प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर






  1. ' तुम मुझे खून दो और मैं तुम्हें आजादी दूंगा ' यह कथन किसका है ? - सुभाष चंद्र बोस
  2. ' सरदेशमुखी ' शब्द किससे संबंध है ? - राजस्व
  3. ' सर्वेंट ऑफ इंडिया सोसाइटी ' के संस्थापक कौन थे ? - गोपाल कृष्ण गोखले
  4. " चरक " किस राजा के दरबार में प्रसिद्ध चिकित्सक थे ? - कनिष्क
  5. " टका " या ” रूपया "चांदी का सिक्का किसके द्वारा चलाया गया था ? - शेरशाह सूरी
  6. " यंग बंगाल आंदोलन " के नेता कौन थे ? - हेनरी विवियन डेरोजियो
  7. " हड़प्पा सभ्यता " का सर्वप्रथम खोजकर्ता कौन थे ? - दयाराम साहनी
  8. "अष्टाध्याई " किसने लिखी थी ? - पाणिनि
  9. ‘आदि काव्य की संज्ञा किसे दी जाती है ? - रामायण को
  10. ‘इंडिया डिवाइडेड’ किसकी रचना है ? - डॉ राजेंद्र प्रसाद
  11. ‘गृहपति‘ का क्या अर्थ है ? - धनी किसान
  12. ‘शुल्ब सूत्र‘ किस विषय से संबंधित है ? - ज्यामिति
  13. 16 जनपदों की सूची किस में उपलब्ध है ? - अंगुत्तर निकाय में
  14. 1857 का Gadar असफल रहा था, क्योंकि न तो उसके पीछे राष्ट्रीय भावना थी और न ही ऊपर कोई राष्ट्रीय नेता था |
  15. 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था ? - लार्ड कैनिंग
  16. 1907 में कांग्रेस का पहला विभाजन कहां पर हुआ था ? - सूरत में
  17. 1909 ई. का मार्ले मिंटो सुधार किस कारण से विख्यात है ? -( पृथक निर्वाचन मंडल )
  18. 1919 ई. के अधिनियम में " द्विशासन धारणा " को किस व्यक्ति ने परिचित कराया ? - लाइनेल कर्टिस
  19. 1919 में जलियांवाला बाग हत्याकांड कहां पर हुआ था ? - अमृतसर में
  20. 1940-46 ई के दौरान कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे ? - ( डॉ. राजेंद्र प्रसाद )
  21. 1942 ई. में " करो या मरो ” का नारा किसने दिया ? - महात्मा गांधी
  22. अंग्रेजों द्वारा कोलकाता में निर्मित दुर्ग का नाम क्या है ? - फोर्ट विलियम
  23. अंग्रेजों ने भारत में सर थॉमस रो को किसके शासनकाल में भेजा था ? - जहांगीर
  24. अंतिम मुगल सम्राट कौन था ? - बहादुर शाह द्वितीय
  25. अकबर के दरबार में सर्वाधिक प्रसिद्ध हिंदी कवि कौन थे ? - अब्दुल रहीम खान-ऐ-खाना
  26. अकबर के शासन में महाभारत का पर्शियन भाषा में अनुवाद किया गया था वह किस नाम से जाना जाता है ? - रज्मनामा
  27. अकबर के शासनकाल में भू-राजस्व सुधारों के लिए कौन उत्तरदाई था ? - टोडरमल
  28. अखिल भारतीय मज़दूर संघ कांग्रेस का प्रथम अध्यक्ष कौन था ? - लाला लाजपत राय
  29. अजंता और एलोरा की गुफाएं किस राज्य में स्थित है ? - महाराष्ट्र
  30. अजंता की चित्रकला कृतियों में वर्णित कथानक है ? - जातक के
  31. अथर्व का अर्थ है ? - पवित्र जादू
  32. अद्वित सिद्धांत के प्रतिपादक कौन थे ? - शंकराचार्य
  33. अधिकांश चोल कालीन मंदिर किस देवी / देवता को समर्पित है ? - शिव
  34. अपनी प्रसार की नीतियों के कारण " भारत का नेपोलियन " कहलाने वाला राजा है ? - समुद्रगुप्त
  35. अफगानिस्तान में बुद्ध की विशाल मूर्तियां को किस स्थान पर नष्ट किया गया था ? - बामियान में
  36. अमेरिका में स्वतंत्रता की घोषणा कब की गई ? - 1776 में
  37. अलीगढ़ में स्थित मोहम्मद एंग्लो ओरिएंटल महाविद्यालय को किसने स्थापित किया ? - सर सैयद अहमद खान
  38. अवध के स्वायत्त राज्य का संस्थापक कौन था ? - सआदत खान
  39. अशोक ने अपने सभी अभिलेखों में एकरूपता से किस प्राकृत भाषा का प्रयोग किया है ? - मगधी
  40. असहयोग आंदोलन किसके द्वारा चलाया गया ? - महात्मा गांधी के
  41. असहयोग आंदोलन को क्यों निलंबित किया गया था ? - चोरी चोरा में हुई हिंसक घटना के कारण
  42. आईने अकबरी किसके द्वारा लिखा गया था ? - अबुल फजल
  43. आकृति चित्र वाले सिक्के किनके अंतरगत लोकप्रिय हुए थे ? - इंडो- बैक्टीरियन
  44. आजाद हिंद फौज किस वर्ष बनाई गई थी ? - सन 1942 में
  45. आजादी के संघर्ष के दौरान गांधी जी ने किस क्षेत्र में अवैधानिक नमक बनाया था ? - दांडी मे
  46. आधुनिक वर्षों में किसने " अनुभवअतीत मनन चिंतन " के बारे में प्रचार किया ? - महर्षि महेश योगी
  47. आरंभिक वैदिक साहित्य में सर्वाधिक वर्णित नदी है ? - सिंधु
  48. आर्य समाज मूलत: किसके विरुद्ध है ? - धार्मिक अनुष्ठान और मूर्तिपूजा
  49. इंग्लैंड के हाउस ऑफ कॉमंस द्वारा भारत के किस गवर्नर जनरल पर महाभियोग चलाया गया था ? - वारेन हेस्टिंग्स
  50. इंग्लैंड को बनियों का देश किसने कहा था ? - नेपोलियन ने
  51. इंडिया विंस फ्रीडम पुस्तक के लेखक कौन है ? - मौलाना अबुल कलाम आजाद
  52. इंडिया हाउस कहां स्थित है ? - लंदन में
  53. इटली के पुनर्जागरण का कवि - दांते
  54. इनाम भूमि किसे दिया जाता था ? - विद्वान और धार्मिक व्यक्ति को
  55. ईसा पूर्व द्वितीय सदी में कागज बनाने की कला को किसने खोजा ? - चीनियों ने
  56. उग्रसेन ( भयानक सेना का स्वामी ) कहा जाता था ? - महापदम नंद
  57. उत्तर वैदिक काल के वेद विरोधी और ब्राम्हण विरोधी धार्मिक अध्यापकों को किस नाम से जाना जाता है ? - श्रमण
  58. उत्तरी भारत की प्रथम मुस्लिम महिला शासक कौन थी ? - रजिया सुल्तान
  59. ऋग्वेद में सबसे पवित्र किस नदी का जिक्र था ? - सरस्वती
  60. एलोरा और एलिफेंटा में शैलकृत चैत्य किस काल की है ? - राष्ट्रकुल
  61. एलोरा के प्रसिद्ध कैलाश मंदिर का निर्माण किस राष्ट्रकूट शासक ने कराया था ? - कृष्ण- प्रथम ने |
  62. एलोरा में प्रसिद्ध कैलाश मंदिर का निर्माण किस राजा ने किया था ?- कृष्ण प्रथम, राष्ट्रकूट
  63. औरंगजेब के बाद उसका कौन सा बेटा बहादुर शाह के नाम से भारत का सम्राट बना ? - मोहम्मद मोअज्जम
  64. औरंगजेब ने किस सिख गुरु की हत्या करवाई थी ?- गुरु तेग बहादुर ( 1675 में)
  65. कनिष्क के शासन काल में रहने वाले मुख्य साहित्यकार कौन थे ? - वसुमित्र और अश्वघोष
  66. कन्नौज के युद्ध में हुमायूं क्यों पराजित हुआ - बरसात हो जाने के कारण युद्ध में तोपखाना व्यर्थ सिद्ध हुए
  67. कपास का उत्पादन सर्वप्रथम किस क्षेत्र में हुआ, जिसे ग्रीक या यूनान के लोग किस नाम से पुकारते थे ? - Sindon
  68. कपिल मुनि द्वारा प्रतिपादित दार्शनिक प्रणाली है ? - सांख्य दर्शन
  69. कला की ‘गांधार शैली‘ का विकास किसके समय में हुआ था ? - कुषाण
  70. कलानौर में राज्याभिषेक के समय अकबर की आयु कितनी थी ? - 13 वर्ष
  71. कवि कालिदास किसके राजकवि थे ? - चंद्रगुप्त विक्रमादित्य
  72. कश्मीर का कौन सा शासक कश्मीर का अकबर कहलाता है ? - जैनुल आबिदीऩ
  73. कांची में प्रसिद्ध कैलाश नाथ मंदिर का निर्माण किसने किया ? - नरसिंह वर्मन द्वितीय
  74. काकोरी डकैती घटना के नायक कौन थे ? - रामप्रसाद बिस्मिल
  75. किन गुफाओं में त्रिमूर्ति ( ब्रह्मा, विष्णु, महेश ) के मुख मंडल की मूर्ति स्थित है ? - एलीफेंटा
  76. किस अधिनियम के द्वारा बिना मुकदमा और दोषसिद्धि के ही विधि के न्यायालय में किसी भी व्यक्ति को कैद करने का प्राधिकार ब्रिटिश सरकार को दिया गया था ? - वर्ष 1919 का रोलेट अधिनियम
  77. किस गवर्नर ने भारत में पहली बार सिविल सेवा शुरू किया था ? - लॉर्ड डलहौजी
  78. किस तोमर शासक को दिल्ली शहर को स्थापित करने का श्रेय प्राप्त है ? - अनंगपाल
  79. किस देवता के लिए ऋग्वेद में ‘पुरंदर’ शब्द का प्रयोग हुआ है - इंद्र
  80. किस पशु की आकृति जो मुहर पर मिली है, जिससे ज्ञात होता है कि सिंधु घाटी एवं मेसोपोटामिया की सभ्यताओं के मध्य व्यापारिक संबंध थे ? - बैल
  81. किस प्रकार का मृदभांड ( पॉटरी ) भारत में द्वितीय शहरीकरण के प्रारंभ का प्रतीक माना गया ? - चित्रित धूसर बर्तन
  82. किस प्रदेश में ब्रिटिश के विरुद्ध बिरसा मुंडा का संचालन हो रहा था ? - छोटा नागपुर
  83. किस भाषा का ज्यादा प्रयोग बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए किया गया ? - पाली
  84. किस मुगल सम्राट ने श्रीनगर में स्थित शालीमार बाग बनवाया था ? - शाहजहां
  85. किस मुगल सम्राट ने सैयद भाइयों को गिराया ? - रफी -उद्- दउल्लाह
  86. किस युद्ध ने भारत में मुगल साम्राज्य की नींव रखी थी ? - पानीपत का पहला युद्ध
  87. किस यूरोपीय ने भारत में सबसे पहले अपना व्यापार फैलाया और प्रभावित किया ? - पुर्तगाली
  88. किस यूरोपीय शक्ति ने शिवाजी को तोपें प्रदान की ? - अंग्रेज
  89. किस राज्य पर अकबर की विजय होने की स्मृति में बुलंद दरवाजे का निर्माण किया गया था ? - गुजरात
  90. किस राज्य में गणतंत्रात्मक शासन व्यवस्था नहीं थी ? - मगध
  91. किस लड़ाई ने मोहम्मद गोरी के लिए दिल्ली क्षेत्र खोल दिया ?- तराइन की दूसरी लड़ाई
  92. किस वायसराय के शासनकाल में पहला उद्योगशाला अधिनियम पारित किया गया ? - लॉर्ड रिपन
  93. किस वेद में जादुई माया और वशीकरण का वर्णन है ? - अथर्ववेद
  94. किस व्यक्ति को द्वितीय अशोक कहा जाता है ? - कनिष्क
  95. किस शासक के शासनकाल में नेपाल में बौद्ध धर्म का गमन हुआ था ? अशोक के
  96. किस शासक ने गंगा एवं सोन नदियों के संगम पर पाटलिपुत्र नामक नगर की स्थापना की ? - उदयिन ने
  97. किस संग्रहालय में कुषाण की मूर्तियों का संग्रह अधिक मात्रा में है ? - मथुरा संग्रहालय
  98. किस सिंधु कालीन स्थल से एक ईट पर बिल्ली का पीछा करते हुए कुत्ते के पंजों के निशान मिले ? - चन्हुदड़ो
  99. किसने 1857 के विद्रोह को स्वतंत्रता का प्रथम भारतीय युद्ध कहा था ? - वी. डी. सावरकर
  100. किसने कहा था ' स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा ' ? -बाल गंगाधर तिलक
  101. किसने कहा था " देश की पूजा ही राम की पूजा है " ? - मदनलाल ढींगरा
  102. किसने कहा था कि " आप मुझे खून दो, मैं आपको स्वतंत्रता दूंगा " ? - सुभाष चंद्र बोस ने
  103. किसने बीजापुर में स्थित गोल- गुंबज का निर्माण किया जो विश्व का दूसरा सबसे बड़ा गुंबज है जो अपने मर-मर स्रावी गैलरी के लिए प्रसिद्ध है ? - मोहम्मद आदिलशाह
  104. किसे सेनिया कहा जाता था ? - बिंबिसार
  105. कुतुब मीनार के पास स्थित लौह स्तंभ किस राजा ने बनवाया था ? - चंद्रगुप्त द्वितीय
  106. कुतुबमीनार किस सूफी संत की स्मृति में बनाया गया है ? - ख्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी
  107. कुमार गंधर्व किसके लिए प्रसिद्ध है ? - मूर्तिकला
  108. कुषाण वंश का प्रसिद्ध शासक कौन था ? - कनिष्क
  109. कृष्णदेव राय किसके समकालीन थे ? - बाबर
  110. कृष्णदेव राय के शासनकाल में जो विदेशी यात्री आया, उसका क्या नाम था ? - डोमिंगोपायज
  111. कृष्णदेव राय ने कौन सी पुस्तक लिखी थी ? - अमुक्तमाल्यद
  112. कोणार्क मंदिर के देवता कौन है ? - सूर्य
  113. कौन सा वेद अंशत: गद्य रूप में रची थी ? - यजुर्वेद
  114. कौन सा स्थान भारत में पुर्तगालियों का मुख्यालय था ? - गोवा
  115. कौन सी स्मृति प्राचीनतम है ? - मनु स्मृति
  116. गंगा को उत्तर से दक्षिण ले जाने वाला चोला राजा कौन सा था ? - राजेंद्र चोला
  117. गांधी इरविन समझौता संबंधित है ? - सविनय अवज्ञा आंदोलन से
  118. गांधी जी की विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार के आंदोलन का लक्ष्य क्या था ? - कुटीर उद्योग को प्रोत्साहन देना
  119. गांधीजी के विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार के आंदोलन का लक्ष्य क्या था ? - कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन देना
  120. गांधीजी ने भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार के विरुद्ध सत्याग्रह किस देश में शुरू किया था ? - दक्षिण अफ्रीका
  121. गायत्री मंत्र किस देवता की स्तुति में गाया गया है ? - सविता / सूर्य की
  122. गीत गोविंद का लेखक कौन था ? - जय देव
  123. गुजरात में किस स्थान पर हड़प्पा की सभ्यता के अवशेष मिले थे ? - लोथल
  124. गुजरात में साबरमती आश्रम की स्थापना गांधीजी ने किस वर्ष की थी ? - सन 1916 में
  125. गुप्त काल में किस धातु के सर्वाधिक सिक्के जारी किए गए ? - सोना
  126. गुलाम वंश का संस्थापक कौन था ? - कुतुबुद्दीन ऐबक
  127. गौतम बुद्ध का जन्म स्थान कहां है ? - लुंबिनी
  128. ग्रांड ट्रंक रोड किसने बनवाई थी ? - शेरशाह सूरी
  129. चंद्रगुप्त द्वितीय और किस नाम से जाना जाता था ? - विक्रमादित्य
  130. चंद्रगुप्त मौर्य के बाद मौर्य सिंहासन पर कौन बैठा था ? - बिंदुसार
  131. चतुर्थ बौद्ध संगीति का आयोजन हुआ ? कनिष्क के शासनकाल में
  132. चरक संहिता नामक पुस्तक किस विषय से संबंधित है ? - चिकित्सा
  133. चोल राजा किसे गंगई कोड कहा जाता था ? - राजेंद्र
  134. चोल राजाओं का शासन था ? - तमिलनाडु पर
  135. चोलेश्वर नामक मंदिर का निर्माण किसने किया था ? - विजयालय
  136. चौरी चौरा कांड के बाद गांधी जी ने किस आंदोलन को स्थगित कर दिया था ? - असहयोग आंदोलन
  137. जहांगीर ने किस कला को संरक्षण दिया ? - चित्रकला
  138. जातक पवित्र ग्रंथ है ? - बौद्धों का
  139. जैन धर्म के त्रिरत्न कौन से हैं ? - सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान, सम्यक आचरण
  140. जैन धर्म ग्रंथ किस भाषा में है ? - अर्धमगधी ( प्राकृत )
  141. जैन धर्म मुख्य रुप से अपनी किस विशेषता के कारण लोकप्रिय हुआ था ? - ( वर्ण व्यवस्था को बुराइयों से छुटकारा दिलाने में ) |
  142. ड्रेन का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया था ? - दादा भाई नौरोजी
  143. तमिलनाडु में महाबलीपुरम मंदिर किसके शासनकाल में बनाया गया ? - पल्लव
  144. तिरुपति मंदिर कहां स्थित है ? - आंध्र प्रदेश में
  145. थियोसोफिकल सोसायटी ने भारत में कब और कहां अपना मुख्य कार्यालय स्थापित किया था ? - सन 1882 में अडयार में
  146. दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी द्वारा प्रकाशित पत्रिका का नाम क्या था ? - इंडियन ओपिनियन
  147. दक्षिण भारत में दांडी मार्च का संचालन किसने किया था ? - राजाजी
  148. दांडी यात्रा मुख्यतः किसके विरुद्ध किया गया था ? - नमक कर
  149. दिलवाड़ा का जैन मंदिर कहां पर स्थित है ? - आबू पर्वत
  150. दिल्ली का पहला प्रभुत्व संपन्न सुल्तान कौन था ? - कुतुबुद्दीन ऐबक
  151. दिल्ली के तख्त से राज्य करने वाली पहली और एकमात्र मुस्लिम महिला कौन थी ? - रजिया सुल्तान
  152. दिल्ली के प्रथम सुल्तान जिन्होंने दक्षिण भारत को पराजित करने का प्रयास किया, वह कौन था ? - अलाउद्दीन खिलजी
  153. दिल्ली में पुराने किले का निर्माण किस शासक के शासनकाल में हुआ था ? - शेरशाह सूरी
  154. दिल्ली सल्तनत की दरबारी भाषा क्या थी ? - अरबी
  155. दीन ए इलाही बनाने का मूल उद्देश्य क्या था ? - विश्व बंधुत्व
  156. देश की पूजा ही राम की पूजा है यह किसने कहा था ? - मदनलाल धींगरा
  157. नंद वंश का अंतिम सम्राट कौन था? - घनानंद
  158. नटराज की प्रसिद्ध कांस्य प्रतिमा किस कला का सुंदर उदाहरण है ? - चोल कला
  159. नमक सत्याग्रह किस सन में प्रारंभ हुआ था ? - 1930 ई. में
  160. नवजीवन समाचार पत्र का संपादन किसने किया था ? - महात्मा गांधी
  161. नालंदा विश्वविद्यालय विशेष रूप से किस विषय में विद्या का महान केंद्र था ? - बौद्ध धर्म
  162. न्याय दर्शन को प्रचारित किया था ? - गौतम बुद्ध
  163. पहली बौद्ध परिषद कहां पर हुई थी ? - राजगृह में
  164. पहाड़ी पर के उपदेश संबंधित हैं ? - यहूदी धर्म से
  165. पांड्या शासकों की राजधानी कहां थी ? - मदुरई
  166. पाणिनि प्रसिद्ध विद्वान थे ? - भाषा एवं व्याकरण के
  167. पानीपत की प्रथम लड़ाई बाबर और किसके बीच हुई थी ? - इब्राहिम लोदी
  168. पिंक सिटी जयपुर किसने स्थापित किया था ? - सवाई जयसिंह
  169. पुस्तक ” माई एक्सपेरिमेंट्स विद ट्रुथ " के लेखक है ? - मोहनदास करमचंद गांधी
  170. पूरी स्थित विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ का मंदिर किस वंश के शासकों ने बनवाया था ? - गंगवंश के
  171. पेशवाओं का संस्थापक कौन था ?- बालाजी विश्वनाथ
  172. प्रथम भक्ति आंदोलन का आयोजन किसने किया था ? - रामानुजाचार्य
  173. प्रथम विधि निर्माता कौन है ? - मनु
  174. प्रसिद्ध खजुराहो मंदिर का निर्माण किसने किया था ? - चंदेल राजाओं ने
  175. प्रसिद्ध चीनी यात्री फाह्यान ने भारत की यात्रा किसके शासनकाल में की थी ? - चंद्रगुप्त द्वितीय
  176. प्रसिद्ध विश्वनाथ मंदिर कहां स्थित है ? - वाराणसी में
  177. प्रस्तर युग के लोगों के पास कौन से पहले घरेलू पशु थे ? - कुत्ता
  178. प्राचीन भारत का वह प्रसिद्ध शासक जिसने अपने जीवन के अंतिम दिनों में जैन धर्म अपनाया था - चंद्रगुप्त मौर्य
  179. प्राचीन भारत में निष्क से जाने जाते थे ? - स्वर्ण आभूषण
  180. प्राचीन भारतीय विश्वविद्यालय के अवशेष कहां स्थित है ? - नालंदा में
  181. प्राचीनतम विवाह संस्कार का वर्णन करने वाला विवाह सूक्त किसमें पाया जाता है ? - ऋग्वेद में
  182. प्राचीनतम व्याकरण ‘अष्टाध्यायी’ के रचनाकार हैं ? - पाणिनि
  183. प्रारंभिक वैदिक काल किसके लिए उल्लेखनीय था ?- कृषि सभ्यता
  184. फ्रेंच ईस्ट इंडिया कंपनी का गठन कब हुआ ? - 1664 ई में
  185. बंग - भंग किस गवर्नर जनरल के काल में किया गया था ? - लार्ड कर्जन
  186. बंगाल का विभाजन किस वर्ष हुआ था ? - सन 1905 में
  187. बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में क्रमशः किन देवताओं की पूजा होती है ? - विष्णु और शिव
  188. बहमनी राज्य का संस्थापक था ? - हसन खाँ गंगू
  189. बाबरनामा किसने लिखा था ? - बाबर
  190. बाल, पाल तथा लाल किस के प्रमुख नेता थे ? - कांग्रेस पार्टी के
  191. बिंदुसार ने विद्रोहियों को कुचलने के लिए अशोक को कहां भेजा ? - तक्षशिला
  192. बुद्ध कहां पैदा हुए थे ? - लुंबिनी में
  193. बुद्ध का समकालीन कौन था ? - कनफ्यूसियस
  194. बुद्ध के उपदेशों का संकलन किस ग्रंथ में है ? - समुद्रगुप्त की विनय पिटिक मैं (पाली भाषा में
  195. बुद्ध ने अपना प्रथम प्रवचन कहां दिया था ? - सारनाथ में
  196. बुद्ध ने किस स्थान पर महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था ? - कुशीनगर में
  197. बौद्ध धर्म के प्रचार - प्रसार के लिए कौन सी भाषा प्रयोग की गई थी ? - पाली
  198. बौद्ध धर्म ग्रहण करने वाली पहली महिला कौन थी ? - महा प्रजापति गौतमी
  199. ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में अपना पहला कारखाना कहां स्थापित किया था ? - सूरत
  200. ब्रिटिश संसद ने साइमन आयोग को किसकी पुनरीक्षण के लिए भेजा था ? - द्विशासन की क्रियाकलाप
  201. भक्ति एवं सूफी आंदोलन के संतों का योगदान किस क्षेत्र में था ? - हिंदू और मुसलमानों की एकता में
  202. भगवान महावीर का जन्म किस नाम से क्षत्रिय गोत्र में हुआ था ? - ज्ञात्रिक
  203. भारत का अंतिम वायसराय कौन था ? - लॉर्ड माउंटबेटन
  204. भारत का प्रथम वायसराय कौन था ? - लॉर्ड कैनिंग
  205. भारत का प्राचीनतम विश्वविद्यालय है ? - नालंदा विश्वविद्यालय
  206. भारत का राष्ट्रीय पंचांग किस काल पर आधारित है ? - शक काल
  207. भारत छोड़ो आंदोलन का नारा किसने दिया था ? - महात्मा गांधी
  208. भारत छोड़ो आंदोलन की नायिका किसे कहा जाता है ? - अरुणा आसफ अली को
  209. भारत में आर्य सर्वप्रथम कहां आकर बसे ? - सिंधु घाटी में
  210. भारत में चिश्ती आदेश को किसने संस्थापित किया ? - शेख मुइनुद्दीन चिश्ती
  211. भारत में देशबंधु के नाम से कौन जाना जाता है ? - चितरंजन दास
  212. भारत में पल्लवो का " एकाश्मीय रथ " कहां मिला है ? - महाबलीपुरम में
  213. भारत में पहला समाचार पत्र किसने शुरू किया था ? - जेम्स ए. हिकी ( बंगाल गजट )
  214. भारत में पहली बार सन 1853 में किस स्थान से रेल यात्रा प्रारंभ की गई ? - मुंबई
  215. भारत में मुसलमानों में उच्च शिक्षा का अग्रणी कौन था ? - सर सैयद अहमद खान
  216. भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग सर्वप्रथम किसके शासनकाल में बनाए गए थे ? - अशोक
  217. भारत में संघीय शासन प्रणाली किस अधिनियम के अंतर्गत प्रारंभ हुई ? - भारत सरकार अधिनियम 1935 |
  218. भारत में सबसे पुराना लौह युग जुड़ा हुआ है ? - चित्रित धूसर मृदभांड के साथ
  219. भारतीय परिषद अधिनियम, 1909 का सर्वग्रह नाम क्या है ? - मिंटो मार्ले सुधार
  220. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन कहां पर हुआ था ? - मुंबई में
  221. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन कहां हुआ था ? - मुंबई 1885 ई. में
  222. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सबसे पहली महिला अध्यक्ष कौन थी ? - एनी बेसेंट
  223. भारतीय राष्ट्रीय सेना ( आजाद हिंद फौज ) ने द्वितीय विश्व युद्ध में किसके विरुद्ध युद्ध किया ? - ग्रेट ब्रिटेन
  224. भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम 1904 किस वायसराय के प्रभुत्व में पारित किया गया था ? - लॉर्ड कर्जन
  225. भारतीय संगीत का आदिग्रंथ कहा जाता है ? - सामवेद
  226. भारतीय संस्कृति का स्वर्ण युग था ? - गुप्त काल
  227. मंगल पांडे ने 1857 के विद्रोह की पहली गोली कहां चलाई थी ? - बैरकपुर में
  228. मंदिर निर्माण कला में विमान शैली का प्रचलन किसके शासनकाल में हुआ ? - चोल वंश
  229. मगध का कौन सा राजा सिकंदर महान का समकालीन था ? - घनानंद
  230. मगध की प्रथम राजधानी कौन-सी थी ? - राजगृह
  231. मगध के उत्थान के लिए कौन सा प्रथम शासक उत्तरदाई था ? - बिंबिसार
  232. मठ, मंदिर और स्तूप किस धर्म से संबंधित हैं ? - बौद्ध धर्म से
  233. मनसबदारी प्रथा किसने चलाई थी ? - अकबर
  234. मलिक काफूर के विरुद्ध लड़ने वाले वारंगल के काकतीय शासक का नाम क्या था ? - प्रताप रुद्रदेव
  235. महमूद ग़ज़नवी ने किस प्रसिद्ध मंदिर पर धावा बोला था ? - सोमनाथ
  236. महादेव देसाई किसके सचिव थे ? - महात्मा गांधी
  237. महावीर किस राजघराने में पैदा हुए थे ? - छत्रिय
  238. माओ जी डांग किस देश की साम्यवादी आंदोलन का नेता था ? - चीन
  239. मुख्य रूप से किसके प्रयास से सती प्रथा का उन्मूलन हुआ ? - राजा राममोहन राय
  240. मुख्यतः किस कृत्य के कारण भगत सिंह और उसके मित्र राजगुरु और सुखदेव को 23 मार्च 1931 में फांसी दी गई थी ? - लाहौर -षड्यंत्र घटना के कारण
  241. मुस्लिम लीग का प्रथम सम्मेलन कहां हुआ था ? - अमृतसर में
  242. मैसिडोनिया के सिकंदर महान ने भारत पर किस वर्ष आक्रमण किया था ? - 326 ईसा पूर्व
  243. मोर्ले मिंटो रिफॉर्म को किस वर्ष प्रस्तुत किया गया था ? - 1909 ई. में
  244. मोहनजोदड़ो को किस एक अन्य नाम से भी जाना जाता है ? - मृतकों का टीला
  245. योग दर्शन के प्रतिपादक हैं ? - पतंजलि
  246. रज्मनामा किसका फारसी अनुवाद है ? - महाभारत
  247. राजनीति और धर्म को साथ साथ चलना चाहिए यह कथन किसका है ? - महात्मा गांधी
  248. राजस्व ( मालगुजारी ) सुधार शुरू करने में अकबर की सहायता किसने की थी ? - टोडरमल
  249. राजा राम मोहन राय का समाधि स्थल किस जगह पर है ? - ब्रिस्टल ( इंग्लैंड )
  250. राज्य - अपहरण नीति को किसने लागू किया ? - लॉर्ड डलहौजी
  251. रॉयल एशियाटिक सोसाइटी के संस्थापक कौन थे ? - सर विलियम जॉन्स
  252. लाला लाजपत राय किसके विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे थे जब वह पुलिस बर्बरता का शिकार हुए - साइमन कमीशन
  253. लुंबिनी किसका जन्म स्थान है ? - बुद्ध का
  254. लॉर्ड महावीर की मृत्यु कहां हुई थी ? - पावापुरी में
  255. लॉर्ड रिपन किस कारण अधिक जाना जाता है ? - स्थानीय स्वशासन
  256. लोकमान्य तिलक ने किन दो समाचार पत्रों का संपादन किया ? - मराठा एवं केसरी
  257. लोगों से सीधे संपर्क रखने वाला या सीधे बात करने वाला राजा कौन था ? - अशोक
  258. लौह आवरण शब्द किसने बनवाया था ? - विंस्टन चर्चिल
  259. वराहमिहिर थे एक महान - खगोलविद
  260. वर्ष 1917 की रूसी क्रांति का संबंध मुख्य रूप से किसे है ? - वी आई लेनिन से
  261. विजय नगर के संस्थापक थे ? - हरिहर और बुक्का
  262. विजयनगर साम्राज्य का पतन किस लड़ाई के कारण हुआ ? - तलाई कोटा
  263. वितस्ता का युद्ध किन-किन शासकों के बीच हुआ था ? - सिकंदर एवं पोरस के मध्य
  264. विरुपाक्ष मंदिर का निर्माण किसने किया था ? - चालुक्य
  265. विश्व का प्राचीनतम विश्वविद्यालय है ? - तक्षशिला विश्वविद्यालय
  266. वैदिक गणित का महत्वपूर्ण अंग है ? - शुल्ब सूत्र
  267. वैदिक ग्रंथों में किस नदी की चर्चा सर्वाधिक हुई है ? - सिंधु नदी
  268. वैदिक युग में ‘ यव ‘ कहा जाता था ? - जौ
  269. वैदिक युग में प्रचलित लोकप्रिय शासन प्रणाली थी ? - गणतंत्र
  270. शाहजहां के काल का सबसे विद्वान तथा साहित्य प्रेमी पुत्र था जिसने भारतीय ग्रंथों का अनुवाद किया - दारा शिकोह
  271. शिवाजी ने मुगलों को किस संधि के द्वारा किलों को सत्ता अंतरित किया ? - पुरंदर
  272. शेरशाह सूरी इतिहास में किस रूप में प्रसिद्ध है ? - महान शासक
  273. शेरशाह सूरी की महानता का क्या कारण था ? - प्रशासनिक सुधार
  274. शैव संप्रदाय के सबसे बड़े दार्शनिक तथा प्रचारक थे ? - शंकराचार्य
  275. श्रीरंगपट्टनम की संधि टीपू सुल्तान और किसके बीच हुई थी ? - लार्ड कार्नवालिस
  276. संत कबीर के गुरु कौन थे ? - रामानंद
  277. सन 1853 में लॉर्ड डलहौजी ने जो पहली टेलीग्राफ लाइन शुरू की वह किस किस के बीच थी ? - कोलकाता और आगरा
  278. सन 1857 के विद्रोह का नेतृत्व लखनऊ से किसने किया था ? - बेगम हजरत महल
  279. सन 1905 में बंगाल का विभाजन किसने करवाया था ?- लार्ड कर्जन
  280. समाजवादी अर्थव्यवस्था में उत्पादन के सभी कारक किसके स्वामित्व और नियंत्रण में रहते हैं ? - श्रमिक संघों की
  281. सांची का महान स्तूप कहां है ? - मध्यप्रदेश में
  282. सांची का स्तूप किसने बनवाया था ? - अशोक
  283. सामान्य रूप से किस को भारतीय पुनर्जागरण का जनक माना जाता है ? - राजा राममोहन राय
  284. सारे जहां से अच्छा राष्ट्रभक्ति गीत किसने लिखा था ? - मोहम्मद इकबाल
  285. सिंध को अंग्रेजो ने कब अधिकृत किया ? - 1843 ई. में
  286. सिंधु घाटी का विशाल स्नानागार किस स्थान से संबंधित था ? - मोहनजोदड़ो
  287. सिंधु घाटी के लोग किस वृक्ष की पूजा करते थे ? - पीपल
  288. सिंधु घाटी सभ्यता पत्तन नगर कौन सा है ? - लोथल
  289. सिंधु घाटी स्थल कालीबंगन किस प्रदेश में है ? - राजस्थान
  290. सिंधु सभ्यता की मुद्रा में किस देवता के समतुल्य चित्रांकन मिलता है ? - आद्य शिव
  291. सिकंदर भारत में बढ़ते हुए किस नदी तक पहुंचा था ? - व्यास
  292. सिक्खों के अंतिम गुरु कौन थे ? - गुरु गोविंद सिंह
  293. सिखों की पवित्र पुस्तक " आदि ग्रंथ " का संकलन किसने किया था ? - गुरु अर्जुन देव
  294. सिखों की सैन्य संप्रदाय " खालसा " का प्रवर्तन किसने किया ? - गुरु गोविंद सिंह
  295. सुभाष चंद्र बोस ने ब्रिटेन और अमेरिका के विरुद्ध युद्ध की घोषणा कब की थी ? - 23 अक्टूबर 1943 को |
  296. स्वराज पार्टी स्थापित करने वाले नेता थे ? - चितरंजन दास और मोतीलाल नेहरू
  297. स्वशासन आंदोलन के प्रवर्तक कौन थे ? - एनी बेसेंट
  298. स्वामीनारायण मंदिर अक्षरधाम कहां पर स्थित है ? - गांधीनगर ( गुजरात )
  299. हड़प्पा काल की मुद्राओं के निर्माण में मुख्य रूप से किस द्रव्य का उपयोग किया गया था ? - टेराकोटा
  300. हड़प्पा कालीन समाज किन वर्गों में विभक्त था ? - विद्वान, योद्धा, व्यापारी और श्रमिक
  301. हड़प्पा किस नदी के किनारे पर स्थित है ? - रावी
  302. हड़प्पा सभ्यता किस युग की थी ? - कांस्य युग
  303. हड़प्पा सभ्यता के संपूर्ण क्षेत्र का आकार किस प्रकार का था ? - त्रिभुजाकार
  304. हर्यक वंश के किस शासक को कुणिक कहा जाता था ? - अजातशत्रु
  305. हर्ष चरित्र के लेखक कौन है ? - बाणभट्ट
  306. हिंदी साहित्य का स्वर्ण युग किस मुगल शासक के काल में रहा ? - अकबर
  307. हुमायूं को किस राजपूत रानी ने राखी भेजी थी ? - कर्णावती ( मेवाड़ की महारानी ) ने
  308. हुमायूं पराजित होकर एक चिश्ती की सहायता से अपना जीवन बचा सका वह युद्ध था - चौसा का युद्ध
  309. हुमायूंनामा की रचना किसने की ? - गुलबदन बेगम
  310. हुमायूंनामा की रचना किसने की ? - गुलबदन बेगम
  311. होमरूल लीग की स्थापना किस समय की गई थी ? - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान
  312. होयसल की राजधानी का नाम क्या है ? - द्वारसमुद्र


Share:

कोई टिप्पणी नहीं: