दादागीरी



गांधीगीरी का गुण गान चारो तरफ हो रहा है, फिल्‍म भी हिट और सुपर हिट जा रही है। हर मुखडे पर गांधी गीरी की बाते हो रही है, मेरे घर मे भी इस फिल्‍म को देखने की बात चली और ले आये डीवीडी, और सायं काल 7 बजे इस को देखने की योजना बनी, यह योजना पापा जी की तरफ से भी उनका दिया हुआ समय था। चूकिं हमे पता था कि पापा जी 7 बजे तक समय नही निकाल पायेगे तो अम्‍मा जी ने कहा कि लगा लो तो हम लोगो ने फिल्‍म को लगा कर देखना शुरू कर दिया। पापा जी का आना हुआ लगभग 7:30 पर उस समय गान्‍धी जी को ढाल बना कर मुन्‍ना भाई प्‍यार के गीत गा रहे थे। तो आते ही पापा जी का कहना कि गांधी के देश मे गांधी जी की ऐसी भी दुर्गति लिखी है। वास्‍तव मे एक अलग थीम को लेकर बनाई गई है यह फिल्‍म तथा तथा यह काफी सफल भी रही और लोगो मे नई सोच लाने मे कामयाब रही।

gandhigiri

आज मै गान्‍धी गी‍री की बात नही करना चाहता हूं गांधीगीरी के लिये काफी लोग है आज मे दादागीरी की बात कर रहा हूं। एक फिल्‍म जो हाल के कुछ वर्षो मे दादागीरी पर बनी थी वह फिल्‍म थी, शरारत। शायद यह फिल्‍म किसी को याद रही होगी। यह फिल्‍म दादा (वृद्वो) लोगो पर आधारित थी, वे दादा लोग जिनके गोद मे हमने कभी खेला था। पूरी फिल्‍म बुजुगों पर आधारित थी आज के दौर मे किस प्रकार उनकी उपेक्षा हो रही है वह पिता जो आपने जीवन काल मे सारी कमाई तथा प्‍यार आपने औलाद के लिये त्‍यज देता है और वह मां जो अपने पुत्र को के बोझ को 9 माह तक आपने कोख मे रखती है और सारा जीवन ममता न्‍यौछावर करती है वह मां-बाप जब वृद्व होने पर बोझ लगते है। बउी ही मार्मिक संवादो के साथ यह फिल्‍म बनी है, एक वाक्‍य ऐसे हृदय मे चोट करते है कि आखों मे पानी ला देता है। आज यह हलात है तो आने वाले हमारे समय मे हमारी क्‍या स्थिति होगी यह हमे सोचने पर मजबूर कर रही है। आज के दोर मे गांधीगीरी तो मात्र फिल्‍मों तक ही सीमित है, किन्‍तु इस फिल्‍म की कहानी लाखों करोडो परिवारो की कहनी है।
एक एक वृद्व पात्र का अपना दर्द है कोई आपने जो वास्‍तव मे हमारे समाज की वास्‍तविक स्थिति का दर्शन कराती है। इस फिल्‍म का एक गीत(गजल) बहुत ही सुन्‍दर तथा मार्मिक तरीके से गाया गया है इस गीत को मै काफी पंसद करता हूं और बार बार सुनने की इच्‍छा करता हूं, बस दिल से एक ही आवाज निकलती है कि-

ना किसी की आँख का नूर हूं,
ना किसी की आँख का नूर हूं
ना किसी के दिल का क़रार हूँ।
जो किसी के काम
न आ सके,
मैं वह एक मुश्त गुबार हूँ
ना किसी की आँख का नूर हूं
न तो मैं किसी का हबीब हूँ,
न तो मैं किसी का रक़ीब हूँ,
जो बिगड़ गया वह नसीब हूँ,
जो उजड़ गया वह दयार हूँ,
ना किसी की आँख का नूर हूं
मेरा रंगरूप बिगड़ गया,
मेरा यार मुझसे बिछड़ गया,
जो चमन ख़िज़ां से उजड़ गया,
मैं उसी की फ़सले बहार हूँ
ना किसी की आँख का नूर हूं..

गान्‍धी गीरी तो सब को समझ मे आ गई की बस उस दिन का इन्‍तजार है कि लोग दादागीरी को कब समझेगे।



Share:

आदर्श सूक्तियां और अनमोल वचन



निराश न होना


शब्द 

समय और समझ 

आम आदमी 

उम्मीद


समझदार व्यक्ति


जीवन सूत्र



























http://www.facebook.com/aajkaagrapage/


Share:

टेनिस चर्चा - सोनी एरिक्‍सन चैम्पियनशिप



दिनांक 5/11/2006 को महाशक्ति का स्थापना दिवस था। मैं उस पर कुछ देना चाहता था, किंतु आज से WTA Tour Championships शुरू हो रहा है, इसको देना भी ज़रूरी था। महाशक्ति तो घर की खेती है, जब मन चाहेगा काट लिया जाएगा।

मुझे इसमें कुछ समस्या आई तो सर्वप्रथम कविराज की शरण में गया, उन्होंने भी समाधान किया। फिर दूसरी समस्या आई तो प्रतीक जी से तकनीकी सहायता मिली। देखना है कि दूरस्थ शिक्षा का मैं कितना उपयोग कर पाता हूँ। प्रतीक भाई का पहला प्रश्न था — आजकल कम दिख रहे हो। मैंने कहा कि तबीयत गड़बड़ थी, इसलिए दिखावट में कमी आ गई थी। मुझे नहीं पता मुझे क्या हुआ, इतनी तकलीफ़ भी हुई कि आँसुओं से उसकी अभिव्यक्ति हुई। आज रात भी मैं नहीं सो पाया। पिछले 48 घंटों में मैं मात्र 12 घंटे ही सो पाया हूँ, पर सीने में दर्द के बाद भी मैं बिल्कुल मन से तरोताज़ा महसूस कर रहा हूँ, नींद मेरी आँखों में नहीं है। वैसे कंप्यूटर पर भी बैठने की इच्छा नहीं हो रही है, पर यह लेख पूरा करना था, और इसमें प्रतीक जी के लिए इनाम का वादा भी किया था, इसलिए यह और महत्वपूर्ण हो गया है। यह मेरे लिए अलग काम है। इसमें मैंने लगभग 100 से अधिक टेनिस साइटों से जानकारी का प्रयोग किया है तथा चित्र भी लिए हैं। मैं इन सभी साइट मालिकों का भी आभार व्यक्त करता हूँ। अब आप इस लेख का मज़ा लें।

आज से WTA Tour Championships शुरू हो रहा है। इसका आयोजन प्रत्येक वर्ष के अंत में होता है। यह वर्ष की अंतिम प्रतियोगिता होती है। इसमें साल भर के शीर्ष आठ खिलाड़ी भाग लेते हैं। इसमें वरीयता का कोई मतलब नहीं होता है, रेस वरीयता का प्रयोग होता है। अगर वरीयता में कोई खिलाड़ी 7वें या 8वें स्थान पर है, किंतु वह रेस वरीयता में नहीं है, तो वह इसमें खेलने का हकदार नहीं होगा।

इस बार इस प्रतियोगिता में निम्न शीर्ष 8 खिलाड़ी भाग लेंगी। इसके खेलने का तरीका भी नया है, बिल्कुल क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसा। इसमें चार-चार खिलाड़ियों के ग्रुप होंगे और दोनों ग्रुप में आपस में मुकाबले होंगे। तथा प्रत्येक ग्रुप से दो-दो शीर्ष खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुँचेंगी और जो जीतेगा वह फाइनल में खेलेगी।

इस प्रतियोगिता में खास बात यह होगी कि यह प्रतियोगिता तय करेगी कि साल की नंबर एक खिलाड़ी कौन होगी, क्योंकि शीर्ष तीन खिलाड़ियों में वरीयता अंकों का ज़्यादा अंतर नहीं है। अगर मोरेस्मो तथा शारापोवा में से जो फाइनल जीतेगी, वह साल की नंबर एक खिलाड़ी होगी। क्योंकि मोरेस्मो तथा शारापोवा के बीच 209 अंकों का अंतर है और जीतने वाली को मिलेंगे 525 अंक और उपविजेता को मिलेंगे 369 अंक। अगर मोरेस्मो उपविजेता भी रहती है तो वह यह उपलब्धि प्राप्त कर लेगी। जस्टिन हेनिन-हार्डेन भी नंबर एक की दौड़ में कहीं पीछे नहीं है। इन दोनों के फाइनल में न पहुँचने तथा स्वयं खिताब जीतने पर वह भी नंबर एक हो सकती है। और कोई खिलाड़ी नंबर 1 की दौड़ में नहीं है, हाँ खिताबी जीत के लिए कई खिलाड़ी हैं। काफी दिन बाद ऐसा अवसर आया है कि इस प्रतियोगिता में कोई अमेरिकी खिलाड़ी नहीं है। इस प्रतियोगिता में टेनिस महाशक्ति रूस 4 खिलाड़ी लेकर आ रहा है। बेल्जियम के 2, तथा स्विट्ज़रलैंड तथा फ्रांस के 1-1 खिलाड़ी हैं।

प्रतियोगिता के ड्रॉ को दो भागों में बाँटा गया है — पहला पीला तथा दूसरा लाल। पहले में एमेली मोरेस्मो, जस्टिन हेनिन-हार्डेन, नादिया पेत्रोवा व मार्टिना हिंगिस तथा दूसरे में मारिया शारापोवा, स्वेतलाना कुज़नेत्सोवा, एलेना डिमेंतिएवा व किम क्लाइस्टर्स हैं। इन शीर्ष खिलाड़ियों में बता पाना कि कौन जीतेगा, कठिन काम है। पर इतना तो कह ही सकता हूँ कि किसमें कितना है दम :-

  • जस्टिन हेनिन-हार्डेन — प्रबल दावेदार, फाइनल तक पहुँच सकती हैं
  • मारिया शारापोवा — प्रबल दावेदार, फाइनल तक पहुँच सकती हैं
  • एमेली मोरेस्मो — दावेदार, फाइनल तक पहुँच सकती हैं
  • स्वेतलाना कुज़नेत्सोवा — दावेदार, सेमीफाइनल तक पहुँच सकती हैं
  • नादिया पेत्रोवा — दावेदार, फाइनल तक पहुँच सकती हैं
  • एलेना डिमेंतिएवा — सफ़र पहले दौर में समाप्त हो सकता है
  • मार्टिना हिंगिस — दावेदार, फाइनल तक पहुँच सकती हैं
  • किम क्लाइस्टर्स — प्रबल दावेदार, फाइनल तक पहुँच सकती हैं

आप इन मैचों का आनंद ‘ज़ी स्पोर्ट्स’ पर देख सकते हैं।

इन महिला महाशक्तियों में कौन कितने पानी में है, यह आप इन तथ्यों से देख सकते हैं। सभी जानकारियाँ एकल मुकाबले की हैं और पुरस्कार राशि सभी मुकाबलों की है।


जस्टिन हेनिन हडेन
JUSTINE HENIN-HARDENNE (BEL)


जन्‍म तिथि ****** 1 जून 1982
  • देश ****** बेलजियम

  • खेल रही है ******* 1 जनवरी 1999

  • वरीयता ******* 3

  • रेस वरीयता ******* 1

  • ग्रैण्‍ड स्‍लैम विजेता ******* 5 एकल,

  • ग्रैण्‍ड स्‍लैम उपविजेता ******* 4 एकल,

  • चैम्पियनसिप विजेता ******* 0 एकल

  • चैम्पियनसिप उ0वि0 ******* 0 एकल

  • इस वर्ष का प्रदर्शन एकल
    • खिताबी जीत ******* 5इ
    • नामी राशि ******* $3,204,810
    • जीत-हार ******* 56-7
    सम्‍पूर्ण प्रदर्शन
    • खिताबी जीत ******* 28
    • इनामी राशि ******* $12,573,319
    • जीत-हार ******* 410-98
    अन्‍य
    • पहली बार नम्‍बर 1 रही ******* 20 अक्‍टूबर 2003
    • नम्‍बर एक रही ******* 45 हफ्तो तक
    मारिया शारापोवा
    MARIA SHARAPOVA (RUS)

    • जन्‍म तिथि ******** 19 अप्रेल 1987
    • देश ******** रूस
    • खेल रही है ******** अप्रेल 2001
    • वरीयता ******** 2
    • रेस वरीयता ******** 2
    • ग्रैण्‍ड स्‍लैम विजेता ******** 2 एकल,
    • ग्रैण्‍ड स्‍लैम उपविजेता ******** 0 एकल,
    • चैम्पियनसिप विजेता ******** 1 एकल
    • चैम्पियनसिप उ0वि0 ******** 0 एकल
    इस वर्ष का प्रदर्शन एकल
    • खिताबी जीत ******** 5
    • इनामी राशि ******** $3,424,501
    • जीत-हार ******** 56-8
    सम्‍पूर्ण प्रदर्शन एकल
    • खिताबी जीत ******** 15
    • इनामी राशि ******** $8,097,852
    • जीत-हार ******** 230-54
    अन्‍य
    • पहली बार नम्‍बर 1 बनी ******** 22अगस्‍त 2005
    • नम्‍बर एक रही ******** 7 हफ्तो तक
    एमेली मरस्‍मो
    AMELIE MAURESMO (FRA)

    • जन्‍म तिथि ********* 5 जुलाई1979
    • देश ********* फ्रांस
    • खेल रही है ********* 1994 से
    • वरीयता ********* 1
    • रेस वरीयता ********* 3
    • ग्रैंड स्लैम विजेता ********* 2 एकल,
    • ग्रैंड स्लैम उपविजेता ********* 1 एकल,
    • चैम्पियनशिप विजेता ********* 1 एकल
    • चैम्पियनशिप उ0वि0 ********* 1 एकल
    इस वर्ष का प्रदर्शन एकल
    • खिताबी जीत ********** 4
    • इनामी राशि ********** $2,838,477
    • जीत-हार ********** 48-12
    संपूर्ण प्रदर्शन एकल
    • खिताबी जीत ********** 23
    • इनामी राशि ********** $12,371,232
    • जीत-हार ********** 455-177
    अन्‍य
    • पहली बार नम्‍बर 1 ********** 13 सितंबर 2004
    • नम्बर एक रही ********** 38 हफ्तों तक
    स्‍वेतलाना कुत्‍जेनेत्‍सेवा
    SVETLANA KUZNETSOVA (RUS)


    जन्म तिथि ********** 27 जून 1985
  • देश ********** रूस

  • कब से खेल रही है ********** 2000 से

  • वरीयता ********** 4

  • रेस वरीयता ********** 4

  • ग्रैंड स्लैम विजेता ********** 1 एकल,

  • ग्रैंड स्लैम उपविजेता ********** 1 एकल,

  • चैम्पियनशिप विजेता ********** 0 एकल

  • चैम्पियनशिप उ0वि0 ********** 0 एकल


  • इस वर्ष का प्रदर्शन एकल
    • खिताबी जीत ********** 3
    • इनामी राशि ********** $1,848,304
    • जीत-हार ********** 59-18
    संपूर्ण प्रदर्शन एकल
    • खिताबी जीत ********** 8
    • इनामी राशि ********** $5,910,212
    • जीत-हार ********** 244-102
    अन्‍य
    • पहली बार नम्‍बर 1 ********** कभी नही
    • नम्बर एक रही ********** कभी नही
    नाडिया पेत्रोवा
    NADIA PETROVA (RUS)

    • जन्म तिथि ********** 8 जून 1982
    • देश ********** रूस
    • खेल रही है ********** 6 सितंबर 1999
    • वरीयता ********** 5
    • रेस वरीयता ********** 5
    • ग्रैंड स्लैम विजेता ********** 0 एकल,
    • ग्रैंड स्लैम उपविजेता ********** 0 एकल,
    • चैम्पियनशिप विजेता ********** 0 एकल
    • चैम्पियनशिप उ0वि0 ********** 0 एकल
    इस वर्ष का प्रदर्शन एकल
    • खिताबी जीत ********** 5
    • इनामी राशि ********** $1,848,304
    • जीत-हार ********** 47-17
    • संपूर्ण प्रदर्शन एकल
    • खिताबी जीत ********** 6
    • इनामी राशि ********** $4,917,318
    • जीत-हार ********** 360-159
    अन्‍य
    • पहली बार नम्‍बर 1 ********** कभी नही
    • नम्बर एक रही ********** कभी नही


    अलीना डिमिन्‍टीवा
    ELENA DEMENTIEVA (RUS)

    • जन्‍म तिथि ********* 18 अक्टूबर 1981
    • देश ********* रूस
    • खेल रही है ********* 25 अगस्त 1998
    • वरीयता ********* 7
    • रेस वरीयता ********* 6
    • ग्रैंड स्लैम विजेता ********* 0 एकल,
    • ग्रैंड स्लैम विजेता ********* 2 एकल,
    • चैम्पियनशिप विजेता ********* 0 एकल
    • चैम्पियनशिप उ0वि0 ********* 0 एकल
    इस वर्ष का प्रदर्शन एकल
    • खिताबी जीत ********* 2
    • इनामी राशि ********* $1,116,505
    • जीत-हार ********* 47-18
    संपूर्ण प्रदर्शन एकल
    • खिताबी जीत ********* 6
    • इनामी राशि ********* $7,500,221
    • जीत-हार ********* 383-199
    अन्‍य
    • पहली बार नम्‍बर 1 ********* कभी नही

    • नम्बर एक रही ********* कभी नही


    मार्टीना हिंगिस
    MARTINA HINGIS (SUI)

    • जन्‍म तिथि ********* 30 सितम्बर 1980
    • देश ********* स्विजरलैण्ड
    • खेल रही है ********* 14 अक्टूबर 1994(2002 में सन्यास, 06 मे वापसी)
    • वरीयता ********* 8
    • रेस वरीयता ********* 7
    • ग्रैंड स्लैम विजेता ********* 5 एकल,
    • ग्रैंड स्लैम विजेता ********* 7 एकल,
    • चैम्पियनशिप विजेता ********* 2 एकल
    • चैम्पियनशिप उ0वि0 ********* 2 एकल
    इस वर्ष का प्रदर्शन एकल
    • खिताबी जीत ********* 2
    • इनामी राशि ********* $1,029,537
    • जीत-हार ********* 52-17
    संपूर्ण प्रदर्शन एकल
    • खिताबी जीत ********* 42
    • इनामी राशि ********* $19,375,362
    • जीत-हार ********* 523-118
    अन्‍य
    • पहली बार नम्‍बर 1 ********* 31 मार्च 1997
    • नम्बर एक रही ********* 209 हफ्तो तक
    किम क्लिस्टर्स
    KIM CLIJSTERS (BEL)
    • जन्म तिथि ********* 8 जून 1983
    • देश ********* बेल्जियम
    • खेल रही है ********* 1999 से
    • वरीयता ********* 7
    • रेस वरीयता ********* 8
    • ग्रैंड स्लैम विजेता ********* 1 एकल,
    • ग्रैंड स्लैम उपविजेता ********* 4 एकल,
    • चैम्पियनशिप विजेता ********* 2 एकल
    • चैम्पियनशिप उ0वि0 ********* 0 एकल
    इस वर्ष का प्रदर्शन एकल
    • खिताबी जीत ********* 2
    • इनामी राशि ********* $1,122,992
    • जीत-हार ********* 36-10
    संपूर्ण प्रदर्शन एकल
    • खिताबी जीत ********* 32
    • इनामी राशि ********* $14,009,637
    • जीत-हार ********* 406-98
    अन्‍य
    • पहली बार नम्‍बर 1 ********* 11 अगस्त 2003
    • नम्बर एक रही ********* 19 हफ्तों तक


    Share: