क्‍या ईसा और मुहम्‍द से गणेश अलग है?



हाल में ही मुझे गणेश जी की चित्र की आवश्यकता हुई और मैंने गूगल की शरण लिया तो देखा तो उपरोक्‍त चित्र पाया, इसे देख कर मन में क्षोभ भी उत्पन्न हुआ। कि विश्व में किस तरह हिन्दू देवी देवताओं का अपमान किया जाता है। और विभिन्न कंपनियां अपने प्रचार में उनका प्रयोग करते है। अगर ईसा और मुहम्मद साहब के सम्बन्ध में यह ठीक नहीं है तो क्या गणेश जी के सम्‍बन्‍ध मे यह कहाँ तक उचित है।
एक कम्पनी तो विभिन्न देवी देवताओं के चित्र वस्त्रों पर प्रिंट है। वस्त्रों की बात तक तो ठीक थी पर उसे अन्‍त: वस्त्रों पर प्रिंट करना क्या हिन्दू भावनाओं को चोट पहुँचने के लिये नहीं है। तनिक विचार करें कि क्या यह उचित है ?



Share: