प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले भारतीय भूगोल के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर



  1. उड़ीसा में महानदी के मुहाने पर स्थित खारे पानी की लैगून झील का नाम है - चिल्का झील
  2. उष्णकटिबंधीय आर्द्र सदाहरित वन पाए जाते हैं - शिलांग पठार पर
  3. उष्णकटिबंधीय आर्द्र पतझड़ वनों में नहीं प्राप्त होने वाला वृक्ष है - महोगनी
  4. कन्याकुमारी से कृष्णा डेल्टा तक का तट किस नाम से जाना जाता है - कोरोमंडल तट
  5. कश्मीर को शेष भारत से जोड़ने वाला दर्रा है - बनिहाल
  6. काली मिट्टी किस फसल के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है - कपास
  7. किस देश को ' झीलों का देश ' कहा जाता है - फिनलैंड
  8. किस नदी को गुजरात की जीवन रेखा कहा जाता है - नर्मदा
  9. किस प्रकार की मिट्टी में कार्बनिक पदार्थों की अधिकता है - जलोढ़ मिट्टी
  10. किस राज्य में कुल क्षेत्रफल पर वनों के विस्तार के हिसाब से सर्वाधिक वन हैं - अरुणाचल प्रदेश में
  11. किस वर्ष में पहला रेडियो कार्यक्रम प्रसारित हुआ था ? - सन 1923 में
  12. कृष्णा डेल्टा से गोदावरी डेल्टा तक - गोलकुंडा तट है
  13. कौन सा दस अंश जलमार्ग ( 10 डिग्री चैनल ) द्वारा पृथक किया जाता है - अंडमान एवं निकोबार
  14. कौन सा देश भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार देश है - अमेरिका
  15. कौन सी नदी भूमध्य रेखा को दो बार काटती है - कांगो
  16. गेहूं के प्रति हेक्टेयर अधिक उत्पादन में भारत का कौन सा राज्य अग्रणी है - पंजाब
  17. चंडीगढ़ किस पहाड़ी के नीचे स्थित है ? - शिवालिक पहाड़ी
  18. चंद्रमा की रोशनी को पृथ्वी तक आने में कितना समय लगता है - 1.3 सेकंड
  19. चित्रकूट प्रपात है - बस्तर में
  20. छोटी लाइन : इसमें दो रेल पटरियों के बीच की दूरी 0.762 मीटर या 0.610 मीटर होती है |
  21. तमिलनाडु राज्य का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है - दोदा बेटा
  22. ताप्ती नदी का उद्गम और अंत है - बैतूल और खंभात की खाड़ी
  23. दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है - अनामुडी
  24. दुलहस्ती शक्ति केंद्र अवस्थित है - चिनाब नदी पर ( जम्मू कश्मीर )
  25. देश का सबसे बड़ा पत्तन है - मुंबई पत्तन
  26. नागार्जुन सागर बांध किस राज्य में स्थित है ? - आंध्र प्रदेश
  27. नासिक किस नदी के किनारे स्थित है ? - गोदावरी
  28. पूर्वी मध्य रेलवे का मुख्यालय कहां है ? - हाजीपुर
  29. पृथ्वी की ऊपरी परत में बाहुल्य है - सिलिका एवं एलमुनियम का ( SAIL )
  30. प्रसिद्ध तीर्थनगर बद्रीनाथ किस नदी के तट पर स्थित है - अलकनंदा नदी के तट पर
  31. फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया ( FSI )कहां स्थित है ? - देहरादून
  32. बड़ी लाइन ( ब्रॉडगेज ) : इसमें दो रेल पटरियों के बीच की दूरी 1.616 मीटर होती है |
  33. भारत का पश्चिमी तटीय मैदान क्या कहलाता है - सहयाद्रि
  34. भारत की 2001 में कितने प्रतिशत जनसंख्या ग्रामीण थी - 72 प्रतिशत
  35. भारत की किस देश के साथ सर्वाधिक लंबी सीमा है - बांग्लादेश
  36. भारत की किस नदी पर विश्व का सबसे ऊंचा पुल बनाया गया है - चिनाब नदी पर
  37. भारत के उत्तरी मैदानों में शीतकाल में वर्षा होती है - पश्चिमी विक्षोभ से
  38. भारत भूमि पर सबसे अधिक व्यापक रूप में कौन सी मिट्टी फैली हुई है ? - कछारी (जलोढ़ )मिट्टी
  39. भारत में शीत मरुस्थल की सही स्थिति को अभिव्यक्त करता है - पीरपंजाल श्रेणी के पश्चिम में
  40. भारत में कौन सा बेसिन सबसे बड़ा है - गंगा का बेसिन
  41. भारत में वायु परिवहन सेवा की शुरुआत की गई - सन 1911 ई. में
  42. भारत में सबसे लंबी नदी ( भारत में बहने के अनुसार ) कौन सी है - गंगा नदी
  43. भारत में सर्वाधिक गेहूं उत्पादन में भारत का कौन सा राज्य अग्रणी है - उत्तर प्रदेश
  44. भारत में सर्वाधिक सड़कों वाला राज्य है ? - महाराष्ट्र
  45. भारतीय रेल की स्थापना कब की गई थी ? - सन 1853 ई.
  46. भारतीय रेल को कितने मंडलों में बांटा गया है - 16 मंडलों में
  47. भोर व सांझ के तारे के नाम से प्रसिद्ध है - शुक्र
  48. महाराष्ट्र में सर्वाधिक मात्रा में पाई जाने वाली उपलब्ध मृदा का प्रकार है - काली मिट्टी
  49. मिकिर पहाड़ियां किस राज्य में विस्तृत है - असम
  50. मीटर लाइन : इसमें दो रेल पटरियों के बीच की दूरी 1 मीटर होती है |
  51. मुंबई स्थित प्रमुख पेयजल स्रोत वाली झील कौन सी है - पवई झील
  52. 'यूरोप का भारत' किस देश को कहा जाता है - इटली को
  53. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 1 जोड़ता है - दिल्ली से अमृतसर को
  54. रेडियो को किस वर्ष आकाशवाणी के रूप में बदला गया - सन 1957 ई. में
  55. लखनऊ किस नदी के किनारे बसा हुआ है - गोमती
  56. लेटराइट मिट्टी विकास का परिणाम होता है - लीचिंग
  57. लेटा हुआ ग्रह कौन -सा है? - अरुण
  58. वायुमंडल का सर्वाधिक भाग किस मंडल में स्थित है - क्षोभमंडल
  59. विशाखापट्टनम पत्तन स्थित है - आंध्र प्रदेश में
  60. विश्व की सबसे गहरी झील कौन सी है ? - बेकाल झील
  61. विश्व स्वास्थ्य संगठन का मुख्यालय कहां है ? - स्विट्जरलैंड ( जेनेवा )
  62. शिपकी दर्रे से गुजरने वाला मार्ग जाता है - शिमला से तिब्बत
  63. शिवालिक के दक्षिणी भाग में स्थित क्षेत्र को कहते हैं - तराई
  64. सतपुड़ा की पहाड़ियां कहां है - मध्य प्रदेश
  65. सतपुड़ा श्रेणी में किस तरह की वनस्पति पाई जाती है - उष्णकटिबंधीय पर्णपाती
  66. सदाबहार बरसाती वन मुक्ता कितनी सुवितरित वार्षिक वर्षा के क्षेत्रों में पाए जाते हैं ? - 200 सेंटीमीटर से अधिक
  67. सबसे कम समय में सूर्य की परिक्रमा पूर्ण करने वाला ग्रह कौन - सा है? - बुध ग्रह
  68. सर्वाधिक टीक वुड कहां पाई जाती है - मध्यप्रदेश में
  69. सर्वाधिक उपग्रहों वाला ग्रह कौन- सा है? - शनि
  70. सहयाद्रि किस प्रकार के पर्वत का उदाहरण है - भ्रंशोत्थ
  71. सालवन का सर्वाधिक क्षेत्रफल है - उड़ीसा में
  72. सीमा सड़क विकास बोर्ड की स्थापना किस वर्ष की गई थी? - सन 1960 ई.
  73. सोम और नर्मदा नदियों का उद्गम स्थल है - अमरकंटक ( मध्य प्रदेश )
  74. सौरमंडल के किस ग्रह को सुबह का तारा कहा जाता है ? - शुक्र को
  75. हरे रंग का ग्रह कौन- सा है? - वरुण
  76. हीराकुंड बांध किस नदी पर बना हुआ है ? - महानदी


Share:

कोई टिप्पणी नहीं: