श्री नृसिंहपञ्चामृतस्तोत्रम्



“हिरणा.किसना गोविन्दा प्रहलाद भजे“ के उद्घोष से समूचे वातावरण को गुंजायमान करते हुए आप सब को नरसिंह भगवान की जयंती की शुभकामनाये ...आज ही के दिन भगवान से इस सृष्टि पर अवतरित होकर हरी के द्रोही हिरनकश्यप का वध किया था ..



श्री नृसिंहपञ्चामृतस्तोत्रम्
(श्रीरामकृतम्)

अहॊबिलं नारसिंहं गत्वा रामः प्रतापवान् ।
नमस्कृत्वा श्रीनृसिंहं अस्तौषीत् कमलापतिम् ॥ १ ॥

गॊविन्द कॆशव जनार्दन वासुदॆव
विश्वॆश विश्व मधुसूदन विश्वरूप ।
श्री पद्मनाभ पुरुषोत्तम पुष्कराक्ष
नारायणाच्युत नृसिंह नमॊ नमस्तॆ ॥ २ ॥

देवाः समस्ताः खलु यॊगिमुख्याः
गन्धर्व विद्याधर किन्नराश्च ।
यत्पादमूलं सततं नमन्ति
तं नारसिंहं शरणं गतॊऽस्मि ॥ ३ ॥

वॆदान् समस्तान् खलु शास्त्रगर्भान्
विद्याबलॆ कीर्तिमतीं च लक्ष्मीम् ।
यस्य प्रसादात् सततं लभन्तॆ
तं नारसिंहं शरणं गतॊऽस्मि ॥ ४ ॥

ब्रह्मा शिवस्त्वं पुरुषॊत्तमश्च
नारायणॊऽसौ मरुतां पतिश्च ।
चन्द्रार्क वाय्वग्नि मरुद्गणाश्च
त्वमॆव तं त्वां सततं नतॊऽस्मि ॥ ५ ॥

स्वप्नॆऽपि नित्यं जगतां त्रयाणाम्
स्रष्टा च हन्ता विभुरप्रमॆयः ।
त्राता त्वमॆकस्त्रिविधॊ विभिन्नः
तं त्वां नृसिंहं सततं नतॊऽस्मि ॥ ६ ॥

राघवॆणकृतं स्तॊत्रं पञ्चामृतमनुत्तमम् ।
पठन्ति यॆ द्विजवराः तॆषां स्वर्गस्तु शाश्वतः ॥ ७ ॥


Share:

अग्नि सूक्तं.. (Agni Shuktam)





अग्नि सूक्तं... सबसे पहले वेद... ऋग्वेद... की सबसे पहली ऋचा है... यह अग्नि देव को संबोधित करके गयी है | अग्नि देव... जिन्हें ब्रह्माण्ड की शक्ति माना जाता है... यह ऋचा रक्षा करने वाली है और मनुष्यों को पूर्णता की ओर प्रेरित करती है...

[ऋषि - मधुच्छन्दा वैश्वामित्र,  छंद- गायत्री,  देवता- अग्नि... ]

विशेष: - ऋग्वेुदस्यत प्रथमं सूक्तं अग्निदेवस्ये कृते सम्र्पितम् अस्ति , अनेनेव ज्ञायते यत् वैदिक काले एव अग्नि देवस्य महातम्यम ज्ञातम् आसीत् । अग्नि: विश्वगस्य सर्वप्रथम: आविष्का्र: आसीत् । अस्यज प्रथमप्रयोग: भारतदेशे एव अभवत् ।

[ अर्थ : ऋग्वेद का प्रथम सूक्त अग्निदेव को समर्पित है... इससे यह ज्ञात होता है की वैदिक काल में भी अग्निदेव की महिमा ज्ञात थी | अग्नि विश्व का प्रथम आविष्कार थी | इसका प्रथम प्रयोग भारत देश में ही हुआ था...]

ॐ अग्निमीळे पुरोहितं यज्ञस्य देवमृत्विजम् । होतारं रत्न धातमम्।।१।।

हम अग्निदेव की स्तुति करते हैं... जो यज्ञ के पुरोहित, देवता, ऋत्विज ( समयानुकूल यज्ञ का सम्पादन करने वाले), होता (देवों का आवाहन करने वाले) और याजको को रत्नों (यज्ञ के लाभों ) से विभूषित करने वाले हैं |

अग्निः पूर्वेभिर्र्षिभिरीड्यो नूतनैरुत | स देवानेह वक्षति ||२ ||

जो अग्निदेव पूर्वकालीन ऋषिओं द्वारा प्रशंसित है... जो आधुनिक काल में भी ऋषि कल्प वेदज्ञ विद्वानों द्वारा स्तुत्य हैं... वे अग्निदेव इस यज्ञ में देवो का आवाहन करें |

अग्निना रयिमश्नवत पोषमेव दिवे-दिवे | यशसं वीरवत्तमम || ३ ||

ये बढाने वाले अग्निदेव (स्तोता द्वारा स्तुति किये जाने पर)... मनुष्यों को (यजमान को) प्रतिदिन विवर्धमान (बढाने वाला) धन, यश, पुत्र -पौत्रादि वीर पुरुष प्रदान करने वाले हैं |

अग्ने यं यज्ञमध्वरं विश्वतः परिभूरसि | स इद्देवेषु गछति || ४ ||

हे अग्निदेव ! आप सबका रक्षण करने में समर्थ हैं | आप जिस अध्यर ( हिंसा रहित यज्ञ ) को आवृत किये रहते हैं... वही ( जिसकी आहुति को आप ग्रहण कर रहे हैं ) यज्ञ के देवताओं तक अवश्य पहुँचता है |

अग्निर्होता कविक्रतुः सत्यश्चित्रश्रवस्तमः | देवो देवेभिरा गमत || ५ ||

हे अग्निदेव ! आप हवि -प्रदाता , ज्ञान और कर्म की संयुक्त शक्ति के प्रेरक , सत्यरूप और विलक्षण रूप युक्त हैं | आप देवो के साथ इस यज्ञ में पधारें |

यदङग दाशुषे तवमग्ने भद्रं करिष्यसि | तवेत तत सत्यमङगिरः || ६ ||

हे अग्निदेव ! आप जो भी कृपा अपने भक्त पर करते हैं... वह अग्निरस... अवश्य ही आपका सार है |

उप तवाग्ने दिवे-दिवे दोषावस्तर्धिया वयम | नमो भरन्त एमसि || ७ ||

हे अग्निदेव ! रात्रि को दूर करने वाले... अपने विचारों और प्रार्थनाओं से , आपकी वंदना करते हुए... हम दिन पर दिन आपके समीप आयें (अर्थात हमें आपका सानिध्य प्राप्त हो) |

राजन्तमध्वराणां गोपां रतस्य दीदिविम | वर्धमानंस्वे दमे || ८ ||

हे अग्निदेव ! यज्ञों के राजा/स्वामी... सनातन सत्य , प्रकाशमयी , अपने तेज में निरंतर वृद्धि को प्राप्त होने वाले , हम आपके समीप आ रहे हैं |

स नः पितेव सूनवे.अग्ने सूपायनो भव | सचस्वा नः सवस्तये || ९ ||

हे अग्निदेव ! कृपया आप हमें उसी प्रकार उपलब्ध होईये , जिस प्रकार
एक पिता अपने पुत्र को होता है | हे अग्निदेव ! आप हमारे भले के लिए हमारे साथ रहिये |

ॐ असतो मा सद्गमय |  तमसो मा ज्योतिर्गमय | मृत्योरमा अमृतं गमय ||
ॐ शान्ति: शान्ति: शान्ति:


Share: