- यह मानव जाति में एक विशेष प्रकार का कुत्ता होता है जो भौकता ज्यादा है और कटता कम है।
- चिट्ठाकार के परिवार में कई सदस्य होते है।
- इसके पिता का नाम डेक्सटाप होता है क्योकि ज्यादातर समय उसे घूरता रहता है।
- माता का नाम सीपीयू है, जो इसकी सभी कमियों को नज़र अंदाज करती है।
- इसकी प्रेमी/प्रेमिका माऊस होती है, जिसके बदन पर वह हमेशा हाथ फिराता रहता है।
- लेख/पोस्ट इसके पति/पत्नि होते है, क्योकि इनमें लड़ई झगड़ा, भड़ास प्रेम सभी का मेल मिलता है।
- गुमनाम टिप्पणी, भद्र टिप्पणी, अभद्र टिप्पणी इसने बच्चों का नाम है, क्योकि ये चुलबुले होते है, बच्चे कितने भी खराब क्यो न हो, अच्छे ही होते है।
- कीबोर्ड इसका नौकर होता है, जिसे समय बेसमय-बेरहम होकर मारता है।
- इसे रह रहे कर पोस्टिग और टिप्पणी प्राप्त करने के दौरे पड़ते है।
- उपरोक्त बातों से कहा जाता सकता है कि आदमी की तरह दिखने वाला बिना सींग पूछ का यह प्राणी मनुष्य नही होता है।
Share: