मे हृषीकेश पुण्डरीकाक्ष माधव।
पापं प्रशमयाद्य त्वं वाक्कृतं मम माधव॥14॥

यद्भुञ्जन् यत्स्वपंस्तिष्ठन् गच्छन् जाग्रद् यदास्थितः।
कृतवान् पापमद्याहं कायेन मनसा गिरा॥15॥

यत् स्वल्पमपि यत् स्थूलं कुयोनिनरकावहम्।
तद्यातु प्रशमं सर्वं वासुदेवानुकीर्तनात्॥16॥

परं ब्रह्म परं धाम पवित्रं परमं च यत्।
तस्मिन् प्रकीर्तिते विष्णौ यत् पापं तत् प्रणश्यतु॥17॥

यत् प्राप्य न निवर्तन्ते गन्धस्पर्शादि वर्जितम्।
सूरयस्तत् पदं विष्णोस्तत् सर्वं शमयत्वघम्॥18॥

॥ सरल अर्थ ॥

सर्वव्यापी विष्णु को सदा नमस्कार है। मैं अपने चित्त में स्थित, अहंकार से परे श्रीहरि को नमस्कार करता हूँ।

मैं अपने मन में विराजमान अव्यक्त, अनंत और अपराजित परमेश्वर को नमस्कार करता हूँ। सबके पूजनीय, जन्म-मरण से रहित, प्रभावशाली श्रीविष्णु को नमस्कार है।

विष्णु मेरे चित्त में हैं, विष्णु मेरी बुद्धि में हैं, विष्णु मुझमें ही स्थित हैं। वे ही चराचर प्राणियों के कर्मों के रूप में स्थित हैं - उनके चिंतन से मेरा पाप नष्ट हो।

जो ध्यान करने पर पाप हर लेते हैं, और भावना करने से स्वप्न में दर्शन देते हैं, इन्द्र के अनुज, शरणागतों का दुःख हरने वाले उन विष्णु को मैं प्रणाम करता हूँ।

इस निराधार जगत में अज्ञान-अंधकार में डूबते हुए को हाथ का सहारा देने वाले परात्पर विष्णु को मैं प्रणाम करता हूँ।

सर्वेश्वर प्रभो! परमात्मन्! अधोक्षज! हृषीकेश! आपको नमस्कार है।

नृसिंह! अनंतस्वरूप गोविन्द! समस्त भूतों की सृष्टि करने वाले केशव! मेरे द्वारा जो दुर्वचन कहा गया हो, दुष्कर्म हुआ हो, अथवा पापपूर्ण चिंतन हुआ हो - मेरे उस पाप का शमन कीजिए।

अपने मन के वश में होकर मैंने जो न करने योग्य अत्यंत उग्र पापपूर्ण चिंतन किया है, हे केशव! उसे शांत कीजिए।

ब्राह्मणप्रिय गोविन्द! परमार्थपरायण! जगन्नाथ! अच्युत! मेरे पाप का विनाश कीजिए।

मैंने मध्याह्न, अपराह्न, सायंकाल और रात्रि में, जानते हुए अथवा अनजाने, शरीर, मन और वाणी से जो पाप किया हो - हृषीकेश, पुण्डरीकाक्ष, माधव - आपके इन तीन नामों के उच्चारण से मेरे वे सब पाप क्षीण हो जाएँ।

आज मैंने खाते, सोते, खड़े, चलते अथवा जागते हुए मन, वाणी और शरीर से जो भी नीच योनि और नरक की प्राप्ति कराने वाले सूक्ष्म अथवा स्थूल पाप किए हों, भगवान वासुदेव के नाम-कीर्तन से वे सब नष्ट हो जाएँ।

जो परब्रह्म, परम धाम और परम पवित्र हैं, उन श्रीविष्णु के संकीर्तन से मेरे पाप लुप्त हो जाएँ। जिस पद को प्राप्त करके ज्ञानीजन पुनः लौटकर नहीं आते, श्रीविष्णु का वह परम पद मेरे सम्पूर्ण पापों का शमन करे।

॥ फलश्रुति ॥

माहात्म्यं पापप्रणाशनं स्तोत्रं यः पठेच्छृणुयादपि।
शारीरैर्मानसैर्वाग्जैः कृतैः पापैः प्रमुच्यते॥19॥

सर्वपापग्रहादिभ्यो याति विष्णोः परं पदम्।
तस्मात्पापे कृते जप्यं स्तोत्रं सर्वाघमर्दनम्॥20॥

प्रायश्चित्तमघौघानां स्तोत्रं व्रतकृते वरम्।
प्रायश्चित्तैः स्तोत्रजपैर्व्रतैर्नश्यति पातकम्॥21॥

ततः कार्याणि संसिद्ध्यै तानि वै भुक्तिमुक्तये॥22॥

जो मनुष्य पापों का विनाश करने वाले इस स्तोत्र का पाठ अथवा श्रवण करता है, वह शरीर, मन और वाणी से किए गए समस्त पापों से छूट जाता है।

समस्त पापग्रहों से मुक्त होकर श्रीविष्णु के परम पद को प्राप्त होता है। इसलिए किसी भी पाप के हो जाने पर इस स्तोत्र का जप करना चाहिए। यह स्तोत्र पाप-समूहों के प्रायश्चित्त के समान है। व्रत करने वाले के लिए भी यह श्रेष्ठ है।

स्तोत्र-जप और व्रतरूप प्रायश्चित्त से सम्पूर्ण पातक नष्ट हो जाते हैं। इसलिए भोग और मोक्ष की सिद्धि के लिए इनका अनुष्ठान करना चाहिए।

॥ इति आग्नेये महापुराणे सर्वपापप्रायश्चित्त पापनाशनस्तोत्रं नाम द्विसप्तत्यधिकशततमोऽध्यायः ॥


Share:

बोध कथा- ध्या‍न और सेवा



भारत के महान संत, संत ज्ञानेश्वर की जयंती। Sant Gyaneshwar


एक बार ज्ञानेश्‍वर महाराज सुब‍‍ह-सुबह‍ नदी तट पर टहलने निकले। उन्होंने देखा कि एक लड़का नदी में गोते खा रहा है। नजदीक ही, एक सन्यासी ऑखें मूँदे बैठा था। ज्ञानेश्वर महाराज तुरंत नदी में कूदे, डूबते लड़के को बाहर निकाला और फिर सन्यासी को पुकारा। संन्यासी ने आँखें खोलीं तो ज्ञानेश्वर जी बोले- क्या आपका ध्यान लगता है? संन्यासी ने उत्तर दिया- ध्यान तो नहीं लगता, मन इधर-उधर भागता है। ज्ञानेश्वर जी ने फिर पूछा लड़का डूब रहा था, क्या आपको दिखाई नहीं दिया? उत्तर मिला- देखा तो था लेकिन मैं ध्यान कर रहा था। ज्ञानेश्वर समझाया- आप ध्यान में कैसे सफल हो सकते है? प्रभु ने आपको किसी का सेवा करने का मौका दिया था, और यही आपका कर्तव्य भी था। यदि आप पालन करते तो ध्यान में भी मन लगता। प्रभु की सृष्टि, प्रभु का बगीचा बिगड़ रहा है1 बगीचे का आनन्द लेना है, तो बगीचे का सँवरना सीखे।

यदि आपका पड़ोसी भूखा सो रहा है और आप पूजा पाठ करने में मस्त है, तो यह मत सोचिये कि आपके द्वारा शुभ कार्य हो रहा है क्योंकि भूखा व्‍यक्ति उसी की छवि है, जिसे पूजा-पाठ करके आप प्रसन्न करना या रिझाना चाहते है। क्या वह सर्व व्यापक नही है? ईश्‍वर द्वारा सृजित किसी भी जीव व संरचना की उपेक्षा करके प्रभु भजन करने से प्रभु कभी प्रसन्न नहीं होगे।

प्रेरक प्रसंग, बोध कथा


Share: