महार्षि अरविन्‍द का जन्‍मोत्‍सव- भाग एक






महर्षि अरविन्द ने कहा था-


विनाश जितना बड़ा होगा, सृजन के अवसर उतने ही मुक्‍त होगे, किन्‍तु विनाश प्राय: लंबा, धीमा और उत्‍पीड़क होता है, सृजन अपने आगमन में मंद गति और विजय में बाधित होता है। रात्रि बार-बार लौटकर आती है और दिवस उगने में देर लगाता है अथवा ऐसा भी लगता है कि कहीं भोर का मिथ्‍या आभास तो नहीं। इसलिये निराश मत हों बल्कि ता‍क और कर्म कर जो उतावले होकर आशा करते है, वे निराश भी जल्‍दी ही हो जाते हैं- न आशा कर न भय, किन्‍त ईश्वर का उद्देश्य और उसे पूरा करने का अपना संकल्‍प सुनिश्चित कर लें। (श्री अरविंद के लेख, वार्तालाप और भाषण संकलन- भारत का पुनर्जन्‍म, पृष्‍ठ 136-137 से उद्धृत)


Share:

महाशक्ति मनाऐगा महार्षि अरविन्‍द का जन्‍मोत्‍सव




महाशक्ति मनाऐगा महार्षि अरविन्‍द का जन्‍मोत्‍सव 
15 अगस्‍त को स्‍वतंत्रता दिवस के साथ-साथ महर्षि अरविन्‍द जी की जायंती भी थी। मुझे भी याद नही था पर कही पढ़ा तो दुख भी हुआ। किन्‍तु अब महाशक्ति उनका जन्‍म दिवस तो नही मना सकी पर अब जन्‍म माह मनने की तैयारी है। इसके लिये महाशक्ति पर महर्षि अरविन्‍द से सम्‍बन्धित लेख और उनके कथन प्रकाशित किये जायेगें। यह को‍ई बहुत बड़ा काम तो नही होगा किन्‍तु निश्चित रूप से एक सच्‍ची श्रद्धाजंली देने की कोशिस होगी ताकि आज की युवा पीढ़ी उनके विचारों से सीख ले सके।


Share: