| वाक्यांश या शब्द-समूह | शब्द |
| जो नेत्रों से दिखाई न दे | अगोचर |
| जो इन्द्रियों से परे हो | अगोचर |
| समाचार पत्र का मुख्य लेख | अग्रलेख |
| जिसकी कल्पना न की जा सके | अकल्पनीय |
| जो कहा न जा सके | अकथनीय |
| आगे का विचार करने वाला | अग्रसोची |
| जो सबके आगे रहता हो | अग्रणी |
| जिसका ज्ञान इन्द्रियों के द्वारा न हो | अगोचर |
| जो ख़ाली न जाये | अचूक |
| जो अपने स्थान या स्थिति से अलग न किया जा सके | अच्युत |
| जिसकी चिंता नहीं हो सकती | अचिंत्य |
| हाथी को हाँकने वाला लोहे का हुक | अंकुश |
| जो खाया न जा सके | अखाद्य |
| जिसका जन्म पहले हुआ हो | अग्रज |
| जो छूने योग्य न हो | अछूत |
| जो छुआ न गया हो | अछूता |
| जो बूढ़ा ना हो | अजर |
| जिसका कोई शत्रु उत्पत्र न हुआ हो | अजातशत्रु |
| जिसे जीता न जा सके | अजेय |
| जो जाना ना गया हो | अज्ञात |
| जो कुछ नहीं जानता हो | अज्ञानी |
| जिसके कुल का पता ज्ञात न हो | अज्ञातकुल |
| जिस हँसी से अट्टालिका तक हिल जाये | अट्टहास |
| जो अपनी बात से न टले | अटल |
| न टूटने वाला | अटूट |
| जो अपनी जगह से न डिगे | अडिग |
| आढ़त का व्यापार करने वाला | आढ़तिया |
| पदार्थ का सबसे छोटा इन्द्रिय-ग्राह्य विभाग या मात्रा | अणु |
| सीमा का अनुचित उल्लंघन | अतिक्रमण |
| जिसके आने की तिथि ज्ञात न हो | अतिथि |
| किसी कथा के अंतर्गत आने वाली दूसरी कथा | अंत:कथा |
| जो सबके मन की जानता हो | अन्तर्यामी |
| आवश्यकता से अधिक वर्षा | अतिवृष्टि |
| किसी बात या कथन को बढ़ा-चढ़ा कर कहना | अतिशयोक्ति |
| जो बीत गया है | अतीत |
| इन्द्रियों की पहुँच से बाहर | अतींद्रिय |
| जिसकी तुलना न की जा सके | अतुलनीय |
| जो दबाया न जा सके | अदम्य |
| जो देखा न जा सके | अदृश्य |
| जिसके समान दूसरा न हो | अद्वितीय |
| जो देखने योग्य न हो | अदर्शनीय |
| जो पहले ना देखा गया हो | अदृष्टपूर्व |
| धर्म या शास्त्र के विरुद्ध कार्य | अधर्म |
| अधिकार या कब्जे में आया हुआ | अधिकृत |
| सर्वाधिकार सम्पन्न शासक या अधिकारी | अधिनायक |
| विधानमंडल द्वारा पारित या स्वीकृत नियम | अधिनियम |
| कर या शुल्क का वह अंश जो किसी कारणवश अधिक से अधिक लिया जाता है | अधिभार |
| वह पत्र, जिसमें किसी को कोई काम करने का अधिकार दिया जाये | अधिपत्र |
| किसी पक्ष का समर्थन करने वाला | अधिवक्ता |
| वास्तविक मूल्य से अधिक लिया जाने वाला शुल्क | अधिशुल्क |
| सरकार द्वारा प्रकाशित या सरकारी बजट में छपी सूचना | अधिसूचना |
| किसी कार्यालय या विभाग का वह अधिकारी जो अपने अधीन कार्य करने वाले कर्मचारियों की निगरानी रखे | अधीक्षक |
| किसी सभा, संस्था का प्रधान | अध्यक्ष |
| नीचे की ओर मुख किये हुए | अधोमुख |
| राज्य के अधिपति द्वारा जारी किया गया वह आधिकारिक आदेश जो किसी विशेष समय तक ही लागू हो | अध्यादेश |
| वह स्त्री जिसका पति दूसरा विवाह कर ले | अध्यूढ़ा |
| अन्य से संबंध न रखने वाला | अनन्य |
| जिसका कोई दूसरा उपाय न हो | अनन्योपाय |
| जिसका स्वामी न हो | अनाथ |
| जिसका आदर न किया गया हो | अनादृत |
| दूसरों के गुणों में दोष ढूँढने की वृत्ति का न होना | अनसूया |
| जिसका वचन द्वारा वर्णन न किया जा सके | अनिवर्चनीय |
| जिसका निवारण न किया जा सके | अनिवार्य |
| बिना पलक गिराए हुए | अनिमेष |
| जिसका उच्चारण न किया जा सके | अनुच्चरित |
| जो परीक्षा में उत्तीर्ण न हुआ हो | अनुत्तीर्ण |
| किसी कार्य के लिए दी जाने वाली सहायता | अनुदान |
| जिसकी उपमा न दी जा सके | अनुपम |
| जिसका अनुभव किया गया हो | अनुभूत |
| किसी मत या प्रस्ताव का समर्थन करने की क्रिया | अनुमोदन |
| किसी व्यक्ति या सिद्धांत का समर्थन करने वाला | अनुयायी |
| एक भाषा की लिखी हुई बात को दूसरी भाषा में लिखना या कहना | अनुवाद |
| परम्परा से चली आई हुई बात, उक्ति या कला | अनुश्रुति |
| जिसका मन किसी दूसरी ओर हो | अन्यमनस्क/अनमना |
| जिसका कोई निश्चित घर न हो | अनिकेत |
| नीचे की ओर लाना या खींचना | अपकर्ष |
| जो पहले पढ़ा न गया हो | अपठित |
| दोपहर के बाद का समय | अपराह्न |
| शरीर के लिए जितना धन आवश्यक हो उससे अधिक न लेना | अपरिग्रह |
| जो मापा न जा सके | अपरिमेय |
| जिसके बिना कार्य न चल सके | अपरिहार्य |
| जो आँखों के सामने न हो | अप्रत्यक्ष/परोक्ष |
| जिसके पार न देखा जा सके | अपारदर्शक/अपारदर्शी |
| जो पूरा या भरा हुआ न हो | अपूर्ण |
| जिसकी अपेक्षा (उम्मीद) हो | अपेक्षित |
| अभिनय करने वाला पुरुष | अभिनेता |
| अभिनय करने वाली स्त्री | अभिनेत्री |
| जो किसी की ओर मुँह किये हुए हो | अभिमुख |
| जिस पर अभियोग लगाया गया हो | अभियुक्त |
| जिसका जन्म उच्च कुल में हुआ हो | अभिजात |
| किसी कार्य को बार-बार करना | अभ्यास |
| भली प्रकार से सीखा हुआ | अभ्यस्त |
| किसी वस्तु का भीतरी भाग | अभ्यन्तर |
| किसी वस्तु को प्राप्त करने की तीव्र इच्छा | अभीप्सा |
| जो कभी मृत्यु को प्राप्त न हो | अमर |
| जो काव्य, संगीत आदि का रस न ले | अरसिक |
| द्वार या आँगन के फर्श पर रंगों से चित्र बनाने या चौक पूरने की कला | अल्पना |
| जो अल्प (कम) जानता हो | अल्पज्ञ |
| जो इस लोक का न हो | अलौकिक |
| जो कम बोलता हो | अल्पभाषी |
| शरीर का कोई भाग | अवयव |
| जिस पर विचार न किया गया हो | अविचारित |
| सरकार द्वारा दूसरे देश की तुलना में अपने देश की मुद्रा का मूल्य कम कर देना | अवमूल्यन |
| बिना वेतन के कार्य करने वाला | अवैतनिक |
| जो साधा (ठीक किया) न जा सके | असाध्य |
| जो शोक करने योग्य नहीं है | अशोक्य |
| जो स्त्री (ऐसी पर्दानशीन है कि) सूर्य को भी न देख सके | असूर्यम्पश्या |
| जिसका विभाजन न किया जा सके | अविभाजित |
| अच्छा-बुरा समझने की शक्ति का अभाव | अविवेक |
| जो विधान या नियम के विरुद्ध हो | असंवैधानिक |
| जिसमें शक्ति नहीं है | अशक्त |
| न हो सकने वाला | अशक्य/असंभव |
| गुरु के समीप रहने वाला विद्यार्थी | अंतेवासी |
| जिसका जन्म छोटी (अंत्य) जाति में हुआ हो | अंत्यज |
| जिसका जन्म अनु (पीछे) हुआ हो | अनुज |
| जो पहले कभी भी न हुआ हो | अभूतपूर्व |
| जो बीत चुका है | अतीत |
| जिसकी गहराई की थाह न लग सके | अथाह |
| जो सदा से चलता आ रहा है | अनवरत |
| जो आगे की न सोचता हो | अदूरदर्शी |
| धरती और आकाश के बीच का स्थान | अंतरिक्ष |
| जिस पर आक्रमण न किया गया हो | अनाक्रान्त |
| जो जीता न जा सके | अजेय |
| जिसके पास कुछ न हो | अकिंचन |
| जो क़ानून के विरुद्ध हो | अवैध |
| जो समय पर न हो | असामयिक |
| अपने हिस्से या अंश के रूप में कुछ देना | अंशदान |
| जिसमें कुछ करने की क्षमता न हो | अक्षम |
| जो गिना न जा सके | अनगिनत |
| जो कार्य रूप में न लाया जा सके | अव्यावहारिक |
| जिसका खंडन न हो सके | अकाट्य |
| जिस पर मुकदमा चल रहा हो | अभियुक्त |
| जिसकी सीमा न हो | असीम/असीमित |
| जो दिया न जा सके | अदेय |
| अनुकरण करने योग्य | अनुकरणीय |
| जो मानव के योग्य न हो | अमानुषिक |
| जो बिना बुलाये आया हो | अनाहूत |
| जिस पर कोई नियंत्रण न हो | अनियंत्रित |
| जो शोक करने योग्य नहीं | अशोक्य |
| फेंककर चलाया जाने वाला हथियार | अस्त्र |
| किसी प्राणी को न मारना | अहिंसा |
| अंडे से जन्म लेने वाला | अंडज |
| महल का भीतरी भाग | अंत:पुर |
| जिसे अधिकार दिया गया हो | अधिकृत |
| जारी किया गया आधिकारिक आदेश | अध्यादेश |
| वर्षा का अभाव | अनावृष्टि |
| जिस पर निर्णय न हुआ हो | अनिर्णीत |
| जिस पर अनुग्रह किया गया हो | अनुग्रहीत |
| सीमा का उल्लंघन करना | अतिक्रमण |
| जो पहले कभी नहीं सुना गया हो | अश्रुतपूर्व |
| जिसमें सामर्थ्य नहीं है | असमर्थ |
| जिसकी आशा न की जाये | अप्रत्याशित |
| जिसे पढ़ा न जा सके | अपाठ्य |
| जिसे भेदा (तोड़ा) न जो सके | अभेद्य |
| आत्मा व परमात्मा का द्वैत (अलग-अलग होना) न मानने वाला | अद्वैतवादी |
| अल्प (कम) वेतन भोगने वाला (पाने वाला) | अल्पवेतनभोगी |
| अध्ययन (पढ़ना) प्राप्त करने वाला | अध्यापक |
| आग से झुलसा हुआ | अनलदग्ध |
| जहाँ गमन (जाया) न किया जा सके | अगम्य |
| जो हिसाब-क़िताब की जाँच करता हो | अंकेक्षण |
| जिसकी परिभाषा देना संभव न हो | अपरिभाषित |
| जो पहले कभी घटित न हुआ हो | अघटित |
| वह पत्र जिसमें किसी को कुछ करने का अधिकार दिया गया हो | अधिपत्र |
| अपने प्राण आप लेने वाला | आत्मघाती |
| पैर से लेकर सिर तक | आपादमस्तक |
| ऐसा व्रत, जो मरने पर ही समाप्त हो | आमरणव्रत |
| किसी पात्र आदि के अन्दर का स्थान, जिसमें कोई चीज़ आ सके | आयतन |
| दूसरे के हित में अपने आप को संकट में डालना | आत्मोत्सर्ग |
| अर्थ या धन से सम्बन्ध रखने वाला | आर्थिक |
| वह स्त्री जिसका पति परदेश से लौटा हो | आगतपतिका |
| वह स्त्री जिसका पति आने वाला है | आगमिस्यतपतिका |
| किसी बात पर बार-बार ज़ोर देना | आग्रह |
| वह जो अपने आचार से पवित्र है | आचारपूत |
| सामाजिक एवं प्रशासनिक अनुशासन की अपने क्रूरता से उत्पन्न स्थिति | आतंक |
| देश में विदेश से माल आने की क्रिया | आयात |
| जो जन्म लेते ही गिर या मर गया है | आदण्डपात |
| सर्वप्रथम मत को प्रवर्तित करने वाला | आदि प्रवर्तक |
| आदि से अंत तक | आद्योपांत |
| गुण-दोषों का विवेचन करने वाला | आलोचक |
| जिसे आश्वासन दिया गया हो | आश्वस्त |
| वह कवि जो तत्क्षण कविता कर सके | आशुकवि |
| आयोजन करने वाला व्यक्ति | आयोजक |
| धन से संबंध रखने वाला | आर्थिक |
| जो आलोचना के योग्य हो | आलोच्य |
| किसी अवधि से संबंध रखने वाला | आवधिक |
| आशुलिपि जानने वाला लिपिक | आशुलिपिक |
| किसी देश के वे निवासी जो पहले से वहाँ रहते रहे हैं | आदिवासी |
| ईश्वर में विश्वास रखने वाला | आस्तिक |
| जिसकी बाँहें जानु तक पहुँचती हों | आजानुबाहु |
| आशा से अतीत आशातीत |
| सेतुबंध रामेश्वरम से हिमालय तक | आसेतु हिमालय |
| बालक से वृद्ध तक | आबालवृद्ध |
| किसी चीज़ या बात की इच्छा रखने वाला | इच्छुक |
| अपनी इच्छा के अनुसार काम करने वाला | इच्छाकारी |
| किन्हीं घटनाओं का कालक्रम से किया गया वृत | इतिवृत्त |
| इन्द्रियों को वश में करने वाला | इन्द्रियजित |
| इन्द्रियों पर किया जाने वाला वश | इंद्रियविग्रह |
| जो इन्द्रियों के ज्ञान के बाहर है | इंद्रियातीत |
| इतिहास को जानने वाला | इतिहासज्ञ |
| पूरब और उत्तर के बीच की दिशा | ईशान |
| दूसरों की उन्नति को न देख सकना | ईर्ष्या |
| किसी नई चीज को बनाना | ईजाद, आविष्कार |
| जिसकी ईप्सा की गई हो | ईप्सित |
| जो किसी नियम को न माने | उच्छृंखल |
| किसी के बाद उसकी संपत्ति प्राप्त करने वाला | उत्तराधिकारी |
| जिसने ऋण चुका दिया हो | उऋण |
| जिसका हृदय उदार हो | उदार हृदय |
| ऊपर कहा हुआ | उपर्युक्त |
| जिसका उल्लेख किया गया हो | उल्लिखित |
| जो धरती फोड़कर जनमता है | उद्भिज |
| जो उद्धार करता है | उद्धारक |
| ऊपर आने वाला श्वास | उच्छ्वास |
| खाने से बचा हुआ जूठा भोजन | उच्छिष्ट |
| सूर्योदय से पहले का समय | उषाकाल |
| जिसके विषय में उल्लेख करना आवश्यक हो | उल्लेखनीय |
| जो भूमि उपजाऊ हो | उर्वरा |
| वह व्यक्ति जो हाथ उठाए हो | उर्ध्वबाहु |
| ऊपर की ओर बढ़ती हुई सांस | ऊर्ध्व श्वास |
| जो छाती के बल चलता हो | उदग |
| जिसकी उपमा दी जाए | उपमेय |
| जिससे उपमा दी जाए | उपमान |
| जिसका मन उदार हो | उदारमना |
| जिस पर किसी काम का उत्तरदायित्व हो | उत्तरदायी |
| वह वस्तु जिसका उत्पादन हुआ हो | उत्पाद |
| सूर्य जिस पर्वत के पीछे निकलता है | उदयाचल |
| जिस पर उपकार किया गया है | उपकृत |
| पर्वत के पास की भूमि | उपत्यका |
| जिस भूमि में कुछ पैदा न होता हो | ऊसर |
| ऊपर की ओर जाने वाला | ऊर्ध्वगामी |
| जिसका चित्त एक जगह स्थिर हो | एकाग्रचित |
| जिस पर किसी अन्य का कुछ अधिकार न हो | एकाधिकार |
| जो दिन में एक बार भोजन करता है | एकाहारी |
| जिसका संबंध किसी एक देश से हो | एकदेशीय |
| किसी एक पक्ष से संबंधित | एकपक्षीय |
| इस लोक से सम्बंधित | ऐहिक |
| इन्द्रजाल करने वाला | ऐन्द्रजालिक |
| इंद्रियों से संबंधित | ऐंद्रिक |
| इस लोक से संबंध रखने वाला | इहलौकिक |
| इतिहास से संबंधित | ऐतिहासिक |
| जो अपनी इच्छा पर निर्भर हो | ऐच्छिक |
| परब्रह्म का सूचक 'ओं' शब्द | ओंकार |
| जिसका उच्चारण ओष्ठ (ओंठ) से हो | ओष्ठय |
| आड़ या परदे के लिये रथ या पालकी को ढकने वाला कपड़ा | ओहार |
| सारे संसार के देशों की खेल प्रतियोगिताएं | ओलम्पिक |
| अपनी विवाहित पत्नी से उत्पन्न (पुत्र) | औरस (पुत्र) |
| जिसका संबंध उपनिवेश या उपनिवेशों से हो | औपनिवेशिक |
| उपचार या ऊपरी दिखावे के रूप में होने वाला | औपचारिक |
| जिसका संबंध उपन्यास से हो | औपन्यासिक |
| जो पुरुष कविता रचता है | कवि |
| जो स्त्री कविता रचती है | कवयित्री |
| जिसके पास करोड़ों रुपये हों | करोड़पति |
| जिस लड़की का विवाह न हुआ हो | कुमारी |
| किसी के उपकार को न मानने वाला | कृतघ्न |
| जो कहा गया है | कथित |
| जो कहने योग्य हो | कथ्य/कथनीय |
| जो कान को कटु लगे | कर्णकटु |
| कष्टों या काँटो से भरा हुआ | कंटकाकीर्ण |
| अपने कर्तव्य का निर्णय न कर सकने वाला | किंकर्तव्यविमूढ़ |
| जो कटु बोलता है | कटुभाषी |
| जो कष्ट को सहन कर सके | कष्टसहिष्णु |
| जो काम से जी चुराता है | कामचोर |
| जो कला जानता हो | कलाविद्/कलाकार |
| जो अच्छे कुल में उत्पन्न हुआ हो | कुलीन |
| बेलों आदि से घिरा हुआ सुरम्य स्थान | कुंज |
| जो किये गये उपकारों को जानता (मानता) हो | कृतज्ञ |
| जो कर्तव्य से च्युत हो गया है | कर्तव्यच्युत |
| जिसे बाह्य जगत् का ज्ञान न हो | कूपमण्डूक |
| किसी की कृपा से पूरी तरह संतुष्ट | कृतार्थ |
| जिसकी बुद्धि कुश के उग्र (नोक) की तरह तेज़ हो | कुशाग्र बुद्धि |
| जिसे क्रय किया गया हो | क्रीत |
| वह नायिका जो कृष्ण पक्ष में अपने प्रेमी से मिलने जाती हो | कृष्णाभिसारिका |
| जो कल्पना से परे हो | कल्पनातीत |
| कारागार से संबंध रखने वाला | कारागारिक |
| क्रम के अनुसार | क्रमानुसार |
| किसी विचार/निर्णय को कार्यरूप देना | कार्यान्वयन |
| धन का देवता | कुबेर |
| कुंती का पुत्र | कौंतेय |
| राजनीतिज्ञों एवं राजदूतों की कला | कूटनीति |
| क्षमा पाने योग्य | क्षम्य |
| क्षणभर में नष्ट होने वाला | क्षणभंगुर |
| जिसका हाथ बहुत तेज चलता हो | क्षिप्रहस्त |
| भूख से व्याकुल | क्षुधातुर |
| कार्य करने वाला व्यक्ति | कार्यकर्ता |
| किन्हीं निश्चित कार्यों के लिए बनायी गयी समिति | कार्यसमिति |
| पद, उम्र आदि के विचार से औरों से अपेक्षाकृत छोटा | कनिष्ठ |
| ठीक अपने क्रम से आया हुआ | क्रमागत |
| नियम विरुद्ध या निंदनीय कार्य करने वालों की सूची | काली सूची (ब्लैक लिस्ट) |
| जो केंद्र की ओर उन्मुख होता हो | केंद्राभिमुख |
| वह नायिका जिसका पति रात को किसी अन्य स्त्री के पास रहकर प्रातः: उसके पास आता हो | खंडिता |
| जो सदैव हाथ में खड्ग लिए रहता हो | खड्गहस्त |
| खाने योग्य पदार्थ | खाद्य |
| जिसका कोई हिस्सा टूटकर अलग हो गया हो | खंडित |
| किसी के घर की होने वाली तलाशी | खानातलाशी |
| ऐसा जो अंदर से खाली हो | खोखला |
| ऐसा ग्रहण जिसमें सूर्य या चंद्रमा का पूरा बिम्ब ढक जाये | खग्रास |
| पृथ्वी की वह शक्ति जो सभी चीजों की अपनी ओर खींचती हो | गुरुत्वाकर्षण |
| जो कठिनाइयों से पचता है | गरिष्ठ/गुरुपाक |
| प्राचीन आदर्श के अनुकूल चलने वाला | गतानुगतिको |
| जो क़ानून के विरुद्ध है | ग़ैरक़ानूनी |
| गंगा का पुत्र | गांगेय |
| बहुत गप्पे हाँकने वाला | गपोड़िया |
| जो गिरि (पहाड़) को धारण करता हो | गिरधारी |
| गृह (घर) बसाकर रहने वाला | गृहस्थ |
| रात और संध्या के बीच का समय | गोधूलि |
| जो छिपाने योग्य हो | गोपनीय |
| गगन (आकाश) चूमने वाला | गगनचुम्बी |
| जो बीत चुका हो | गत |
| जो इन्द्रियों के ज्ञान के बाहर है | गोतीत |
| गणित शास्त्र के जानकार | गणितज्ञ |
| जो गांव से संबंधित हो | ग्रामीण |
| वह नाटक जिसमें गीत अधिक हों | गीतरूपक |
| बहुत-सी घटनाओं का सिलसिला | घटनावली, घटनाक्रम |
| घास छीलने वाला | घसियारा |
| जिसकी घोषणा की गयी हो | घोषित |
| घूस लेना वाला/रिश्वत लेने वाला | घूसखोर/रिश्वतखोर |
| घुलने योग्य पदार्थ | घुलनशील |
| घृणा करने योग्य | घृणास्पद |
| किसी के इर्द-गिर्द घेरा डालने की क्रिया | घेराबन्दी |
| जो चिरकाल तक बना रहे | चिरस्थायी |
| चेतन स्वरूप की माया | चिद्विलास |
| बरसात की चार महीने | चतुर्मास |
| चार वेदों को जानने वाला | चतुर्वेदी |
| जो चक्र धारण करता है | चक्रधर/चक्रधारी |
| जिसके चूड़ा पर पर चंद्र रहे | चंद्रचूड़ |
| जो चंद्र धारण करता हो | चंद्रधारी |
| जिसके शिखर (सिर) पर चंद्र हो | चंद्रशेखर |
| करने की इच्छा | चिकीर्षा |
| जिसकी चिकित्सा की जा सके | चिकित्स्य |
| चार राहों वाला | चौराहा |
| किसी को सावधान करने के लिए कही जाने वाली बात | चेतावनी |
| चौथे दिन आने वाला ज्वर | चौथिया |
| चारों ओर की सीमा | चौहद्दी |
| जिस पर चिन्ह लगाया गया हो | चिह्नित |
| जो चर्चा का विषय हो | चर्चित |
| किसी वस्तु का चौथा भाग | चतुर्थांश |
| जो अपने स्थान से डिग गया हो | च्युत |
| जिसका चिंतन किया जाना चाहिए | चिंतनीय |
| रोगियों की चिकित्सा करने का स्थान | चिकित्सालय |
| चूहे फंसाने का पिंजरा | चूहेदानी |
| करुण स्वर में चिल्लाना | चीत्कार |
| महीने के किसी पक्ष की चौथी तिथि | चतुर्थी |
| जिसकी चार भुजाएं हैं | चतुर्भुज |
| जिसके हाथ में चक्र हो | चक्रपाणि |
| जिसके चार पैर हों | चतुष्पद |
| अधिक दिनों तक जीने वाला | चिरंजीवी |
| छिपे वेश में रहना | छद्मवेश |
| सेना के रहने का स्थान | छावनी |
| छात्रों के रहने का स्थान | छात्रावास |
| सहसा छिपकर आक्रमण करने वाला | छापामार |
| दूसरों के दोषों को खोजना | छिन्द्रान्वेषण |
| दूसरों के दोषों को ढूंढने वाला | छिन्द्रांवेषी |
| किसी काम या व्यक्ति में छिद्र या दोष निकालने का कार्य | छिन्द्रोन्वेषण |
| कर्मचारियों आदि को छाँटकर निकालने की क्रिया | छँटनी |
| छ: महीने के समय से सम्बन्धित | छमाही |
| इन्द्रियों को जीतने वाला | जीतेन्द्रिय |
| जान से मारने की इच्छा | जिघांसा |
| जीने की इच्छा | जिजीविषा |
| जेठ का पुत्र | जेठौत |
| जनता द्वारा संचालित शासन | जनतंत्र |
| कुछ जानने या ज्ञान प्राप्त करने की चाह | जिज्ञासा |
| किसी के सम्पूर्ण जीवन के कार्यों का विवरण | जीवनचरित |
| जन्म से सौ वर्ष का समय | जन्मशती |
| अन्न को पचाने वाली जठर (पेट) की अग्नि | जठराग्नि |
| जो जरायु (गर्भ की थैली) से जनमता है | जरायुज |
| जल में जन्म लेने वाला | जलज |
| जल में रहने वाले जीव-जन्तु | जलचर |
| जो यान जल में चलता हो | जलयान |
| किसी भी बात को जानने की इच्छा | जिज्ञासा |
| जो जन्म से अंधा हो | जन्मांथ |
| जिसे जानना चाहिए | ज्ञातव्य |
| ज्ञान देने वाला | ज्ञानदा |
| जो जानने को उत्सुक है | जिज्ञासु |
| जीतने की इच्छा | जिगीषा |
| जोतने का काम | जुताई |
| झमेला करने वाला | झमेलिया |
| कांटेदार झाड़ियों का समूह | झाड़ झंखाड़ |
| अपनी झक (धुन) में मस्त रहने वाला | झक्की |
| वह कपड़ा जिससे कोई चीज़ झाड़ी जाये | झाड़न |
| झीं-झीं की तेज़ आवाज़ करने वाला कीड़ा | झींगुर |
| जिसके लम्बे-लम्बे बिखरे बाल हों | झबरा |
| झूठ बोलने वाला | झूठा |
| गातार घंटा बजने से होने वाला शब्द | टनाटन |
| चारों ओर जल से घिरा हुआ भू-भाग | टापू |
| सिक्के ढालने का कारखाना | टकसाल |
| किसी ग्रंथ या रचना की टीका करने वाला | टीकाकार |
| किराए पर चलने वाली मोटर गाड़ी | टैक्सी |
| ठगों का मोदक/लड्डू जिसमें बेहोश करने वाली चीज़ मिली रहती है | ठगमोदक/ठगलड्डू |
| मूल बातों को संक्षेप में लिखना | टिप्पणी |
| टाइप करने की कला | टंकण |
| ठन-ठन की अवाज़ | ठनकार |
| दिन रात ठाढ़े (खड़े) रहने वाले साधु | ठाढ़ेश्वरी |
| ठीका लेने वाला | ठीकेदार |
| ठठेरे की बिल्ली जो ठक-ठक शब्द से न डरे | ठठेरमंजारिका |
| ठूसकर भरा हुआ | ठसाठस |
| ठक-ठक करके बर्तन बनाने वाला | ठठेरा |
| डंडी मारने वाला | डंडीमार |
| डाका मारने वाला | डकैत |
| डफली बजाने वाला | डफालची/डफाली |
| स्थल या जल का वह तंग या पतला भाग, जो स्थल या जल के दो बड़े खंडों को मिलाता है | डमरूमध्य |
| बहुत डरने वाला | डरपोक |
| पन्नों आदि को दूरस्थ स्थानों पर पहुंचने वाली सेवा | डाक सेवा |
| डाका मारने का काम | डकैती |
| ड्योढ़ी पर रहने वाला पहरेदार | ड्योढ़ीदार |
| ढीला होने का भाव | ढिलाई |
| ढोंग रचने वाला | ढोंगी |
| जिसमें ढाल हो | ढालू/ढालवाँ |
| ढोलक बजाने वाला | ढोलकिया |
| ढिंढोरा पीटने वाला | ढिंढोरिया |
| ढालने का काम | ढलाई |
| दैहिक, दैविक व भौतिक ताप या कष्ट | त्रिताप |
| वात, पित्त व कफ | त्रिदोष |
| तैरने की इच्छा | तितीर्षा |
| विवाद या गुटबंदी से अलग रहने वाला | तटस्थ/गुटनिरपेक्ष |
| कोई काम या पद छोड़ने के लिये लिखा गया पत्र | त्यागपत्र |
| तीन वेदों को जानने वाला | त्रिवेदी |
| तीनों कालों को देखने वाला | त्रिकालदर्शी |
| तीन कालों को जानने वाला | त्रिकालज्ञ |
| जो तीन गुणों (सत्व, रज व तम) से परे हो | त्रिगुणातीत |
| किसी पद अथवा सेवा से मुक्ति का पत्र | त्यागपत्र |
| किसी भी पक्ष का समर्थन न करने वाला | तटस्थ |
| ऐसा तर्क जो देखने पर ठीक प्रतीत होता हो, किंतु वैसा न हो | तर्काभास |
| तीन कालों की बात जानने वाला | त्रिकालज्ञ |
| ऋण के रूप में आर्थिक सहायता | तकावी |
| एक व्यक्ति द्वारा चलायी जाने वाली शासन प्रणाली | तानाशाही |
| चोरी छिपे चुंगी शुल्क आदि दिये बिना माल लाकर बेचने वाला | तस्कर |
| जो तर्क के आधार पर सही सिद्ध हो | तर्कसंगत |
| तर्क के द्वारा जो माना गया हो | तर्कसम्मत |
| भौंहों के बीच का ऊपरी भाग | त्रिकुटी |
| सत्व, रज व तम | त्रिगण |
| आँवला, हर्र व बहेड़ा | त्रिफला |
| तीन युगों में होने वाला | त्रियुगी |
| तीन नदियों का संगम | त्रिवेणी |
| तीन लोकों का समूह | त्रिलोक |
| उसी समय का | तत्कालीन |
| जिसे त्याग देना उचित हो | त्याज्य |
| स्वर्गलोक, मृत्युलोक और पाताल लोक | त्रिभुवन/त्रिलोक |
| शीतल, मंद व सुगंधित वायु | त्रिविधवायु |
| जो तर्क योग्य हो | तार्किक |
| जमी हुई गाढ़ी चीज़ की मोटी तह | थक्का |
| चौपायों के बाँधने का स्थान | थान |
| कुछ निश्चित लंबाई का कपड़ा | थान |
| पुलिस की बड़ी चौक | थाना |
| थाने का प्रधान अधिकारी | थानेदार |
| किसी के पास रखी हुई दूसरे की वस्तु | थाती/धरोहर/अमानत |
| दाव (जंगल) में लगने वाली आग | दावानल |
| जो द्वार का पालन (रक्षा) करता है | द्वारपाल |
| दिन पर दिन | दिनोंदिन |
| दो बार जन्म लेने वाला | द्विज |
| जिसे समझना बहुत कठिन हो | दुष्कर |
| जिसका दमन कठिन हो | दुर्दम्य/दुर्दांत/दुर्धर्ष |
| जिसको प्राप्त करना बहुत कठिन हो | दुर्लभ |
| जो मुश्किल से प्राप्त हो | दुष्प्राप्य |
| अपने देश के साथ विश्वासघात करने वाला | देशद्रोही |
| प्रतिदिन होने वाला | दैनिक |
| तेज़ गति से चलने वाला | द्रुतगामी/तीव्रगामी |
| जिसको रोकना या निवारण करना कठिन हो | दुर्निवार |
| जिसे भेदना या तोड़ना कठिन हो | दुर्भेद्य |
| जिसे सताया गया हो | दलित |
| दो भाषाएं बोलने वाला | द्विभाषी |
| दो वेदों को जानने वाला | द्विवेदी |
| जिसने गुरु से दीक्षा ली हो | दीक्षित |
| जिसने किसी विषय में मन लगा लिया हो | दत्तचित |
| एक राजनीतिक दल को छोड़कर दूसरे दल में शामिल होने वाला | दलबदलू |
| पति-पत्नी का जोड़ा | दम्पति |
| गोद लिया हुआ पुत्र | दत्तक (पुत्र) |
| जो दिया जा सके | देय |
| स्त्री-पुरुष का जोड़ा/पति-पत्नी का जोड़ा | दम्पति |
| दण्ड दिये जाने योग्य | दण्डनीय |
| कपड़ा सीने का व्यवसाय करने वाला | दर्जी |
| दस वर्षों का समय | दशक |
| जिसके दस आनन (मुख) हों | दशानन |
| जो दर्शन-शास्त्र का ज्ञाता हो | दार्शनिक |
| देने की इच्छा | दित्सा |
| अनुचित या बुरा आचरण करने वाला | दुराचारी |
| बहुत दूर की बात पहले से ही सोच लेने वाला | दूरदर्शी |
| आँख की बीमारी | दृष्टिदोष |
| जो देखने योग्य हो | द्रष्टव्य/दर्शनीय |
| जिसमें जाना या समझना कठिन हो | दुर्गम |
| जिसको लांघना कठिन हो | दुर्लंघ्य |
| पति के छोटे भाई की स्त्री | देवरानी |
| दैव या प्रारब्ध सम्बन्धी बातें जानने वाला | देवज्ञ |
| दिन के समय अपने प्रिय से मिलने जाने वाली नायिका | दिवाभिसारिका |
| अपराध और उन पर दण्ड देने के नियम निर्धारित करने वाला प्रश्न | दण्ड संहिता |
| अपने देश से प्यार करने वाला | देशभक्त |
| नापाक इरादे से की जाने वाली मंत्रणा या साजिश | दुरभिसंधि |
| जिस समय बड़ी मुश्किल से भिक्षा मिलती है | दुर्भिक्ष |
| जो कठिनाइयों से पचता है | दुष्पाच्य |
| अनुचित बात के लिये आग्रह | दुराग्रह |
| जिस पर दिनांक (तारीख का अंक) लगाया गया हो | दिनांकित |
| जो विलम्ब या टालमटोल से काम करे | दीर्घसूत्री |
| दशरथ का पुत्र | दाशरथि |
| देखने की इच्छा | दिदृक्षा |
| विवाह के पश्चात् वधू का ससुराल में दूसरी बार आना | द्विरागमन |
| सदा प्रसन्न रहने वाली या कला-प्रेमी नायक | धीरललित |
| शक्तिशाली, दयालु और योद्धा नायक | धीरोदात्त |
| धन देने वाला | धनद |
| धर्म में रुचि रखने वाला | धर्मात्मा |
| यात्रियों के लिए धर्मार्थ बना हुआ घर | धर्मशाला |
| मछली पकड़ने या बेचने वाली जाति विशेष | धीवर |
| हवा में मिली हुई धूल या भाप के कारण होने वाला अँधेरा | धुंध |
| जो वस्तु दूसरे के यहाँ रखी हो | धरोहर |
| ध्यान करने योग्य या लक्ष्य | ध्येय |
| जिस पर लम्बी-लम्बी धारियाँ हों | धारीदार |
| बहुत चंचल, दुष्ट और अपनी प्रशंसा करने वाला नायक | धारोद्धत |
| जिसका कोई आश्रय न हो | निराश्रय |
| निर्वाचन में अपना मत देने वाला | निर्वाचक |
| जिसमें मल (गंदगी) न हो | निर्मल |
| जिस स्थान पर अभिनेता अपना वेश-विन्यास करते हैं | नेपथ्य |
| जो अपने लाभ या स्वार्थ का ध्यान न रखता हो | निस्वार्थ |
| जो निंदा के योग्य हो | निंदनीय |
| जो कामना रहित हो | निष्काम |
| जो चिंता रहित हो | निश्चिन्त |
| जिसका कोई आधार न हो | निराधार |
| नया उदित होने वाला | नवोदित |
| अभी-अभी जन्म लेने वाला | नवजात |
| नदी से खींचा जाने वाला प्रदेश | नदीमातृक |
| जिसका कोई आकार न हो | निराकार |
| बिना पलक गिराए हुए | निर्निमेष |
| जो अति (बहुत) लद्यु (छोटा) नहीं है | नातिलद्यु |
| उच्च न्यायालय का न्यायाधीश | न्यायमूर्ति |
| जो तेजहीन हो | निस्तेज |
| जिसे कोई भय न हो | निर्भय |
| जो एक अक्षर भी न जानता हो | निरक्षर |
| जिसमें कोई दोष न हो | निर्दोष |
| जिसकी उपमा न दी जा सके | निरुपम |
| जिसके हृदय में ममता न हो | निर्मम |
| जिसके हृदय में दया न हो | निर्दय |
| जिसमें हानि या अनर्थ का भय न हो | निरापद |
| जिसे कोई आकांक्षा न हो | नि:स्पृह |
| नगर में रहने वाला | नागरिक |
| जिसे देश से निकाला गया हो | निर्वासित |
| जिसका मूल नहीं है | निर्मूल |
| जिसका कोई अर्थ न हो | निरर्थक |
| जो सत्व, रज और तम तीनों गुणों से परे हो | निर्गुण |
| जो अति (बहुत) दीर्घ (बड़ा) नहीं है | नातिदीर्घ |
| जो नृत्य करता है | नृत्यकार/नर्तक |
| जिसमें तेज़ नहीं है | निस्तेज |
| जो नीचे लिखा गया है | निम्नलिखित |
| जिसके बारे में मतभेद न हो | निर्विवाद |
| जिसके पास शक्ति न हो | निर्बल |
| जिस पर किसी प्रकार का अंकुश (नियंत्रण) न हो | निरंकुश |
| जो उत्तर न दे सके | निरुत्तर |
| जो न्याय जानता है | नैयायिक |
| शासकीय अधिकारियों का शासन | नौकरशाही |
| नया-नया आया हुआ | नवागन्तुक |
| नगर में जन्म लेने वाला | नागरिक |
| जिसे ईश्वर पर विश्वास न हो | नास्तिक |
| जिसके हृदय में पाप न हो | निष्पाप |
| निशि में विचरण | निशाचर |
| जिसे कोई भ्रम या संदेह न हो | निर्भ्रांत |
| एक देश से माल दूसरे देश में जाने की क्रिया | निर्यात |
| जिसका कोई शुल्क न लिया जाये | नि:शुल्क |
| किसी के साथ सम्बन्ध न रखने वाला | नि:संग |
| जिसके कोई संतान न हो | निसंतान |
| नाक से रक्त बहने का रोग | नकसीर |
| नख से शिखा तक के सब अंग | नखशिख |
| नष्ट होने वाला | नश्वर |
| नभ (आकाश) में विचरण करने वाला | नभचर/खेचर |
| अपने पद से हटाया हुआ | पदच्युत |
| अपने को पंडित मानने वाला | पंडितम्मन्य |
| पंडितों में पंडित | पंडितरा |
| पथ का प्रदर्शन करने वाला | पथ प्रदर्शक |
| जिसमें पांच कोने हों | पंचकोण |
| जो दृष्टि के क्षेत्र से परे हो | परोक्ष |
| जो परायों का अर्थ (हित) चाहता है | परमार्थी |
| जो अपने पथ से भटक गया हो | पथभ्रष्ट |
| प्राण देने वाली औषधि | प्राणदा |
| पाप या अपराध करने पर दोषमुक्त होने के लिए किया जाने वाला धार्मिक या शुभ कार्य | प्रायश्चित |
| जो देखने में प्रिय हो | प्रियदर्शी |
| जो प्रिय बोलता हो | प्रियवादी |
| प्रिय बोलने वाली स्त्री | प्रियंवदा |
| जो दूसरे के अधीन हो | पराधीन |
| जो प्रशंसा के योग्य हो | प्रशंसनीय |
| ऐतिहासिक युग के पूर्व का | प्रागैतिहासिक |
| वह स्त्री जिसको पति ने त्याग (छोड़) दिया हो | परित्यक्ता |
| जो दूसरों का भला चाहने वाला हो | परार्थी |
| पानी में डूबकर चलने वाली नाव | पनडुब्बी |
| जो दूसरों का उपकार करने वाला हो | परोपकारी |
| जो उक्ति बार-बार कही जाये | पुनरुक्ति |
| जो किसी का प्रतिनिधित्व (किसी की जगह काम) करता है | प्रतिनिधि |
| वह शासन प्रणाली जिसमें जनसाधारण का शासन हो | प्रजातंत्र |
| जो शीघ्र किसी बात या युक्ति को सोच ले | प्रत्युत्पन्नमति |
| शरीर के एक पार्श्व का लकवा | पक्षाघात |
| अपने पति के प्रति अनन्य अनुराग रखने वाली स्त्री | पतिव्रता |
| पिता की हत्या करने वाला | पितृहंता |
| पिता का पिता | पितामह |
| पिता के पिता का पिता | प्रतितामह |
| जिसकी बाँहें अधिक लंबी हो | प्रलंब बाहु |
| दूसरों के आश्रय में रहने वाला | पराश्रयी |
| जो पृथ्वी से संबंधित हो | पार्थिव |
| जिसके आर-पार देखा जा सके | पारदर्शी |
| आटा पीसने वाली स्त्री | पिसनहारी |
| पीने की इच्छा | पिपासा |
| जो पिंड से जनमता है | पिंडज |
| पिता से प्राप्त की हुई (सम्पत्ति) | पैतृक |
| आँखों के समक्ष | प्रत्यक्ष |
| जो अपनी मातृभूमि छोड़ विदेश में रहता हो | प्रवासी |
| प्रयोग में लाने योग्य | प्रयोजनीय |
| किसी टूटी-फूटी वस्तु का पुनर्निर्माण | पुनर्निर्माण |
| जो पांचाल देश की हो | पांचाली |
| पर्वत की कन्या | पार्वती |
| कही हुई बात को बार-बार कहना | पिष्टपेषण |
| बच्चे को जन्म देने वाली स्त्री | प्रसूता |
| जो पहरा देने वाला हो | प्रहरी |
| उपकार के प्रति किया गया उपकार | प्रत्युपकार |
| किसी आरोप के उत्तर में किया जाने वाला आरोपी | प्रत्यारोप |
| लौटकर आया हुआ | प्रत्यागत |
| वह नायिका जिसका पति विदेश जाने को हो | प्रवत्स्यपतिका |
| वह स्त्री जिसका पति प्रोषित (परदेश गया) हो | प्रोषितपतिका |
| जो पूछने योग्य हो | प्रष्टव्य |
| वह जिससे प्रेम किया जाये | प्रेमपात्र |
| समान रूप से आगे बढ़ने की चेष्टा | प्रतिस्पर्धा |
| जिसमें प्रतिभा है | प्रतिभावान |
| जो प्रणाम करने योग्य हो | प्रणच्य |
| जो मुकदमे का प्रतिवाद करे | प्रतिवादी/मुद्दालेह |
| जो केवल फल खाकर निर्वाह करता हो | फलाहारी |
| छत में टांगने का शीशे का कमल या गिलास, जिसमें मोमबत्तियां जलती हों | फानूस |
| फलने वाला या फल (ठीक परिणाम) देने वाला | फलदायी |
| जुआ खेलने का स्थान | फड़ |
| आय से अधिक व्यर्थ खर्च करने वाला | फ़िज़ूलखर्ची |
| घूम-फिर कर सौदा बेचने वाला | फेरीवाला |
| जिस काग़ज़ पर मानचित्र, विवरण या कोष्ठक अंकित हो | फलक |
| जिस स्थान पर बैठकर माल खरीदा और बेचा जाता हो | फड़ |
| वह पात्र जिसमें शोभा के लिए फूल लगाकर रखे जाते हैं | फूलदान |
| जिसने बहुत कुछ देखा हो | बहुदर्शी |
| बहुत-से रूप धारण करने वाला | बहुरूपिया |
| बहुत-सी भाषाओं को बोलने वाला | बहुभाषाभाषी |
| बहुत-सी भाषाओं को जानने वाला | बहुभाषाविद् |
| आधे से अधिक लोगों की सम्मिलित एक राय | बहुमत |
| जिसके पास कोई रोजगार न हो | बेरोजगार |
| जिस स्त्री के संतान पैदा न होती हो | बाँझ |
| छोटे कद का आदमी | बौना |
| भोजन करने की इच्छा | बुभुक्षा |
| किसी देवता पर चढ़ाने के लिए मारा जाने वाला पशु | बलि |
| जल में लगने वाली आग | बड़वाग्नि |
| जो बहुत कुछ जानता हो | बहुज्ञ |
| जिसने बहुत कुछ सुन रखा हो | बहुश्रुत |
| जिसकी जीविका बुद्धि के बल पर चलती हो | बुद्धिजीवी |
| जो बुद्धि द्वारा जाना जा सके | बोधगम्य |
| बहुत बोलने वाला | बहुभाषी |
| वह शास्त्र जिसमें पृथ्वी के स्वरूप का वर्णन हो | भूगोल |
| वे बातें जो पुस्तक के आरंभ में लिखी जाए | भूमिका/प्राक्कथन |
| जो पूर्व में था या हुआ पर अभी नहीं है | भूतपूर्व |
| दीवार पर बने हुए चित्र | भित्तिचित्र |
| भूतों का ईश्वर | भूतेश |
| जो भू धारण करता है | भूधर |
| (किसी पद पर) जो पहले रहा हो | भूतपूर्व |
| जिसका हृदय भग्न हो | भग्नहृदय |
| भविष्य में होने वाला | भावी |
| जो भाग्य का धनी हो | भाग्यवान् |
| जो पृथ्वी के गर्भ (भीतर) के हाल/शास्त्र जानता हो | भूगर्भवेत्ता/भूगर्भशास्त्री |
| मरने की इच्छा | मुमूर्षा |
| मुँह पर निकलने वाली फुंसियां | मुँहासे |
| देवताओं पर चढ़ाने हेतु बनाया गया दही, घी, जल, चीनी और शहद का मिश्रण | मधुपर्क |
| किसी मत को मानने वाला | मतानुयायी |
| मनन करने योग्य | मननीय |
| कम खर्च करने वाला | मितव्ययी |
| एक महीने में होने वाला | मासिक |
| माता की हत्या करने वाला | मातृहंता/मातृघाती |
| जिसे मोक्ष की कामना हो | मुमुक्षु |
| भेड़ का बच्चा | मेमना |
| किसी विषय पर दूसरे से मत न मिलना | मतभेद |
| चुनाव में अपना मत देने की क्रिया | मतदान |
| मनपसंद या नामांकित | मनोनीत |
| वह स्थिति जब मुद्रा का चलन अधिक हो | मुद्रास्फीति |
| जो मान-सम्मान के योग्य हो | माननीय |
| जो मधुर बोलता है | मधुरभाषी |
| मित (कम) बोलने वाला | मितभाषी |
| जिसकी आत्मा महान हो | महात्मा |
| किसी बात का गूढ़ रहस्य जानने वाला | मर्मझ |
| जो मछली का आहार करता है | मत्स्याहारी |
| जिसकी भुजाएँ बड़ी हों | महाबाहु |
| जिसने मृत्यु को जीत लिया है | मृत्युंजय |
| मांस आहार या भोजन करने वाला | मांसाहारी/मांसभोजी |
| जो हाथों से मुक्त है अर्थात् अधिक देने वाला | मुक्त हस्त |
| जो मुकदमा लड़ता है | मुकदमेबाज |
| जिसमें मल (गंदगी) हो | मलिन |
| मेघ की तरह नाद करने वाला | मेघनाद |
| जो रथ पर सवार है | रथी |
| जिसे देख या सुनकर रोम (रोंगटे) खड़े हो जायें | रोमांचकारी |
| राजा या राज्य के प्रति किया जाने वाला विद्रोह | राजद्रोह |
| जो राज्य या राजा से द्रोह करे | राजद्रोही |
| राष्ट्र का प्रमुख | राष्ट्रपति |
| गोपों को घेरा बांधकर नाचने की क्रिया | रास |
| रक्त में रंगा हुआ या भरा हुआ | रक्तरंजित |
| जो राजनीति जानता है | राजनीतिज्ञ |
| जिसकी सूचना राजपत्र में दी गयी हो | राजपत्रित |
| जो रंग (नाट्य) का मंच (स्टेज) है | रंगमंच |
| रात को दिखाई न देने वाला रोग | रतौंधी |
| वह पूंजी जो संपत्ति आदि के रूप में हो | रिक्थ |
| वह काव्य जिसका अभिनय किया जाये | रूपक |
| वह शासन प्रणाली जो जनता द्वारा जनता के हित के लिए है। | लोकतंत्र |
| आय-व्यय, लेन-देन का लेखा करने वाला | लेखाकार |
| जो आसानी से पचता हो | लघुपाक |
| जिसके पास लाख रुपये की संपत्ति हो | लखपति |
| जिसका उदर लम्बा (बड़ा) हो | लम्बोदर |
| जिसने प्रतिष्ठा प्राप्त की है | लब्धप्रतिष्ठ |
| जो भूमि का हिसाब-किताब रखता हो | लेखपाल |
| बच्चों को सुलाने के लिए गाया जाने वाला गीत | लोरी |
| जो विषय विचार में आ सकता है | विचारगम्य |
| बोलने की इच्छा | विवाक्षा |
| विश्व का पर्यटन करने वाला | विश्वपर्यटक |
| प्रतिकूल पक्ष का | विपक्षी |
| जिस पुरुष की स्त्री मर गई हो | विधुर |
| जिसकी पत्नी साथ में न हो | विपत्नीक |
| जो वर्णन के बाहर हो | वर्णनातीत |
| जो वचन से परे हो | वचनातीत |
| जो पूर्ण रूप से बहरा हो | वज्रबधिर |
| जिसके पाणि (हाथ) में वीणा हो | वीणापाणि |
| जिस पर विश्वास न किया जा सके | विश्वासघाती |
| जो विश्वास करने योग्य हो | विश्वसनीय |
| जिस पर विश्वास किया गया है | विश्वस्त |
| जो विश्व का हित चाहता है | विश्वहितैषी |
| विधि (क़ानून) के द्वारा प्राप्त हो | विधिप्रदत्त |
| बिजली की तरह तीव्र वेग वाला | विद्युत्वेग |
| वाडव (सागर) का अनल (आग) | वाड्वानल |
| जो कोई वस्तु वहन करता है | वाहक |
| बिक्री करने वाला | विक्रेता |
| जो अपने धर्म के विपरीत आचरण करता हो | विधर्मी |
| जिस स्त्री का धव (पति) मर गया हो | विधवा |
| जो विश्व भर में बंधु है | विश्वबंधु |
| जो विषयों में आसक्त है | विषयासक्त |
| स्पष्टीकरण के लिए दिया जाने वाला वक्तव्य | विवृति |
| जो व्याकरण का ज्ञाता हो | वैयाकरण |
| जो विज्ञान का ज्ञाता हो | वैज्ञानिक |
| वेतन पर काम करने वाला | वैतनिक |
| जिसके हाथ में वज्र हो | वज्रपाणि |
| बाल्यावस्था और युवावस्था के बीच का समय | वय:संधि |
| जिस स्त्री के कोई संतान न हुई हो | बन्ध्या |
| जो अधिक बोलता हो | वाचाल |
| जो मुक़दमा दायर करता है | वादी/मुद्दई |
| वसुदेव के पुत्र | वासुदेव |
| जिसके भीतर की हवा और तापमान सम स्थिति में रखा गया हो | वातानुकूलित |
| जो कानून के अनुसार हो | वैध |
| जो व्याख्या करता हो | व्याख्याता |
| विष्णु का भक्त या विष्णु संबंधी | वैष्णव |
| बिजली की तरह कांति (चमक) वाला | विद्युत्प्रभ |
| जिसमें किसी प्रकार का विकार हो | विकृत |
| जिसका कोई अंग बेकार हो | विकलांग |
| किसी विषय को विशेष रूप से जानने वाला | विशेषज्ञ |
| जिसके विषय में विवाद हो | विवादास्पद |
| जो सुनने योग्य हो | श्रोतव्य/श्रवणीय |
| जो सुनने में मधुर हो | श्रुतिमधुर |
| जो सुनने में कटु लगे | श्रुति कटु |
| सदैव रहने वाला | शाश्वत |
| जो अन्न और साग-सब्जी खाता हो | शाकाहारी |
| सौ वर्ष का समय | शताब्दी |
| जिसके हाथ में शूल हो | शूलपाणि (शिव) |
| जो तेज चलता हो | शीघ्रगामी |
| जो शिव की उपासना करता हो | शैव |
| शत्रु का नाश करने वाला | शत्रुघ्न |
| वह स्थान जहाँ मुर्दे जलाये जाते हैं | श्मशान |
| सौ में सौ | शत प्रतिशत |
| शयन (सोने) का आगार (कमरा) | शयनागार |
| शरण में आया हुआ | शरणागत |
| जो शक्ति का उपासक हो | शाक्त |
| जो शास्त्र को जानता हो | शास्त्रज्ञ |
| सिर पर धारण करने योग्य | शिरोधार्य |
| जिसके नख सूप के समान हो | शूर्पणखा |
| संगीत के छ: राग | षट्राग |
| छ: मुँहों वाला | षण्मुख/षडानन |
| छह-छह महीने पर होने वाला | षाण्मासिक |
| सोलह वर्ष की लड़की | षोडशी |
| छह कोने वाली आकृति | षट्कोण |
| जो दया के साथ (दयालु) है | सदय |
| जो सरलता से बोध्य (समझने योग्य) हो | सुबोध |
| जो आसानी से पचता हो | सुपाच्य |
| जहाँ मुफ्त में खाना बँटता हो | सदावर्त |
| सब कुछ खाने वाला | सर्वभक्षी |
| एक ही जाति का | सजातीय |
| जहाँ अनेक नदियों का संगम (मिलन) हो | संगम |
| जो संगीत जानता है | संगीतज्ञ |
| एक ही समय में उत्पन्न होने वाला | समकालीन |
| जो सबको एक समान देखता है | समदर्शी |
| सत्य के प्रति आग्रह | सत्याग्रह |
| जो सब जगह व्याप्त हो | सर्वव्यापी |
| वह पुरुष जिसकी पत्नी साथ है | सपत्नीक |
| जो सर्वशक्ति सम्पन्न है | सर्वशक्तिमान |
| समान वय वाला | समवयस्क |
| समान (एक ही) उदर से जन्म लेने वाला | सहोदर |
| एक ही समय में वर्तमान | समसामयिक |
| जिसका आचार अच्छा हो | सदाचारी |
| सड़ी हुई वस्तु की गंध | सड़ाँध |
| जिसमें सात रंग हो | सतरंग |
| अपने परिवार के साथ है जो | सपरिवार |
| सहन करना जिसका स्वभाव है | सहनशील |
| जो किसी सभा का सदस्य हो | सभासद |
| जो सब कुछ जानता हो | सर्वज्ञ |
| जो सबका प्यारा हो | सर्वप्रिय |
| जिस स्त्री का पति जीवित हो | सधवा |
| सबको जीतने वाला | सर्वजित |
| जो सव्य (बायें हाथ से हथियार आदि चलाने में) सधा हुआ हो | सब्यसाची |
| जो नाटक का सूत्र धारण (संचालन) करता है | सूत्रधार |
| साहित्य से सम्बन्धित | साहित्यिक |
| जिनकी ग्रीवा (गर्दन) सुन्दर हो | सुग्रीव |
| स्वेद (पसीने) से उत्पन्न होने वाला | स्वेदज |
| जो स्मरण करने योग्य है | स्मरणीय/स्मर्तव्य |
| किसी काम में दूसरों से बढ़ने की इच्छा | स्पर्धा |
| जो स्त्री के वशीभूत या उसके स्वभाव का हो | स्त्रैण |
| जो स्वयं उत्पन्न हुआ हो | स्वयंभू |
| अपना हित चाहने वाला | स्वार्थी |
| अपनी इच्छा से दूसरों की सेवा करने वाला | स्वयंसेवक |
| जो स्वयं ही सिद्ध (ठीक) हो | स्वयंसिद्ध |
| न बहुत शीत (ठंडा) न बहुत उष्ण (गर्म) | समशीतोष्ण |
| प्राणों पर संकट लाने वाला | सांघातिक |
| जिसका कोई आकार हो | साकार |
| सब लोगों से संबंध रखने वाला | सार्वजनिक |
| एक सप्ताह में होने वाला | सारस्वत |
| सरस्वती का भक्त या सरस्वती से संबद्ध | साप्ताहिक |
| सब कालों में होने वाला | सार्वकालिक |
| सब देशों से सम्बद्ध | सार्वदेशिक |
| समस्त पृथ्वी से सम्बन्ध रखने वाला | सार्वभौमिक |
| दूसरे के स्थान पर काम करने वाला | स्थानापन्न |
| एक स्थान से दूसरे स्थान को जाना | स्थानान्तरण |
| अपने ही बल पर निर्भर रहने वाला | स्वावलम्बी |
| स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद का | स्वातंत्र्योत्तर |
| कुछ ख़ास शर्तों द्वारा कोई कार्य करने का समझौता | संविदा |
| समय से संबंधित | सामयिक |
| जिसके लोचन (आँखें) सुंदर हों | सुलोचन |
| जिसे सरलता से पढ़ा जा सके | सुपाठ्य |
| शयन करने की इच्छा | सुषुप्सा |
| जो अक्षर पढ़ना लिखना जानता हो | साक्षर |
| सिंह का बच्चा | सिंह शावक |
| जो आसानी से लब्ध (प्राप्त) हो सके | सुलभ |
| सुन्दर हृदय वाला | सुहृदय |
| मिठाई बनाने और बेचने वाला | हलवाई |
| हंस के समान सुंदर मंद गति से चलने वाली स्त्री | हंसगामिनी |
| हाथ का लिखा हुआ | हस्तलिखित |
| दूसरे के हाथ में गया हुआ | हस्तांतरित |
| भलाई की इच्छा रखने वाला | हितैषी |
| अगहन और पूस में पड़ने वाली ऋतु | हेमन्त |
| जो दूसरे की हत्या करता है | हत्यारा |
| हृदय को विदीर्ण करने वाला | हृदयविदारक |
| हिन्द की भाषा | हिन्दी |