विष्णु प्रभाकर: व्यक्तित्व और कृतित्व



विष्णु प्रभाकर का जन्म 21 जून 1912 ई0 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर जिले में एक छोटे से कस्बे ‘मीरापुर’ में हुआ था। अग्रवाल जाति की एक शाखा ‘राजवंश’ अग्रवाल से इनका सम्बन्ध था। साम्प्रदायिक सौहार्द, सांस्कृतिक क्रियाकलाप, मावे का पेड़ और रामलीला नाटक के लिए उनका कस्बा मशहूर था। उनके कस्बे के चारों ओर मन्दिर और तालाब थे। बचपन में विष्णु जी रामलीला नाटक बड़े चाव से देखने जाते थे, उनके परिवार के सदस्य नाटक में अभिनव भी किया करते थे। विभिन्न त्यौहारों के अवसर पर होने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रमों में धार्मिक सौहार्द देखते ही बनता था, जिसका प्रभाव बचपन में ही विष्णु जी पर पड़ने लगा था।


प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जन्मभूमि से बेहद लगाव और प्रेम होता है, विष्णु जी को भी अपनी जन्मभूमि से बेहद लगाव और प्रेम था। विष्णु प्रभाकर अपनी जन्मभूमि में 12 वर्ष तक रहे और इन 12 वर्षों में ही उनके महान व्यक्तित्व की नींव पड़ी। विष्णु जी के पिता का नाम दुर्गाप्रसाद और माता का नाम महादेवी था, उनके पिताजी स्वभाव से बड़े धार्मिक थे, सनातन धर्म में आस्था रखते थे, पूजा-पाठ का कोई अंत नहीं था, तम्बाकू, की छोटी सी दुकान थी, परन्तु दुकान से ज्यादा पूजा-पाठ में उनका मन लगा रहता था। इनकी माँ महादेवी जिसे परिवार वाले प्यार से ‘माधो’ या ‘महादेई’ कहकर पुकारते थे। पिता के विपरीत ज्यादा पढ़ी लिखी सुशिक्षित और आदर्शवादी महिला थीं। पूरे गाँव में इनकी माँ ही एक-मात्र ज्यादा पढ़ी लिखी थी, जिसके कारण विष्णु जी को ज्यादा संस्कार अपनी माँ से ही मिल सका। पिता की तुलना में माँ को ही ज्यादा विष्णु जी के भविष्य की चिन्ता लगी रहती थी।उनकी माँ घर-गृहस्थी में भी परिपक्व थीं। विष्णु जी का परिवार संयुक्त परिवार था। एक ही छत के नीचे सारा परिवार रहता था। इनके पिताजी कई भाई बहन थे। परिवार बड़ा होने से सभी सदस्य एक दूसरे के सुख दुःख में भी भागीदार थे। परस्पर मानवता, संस्कृति तथा नैतिकता आदि मूल्य उनके परिवार की आधारशिला थे। दादा-दादी, माता-पिता, चाचा-चाची आदि से विष्णु जी को पूरा-पूरा सहयोग प्यार और अपनत्व तो मिला परन्तु माँ और छोटे चाचा विश्वम्भर सहाय से उन्हें बहुत अधिक प्रेम और आशीर्वाद मिला जिसने उनके भविष्य को निर्धारित करने में मुख्य भूमिका अदा की।
विष्णु जी को परिवार में अपने छोटे चाचा विश्वम्भर सहाय से बेहद लगाव रहा। उनकी माँ के बाद में चाचा ही परिवार में पढ़े लिखे थे और साथ ही साथ धन अर्जित करने में भी अधिक सक्षम थे। परिवार में उनके छोटे चाचा ही एक मात्र समृद्धि के आधार थे। विष्णु जी कहते हैं- ‘‘मेरे चाचा परिवार में सबसे अधिक प्रतिभाशाली और अर्जन की विद्या में सबसे अधिक निष्णात थे। मेरे पिता अत्यंत कर्मकाण्डी और अर्जन की विद्या में एकदम शून्य थे। उनके चाचा में देशभक्ति की भावना भी कूट-कूट कर भरी थी। विष्णु जी हमेशा अपने छोटे चाचा के साथ काँग्रेस की सभाओं में जाया करते थे। छोटे चाचा के सान्निध्य में रहकर विष्णु जी ने देश भक्ति का पहला पाठ सीखा था-‘‘स्वाधीनता संग्राम के प्रथम चरण में अक्सर मैं उन्हीं के साथ काँग्रेस की सभाओं में जाया करता था। उन्हीं के पास मैंने देशभक्ति का पहला पाठ पढ़ा था।’’ निःसंदेह विष्णु जी को अपने माँ और छोटे चाचा से जो प्यार और आशीर्वाद मिला उसने विष्णु जी के जीवन को एक नया आयाम दिया। उनके परिवार के गौरव स्तम्भ उनके चाचा प्लेग की महामारी में चल बसे। छोटे चाचा की मृत्यु ने विष्णु जी को झकझोर कर रखा दिया था। अब तक जिस घर-परिवार को छोटे चाचा का ही सहारा था, वे विष्णु जी के कंधों पर आ गया। लेकिन संयुक्त परिवार में रहकर जो प्यार, स्नेह और प्रेरणा विष्णु जी को मिलती रही उसने उनके महान व्यक्तित्व को निखारने में अहम भूमिका अदा की।
विष्णु प्रभाकर की आरम्भिक शिक्षा ‘मीरापुर’ की एक छोटी सी पाठशाला से आरम्भ हुई। बचपन में विष्णु जी को पढ़ने का बहुत शौक था और ये शौक उन्हें अपने पिताजी के तम्बाकू के दुकान पर बैठने से शुरू हुआ है। दुकान में रखे ढेर सारे टोकरों में एक टोकरा किताबों से भरा रहता था। किसी भी बच्चे को शिक्षित करने में माँ की भूमिका अहम होती हैं, क्योंकि बच्चे का पहला विद्यालय माँ ही होती है। विष्णु जी के सम्बन्ध में ठीक ऐसा ही है। माँ पढ़ी-लिखी थीं। स्वाभाविक है विष्णु जी पर उनका ही प्रभाव पड़ा था-‘‘मेरी माँ पढ़ी लिखी थीं। दहेज में बहुत सी चीजों के साथ-साथ किताबों से भरा एक बक्सा भी वे ले आई थीं। हिन्दी-उर्दू दोनों लिपियों में लिखी किताबें थीं उसमें। माँ ने बताया था कि उन किताबों से खलते-खेलते और फाड़ते-फाड़ते ही हम भाईयों का विद्यारम्भ संस्कार हुआ था।’’
प्रारम्भ में उन्हें गाँव के ही पाठशाला में दाखिल करवा दिया गया। उन दिनों पाठशाला जाने से पहले बच्चे का पट्टी-पूजन संस्कार करवाया जाता था। विष्णु जी का जब पाठशाला जाने का समय आया तो इनका भी ‘पट्टी-पूजन’, ‘संस्कार’ करवाया गया इस प्रकार कुछ दिनों तक विष्णु जी गाँव की ही पाठशाला में पढ़ते रहे। पाठशाला की पढ़ाई से अभिभावक संतुष्ट नहीं हुए और उनका प्रवेश सरकारी प्राइमरी स्कूल में करवा दिया गया। यहाँ पर विष्णु जी ने 4 वर्ष तक शिक्षा ग्रहण की। इसी स्कूल में तीसरी श्रेणी तक आते-आते विष्णु जी लगभग सभी विषयों से भली-भाँति परिचित हो गए। गणित जैसे विषयों के प्रश्न स्वयं हल करने लग गए। गाँव में आगे की पढ़ाई की व्यवस्था अच्छी न होने के कारण आगे पढ़ने के लिए उन्हें मामा के पास हिसार भेज दिया गया। हिसार में विष्णु जी का दाखिला (सी0ए0वी0 स्कूल) अर्थात् ‘चन्दूलाल एंग्लो वैदिक स्कूल’ में छठी कक्षा में करवा दिया गया और छठी कक्षा से लेकर मैट्रिक तक विष्णु जी ने इसी स्कूल में पढ़ाई की। मैट्रिक करने के बाद विष्णु जी ने इस स्कूल को छोड़ दिया। मैट्रिक पास करने के बाद विष्णु जी ने नौकरी करनी शुरू कर दी जिससे घर की आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार भी आने लगा, लेकिन आगे पढ़ने का शौक विष्णु जी ने नहीं छोड़ा। विष्णु जी लगातार उच्च-शिक्षा के लिए प्रयत्न कर रहे थे। एक तरफ नौकरी करने की विवशता और दूसरी तरफ उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए संघर्ष विष्णु जी के मन मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव डाल रहे थे।
आखिरकार सन् 1930 ई0 में उन्होंने ‘हिन्दी प्रभाकर’ की परीक्षा दी उन दिनों पंजाब विश्वविद्यालय में ये परीक्षा देने पर नियमित इण्टर और बी0ए0 की परीक्षा दी जा सकती थी। प्रभाकर की परीक्षा में विष्णु जी ने पूरे पंजाब में दूसरा स्थान प्राप्त किया। सन् 1944 ई0 में 32 वर्ष की अवस्था में विष्णु जी ने बी0ए0 की डिग्री प्राप्त की और आगे चलकर स्वतंत्र रूप से लेखन कार्य में जुट गए जो उनका लक्ष्य था। अपने शैक्षणिक जीवन में विष्णु जी ने जो उतार-चढ़ाव देखे उसने कहीं न कहीं उनके व्यक्तित्व को भी प्रभावित किया। अपने शैक्षणिक जीवन में उन्होंने बहुत कुछ खोया और बहुत कुछ पाया भी। एक तरफ जहाँ उन्हें अपना गाँव छोड़ना पड़ा तो वहीं हिसार आने के बाद उनके जीवन को एक नई दिशा मिली, यद्यपि विष्णु जी को लेखक बनने की प्रेरणा हिसार में रहकर ही मिली थी। 12 वर्ष तक अपने जन्म स्थान में और 20 वर्ष तक हिसार (पंजाब) में रहकर जितना अनुभव उन्हें मिला उसका प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष प्रभाव उनकी लेखनी पर भी पड़ा।
30 मई, 1938 ई0 को विष्णु जी का विवाह सुशीला नाम की कन्या के साथ हुआ जो स्वभाव से विनम्र, कोमल और सुशील थीं। सुशीला विष्णु जी के जीवन में नयी आशाओं और आकांक्षाओं की किरणें लेकर आईं। पत्नी के आ जाने से विष्णु जी के लेखन कार्य को बल मिला विवाह के बाद विष्णु जी के जीवन में जितने भी उतार-चढ़ाव आए पत्नी सुशीला ने उन्हें सहारा दिया और उनके मनोबल को बढ़ाया। एक पत्नी के रूप में सुशीला ने विष्णु जी को हमेशा प्रेरित किया। 8 जनवरी, 1980 ई0 को उनकी पत्नी का देहांत हो गया। लेकिन विष्णु जी के लेखन में उनकी पत्नी की भूमिका रहीं क्योंकि वे अपने जीवन काल में ही विष्णु जी से ‘आवारा मसीहा’ जैसी कालजयी जीवनी लिखवा गईं और मृत्यु के बाद ‘कोई तो’ और ‘अर्द्धनारीश्वर’ उपन्यास। उनकी पत्नी सुशीला संयुक्त परिवार से नहीं आई थीं, लेकिन फिर भी अपने स्वभाव से एक संयुक्त परिवार को संभाला और एक आदर्श पत्नी, माँ, बहू और सबसे महत्त्वपूर्ण एक आदर्श स्त्री की भूमिका भी निभाई और इस दुनिया से चल बसीं, परन्तु जाते-जाते उन्होंने विष्णु जी को एक महान लेखक बनने का रास्ता अवश्य दिखा दिया।
मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण करते ही विष्णु जी सीधे ‘गवर्नमेन्ट कैटल फार्म’ के कार्यालय में दफ्तरी के पद पर काम करने लग गए। 1929 ई0 से लेकर 1944 ई0 तक वह इधर-उधर की सरकारी नौकरी रहते रहे लेकिन देश भक्ति का जुनून उन पर ऐसा सवार था कि उनको कभी सरकारी नौकरी रास ही नहीं आयी लेकिन घर की आर्थिक परिस्थितियाँ अच्छी नहीं होने के कारण विष्णु जी को नौकरी करनी पड़ी। हिसार में 15 वर्ष तक नौकरी करने के बाद विष्णु जी दिल्ली चले आए और वहाँ 1944 ई0 से लेकर 1946 ई0 तक उन्होंने ‘भारतीय आयुर्वेद महामण्डल’ नामक संस्था में कार्य किया, लेकिन उनका मन तो लेखक बनने की दिशा में  लगा हुआ था तो वह नौकरी कैसे करते। अतः वहाँ भी त्यागपत्र देकर उन्होंने नौकरी छोड़ दी और कुछ न कुछ लिखते रहे। आगे चलकर सन् 1955 ई0 में ‘आल इण्डिया रेडिया’ में 700 रू0 के मासिक आय पर उन्हें प्रोड्यूसर के पद पर नौकरी मिली लेकिन विष्णु जी तो सदैव दासता से मुक्ति चाहते थे। इसलिए दो वर्ष कार्य करने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी और स्वतंत्र रूप से लेखनी में लग गए।
नौकरी करते समय ही नवम्बर 1931 ई0 में ‘हिन्दी मिलाप’ नामक पत्रिका में उनकी पहली कहानी ‘दिवाली के दिन’ छपी जिसे विष्णु जी ने प्रेम बंधु उपनाम से लिखा था। अब तक विष्णु जी की लेखनी मन्द गति से ही चल रही थी परन्तु 1934 तक आते-आते उनमें गति और गम्भीरता दोनों आने लगीं और इसी वर्ष उन्होंने ‘प्रभाकर’ की परीक्षा भी उत्तीर्ण कर लिया उन्हीं के शब्दों में-‘‘मैं प्रभाकर की परीक्षा सन् 1934 ई0 में ही पास कर सका लिखने का काम भी गंभीरता से इसी वर्ष शुरू हुआ।’’
एक सृजनकर्ता के रूप में विष्णु जी पहले जिन दो महान कथा शिल्पियों से प्रभावित हुए उनमें प्रेमचन्द और शरत्चन्द जी का नाम आता है। इन दो महान कथा शिल्पियों का विष्णु जी के लेखन को प्रभावित करने में बड़ी महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। इसके साथ ही साथ रविन्द्रनाथ ठाकुर, बंकिमचन्द तथा जयश्ंाकर प्रसाद जैसे महान लेखकों से भी विष्णु जी को लिखने की प्रेरणा लगातार मिलती रही। 1936 ई0 में ‘हंस’ पत्रिका से जुड़ने के बाद हिन्दी जगत के प्रसिद्ध लेखकों से उनका परिचय होने लगा जिनमें अज्ञेय, जैनेन्द, प्रेमचन्द आदि उनके प्रिय लेखकों की सूची में शामिल होने लगे। सन् 1938 ई0 से लेकर 1943 ई0 के मध्य विष्णु जी की कई कहानियाँ प्रकाशित हुई जिनमें-‘छाती के भीतर’, ‘मन ग्रन्थियाँ’, ‘उलझन’, ‘अन्र्तचेतन’, ‘तजरबे’, ‘ये उलझने’, ‘बाहर भीतर’, ‘द्वन्द्व’, ‘अन्दर झांको’, ‘मकड़ी का जाला’, बुज़दिल, ‘कितनी झूठ’ आदि प्रमुख हैं। विष्णु जी की ये कहानियाँ साहित्यकारों और आलोचकों को बहुत पसंद आयी और इस तरह 1938 से 1943 ई0 तक आते-आते हिन्दी जगत के लगभग सभी महत्वपूर्ण साहित्यकारों से उनका परिचय हो गया।
विष्णु प्रभाकर गाँधीवादी विचारधारा से बहुत अधिक प्रभाावित थे। इसका कारण यह है कि विष्णु जी ने जब लिखना शुरू किया तो पूरे देश में गाँधी जी छाए हुए थे। स्वाधीनता आंदोलन चरम पर था। देशभक्ति की भावना जोरों पर थीं, ऐसे में विष्णु जी की लेखनी भी प्रभावित हुए बिना न रह सकीं। आगे चलकर विष्णु जी कई नामचीन संस्थाओं से जुड़ते चले गए, जिससे कि एक महान लेखक के रूप में उनकी पहचान बनी। एक साहित्यकार के रूप में विष्णु जी को जहाँ प्रेमचन्द, जैनेन्द्र, अज्ञेय, सियारामशरण गुप्त, उपेन्द्रनाथ अश्क, चन्द्रगुप्त विद्यालंकार, नगेन्द्र, यशपाल, हजारी प्रसाद द्विवेदी, जैसे साहित्यकारों से प्रेरणा मिली, तो दूसरी ओर बाबू शरत्चन्द्र जी से इतने प्रभावित हुए कि अपने जीवन के 14 वर्ष ‘शरत्चन्द्र’ की जीवनी लिखने में लगा दिये जिसके परिणाम स्वरूप ‘आवारा मसीहा’ जैसी कालजयी कृति की रचना संभव हो सकी। व्यक्तित्व का निर्माण कर्म से होता है, कर्म संस्कार से प्रभावित होते हैं, और संस्कार घर-परिवार से मिलता है। व्यक्तित्व को प्रभावित करने में बचपन में मिलने वाले संस्कार का बहुत महत्त्व होता है। विष्णु जी के व्यक्तित्व को प्रभावित करने में घर-परिवार के साथ-साथ देश दुनिया में घट रही तत्कालीन परिस्थितियाँ भी महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं।
7 वर्ष की आयु में ही उनके भीतर देश-भक्ति की भावना जागने लगी। जलियांवाला बाग, रौलेट एक्ट, खिलाफत आंदोलन आदि घटनाएँ उसी अवस्था में चेतना में समा रहे थे। काँग्रेस की सभाओं में अपने चाचा के साथ जाने से देश भक्ति की भावना और प्रबल होने लगी। खद्दर पहनने का शौक बचपन में ऐसा जगा कि पूरे जीवन भर खद्दर को स्वयं से अलग न कर सके। गाँधीवादी विचारधारा बचपन में ही मस्तिष्क में छा चुकी थी। छुआ-छूत, जाति-पाति, ऊँच-नीच आदि के प्रति घृणा बचपन से ही मन को कचोट रहे थे। 17 वर्ष की आयु तक आते-आते देशभक्ति की भावना चरम पर पहुँचने लगी। देश के प्रति दीवानगी इस कदर बढ़ने लगी कि विष्णु जी ने निश्चय कर लिया कि वे स्वाधीनता संग्रााम में भाग लेकर रहेंगे और यदि ऐसा सम्भव न हुआ तो परोक्ष रूप से देश के लिए जो भी सेवा करनी होगी वो करेंगे। उन्हीं के शब्दों में-‘‘मैंने निश्चय किया था कि अगर मैं सीधे स्वाधीनता संग्राम में भाग नहीं ले सकता तो परोक्ष रूप से जो कुछ हो सकेगा वह मैं करूँगा। बहुत सोच-समझकर मैंने चार प्रतिज्ञायें ली-1. खद्दर पहनूँगा, 2. हिन्दू-मुस्लिम एकता के लिए प्रयत्न करूँगा, 3. छूतछात की लानत मिटाने के लिए जो कुछ हो सकेगा करूँगा, और 4. हिन्दी के प्रचार और प्रसार के लिए प्रयत्न करूँगा।’’ इस तरह माता-पिता से मिले संस्कार चाचा से मिली देशभक्ति, पत्नी से मिली प्रेरणा और देश में घट रही तत्कालीन घटनाओं ने विष्णु जी के व्यक्तित्व को निर्मित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की।

कृतित्व
बहुमुखी प्रतिभा के धनी विष्णु प्रभाकर जी का हिन्दी साहित्य में महत्त्वपूर्ण योगदान है विष्णु प्रभाकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। एक रचनाकार के रूप में वे नाटक, कहानी, उपन्यास, एकांकी और कथा साहित्य में तो अपनी पहचान बनाते ही हैं, साहित्य की अन्य विधाओं-संस्मरण, जीवनी, आत्मकथा, निबंध, यात्रा वृत्तान्त, बाल-साहित्य, लघु कथा आदि के क्षेत्र में भी अपनी योग्यता का लोहा मनवाते हैं। विष्णु प्रभाकर जी अपनी रचनाओं में‘मानवीय मूल्य’ की रक्षा और स्थापना करते हुए दिखायी देते हैं। उनका सरल स्वभाव, आदर्शवादी और गाँधीवादी विचारधारा उनकी कृतियों को गरिमामयी बनाती है। विष्णु जी के कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है। जिसके अन्तर्गत उनके कथा साहित्य, निबन्ध, नाटक, एकांकी की तो चर्चा की ही गयी है, गद्य की अन्य विधाओं जैसे-संस्मरण, आत्मकथा, जीवनी, रेखाचित्र, लघु कथा तथा बाल साहित्य आदि का परिचयात्मक विवरण प्रस्तुत किया गया है-

कहानी
विष्णु जी की पहली कहानी ‘दिवाली के दिन’ शीर्षक से सन् 1931 ई0 में ‘हिन्दी मिलाप’ नामक पत्रिका में छपी थी। यह विष्णु जी का प्रयास मात्र ही था। इस छोटे से प्रयास ने विष्णु जी के लिए आगे का मार्ग प्रशस्त कर दिया।सरकारी नौकर होने के कारण यह कहानी उन्‍होने ‘प्रेमबन्धु’ के नाम से लिखी थी और वह नवम्बर 1931 के ‘हिन्दी मिलाप’ के किसी रविवारीय संस्करण में प्रकाशित हुई थी।
सन् 1934 ई0 तक आते-आते विष्णु जी की रचनाओं में गम्भीरता आने लगी। ‘अलंकार’, ‘युगान्तर’, ‘प्रताप’, ‘आर्यमित्र’, ‘अभ्युदय’, हंस आदि पत्रिकाओं में उनकी कहानियाँ छपनी शुरू हो र्गइं। सन् 1939 ई0 से लेकर 1943 ई0 तक विष्णु जी की कुछ कहानियाँ काफी चर्चित र्हुइं जिनमें-‘मन ग्रन्थियाँ’, ‘छाती के भीतर’, ‘उलझन में’, ‘अन्दर झाँकों’, ‘कितनी झूठ’, ‘ये उलझने’, ‘तज़रबे’, ‘बाहर भीतर’, ‘मकड़ी का जाला’, ‘बुज़दिल’, ‘अन्तर्चेतन’, ‘द्वन्द्व’ आदि हैं। विष्णु जी ने 300 से अधिक कहानियाँ लिखी हैं जो निम्नलिखित संग्रहों में प्रकाशित हुईं- 1. आदि और अन्त (1945), 2. रहमान का बेटा (1947), 3. ज़िदगी के थपेड़े (1952), 4. संघर्ष के बाद (1968), 5. सफर के साथी (1960), 6. खण्डित पूजा (1960), 7. साँचे और कला (1962), 8. धरती अब भी घूम रही है (1970), 9. मेरी प्रिय कहानियाँ (1970), 10. पुल टूटने से पहले (1977), 11. मेरा वतन (1980), 12. खिलौने (1981), 13. मेरी कथा यात्रा (1984), 14. एक और कुन्ती (1985), 15. जिन्दगी एक रिहर्सल (1986), 16. एक आसमान के नीचे (1989), 17. मेरी प्रेम कहानियाँ (1991), 18. चर्चित कहानियाँ (1993), 19. कफ्र्यू और आदमी (1994), 20. आखिर क्यों (1998), 21. मैं नारी हूँ (दो खण्डों में) (2001), 22. जीवन का एक और नाम (2002), 23. सम्पूर्ण कहानियाँ (आठ भागों में) (2002), 24. ईश्वर का चेहरा (2003) और 25. मेरा बेटा (2005)
इन संग्रहों में संकलित 300 से ज्यादा कहानियाँ हैं, जो भाव और भाषा शैली की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण कहीं जा सकतीं हैं, जिनमें युग-विशेष की झाँकियों का यथार्थ चित्रण स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर होता है।

उपन्यास
विष्णु प्रभाकर जी एक उपन्यासकार के रूप में भी अत्यन्त महत्त्वपूर्ण हैं और हिन्दी साहित्य में अपने सात उपन्यासों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हैं। उनके उपन्यासों का उल्लेख इस प्रकार किया जा सकता है- 1. निशिकान्त (1955), 2. तट के बंधन (1955), 3. स्वप्नमयी (1956), 4. दर्पण का व्यक्ति (1968), 5. कोई तो (1980), 6. अर्द्धनारीश्वर (1992) (साहित्य अकादमी से सम्मानित) व 7. संकल्प (1993)

नाटक
विष्णु जी ने कई प्रकार के नाटक लिखे हैं जैसे-मनोवैज्ञानिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक तथा सामाजिक आदि। इन नाटकों की भावभूमि यथार्थ से गहरा सम्बन्ध रखती है। घटनाएँ इनके नाटकों में अहम होती है जो पाठकों को यथार्थ के धरातल पर ले जाकर भाव बोध कराती हैं।विष्णु जी ने अपनी रचनाओं में उन्हीं विषय को आधार बनाया है जिससे वह प्रभावित हुए हैं। यही वजह है कि उनके नाटकों में भारतीय समाज और संस्कृति तथा मानवीय जीवन की विविध झांकियाँ स्पष्ट रूप से दिखायी देती हैं। विष्णु जी के लगभग 14 नाट्य संकलन है जिनमें उनके नाटक संकलित हैं , जो इस प्रकार हैं- 1. नव प्रभात (1951), 2. समाधि (1952), 3. डाॅक्टर (1961), 4. गान्धार की भिक्षुणी (1961), 5. युगे-युगे क्रान्ति (1969), 6. टूटते परिवेश (1974), 7. कुहासा और किरण (1975), 8. टगर (1977)
9. बन्दिनी (1979), 10. अब और नहीं (1981), 11. सत्ता के आर-पार (1981), 12. श्वेत कमल (1984), 13. केरल का क्रांतिकारी (1987) व 14. सूरदास (1997)

रेडियो नाटक
विष्णु प्रभाकर जी ने 200 से अधिक रेडियो नाटक लिखे हैं। उनके रेडियो रूपकों में तत्कालीन समसामयिक समस्याओं का यथार्थ चित्रण देखा जा सकता है। विष्णु जी ने रेडियों के लिए बहुत लिखा। छोटे-छोटे अंकों में उनके रूपक आकाशवाणी से प्रसारित होते थे। 1947 ई0 से 1957 तक उन्होंने रेडियो रूपकों का सृजन किया। ‘वीर पूजा’, ‘पूर्णाहुति’, ‘संस्कार और भावना’, ‘ऊँचा पर्वत गहरा सागर’, ‘मीना कहाँ है’, ‘मुरब्बी’, ‘सड़क’, ‘अशोक’, ‘दस बजे रात’, ‘दो किनारे’, ‘बदलते परिवेश’, ‘विषम रेखा’, ‘जहाँ दया पाप है’, ‘धुँआ’, ‘नहीं नहीं नहीं’, ‘साँप और सीढ़ी’, ‘संस्कार और भावना’, ‘मैं भी मानव हूँ’, ‘शरीर का मोल’, ‘डरे हुए लोग’, ‘लिपस्टिक की मुस्कान’, ‘ धनिया’, ‘नव प्रभात’, ‘सर्वोदय’, ‘शतरंज के मोहरे’, ‘रक्त चंदन’, ‘क्रान्ति का शंखनाद’, ‘मर्यादा’, ‘प्रतिशोध’, ‘यश के दावेदार’, ‘गाँधी जी का सपना’, ‘कमल और कैक्टस’, ‘दो किनारे’, ‘सीमा रेखा’, ‘समाजवादी बनो’, ‘रसोईघर में प्रजातंत्र’, ‘सवेरा’, ‘जज का फैसला’ आदि उनके प्रमुख रेडियो नाटक हैं। विष्णु प्रभाकर जी को एक सफल रेडियो नाटककार कहा जा सकता है-‘‘विष्णु जी के बहुआयामी कृतित्व में से उनका रेडियो नाटक साहित्य सर्वोत्कृष्ट है।

एकांकी
विष्णु जी ने अपना पहला एकांकी ‘हत्या के बाद’ शीर्षक से लिखा था। विष्णु जी का पहला एकांकी संग्रह 1947 में प्रकाशित हुआ था। उनके एकांकी संग्रह इस प्रकार हैं- 1. इंसान और अन्य एकांकी (1947), 2. स्वाधीनता संग्राम (1950), 3. प्रकाश और परछाई (1956), 4. अशोक तथा अन्य एकांकी (1956), 5. बारह एकांकी (1958), 6. दस बजे रात (1959), 7. ये रेखाएं ये दायरे (1963), 8. ऊँचा पर्वत गहरा सागर (1966), 9. मेरे प्रिय एकांकी (1970), 10. मेरे श्रेष्ठ एकांकी (1971), 11. तीसरा आदमी (1974), 12. अब और नहीं (1981), 13. डरे हुए लोग (1978), 14. नए एकांकी (1978), 15. मैं भी मानव हूँ (1982), 16. दृष्टि की खोज (1983), 17. मैं तुम्हें क्षमा करूँगा (1986) व 18. अभया (1987)

निबन्ध संग्रह
विष्णु जी ने कुछ निबन्धों की भी रचना की है। उनके निबन्ध संग्रहों के नाम इस प्रकार हैं- 1. जन समाज और संस्कृति (1981), 2. क्या खोया क्या पाया (1982), 3. कलाकार का सत्य (1991), 4. मेरे साक्षात्कार (1995) व 5. गाँधी समय समाज और संस्कृति (2003) विष्णु प्रभाकर के निबन्ध संग्रहों में संग्रहीत सभी निबन्धों को विचारात्मक निबन्ध कहा जा सकता है। इन निबन्धों में विष्णु जी ने समाज, संस्कृति और मानवीय संवेदनाओं पर विचार व्यक्त किया है।

संस्मरण
विष्णु जी का संस्मरण साहित्य भी अत्यंत समृद्ध है, जिसका विवरण इस प्रकार है- 1. जाने अनजाने (1961), 2. कुछ शब्द कुछ रेखाएँ (1965), 3. मेरे हम सफर (1978), 4. यादों की तीर्थ यात्रा (1981), 5. हम इनके ऋणी हैं (1984), 6. समानान्तर रेखाएँ (1984), 7. राह चलते-चलते (1985), 8. शब्द और रेखाएँ (1989), 9. सृजन के सेतु (1989), 10. हमारे पथ प्रदर्शक (1991), 11. यादों की छांव में (1996), 12. मिलते रहें (1996), 13. उनके जाने के बाद (1998), 14. आकाश एक है (1998), 15. साहित्य के स्वप्न पुरुष (2003) व 16. मेरे संस्मरण

जीवनी
निःसंदेह हिन्दी साहित्य में विष्णु जी की ख्याति उनकी ‘आवारा मसीहा’ को लेकर हुई है। शरत् चन्द्र की जीवनी पर आधारित कृति ‘आवारा मसीहा’ को जितनी लोकप्रियता मिली उतनी हिन्दी की किसी दूसरी जीवनी को नहीं मिली।सन् 1974 में प्रकाशित इस जीवनी को लिखने में विष्णु प्रभाकर जी को 14 वर्ष लग गए। ‘आवारा मसीहा’ के लिए विष्णु जी को कई सारे पुरस्कार भी मिले जिनमें ‘सोवियत लैण्ड नेहरू’ पुरस्कार महत्त्वपूर्ण है। इस जीवनी के लिये सबसे पहला पुरस्कार उन्‍हे लेखकों की एक संस्था ‘राइटर्स यूनियन आफ इंडिया’ की ओर से जनवरी 76 में मिला।दूसरा पुरस्कार अप्रैल 76 में उत्तर प्रदेश शासन की ओर से मिला, उसके साथ 3,000 रुपए की धनराशि भी थी। पुरस्कार का नाम था ‘तुलसी पुरस्कार’। इसके बाद जो तीसरा पुरस्कार अनेक कारणों से महत्त्वपूर्ण था। 15 नवम्बर, 1976 को मुझे ‘सोवियत लैण्ड नेहरू पुरस्कार’ देने की घोषणा की गई। इस प्रकार इस जीवनी का जैसा भव्य स्वागत हुआ वैसा किसी दूसरे के हिस्से में नहीं आया। इस कृति का महत्व आज भी कम नहीं हुआ है। हिन्दी साहित्य में उसकी चमक बरकरार है। एक तरफ विष्णु जी जहाँ कथा साहित्य के क्षेत्र में अपनी योग्यता दर्ज करवाते हैं तो वहीं इस विधा में भी अपना लोहा मनवाते हैं। वैसे तो हिन्दी-साहित्य में और भी जीवनियाँ लिखी गयी हैं लेकिन जो प्रसिद्धि ‘आवारा मसीहा’ को मिली वैसी किसी और जीवनी के हिस्से में नहीं आयी। इसके अतिरिक्त विष्णु जी ने ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल (1974)’, ‘अमर शहीद भगत सिंह (1976)’, ‘काका कालेलकर (1985)’ तथा ‘स्वामी दयानन्द सरस्वती (1989)’ की भी जीवनियाँ लिखी हैं।

यात्रा वृतांत
अपने जीवन में अनेक यात्रा करने वाले विष्णु प्रभाकर जी ने भारत की संस्कृति, सभ्यता तथा प्राकृतिक सुन्दरता को बहुत करीब से देखा है। आपने अपनी यात्रा से सम्बन्धित जो वृत्तान्त लिखे हैं वो भारतीय संस्कृति तथा प्राकृतिक सौंदर्य से साक्षात्कार कराता है- 1. गंगा जमुना के नैहर में (1964), 2. अभिमान और यात्रा (सं0) (1964) 3. हिमशिखरों की छाया में (1981) व 4. ज्योतिपुंज हिमालय (1982)

बाल-साहित्य
विष्णु प्रभाकर बाल-रचनाकार भी हैं उन्हें बच्चों से बेहद स्नेह और लगाव रहा। इन्होने बच्चों के मनोरंजन के लिए कई सारे नाटक एकांकी तथा कहानियाँ आदि लिखे हैं। जो मनोरंजन के साथ-साथ उन्हें संदेश भी देते हैं। उनके बाल-साहित्य इस प्रकार है-‘मोटे लाल (1955)’, ‘कुन्ती के बेटे (1958)’, ‘दादा की कचहरी (1959)’, ‘रामू की होली (1959)’, ‘अभिनव एकांकी (1969)’, ‘अभिनव बाल एकांकी (1968)’, ‘एक देश एक हृदय (1971)’, ‘हड़ताल (1972)’, ‘जादू की गाय (1972)’, ‘नूतन बाल एकांकी (1975)’, ‘हीरे की पहचान (1976)’, ‘ऐसे-ऐसे (1978)’, ‘गुड़िया खो गई (1981)’, ‘बाल वर्ष जिन्दाबाद (1984)’, ‘गजनंद लाल के कारनामे (2000)’, ‘मोती किसके (2000)’, ‘दो मित्र (2000)’, ‘घमण्ड का फल (1973)’, ‘शरतचन्द का बचपन (1990)’, ‘पाप का घड़ा (1976)’, ‘प्रेरक बाल कथाएँ (2003)’।
इसके साथ ही साथ विष्णु जी ने-‘बापू की बातें (1954)’, ‘बन्द्री नाथ (1959)’, ‘कस्तूरबा गाँधी (1955)’, ‘हजरत उमर (1955)’, ‘सरल पंचतंत्र (1955)’, ‘बाजी प्रभु देश पाण्डे (1957)’, ‘हमारे पड़ोसी (1957)’, ‘मन के जीते जीत (1957)’, ‘हरूँउल रसीद (1957)’, ‘मुरब्बी (1957)’, ‘ऐसे थे सरदार (1957) ‘शंकराचार्य (1959)’, ‘कुम्हार की बेटी (1959)’, ‘बद्री नाथ (1959)’, ‘मानव अधिकार (1960)’, ‘यमुना की कहानी (1960)’, ‘रविन्द्र नाथ टैगोर (1961)’, ‘पहला सुख निरोगी काया (1963)’, ‘मैं अछूत हूँ (1968)’, ‘नागरिकता की ओर पंचायत राज रूपक (1959)’ आदि भी लिखे जो विविधा के अन्तर्गत आते हैं।

विभिन्न पुरस्कार एवं सम्मान
विष्णु जी को साहित्य जगत में कई महत्त्वपूर्ण पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। एक तरफ ‘आवारा मसीहा’ के लिए जहाँ उन्हें ‘तुलसी पुरस्कार’ तथा ‘सोवियत लैण्ड पुरस्कार’ दिया गया तो वहीं ‘अर्द्धनारीश्वर’ उपन्यास के लिए ‘साहित्य अकादमी’ से सम्मानित किया गया जो विष्णु जी के ‘व्यक्तित्व और ‘कृतित्व’ की महानता का बोध कराता है। साहित्य जगत में उनके योगदान के लिए मिलने वाले पुरस्कारों की निम्न इस प्रकार है- 1. ‘‘इण्टर नेशनल ह्यूमनिस्ट अवार्ड, 2. पाब्लो नेरूदा, 3. सोवियत लैण्ड पुरस्कार, 4. तुलसी पुरस्कार, 5. सुर पुरस्कार, 6. राष्ट्रीय एकता पुरस्कार, 7. शब्द शिल्पी पुरस्कार, 8. भारतेन्दु हरिश्चन्द्र पुरस्कार, 9. साहित्य वाचस्पति, 10. साहित्यकार शिरोमणि, 11. मूर्तिदेवी पुरस्कार, 12. बेनीपुरी पुरस्कार, 13. शलाका सम्मान, 14. लघुकथा रत्न, 15. महाराष्ट्र भारती, 16. कॉफी हाउस सम्मान, 17. विशिष्ट सेवा सम्मान, 18. श्रेष्ठ कला आचार्य सम्मान, 19. मित्र रत्न, 20. हिन्दी भाषा साहित्यिक पुरस्कार, 21. साहित्य अकादमी पुरस्कार, 22. शरत पुरस्कार, 23. ताम्रपत्र, 24. महात्मा गांधी जीवन दर्शन एवं साहित्य सम्मान, 25. शरत् मेमोरियल मेडल, 26. राहुल सांकृत्यायन यायावरी पुरस्कार, 27. अनाम देवी सम्मान, 28. यशपाल जैन स्मृति पुरस्कार, 29. साहित्य मार्तण्ड, 30. राजेन्द्र बाबू शिखर सम्मान व 31. पद्म भूषण’’ है।
विष्णु प्रभाकर को इसके साथ-साथ न जाने कितने अनगिनत ‘सम्मान’, ‘पदक’ एवं पुरस्कारों से उन्हें नवाजा गया है। इसके अलावा साहित्य की विभिन्न संस्थाओं ने विष्णु प्रभाकर जी को आजीवन सदस्यता भी प्रदान की है। वे विश्व हिन्दी सम्मेलनों तथा भाषा शिक्षण संस्थाओं के प्रचार-प्रसार में विशेष प्रतिनिधि के तौर पर अपनी सदस्यता भी दर्ज करा चुके हैं। विष्णु जी का ‘कृतित्व’ बहुत विशाल व्यापक एवं समृद्ध है। इससे यह बात स्पष्ट हो जाती है कि हिन्दी साहित्य में विष्णु प्रभाकर जी का स्थान कितना महत्त्वपूर्ण है। विष्णु जी ने जब कलम पकड़ा देश में स्वाधीनता आन्दोलन चरम पर था। आर्य समाज तथा गाँधीवादी विचारधारा से वे प्रभावित थे अतः इन विचारधाराओं का पूरा प्रभाव उनकी रचनाओं पर भी पड़ा।


Share:

गिरफ्तारी के मामले में डी.के बासु के मामले में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए दिशा निर्देश



पुलिस अगर आपको कर रही हो गिरफ्तार तो ये हैं आपके कानूनी अधिकार


डी.के. बासु के मामले में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश

Guidelines given by Hon'ble Supreme Court in the case of D.K. Basu

पुलिस अगर आपको कर रही हो गिरफ्तार, तो ये हैं आपके कानूनी अधिकार

डी.के. बासु बनाम स्टेट ऑफ वेस्ट बंगाल (1997 (1) एससीसी 416) के मामले में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किसी भी गिरफ्तारी के मामले में निम्नलिखित दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना अपेक्षित है।

  1. गिरफ्तारी का कार्य कर रहा पुलिस अधिकारी, गिरफ्तारी के समय, गिरफ्तारी का एक ज्ञापन-पत्र तैयार करेगा और यह ज्ञापन-पत्र दो गवाहों द्वारा अनुप्रमाणित किया जाएगा, जो गिरफ्तार व्यक्ति के परिवार के सदस्य या जिस क्षेत्र से गिरफ्तारी की गई है, उस क्षेत्र का कोई सम्मानित व्यक्ति हो सकता है। यह ज्ञापन-पत्र गिरफ्तार व्यक्ति द्वारा भी प्रतिहस्ताक्षरित किया जाएगा तथा इस पर गिरफ्तारी का समय एवं तिथि दर्ज होगी।

  2. वह व्यक्ति जिसकी गिरफ्तारी की गई है या रोककर रखा गया है तथा किसी पुलिस थाना, पूछताछ केन्द्र या अन्य हवालात में अभिरक्षा में रखा जा रहा है, उसे यह अधिकार होगा कि उसके किसी मित्र, रिश्तेदार अथवा उसे जानने या उसका भला चाहने वाले व्यक्ति को यथाशीघ्र सूचित किया जाए कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और किसी विशेष स्थान पर रखा गया है, जब तक कि गिरफ्तारी के ज्ञापन-पत्र को अनुप्रमाणित करने वाला गवाह स्वयं गिरफ्तार व्यक्ति का ऐसा मित्र या रिश्तेदार न हो।

  3. पुलिस द्वारा गिरफ्तारी का समय, स्थान तथा गिरफ्तार व्यक्ति की अभिरक्षा का स्थान अवश्य अधिसूचित किया जाएगा। जहाँ गिरफ्तार व्यक्ति का कोई अन्य मित्र या रिश्तेदार जिले या शहर से बाहर रहता है, वहाँ कानूनी सहायता संगठनों तथा संबंधित क्षेत्र के पुलिस थानों के माध्यम से गिरफ्तारी के 8 से 12 घंटे के भीतर टेलीग्राम द्वारा सूचना दी जाएगी।

  4. गिरफ्तार व्यक्ति को अपनी गिरफ्तारी या हवालात में रखे जाने की सूचना अपने किसी मित्र को दिलवाने के अधिकार से अवश्य अवगत कराया जाएगा।

  5. हवालात के स्थान पर व्यक्ति की गिरफ्तारी के संबंध में, उस व्यक्ति के उस मित्र का नाम जिसे गिरफ्तारी की सूचना दी गई है तथा उस पुलिस अधिकारी का नाम एवं पद, जिसकी अभिरक्षा में गिरफ्तार व्यक्ति को रखा गया है, डायरी में दर्ज किया जाएगा।

  6. यदि गिरफ्तार व्यक्ति के शरीर पर कोई छोटा या बड़ा जख्म विद्यमान है, तो उसके निवेदन पर गिरफ्तारी के समय उसकी जांच की जाएगी तथा उसका रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। गिरफ्तार व्यक्ति तथा गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारी दोनों निरीक्षण ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे और इसकी एक प्रति गिरफ्तार व्यक्ति को उपलब्ध कराई जाएगी।

  7. गिरफ्तार व्यक्ति को हवालात में रखने के दौरान प्रत्येक 48 घंटे में अनुमोदित डॉक्टरों की सूची में से किसी एक डॉक्टर द्वारा अथवा निदेशक स्वास्थ्य सेवा द्वारा संबंधित राज्य या संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन के लिए नियुक्त डॉक्टर द्वारा चिकित्सा जांच कराई जाएगी। निदेशक स्वास्थ्य सेवा सभी तहसीलों एवं जिलों के लिए ऐसी सूची तैयार करेगा।

  8. उपर्युक्त के संदर्भ में, गिरफ्तारी ज्ञापन सहित सभी दस्तावेजों की प्रतियाँ अभिलेख हेतु मजिस्ट्रेट को भेजी जाएँगी।

  9. गिरफ्तार व्यक्ति को पूछताछ के दौरान अपने वकील से मिलने की अनुमति दी जाएगी, तथापि संपूर्ण पूछताछ के दौरान नहीं।

  10. सभी जिला एवं राज्य मुख्यालयों में एक पुलिस नियंत्रण कक्ष उपलब्ध कराया जाएगा, जहाँ गिरफ्तारी तथा गिरफ्तार व्यक्ति की अभिरक्षा के स्थान के संबंध में गिरफ्तार करने वाले अधिकारी द्वारा गिरफ्तारी के 12 घंटों के भीतर सूचना प्रदान की जाएगी तथा पुलिस नियंत्रण कक्ष के सूचना-पट्ट पर प्रदर्शित की जाएगी।

  11. गिरफ्तारी करने वाले पुलिस अधिकारियों के नाम एवं पदनाम स्पष्ट एवं पठनीय होने चाहिए तथा उनकी पहचान के लिए नाम-पट्ट (Name Tag) लगा होना चाहिए। ऐसे सभी पुलिस अधिकारियों का विवरण, जो गिरफ्तार व्यक्ति की पूछताछ या अभिरक्षा से संबंधित हों, एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।


गिरफ्तारी पूर्व

बिना वारंट के गिरफ्तारी की शक्ति का प्रयोग किसी शिकायत की सच्चाई और महत्व तथा संबंधित व्यक्ति की अपराधिता के संबंध में उचित विश्वास होने पर, और साथ ही गिरफ्तारी की आवश्यकता के संबंध में कुछ जांच के उपरांत तर्कसंगत निर्णय पर पहुँचने के बाद ही किया जा सकता है।
(जोगिन्दर कुमार का मामला - (1994) 4 एस.सी.सी. 260)

संज्ञेय अपराध के मामले में केवल शक्ति होने के आधार पर कानून के हिसाब से बिना वारंट के गिरफ्तारी करना न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता है।

जोगिन्दर कुमार के मामले के बाद सर्वोच्च न्यायालय ने प्रश्न संख्या 54 में घोषणा की कि क्या गिरफ्तारी की शक्ति का प्रयोग उचित रूप से किया गया या नहीं, यह स्पष्ट रूप से न्यायोचित होना चाहिए।

निम्नलिखित में से किसी एक या अन्य परिस्थितियों में संज्ञेय मामले में गिरफ्तारी को न्यायोचित ठहराया जा सकता है:-

  1. ऐसे मामलों में हत्या, डकैती, लूटमार, बलात्कार जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। इन मामलों में संदिग्ध व्यक्ति को भाग जाने से रोकने तथा कानूनी प्रक्रिया से बच न पाने के लिए गिरफ्तारी आवश्यक है।

  2. जब किसी व्यक्ति के हिंसात्मक आचरण पर संदेह हो और उसके द्वारा आगे भी अपराध किए जाने की संभावना हो।

  3. संदिग्ध व्यक्ति को साक्ष्यों को नष्ट करने, गवाहों के साथ छेड़छाड़ करने अथवा अब तक गिरफ्तार न किए गए अन्य संदिग्धों को चेतावनी देने से रोकना आवश्यक हो।

  4. यदि संदिग्ध व्यक्ति एक अभ्यस्त अपराधी है, जो सामान्य प्रकार के या अन्य अपराध कर सकता है।
    (राष्ट्रीय पुलिस आयोग की तृतीय रिपोर्ट)

उपर्युक्त जघन्य अपराधों के अतिरिक्त, यदि कोई पुलिस अधिकारी किसी व्यक्ति को पुलिस थाने में उपस्थित होने तथा बिना अनुमति पुलिस थाना न छोड़ने की सूचना जारी करता है, तो गिरफ्तारी नहीं की जानी चाहिए।
(जोगिन्दर कुमार का मामला (1994) 4 एस.सी.सी. 260)

जिन अपराधों में जमानत दी जा सकती है, उनमें गिरफ्तारी नहीं की जाएगी, जब तक कि संदिग्ध व्यक्ति के फरार होने की पूर्ण आशंका न हो।

गिरफ्तार करने या पूछताछ करने वाले पुलिस अधिकारी की स्पष्ट पहचान तथा पदनाम सहित नाम का टैग प्रदर्शित होना चाहिए। गिरफ्तार करने या पूछताछ करने वाले पुलिसकर्मी का विवरण उसी समय पुलिस थाने में रखे गए रजिस्टर में दर्ज किया जाना चाहिए।

गिरफ्तार

1. नियमानुसार, गिरफ्तार करते समय जोर-जबरदस्ती नहीं की जाएगी। तथापि, गिरफ्तारी का बलपूर्वक प्रतिरोध किए जाने की स्थिति में न्यूनतम आवश्यक बल का प्रयोग किया जा सकता है। फिर भी यह सुनिश्चित किया जाएगा कि गिरफ्तार किए जा रहे व्यक्ति के शरीर पर कोई दृश्य अथवा अदृश्य चोट न लगे।

2. गिरफ्तार किए जा रहे व्यक्ति की गरिमा की रक्षा की जाएगी। गिरफ्तार व्यक्ति की परेडिंग अथवा सार्वजनिक प्रदर्शन की किसी भी परिस्थिति में अनुमति नहीं होगी।

3. व्यक्ति की गरिमा का सम्मान करते हुए, जोर-जबरदस्ती तथा आक्रामकता के बिना, उसकी गोपनीयता के अधिकार की रक्षा करते हुए तलाशी ली जाएगी। महिलाओं की तलाशी केवल महिला द्वारा ही शालीनता के साथ की जाएगी। (धारा 51(2), दण्ड प्रक्रिया संहिता)

4. हथकड़ी और बेड़ी का कदापि प्रयोग नहीं किया जाएगा। इसे सर्वोच्च न्यायालय ने प्रेम शंकर शुक्ला बनाम दिल्ली प्रशासन (1980) 3 एस.सी.सी. 526 तथा लोकतंत्र के नागरिक बनाम असम राज्य (1995) 3 एस.सी.सी. 743 के निर्णयों में विधि के अनुसार बार-बार स्पष्ट किया है और अनिवार्य बनाया है।

5. जहाँ तक व्यवहारिक रूप से संभव हो, महिला पुलिस अधिकारी को संबद्ध किया जाएगा, जहाँ गिरफ्तार किया जाने वाला व्यक्ति महिला हो। सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले महिलाओं की गिरफ्तारी नहीं की जाएगी।

6. जहाँ किसी बच्चे या किशोर की गिरफ्तारी की जानी हो, वहाँ किसी भी परिस्थिति में बल प्रयोग या पिटाई नहीं की जाएगी। इस उद्देश्य के लिए पुलिस अधिकारी सम्मानित नागरिकों को सम्मिलित करेंगे, ताकि बच्चा या किशोर आतंकित न हो और न्यूनतम बल का प्रयोग किया जाए।

7. जहाँ बिना वारंट के गिरफ्तारी की जाती है, वहाँ गिरफ्तार व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तारी का कारण उस भाषा में सूचित किया जाएगा जिसे वह समझता/समझती हो। इस उद्देश्य के लिए यदि आवश्यक हो तो पुलिस सम्मानित नागरिकों की सहायता ले सकती है। गिरफ्तारी का कारण पुलिस रिकॉर्ड में पहले से लिखित रूप में दर्ज किया जाएगा। गिरफ्तार व्यक्ति को लिखित कारण दिखाया जाएगा तथा मांग करने पर उसकी एक प्रति भी दी जाएगी। (धारा 50(1), दण्ड प्रक्रिया संहिता)

8. गिरफ्तार व्यक्ति, अपने द्वारा किए गए निवेदन पर, किसी मित्र, संबंधी या उसे जानने वाले अन्य व्यक्ति को अपनी गिरफ्तारी तथा हिरासत के स्थान की सूचना देने की मांग कर सकता है। पुलिस, जिस व्यक्ति को यह सूचना दी गई है, उसका विवरण एक रजिस्टर में दर्ज करेगी। (जोगिन्दर कुमार बनाम उत्तर प्रदेश राज्य, (1994) 4 एस.सी.सी. 260)

9. यदि किसी व्यक्ति को जमानती अपराध के लिए गिरफ्तार किया जाता है, तो पुलिस अधिकारी उसे जमानत पर छोड़े जाने के उसके अधिकार के विषय में सूचित करेगा, ताकि वह जमानत की व्यवस्था कर सके। (धारा 50(2), दण्ड प्रक्रिया संहिता)

10. गिरफ्तार व्यक्ति को उक्त अधिकारों की सूचना देने के अतिरिक्त, पुलिस उसे अपने पसंद के वकील से परामर्श एवं बचाव का अधिकार होने की सूचना भी देगी। उसे यह भी बताया जाएगा कि वह राज्य के खर्च पर निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने का हकदार है। (डी.के. बासु बनाम स्टेट ऑफ वेस्ट बंगाल, 1997 (1) एस.सी.सी. 416)

11. जब गिरफ्तार व्यक्ति को पुलिस थाने लाया जाता है, तो यदि वह इस संबंध में निवेदन करता है, उसे शीघ्र चिकित्सा सहायता प्रदान की जाएगी। उसे इस अधिकार की सूचना भी तुरंत दी जाएगी। जहाँ पुलिस अधिकारी यह पाता है कि गिरफ्तार व्यक्ति को चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है, किंतु उसकी स्थिति ऐसी है कि वह निवेदन करने में असमर्थ है, वहाँ पुलिस अधिकारी ऐसी सहायता की शीघ्र व्यवस्था करेगा। इसका विवरण उसी समय रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। महिला द्वारा चिकित्सा सहायता के निवेदन पर पंजीकृत महिला चिकित्सक द्वारा ही जांच की जाएगी। (धारा 53, दण्ड प्रक्रिया संहिता)

12. गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारी द्वारा गिरफ्तारी और हिरासत के स्थान की सूचना अविलंब पुलिस नियंत्रण कक्ष तथा जिला/राज्य मुख्यालय को दी जाएगी। इसके लिए एक निगरानी प्रणाली दिन-रात कार्य करेगी।

13. जैसे ही व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाता है, गिरफ्तार करने वाला पुलिस अधिकारी उस व्यक्ति के शरीर पर विद्यमान चोट के होने या न होने का विवरण गिरफ्तारी रजिस्टर में दर्ज करेगा। यदि गिरफ्तार व्यक्ति के शरीर पर कोई चोट पाई जाती है, तो वह चोट कैसे लगी, इसका पूर्ण विवरण तथा अन्य आवश्यक ब्यौरा रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा, जिस पर गिरफ्तार व्यक्ति और पुलिस अधिकारी दोनों हस्ताक्षर करेंगे। गिरफ्तार व्यक्ति की रिहाई के समय उक्त विवरण के संबंध में पुलिस अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित एक प्रमाण-पत्र उसे प्रदान किया जाएगा।

14. यदि गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायालय के आदेश के अधीन पुलिस हिरासत में रखा जाता है, तो हिरासत के दौरान प्रत्येक 48 घंटे में संबंधित राज्य या संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन के स्वास्थ्य निदेशक द्वारा अनुमोदित चिकित्सकों के पैनल से नियुक्त किसी प्रशिक्षित चिकित्सा अधिकारी द्वारा उसकी चिकित्सा जांच कराई जाएगी। पुलिस हिरासत से रिहा किए जाने के समय भी उसकी चिकित्सा जांच कराई जाएगी तथा उसे एक प्रमाण-पत्र दिया जाएगा, जिसमें उसके शरीर पर किसी चोट के विद्यमान होने या न होने का उल्लेख होगा।

गिरफ्तारी के बाद

15. गिरफ्तार व्यक्ति को उसकी गिरफ्तारी के 24 घंटे के भीतर सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। (धारा 56 तथा 57, दण्ड प्रक्रिया संहिता)

16. गिरफ्तार व्यक्ति को पूछताछ के दौरान किसी भी समय अपने वकील से मिलने की अनुमति होगी।

17. पूछताछ स्पष्ट पहचान वाले स्थान पर की जाएगी, जिसे इस प्रयोजन हेतु अधिसूचित किया गया हो। यह स्थान सुलभ होना चाहिए तथा पूछताछ के स्थान की सूचना गिरफ्तार व्यक्ति के मित्रों या परिजनों को अवश्य दी जाएगी।

18. पूछताछ की विधि जीवन, गरिमा तथा स्वतंत्रता के अधिकार और उत्पीड़न एवं अपमानजनक व्यवहार के विरुद्ध अधिकार के अनुरूप होनी चाहिए।

दिशा-निर्देश को लागू करना

19. दिशा-निर्देशों का यथासंभव विभिन्न भाषाओं में अनुवाद किया जाएगा तथा प्रत्येक पुलिस थाने को उपलब्ध कराया जाएगा। इसे पुस्तिका में भी शामिल किया जाएगा, जो प्रत्येक पुलिसकर्मी को दी जाएगी।

20. दिशा-निर्देशों का प्रिंट मीडिया तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अधिकतम प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इन्हें प्रत्येक पुलिस थाने में एक से अधिक भाषाओं में सूचना-पट्ट के प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित किया जाएगा।

21. पुलिस एक शिकायत निवारण प्रणाली स्थापित करेगी, जो दिशा-निर्देशों के उल्लंघन संबंधी शिकायतों की शीघ्र जांच कर सुधारात्मक कार्रवाई करेगी।

22. जिस सूचना-पट्ट पर दिशा-निर्देश प्रदर्शित किए जाएंगे, उसी पर शिकायत निवारण प्रणाली की स्थिति तथा उस निकाय तक पहुँचने का तरीका भी प्रदर्शित किया जाएगा।

23. इन दिशा-निर्देशों के व्यापक प्रचार-प्रसार को सुनिश्चित करने हेतु न्यायालयों, गैर-सरकारी संगठनों, अस्पतालों तथा विश्वविद्यालयों को भी अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा।

24. शिकायत निवारण प्रणाली के कार्यकलाप पारदर्शी होंगे तथा उसकी रिपोर्टें सुलभ होंगी।

25. दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर दोषी पुलिस अधिकारी के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई केवल विभागीय जांच तक सीमित नहीं होगी, बल्कि आवश्यकता अनुसार आपराधिक न्याय तंत्र को भी संदर्भित की जाएगी।



Share:

उच्‍चतर शिक्षा आयोग प्रयागराज के असिस्टेंट प्रोफेसर बी.एड. पद पर नियुक्ति का रास्ता साफ



Higher Education Commission Prayagraj Assistant Professor B.Ed. Clear the way for the appointment

नीतू गौतम एवं अन्‍य तथा उत्तर प्रदेश सरकार एवं अन्‍य याचिका में याचिकाकर्ता ने रिट याचिका के माध्यम से निदेशक, उच्च शिक्षा द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 50 दिनांक 25.02.2021 के क्रमांक 12 को चुनौती दी थी जिसमें विकलांग व्यक्तियों की विकलांगता के कारण नियुक्ति में उनके लिए प्राथमिकता का कोई प्रावधान नहीं था।
Higher Education Commission Prayagraj Assistant Professor


याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में बताया कि वह शारीरिक रूप से विकलांग श्रेणी के अंतर्गत आता है और ग्रेजुएट/ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति के लिए पूरी तरह से पात्र है और वह असिस्टेंट प्रोफेसर बी.एड. पद के लिए आवेदन किया है।

याचिकाकर्ता के अनुसार विकलांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम, 2016 के चैप्टर IV सेक्शन 20 क्लॉज 5 के अनुसार, शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों के लिए एक प्रावधान है कि उपयुक्त सरकार शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्ति के लिए कर्मचारियों की पोस्टिंग और स्थानांतरण के लिए नीति तैयार कर सकती है और याचिकाकर्ता का यह भी कहना है कि उपरोक्त अधिनियम के अध्याय II धारा 3 उपखंड (2) के तहत विकलांग व्यक्तियों के लिए अधिकार भी प्रदान करते हैं। जिसका पालन आयोग द्वारा प्रकाशित विज्ञापन संख्या 50 में नही किया गया है। जिससे क्षुब्‍ध होकर याचिकाकर्ताओं ने यह रिट योजित किया था।

दिनांक 27.4.2022 को इस रिट याचिका की सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने पूर्व में रिजल्‍ट घोषित करने पर लगाई गई रोक समाप्त करते हुए उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को रिजल्ट घोषित करने तथा निदेशक, उच्च शिक्षा को उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अगली सुनवाई तिथि तक नियुक्ति न देने का आदेश दिया।

दिनांक 25.5.2022 को पुन: उक्‍त रिट याचिका सुनवाई हेतु प्रस्‍तुत हुई जिसमें याचिकाकर्ता की अधिवक्‍ता श्री आरती राजे ने न्यायालय को अवगत कराया कि कि रिट याचिका निष्फल हो गई है और उच्‍च न्‍यायालय ने उक्त रिट याचिका को निष्फल (infructuous) हो जाने के पश्चात खारिज कर दिया। मामले में अधिवक्ता प्रमेन्द्र प्रताप सिंह ने उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग का पक्ष रखा। उच्‍च न्‍यायालय के इस निर्णय से असिस्टेंट प्रोफेसर बी.एड. पद पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।


Share:

स्वप्नदोष अथवा नाइट फॉल जिससे सबसे अधिक परेशान हैं भारतीय पुरुष



स्वप्नदोष / नाइट फॉल क्यों होता है?

परिचय : बिना संतुष्टि के संभोग करते हुए यदि वीर्य स्खलन हो जाए, तो उसे शीघ्रपतन कहा जाता है।

अपने नाम के विपरीत, स्वप्नदोष कोई दोष न होकर एक स्वाभाविक दैहिक क्रिया है, जिसके अंतर्गत एक पुरुष को नींद के दौरान वीर्यपात (स्खलन) हो जाता है। यह महीने में यदि 1 या 2 बार ही हो, तो सामान्य बात कही जा सकती है और यह कहा जा सकता है कि कोई रोग नहीं है। किन्तु यदि यह इससे अधिक बार होता है, तो वीर्य या शुक्र की हानि होती है और व्यक्ति को शारीरिक कमजोरी का अहसास होता है, क्योंकि यह शुक्र भी रक्त कणों से पैदा होता है। अतः अत्यधिक शुक्र-क्षय व्यक्ति को कमजोर कर देता है।

स्वप्नदोष किशोरावस्था और शुरुआती वयस्क वर्षों के दौरान होने वाली एक सामान्य घटना है, लेकिन यह उत्सर्जन यौवन के बाद किसी भी समय हो सकता है। आवश्यक नहीं है कि प्रत्येक पुरुष स्वप्नदोष का अनुभव करे। जहाँ अधिकांश पुरुष इसे अनुभव करते हैं, वहीं कुछ पूर्ण रूप से स्वस्थ और सामान्य पुरुष भी इसका अनुभव नहीं करते।

स्वप्नदोष के दौरान पुरुषों को कामोद्दीपक सपने आ सकते हैं और यह स्तंभन के बिना भी हो सकता है। अधिकतर पुरुषों को सुबह उठने के बाद अपने अंडरवियर या पायजामे में गीला और चिपचिपा पदार्थ देखने को मिलता है, जो कि मूत्र नहीं होता। यह मूत्र से अधिक गाढ़ा होता है। पहली बार इसे देखकर आप आश्चर्यचकित हो जाते हैं, क्योंकि कभी-कभी इसके कारण बिस्तर भी गीला हो जाता है, जिससे आप शर्मिंदगी भी महसूस करते हैं।

वास्तव में ऐसा कामुक सपने देखने के कारण होता है, इसलिए इसे स्वप्नदोष कहा जाता है। स्वप्नदोष अधिकतर रात में आते हैं, इसी कारण इन्हें नाइट फॉल (Nightfall) भी कहते हैं। यह सोते समय ही होता है। स्वप्नदोष एक आम घटना है, जो पुरुषों के जीवनकाल में कई बार होती है।

सोते समय लिंग से वीर्य मुक्त होने की क्रिया को स्वप्नदोष कहते हैं। इसमें लिंग से वीर्य मुक्त होता है। सामान्य रूप से यह सेक्स के सपने देखने के कारण होता है। हालांकि जागने के बाद कई बार वे सपने याद नहीं रहते हैं। स्वप्नदोष के दौरान आप अपने लिंग का स्पर्श तक नहीं करते, जिससे उत्तेजना का अनुभव हो, और यह हस्तमैथुन (Masturbation) से बहुत भिन्न है।

यह सारी करामात आपके मस्तिष्क की होती है और क्योंकि आप सपने में होते हैं, इसलिए इस दौरान यह पहचानना थोड़ा कठिन होता है कि आप सेक्स की वास्तविक स्थिति में हैं या काल्पनिक। स्वप्नदोष अकस्मात् होने वाले उत्सर्जन होते हैं, क्योंकि इन पर आपका कोई नियंत्रण नहीं होता है। कभी-कभी यह लंबे समय से संभोग न करने के फलस्वरूप भी होता है।

सामान्यतः यह उन नौजवानों में अधिक देखने को मिलता है, जो अभी यौन संबंधों में संलग्न नहीं हुए हैं। पुरुषों में स्वप्नदोष किशोरावस्था की शुरुआत के बाद जीवनपर्यन्त होता है।

स्वप्नदोष के स्पष्ट कारण अभी तक अज्ञात हैं। अध्ययनों के अनुसार, जब पुरुष किशोरावस्था में आते हैं, तो उनके शरीर में टेस्टोस्टेरोन (पुरुष हार्मोन) का उत्पादन होने लगता है। आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन के बनने का मतलब है कि अब शरीर स्पर्म मुक्त कर सकता है। इसका अर्थ यह है कि आप बच्चे पैदा करने के योग्य हो गए हैं। यदि आप किसी महिला से असुरक्षित यौन संबंध स्थापित करेंगे, तो वह गर्भवती हो सकती है।

यौवन के दौरान, जब आपके शरीर में वीर्य बन जाता है, तब उसके मुक्त होने का स्वप्नदोष ही एकमात्र ज़रिया होता है।



स्वप्नदोष / नाइट फॉल के नुकसान

ऐसा कहा जाता है कि स्वप्नदोष / नाइट फॉल के कारण पुरुषों की आँखों के नीचे काले घेरे बनने लगते हैं। इसके अधिक होने से कमजोरी, तनाव आदि की समस्या होने लगती है। खासकर शादी के बाद के जीवन के बारे में सोचकर पुरुष परेशान होने लगते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे उनकी सेक्स लाइफ बोरिंग हो सकती है। इतना ही नहीं, कुछ चिकित्सकों के अनुसार स्वप्नदोष अधिक होने के कारण शीघ्रपतन, नपुंसकता जैसी समस्याएँ भी जन्म ले सकती हैं। इसलिए यदि यह अधिक हो रहा है, तो इसका उचित उपचार कराना चाहिए।

स्वप्नदोष से कैसे बचें?

अगर आप हेल्दी सेक्स लाइफ जीना चाहते हैं, तो आपको अपनी लाइफस्टाइल बदलनी होगी। तभी आप स्वप्नदोष या किसी अन्य प्रकार की सेक्स-संबंधी बीमारी / समस्या से बच सकते हैं। इसके लिए निम्नलिखित बातों का पालन करें—

  1. हर दिन कसरत करने की आदत डालें।

  2. हेल्दी फूड्स खाएँ।

  3. सोने से पहले अंतरंग (इंटीमेट) विषयों से संबंधित चीजें न देखें और न ही उनकी चर्चा करें।

  4. हमेशा ढीले (लूज) नाइट ड्रेस पहनें।

  5. रात्रि-परिधान को साफ-सुथरा रखें।

  6. पोर्न की लत न लगाएँ।

  7. रात में अश्लील कहानियाँ न पढ़ें।

स्वप्नदोष का इलाज

स्वप्नदोष कोई चिंताजनक विषय नहीं है। लेकिन इसे रोकने या नियंत्रित करने का कोई निश्चित चिकित्सीय इलाज भी नहीं है। यदि एक बार हस्तमैथुन या यौन संबंध स्थापित करके आप अपना स्पर्म निकाल चुके हैं, तो स्वप्नदोष की प्रक्रिया कुछ कम हो सकती है।

यदि आपको पिछली रात स्वप्नदोष हुआ है, तो सुबह उठकर स्वयं को अच्छी तरह साफ कर लीजिए। सफाई का सबसे अच्छा तरीका है कि आप स्नान कर लें। यदि ऐसा संभव न हो, तो अपने लिंग और वृषण (Testes) को साबुन की सहायता से अच्छी तरह साफ कर लें।

यदि आपको स्वप्नदोष के बारे में शर्मिंदगी या असहजता महसूस होती है अथवा इसके बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है, तो डॉक्टर, अभिभावक, परामर्शदाता या किसी ऐसे वयस्क व्यक्ति से बात करें जिससे आप खुलकर चर्चा कर सकें।

इसके अलावा, जैसा कि हमने ऊपर बताया, स्वप्नदोष का कोई निश्चित चिकित्सीय इलाज नहीं है, लेकिन आप कुछ घरेलू उपायों और स्वस्थ जीवनशैली की सहायता से इसे नियंत्रित कर सकते हैं। नीचे बताए गए उपायों को नियमित रूप से अपनाकर आप स्वप्नदोष की समस्या को कम करने का प्रयास कर सकते हैं।

कारण

अश्लील वातावरण में रहना, मस्तिष्क की कमजोरी तथा हर समय सहवास की कल्पना में खोए रहना, शीघ्रपतन का कारण बन सकता है। अधिक गर्म, मिर्च-मसालेदार तथा अम्लीय खाद्य पदार्थों का सेवन, शराब पीना, चाय-कॉफी का अत्यधिक सेवन करना, अश्लील फिल्में देखना तथा अश्लील पुस्तकें पढ़ना भी शीघ्रपतन की समस्या को बढ़ा सकता है।

लक्षण

वीर्य का पतला होना, सहवास के समय स्तंभन-शक्ति का अभाव होना, शीघ्रपतन हो जाना तथा वीर्य का जल्दी निकल जाना इसके प्रमुख लक्षण माने जाते हैं।


विभिन्न आयुर्वेदिक औषधियों से उपचार

अजवाइन : खुरासानी अजवायन के साथ लगभग आधा ग्राम कपूर मिलाकर गोली बनाकर रात को सोने से पहले खाने से स्वप्नदोष में लाभ होता है।

अमरबेल : अमरबेल का रस मिश्री मिलाकर पीने से स्वप्नदोष में फायदा होता है।

असगंध : असगंध एवं विदारीकंद 25-25 ग्राम कूटकर छान लें और 50 ग्राम खांड मिलाकर 5-5 ग्राम की मात्रा में सुबह-शाम पानी से सेवन करने से स्वप्नदोष में आराम मिलता है।

असगंध नागौरी : असगंध नागौरी का चूर्ण 1 चम्मच तथा 3 काली मिर्च का चूर्ण मिलाकर प्रतिदिन रात को सोते समय खाने से शीघ्रपतन एवं वीर्य संबंधी रोगों में लाभ मिलता है।

असरोल : असरोल तथा धनिया 10-10 ग्राम पीसकर 1 ग्राम की मात्रा में रात्रि को सोते समय पानी के साथ सेवन करें।

आंवला : आंवले का चूर्ण 6 ग्राम तथा मिश्री का चूर्ण 6 ग्राम मिलाकर प्रतिदिन सेवन करने से कुछ सप्ताह में स्वप्नदोष में लाभ मिलता है।

उड़द : अंकुरित उड़द की दाल में मिश्री या शक्कर मिलाकर कम से कम 58 ग्राम की मात्रा में प्रतिदिन खाने से शीघ्रपतन में लाभ होता है। उड़द के बेसन को घी में हल्का भूनकर रख लें। लगभग 50 ग्राम मात्रा में मिश्री मिले दूध के साथ रात्रि में सेवन करने से वीर्य तथा नपुंसकता संबंधी विकारों में लाभ होता है।

कतीरा गोंद : कतीरा गोंद 1 से 2 चम्मच रात को पानी में भिगो दें। सुबह मिश्री या शक्कर मिलाकर शरबत की तरह सेवन करने से वीर्य की मात्रा, गाढ़ापन तथा स्तंभन शक्ति में वृद्धि होती है।

कपूर : लगभग एक ग्राम के चौथे भाग कपूर की गोली खुरासानी अजवायन के साथ सोने से पूर्व लेने से स्वप्नदोष में लाभ होता है। कपूर एवं चीनी को पीसकर फंकी लेने से भी लाभ बताया गया है।

काले तिल : काले तिल 50 ग्राम, अजवायन 25 ग्राम तथा 75 ग्राम खांड मिलाकर 5-5 ग्राम की मात्रा में सुबह-शाम पानी के साथ सेवन करें।

कुलिंजन : लगभग डेढ़ ग्राम कुलिंजन चूर्ण 10 ग्राम शहद में मिलाकर चाटें तथा ऊपर से गाय का दूध पिएँ।

केला : प्रतिदिन 2 केले शहद के साथ खाने से लाभ मिलता है। 2 केले खाकर 250 मिलीलीटर दूध पीने से भी लाभ बताया गया है।

कौंच :

  1. कौंच बीज की गिरी एवं खसखस का चूर्ण 4-6 ग्राम सेवन करें।

  2. कौंच बीज चूर्ण, तालमखाना एवं मिश्री समान मात्रा में लेकर 3-3 ग्राम सुबह-शाम दूध के साथ लें।

  3. कौंच की जड़ मुंह में रखकर सहवास करने का उल्लेख मिलता है।

खादिर (कत्था) : खादिर सार 1 ग्राम ठंडे पानी के साथ लेने से स्वप्नदोष में लाभ बताया गया है।

गिलोय :

  1. गिलोय चूर्ण एवं वंशलोचन समान मात्रा में मिलाकर 2 ग्राम सेवन करें।

  2. गिलोय, गोक्षुर एवं आंवला समान मात्रा में लेकर चूर्ण बनाकर सेवन करें।

गुलकंद : 5 से 10 ग्राम गुलकंद मिश्री मिले दूध के साथ सुबह-शाम सेवन करें।

गुलाब : गुलाब की पंखुड़ियों में मिश्री मिलाकर सेवन करने तथा गुलाब शर्बत पीने से लाभ बताया गया है।

गोक्षुर : गोक्षुर, आंवला एवं हरड़ का चूर्ण मिश्री के साथ सेवन करने से लाभ बताया गया है।

चोपचीनी : चोपचीनी चूर्ण, मिश्री और घी समान मात्रा में मिलाकर 7 दिन सेवन करें।

छोटी माई : 2 से 4 ग्राम चूर्ण सुबह-शाम सेवन करें।

जामुन : जामुन की गुठली का चूर्ण 3-4 ग्राम सुबह-शाम पानी के साथ सेवन करें।

तुलसी : तुलसी के बीज या जड़ का काढ़ा नियमित सेवन करने से लाभ बताया गया है।

त्रिफला :

  1. त्रिफला चूर्ण एवं शहद मिलाकर सेवन करें।

  2. 4-6 ग्राम त्रिफला चूर्ण दूध के साथ लें।

  3. त्रिफला, गुड़, वच एवं भीमसेनी कपूर की गोलियाँ बनाकर सेवन करें।

धनिया :

  1. धनिया एवं मिश्री मिलाकर सेवन करें।

  2. सूखा धनिया एवं मिश्री का चूर्ण बनाकर सेवन करें।

  3. धनिया, नीलोफर, कुर्फा, काहू, कासनी आदि का मिश्रण भी उपयोग में लाया जाता है।

नकछिकनी : नकछिकनी, सौंठ एवं बायबिडंग का मिश्रण खांड के साथ सेवन करें।

पिंड खजूर : प्रतिदिन 5 खजूर तथा मिश्री मिला दूध पीने से वीर्य गाढ़ा होने का उल्लेख मिलता है।

पीपलामूल : पीपलामूल एवं गुड़ की गोलियाँ बनाकर सेवन करें।

प्याज : सफेद प्याज का रस, अदरक का रस, शहद एवं घी मिलाकर रात्रि में सेवन करें।

फिटकरी : फिटकरी के प्रयोग का उल्लेख मिलता है।

बड़ी गोखरू : बड़ी गोखरू के फांट या घोल का सेवन लाभकारी बताया गया है।

बबूल : बबूल की गोंद या फली का चूर्ण मिश्री के साथ सेवन करें।

बरगद :

  1. बरगद के दूध की बूंदें बताशे पर डालकर सेवन करें।

  2. बरगद की कोपल, गूलर की छाल एवं मिश्री का मिश्रण लें।

  3. बरगद के कच्चे फलों का चूर्ण दूध के साथ लें।

बहुफली : बहुफली चूर्ण 5 ग्राम सुबह पानी के साथ सेवन करें।

बादाम : बादाम, मिश्री, घी एवं गिलोय चूर्ण शहद में मिलाकर सेवन करें।

ब्रह्मदण्डी : ब्रह्मदण्डी एवं बहुफली का मिश्रण खांड के साथ सेवन करें।

मुलेठी : मुलेठी चूर्ण को शहद, घी या मक्खन के साथ लें।

मूसली सिम्बल : मूसली सिम्बल एवं खांड मिलाकर दूध या पानी के साथ लें।

लहसुन : रात्रि में लहसुन की एक कली चबाकर खाने का उल्लेख मिलता है।

लाजवंती : लाजवंती के बीजों का चूर्ण खांड के साथ दूध में लें।

वंशलोचन : वंशलोचन एवं सत गिलोय शहद के साथ लें।

विदारीकंद : विदारीकंद एवं गोखरू का चूर्ण खांड के साथ दूध में लें।

शकरकंद : शकरकंद का हलवा बनाकर सेवन करें।

शतावर :

  1. शतावर, मूसली, विदारीकंद, असगंध, गोखरू आदि का मिश्रण।

  2. शतावरी, असगंध एवं विधारा का चूर्ण खांड के साथ।

  3. शतावरी रस एवं शहद का सेवन।

समुद्रशोष : समुद्रशोष के बीजों का लुआब मिश्री मिलाकर सेवन करें।

सिरस : सिरस के फूलों का रस मिश्री मिले दूध के साथ लें।

हरड़ : हरड़ चूर्ण शहद के साथ सेवन करें। हरड़ का मुरब्बा भी लाभकारी बताया गया है।

स्वप्नदोष की होम्योपैथी दवाएं और उनके कार्य करने का तरीका

लाइकोपोडियम 200 – कामुक सपनों के साथ होने वाले स्वप्नदोष के लिए प्रभावी मानी जाती है। यह रात में होने वाले वीर्यपात के कारण उत्पन्न कमजोरी और दुर्बलता में भी उपयोगी बताई जाती है।

कैंथरिस 200 – दर्दयुक्त इरेक्शन तथा तीव्र यौन इच्छा के साथ होने वाले स्वप्नदोष में उपयोग की जाने वाली होम्योपैथिक औषधि मानी जाती है।

लाइकोपोडियम क्यू – ईडी (Erectile Dysfunction) और शीघ्रपतन के लिए प्रमुख होम्योपैथिक दवाओं में से एक मानी जाती है। अत्यधिक भोग अथवा अत्यधिक हस्तमैथुन के कारण उत्पन्न स्तंभन शक्ति की कमी या कमजोर इरेक्शन में इसका उपयोग बताया जाता है।

वियोला ट्राईकलर क्यू (Viola Tricolor Q) – अनैच्छिक वीर्य उत्सर्जन के साथ होने वाले स्वप्नदोष में प्रभावी मानी जाती है। विशेष रूप से उन व्यक्तियों में, जिन्हें अश्लील सामग्री देखने के कारण कामुक एवं उत्तेजक सपने आते हैं। ऐसे व्यक्ति प्रायः नींद में व्यवधान तथा रात में बार-बार जागने की शिकायत भी करते हैं।

नोट : किसी भी दवा या उपचार का प्रयोग करने से पूर्व अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें। यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है।

Tag – स्वप्नदोष की रामबाण दवा, पतंजलि नाइट फॉल मेडिसिन, Nightfall Hindi Meaning, नाइट फॉल की दवा घरेलू, नाइट फॉल के नुकसान, नाइट फॉल इंग्लिश मेडिसिन, स्वप्नदोष के लक्षण, स्वप्नदोष की सबसे अच्छी दवा।



Share:

गौ भक्त संत माधवदास



संत माधवदास का जन्म वि० सं० 1601 में कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा को सूरत के सौदागरगंज में हुआ था। इनके पिता का नाम करवत सिंह और माता का नाम हिरल देवी था। इनके पूर्वज मेवाड़ के केलवाड़ा नामक परगना के निवासी थे और प्रसिद्ध सिसोदिया वंश के सूर्यवंशी क्षत्रिय थे।
Gau Mata

बाल्यावस्था में माधवदास जी की मुखाकृति देखकर एक अवधूत महात्मा ने उनके पिता से कहा था कि यह बालक कोई महान् दिव्यात्मा होगा। ये बचपन से ही बड़ी उदार वृत्ति के थे और दरवाजे पर आये भिक्षुक को निराश नहीं जाने देते थे। जब ये मात्र पाँच वर्ष के ही थे, तभी इनके पिता का देहांत हो गया था। अतः इनका पालन-पोषण इनकी माता ने ही हुआ। माता ने इन्हें अच्छा विद्याभ्यास तो कराया ही, एक राजपूत वीर के लायक शस्त्रास्त्र की योग्यता भी इन्हें बचपन में ही प्राप्त हो गयी थी ।
एक बार ये भ्रमण करते हुए अहमदाबाद के पास पहुँचे। वहाँ इन्होंने देखा कि कुछ मुसलमान ग्वालों से उनकी गायें छीनकर ले जा रहे हैं। ईद का त्यौहार था और हाकिम की आज्ञा थी, इसलिए कोई कुछ बोल भी नहीं सकता था। पचास मुसलमान सैनिकों की एक टुकड़ी गायों को घेर कर लेकर चल दी, मुसलमानी शासन में ग्वाले भला रोने के अतिरिक्त और कर ही क्या सकते थे? गाय रंभा रही थीं, चाबुक की मार खा रही थीं, उनकी आँखों से आँसुओं की धारा बह रही थी। यह सब माधवदास जी से देखा न गया। उनका राजपूती रक्त उबल पड़ा। वे तलवार लेकर उन पर टूट पड़े। एक तरफ अकेले माधवदास और दूसरी ओर पचास सैनिक! पर सिंह सिंह होता है, मांसलोभी सैकड़ों सियारों का झुंड उस की एक दहाड़ और भाग खड़ा होता है।
माधवदास में सत्साहस था, गौमाता के प्रति प्रेम था, उधर सैनिकों में था सत्ता का अभिमान। माधवदास ने उन यवन सिपाहियों को गाजर-मूली की तरह काटना प्रारम्भ किया। सिपाहियों की जान पर बन आयी। कुछ तो मारे गये और कुछ भाग गये। सिसोदिया वंश के उस वीर ने सब गायें छुड़ा ली और रोते हुए ग्वालों के सुपुर्द कर दी।
माता की प्रेरणा से माधवदास जी ने सद्गुरु की शरण ली। वे समर्थदास नामक एक योगी के शिष्य हो गये। संत माधव दास जी सच्चे संत थे, उनका अधिकांश समय तीर्थाटन में ही बीतता था। गौमाता के प्रति उनकी अद्भुत भक्ति थी। उन्होंने दिल्ली के शाही कसाई खाने के जल्लाद हाशम को अपने उपदेश से भगवान की भक्ति में लगा दिया। मुलतान के मुस्लिम सूबेदार ने उन्हें तरह तरह से प्रताड़नाएं देने की कोशिश की, परंतु माधवदास जी सिद्ध संत थे, वह उनका बाल भी बाँका न कर सका और अंत में उनके चरणों में गिरकर क्षमा याचना की और भविष्य में किसी को न सताने की कसम खाई।
वि० सं० 1652 में आप इस नश्वर शरीर को त्याग कर अविनाशी परब्रह्म प्रभु के स्वरूप में अवस्थित हो गये। धन्य हैं ऐसे संत रत्न और गौ भक्त माधवदास जी और धन्य है भारत-धरा ऐसे सपूत को प्राप्त करके।


Share: