अग्नि सूक्तं.. (Agni Shuktam)





अग्नि सूक्तं... सबसे पहले वेद... ऋग्वेद... की सबसे पहली ऋचा है... यह अग्नि देव को संबोधित करके गयी है | अग्नि देव... जिन्हें ब्रह्माण्ड की शक्ति माना जाता है... यह ऋचा रक्षा करने वाली है और मनुष्यों को पूर्णता की ओर प्रेरित करती है...

[ऋषि - मधुच्छन्दा वैश्वामित्र,  छंद- गायत्री,  देवता- अग्नि... ]

विशेष: - ऋग्वेुदस्यत प्रथमं सूक्तं अग्निदेवस्ये कृते सम्र्पितम् अस्ति , अनेनेव ज्ञायते यत् वैदिक काले एव अग्नि देवस्य महातम्यम ज्ञातम् आसीत् । अग्नि: विश्वगस्य सर्वप्रथम: आविष्का्र: आसीत् । अस्यज प्रथमप्रयोग: भारतदेशे एव अभवत् ।

[ अर्थ : ऋग्वेद का प्रथम सूक्त अग्निदेव को समर्पित है... इससे यह ज्ञात होता है की वैदिक काल में भी अग्निदेव की महिमा ज्ञात थी | अग्नि विश्व का प्रथम आविष्कार थी | इसका प्रथम प्रयोग भारत देश में ही हुआ था...]

ॐ अग्निमीळे पुरोहितं यज्ञस्य देवमृत्विजम् । होतारं रत्न धातमम्।।१।।

हम अग्निदेव की स्तुति करते हैं... जो यज्ञ के पुरोहित, देवता, ऋत्विज ( समयानुकूल यज्ञ का सम्पादन करने वाले), होता (देवों का आवाहन करने वाले) और याजको को रत्नों (यज्ञ के लाभों ) से विभूषित करने वाले हैं |

अग्निः पूर्वेभिर्र्षिभिरीड्यो नूतनैरुत | स देवानेह वक्षति ||२ ||

जो अग्निदेव पूर्वकालीन ऋषिओं द्वारा प्रशंसित है... जो आधुनिक काल में भी ऋषि कल्प वेदज्ञ विद्वानों द्वारा स्तुत्य हैं... वे अग्निदेव इस यज्ञ में देवो का आवाहन करें |

अग्निना रयिमश्नवत पोषमेव दिवे-दिवे | यशसं वीरवत्तमम || ३ ||

ये बढाने वाले अग्निदेव (स्तोता द्वारा स्तुति किये जाने पर)... मनुष्यों को (यजमान को) प्रतिदिन विवर्धमान (बढाने वाला) धन, यश, पुत्र -पौत्रादि वीर पुरुष प्रदान करने वाले हैं |

अग्ने यं यज्ञमध्वरं विश्वतः परिभूरसि | स इद्देवेषु गछति || ४ ||

हे अग्निदेव ! आप सबका रक्षण करने में समर्थ हैं | आप जिस अध्यर ( हिंसा रहित यज्ञ ) को आवृत किये रहते हैं... वही ( जिसकी आहुति को आप ग्रहण कर रहे हैं ) यज्ञ के देवताओं तक अवश्य पहुँचता है |

अग्निर्होता कविक्रतुः सत्यश्चित्रश्रवस्तमः | देवो देवेभिरा गमत || ५ ||

हे अग्निदेव ! आप हवि -प्रदाता , ज्ञान और कर्म की संयुक्त शक्ति के प्रेरक , सत्यरूप और विलक्षण रूप युक्त हैं | आप देवो के साथ इस यज्ञ में पधारें |

यदङग दाशुषे तवमग्ने भद्रं करिष्यसि | तवेत तत सत्यमङगिरः || ६ ||

हे अग्निदेव ! आप जो भी कृपा अपने भक्त पर करते हैं... वह अग्निरस... अवश्य ही आपका सार है |

उप तवाग्ने दिवे-दिवे दोषावस्तर्धिया वयम | नमो भरन्त एमसि || ७ ||

हे अग्निदेव ! रात्रि को दूर करने वाले... अपने विचारों और प्रार्थनाओं से , आपकी वंदना करते हुए... हम दिन पर दिन आपके समीप आयें (अर्थात हमें आपका सानिध्य प्राप्त हो) |

राजन्तमध्वराणां गोपां रतस्य दीदिविम | वर्धमानंस्वे दमे || ८ ||

हे अग्निदेव ! यज्ञों के राजा/स्वामी... सनातन सत्य , प्रकाशमयी , अपने तेज में निरंतर वृद्धि को प्राप्त होने वाले , हम आपके समीप आ रहे हैं |

स नः पितेव सूनवे.अग्ने सूपायनो भव | सचस्वा नः सवस्तये || ९ ||

हे अग्निदेव ! कृपया आप हमें उसी प्रकार उपलब्ध होईये , जिस प्रकार
एक पिता अपने पुत्र को होता है | हे अग्निदेव ! आप हमारे भले के लिए हमारे साथ रहिये |

ॐ असतो मा सद्गमय |  तमसो मा ज्योतिर्गमय | मृत्योरमा अमृतं गमय ||
ॐ शान्ति: शान्ति: शान्ति:


Share:

पूर्णता : पूर्ण से पूर्ण का उदय होता है। पूर्ण ही पूर्ण के द्वारा सींचा जाता है



अथर्ववेद में कहा गया है, ‘पूर्णात्पूर्णमुदचति पूर्णं पूर्णेन सिच्यते।’
यानी पूर्ण से पूर्ण का उदय होता है। पूर्ण ही पूर्ण के द्वारा सींचा जाता है
ऊँ पूर्णमदः पूर्णमिदं पूर्णात्‌ पूर्णमुदच्यते।
पूर्णस्य पूर्णमादाय पूर्णमेवावशिष्यते॥
इस मंत्र का सरल अर्थ है कि वह पूर्ण है। यह भी पूर्ण है। पूर्ण में से पूर्ण ही उत्पन्न होता है। और यदि पूर्ण में से पूर्ण को निकाल लें, तो भी पूर्ण ही शेष बचता है। ब्रह्म की सत्ता अखण्ड है। ब्रह्म ही आनन्द रूप है। वह नित्य, शुद्ध, बुद्ध, मुक्त स्वभाव, चित्‌ एक एवं असंग है। वह चलता है, वह नहीं चलता है। वह दूर है, वह समीप है।
अशून्यमिव यच्छून्यं यस्मिंछून्यं जगत्‌ स्थितम्‌।
अर्थात्‌ जो शून्य होते हुए अशून्य के समान है, जिसमें जगत्‌ वर्तमान रहता हुआ भी शून्य है, जो सृष्टि समूह के होते हुए भी शून्य है, वह परमात्मा का स्वरूप है।
1. ‘मानव की पूर्णता अपनी अपूर्णता से परिचित होना है।’
2.‘यदि यहां और अभी पूर्णता की प्राप्ति असंभव है, तो इस बात का कोई प्रमाण नहीं कि दूसरे जन्म में हमें पूर्णता मिल ही जाएगी।’
3.‘ब्रह्म निर्वाण दो बातों का समन्वय नहीं है। एक सत्य के लिए उपयोग किए गए दो शब्दों का समवेत प्रयोग है। जो शून्य से चलते हैं, वे निर्वाण कहते हैं, जो पूर्ण से चलते हैं, वे ब्रह्म कहते हैं।’
भारतीय संस्कृति में वर्णित उपनिषदिक दर्शन को प्रायः 'पूर्णता का दर्शन' कहा जाता है
'एको देवः सर्वर्भूतेषु गूढः सर्वव्यापी सर्व भूतान्तरात्मा
कर्माध्यक्षः सर्व भूताधिवासः साक्षी चेता केवलः निर्गुणश्च'
सभी प्राणियों में स्थित ईश्वर एक है, वह सर्व व्यापक. समस्त भूतों का अंतरात्मा, कर्मों का अधिष्ठाता, समस्त प्राणियों में बसा हुआ साक्षी, परम चैतन्य, परम शुद्ध और निर्गुण है. यह तो हुआ इस मन्त्र का शब्दार्थ......
संख्याओं में विभाजित कर गणितीय रूप में देखें
  1. एको देवः
  2. सर्वर्भूतेषु गूढः
  3. सर्वव्यापी
  4. सर्वभूतान्तरात्मा
  5. कर्माध्यक्षः
  6. सर्व भूताधिवासः
  7. साक्षी
  8. चेता
  9. केवलः
  10. निर्गुणश्च
पूरे मन्त्र को 9 से 10 की संख्या में विभाजित किया जा सकता है. संख्या का प्रारंभ 1से है और एक अंक की सबसे बड़ी संख्या 9 है और यह संख्या 'केवल' है. दसवीं संख्या निर्गुण है जिसका गुणन नहीं हो सकता, वह शून्य है. शून्य स्वतः निर्गुण है ऊपर वाले 1 पर इस निर्गुण शून्य को रख देने से 10संख्या स्वतः बन जाती है. इस 10में सम्मिलित '1' ब्रह्म और आत्मा दोनों का प्रतिधित्व करता है. इसमें '10' नाम-रूपमय सृष्टि का वाचक है. इस '1' के अभाव में समस्त सृष्टि '0' शून्य है. मृत है, प्रलायावास्था में है, मूल्यहीन है तथा '1' के साथ रहने पर वही मूल्यवान है, सजीव है. '9' अंक केवल है, पूर्ण है, अतएव '9' अंक जहां भी रहता है, अपने स्वरुप का परित्याग नहीं करता.
'ॐ पूर्णमदः पूर्णमिदं पूर्णात पूर्णमुदच्यते
पूर्णस्य पूर्णमादाय पूर्णमेवावशिष्यते'
'ब्रह्म' आदि, मध्य और अन्त, सभी काल में पूर्ण है. इस मन्त्र में निर्गुण और सगुण दोनों ही सिद्धांतो का, विचारधाराओं का अद्भुत मेल है. सृष्टि के प्रारम्भ में वह 'ब्रह्म' अकेला था, सृष्टि रचना के बाद भी, सब कुछ अपने अन्दर समेट कर एक '1' रहा भी, और नहीं भी रहा, वह अनेक '10' बन गया, जगत बन गया, सृष्टि बन गया. '१ ' विहीन '10' (जगत) शून्य '0' है. निर्गुण है. एक '१' के साथ सम्मिलित रूप में वही '10'है सृष्टि है, सगुण हैपरन्तु यह सगुण भी अंततः निर्गुण ही है.


Share: