प्रेरक प्रसंग लाईफ चेंजिंग स्टोरी Motivational Context - Life Changing Story



प्रेरक प्रसंग - लाईफ चेंजिंग स्टोरी Motivational Context - Life Changing Story 

नन्हीं बच्ची की मुस्कान ने बदला जीने का नजरिया

एक आदमी हर दिन ऑफिस जाने के लिए कालोनी के बाहर बस स्टॉप पर खड़ा रहता है। एक दिन उसने देखा कि एक महिला अपनी बच्ची के साथ वहाँ खड़ी थी। उसने उससे बस की जानकारी मांगी। आदमी ने बसों के क्रम के अनुसार उनके नंबर बता दिए। इस दौरान उस बच्ची ने उसे प्यारी-सी स्माइल दी, जो उसके मन को छू गई, उसने जेब से चॉकलेट निकालकर उसे दे दी, जो वह अकसर घर के लिए ले लिया करता था। उस बच्ची ने उसे थैंक्यू कहा। अब लगभग हर दिन बस स्टॉप पर उस व्यक्ति की उस महिला और उसकी बच्ची से नजरें मिल ही जाती थी। वह बच्ची स्माइल करती और गुड बाय बोलकर अपनी माँ के साथ बस में चली जाती थी। कुछ दिनों में पता चला कि वह बच्ची उस कालोनी में ही रहती थी। वह अकसर अन्य के साथ खेलती दिख जाती थी।
फिर एक दिन बस स्टॉप पर वह दोनों नहीं दिखे। उस आदमी ने सोचा कि हो सकता है बच्ची की छुट्टी वगैरह हो। कुछ दिन बीत गए, लेकिन वह बच्ची और उसकी माँ बस स्टॉप पर नहीं आई। वह मैदान में अन्य बच्चों के साथ भी नहीं दिखी। आदमी की जिज्ञासा बढ़ गई, उसने उनके बारे में जानकारी निकाली। पता चला कि वह महिला दुनिया छोड़ कर चली गई। महिला का पति उसे धोखा देकर छोड़ गया था। उसके पास कोई नौकरी वगैरह नहीं थी, माँ-बेटी की गुजर-बसर नहीं हो पा रही थी। अकेलेपन और तनावभरी जिंदगी से उसने हार मान ली थी। उस आदमी ने उसकी बच्ची के बारे में पूछा, तो पता चला कि उसे अनाथालय में रखा गया है क्योंकि उसका कोई नहीं था और कोई उसकी जिम्मेदारी उठाने के लिए भी तैयार नहीं था।
अगले ही दिन वह आदमी अनाथालय पहुँच गया। वहाँ उसने उस बच्ची के बारे में पूछा, तो उसे इशारे से बताया गया। वह अन्य बच्चों के साथ बगीचे में खेल रही थी। उसकी नज़रें उस व्यक्ति पर पड़ी, उसने फिर वही स्माइल दी। फिर वह उसके पास आई और कहने लगी - मेरी चॉकलेट कहाँ है। आदमी मुस्कुरा दिया और उसके लिए खरीदी चॉकलेट उसे दे दी। उसने फिर मधुर आवाज में उसे थैंक्यू कहा और वह चली गई। आदमी उसे खेल ते और मस्ती करते देखता रहा। रास्ते भर वह अपनी परेशानियों के बारे में सोचता रहा। वह उनके बारे में सोचता रहा, जिन्होंने उसे तकलीफ पहुँचाई। फिर भी उसे अब सब आसान लग रहा था। उसने सोचा, ये बच्ची इस हालात में भी मुस्कुरा सकती है, तो मैं क्यों नहीं। इस तरह उसने अपनी जिंदगी से निगेटिव सोच निकाल दी और अब पहले से ज्यादा खुश रहता है।
किसी काम को छोटा न समझे
नेपोलियन कहीं जा रहा था। रास्ते में उसकी नजर एक दृश्य पर पड़ी। वह रूक गया। कई कुली मिलकर भारी-भारी खंभों को उठाने का प्रयास कर रहे थे। और मारे पसीने के तरबतर थे। पास में खड़ा एक आदमी उन सबको तरह-तरह के निर्देश दे रहा था।
नेपोलियन ने उस आदमी के करीब जाकर कहा, "भला आप क्यों नहीं इन बेचारों की कुछ मदद करते ?"
उसे गुस्सा आ गया और झिड़कते हुए वह बोला, "तुझे मालूम है, मैं कौन हूँ ?"
"नहीं भाई, मैं तो अजनबी हूँ, मैं क्या जानूं कि आप कौन हैं ?" नेपोलियन ने विनम्रता से कहा।
"मैं इस काम का ठेकेदार हूँ", रोब जमाते हुए उसने कहा। नेपोलियन बिना कुछ कहे मजदूरों की तरफ चला गया और उन मजदूरों के काम में हिस्सा बांटने लगा। जब वह जाने लगा तो ठेकेदार से पूछा, "और तू कौन है ?"
"ठेकेदार साहब, बंदे को लोग नेपोलियन कहते हैं" नेपोलियन का नाम सुनते ही ठेकेदार की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गयी। उसने अपनी असभ्यता के लिए उससे माफी मांगी। नेपोलियन ने उसे समझाया,"किसी भी काम को अपने ओहदे से नहीं देखना चाहिए और न ही किसी काम को छोटा समझना चाहिए।"


Share:

जामुन - प्राकृतिक अनमोल औषधि (Berries - Natural Precious Medicine)



जामुन (वैज्ञानिक नाम : Syzygium cumini) एक सदाबहार वृक्ष है और यह भारतवर्ष में प्रायः सब जगह पैदा होते हैं। वनों में उगने वाली जामुन छोटी और खट्टी होती है और बगीचों में उगने वाली बड़ी और मीठी होती है। एक जामुन की जाति नदी किनारे लगती है जिसकी पत्ती कनेर के पत्तों जैसी होती है, इसे जल-जामुन कहते हैं। इस की दूसरी जाति के पत्ते आम के पत्तों के बराबर होते हैं और फल मध्यम होते हैं। इसकी तीसरी जाति के पत्ते पीपल के पत्तों के बराबर होते हैं और चिकने तथा चमकदार होते हैं। इसका फल बड़े जामुन के रूप में होता है। जामुन की कई किस्में हैं। कुछ जामुन के पत्ते मौलसिरी के पत्तों जैसे भी होते हैं। वैशाख और ज्येष्ठ मास में इनमें फल आते हैं, इसके फलों को जामुन कहते हैं। जामुन का रंग ऊपर से काला और अन्दर से लाल होता है। अन्दर इसमें गुठली होती है। गुणों में सभी जामुन फल एक जैसे गुणकारी होते हैं और बडे़ स्वादिष्ट व मीठे होते हैं। जामुन के वृक्ष बहुत बड़े-बड़े होते हैं। इसकी लकड़ी चिकनी, सुंदर तथा कमजोर होती है। ग्रीष्म ऋतु के अन्त और वर्षा ऋतु के प्रारंभ में इसके फल झड़ते हैं, जिन्हें लोग इसकी गुठलियों के लिए संग्रह करते हैं। गुठली औषधियों में प्रयोग होती है।
Jamun Information and Facts - Specialty Produce
जामुन को संस्कृत में जम्बू, सुरभीपला, महांस्कन्द्दवा, मेघमोदिनी, राजफला और शुकप्रिया कहते हैं। हिन्दी में जामुन, जामन, काला जामन, फलांदा और फलिंद कहते हैं। गुजराती में जांबू, बंगला में जाम, मराठी में जांभूल, तमिल में जंबुनावल, कर्नाटकी में नीरल या केंपुजं बीनेरलु, तेलिंगी में नेरेदु, मलयालम में नेतुजांबल या नावल, लैटिन में जांबोलेमन या सिजि़जीयम् और अंग्रेजी में जांबुल ट्री या जेम्बोल कहते हैं। जामुन का छत्र काफी घना होने के कारण इसे सड़कों के किनारे, खेतों में और खाली भूमि पर लगाया जाता है। पत्तियां गहरे हरे रंग की और चमकदार होती हैं। छाल स्लेटी-कत्थई होती है। यह नदी तट के पास बाढ़ से प्रभावित भूमि पर अधिक पैदा होता है व नदी, तालों के किनारे और दलदली क्षेत्रों में पाया जाता है। सुन्दर छायादार छत्र और सदापर्णी वृक्ष होने के कारण जामुन सड़कों के किनारे बहुतायत से रोपा जाता है।
Syzygium cumini, Syzygium jambolanum, Eugenia cumini, Eugenia jambolana
जामुन एक मध्यम आकार का वृक्ष है जिसकी ऊँचाई 32 मी. तक और व्यास 100 से.मी. या इससे अट्टिाक तक होता है। अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेंटीग्रेड एवम् 875 से 5,000 मि.मी. वर्षा वाले क्षेत्र जामुन के लिए अनुकूल होते हैं। यह प्रजाति जलवायु की दृष्टि से बहुत सहनशील है। यह कंकरीली, क्षारीय और नमकयुक्त मृदा के अतिरिक्त अन्य समस्त प्रकार की पृदा में पनप सकता है। जामुन छाया सहन कर सकता है। यह तेजी से बढ़ने वाली प्रजाति है। जामुन के बीज अंकुरण क्यारियों में एक से.मी. के अन्तराल पर पतली नालियों में बोए जाते हैं। 6-7 से.मी., ऊँचे हो जाने पर बिजौलों को अंकुरण क्यारियों से निकाल कर प्रतिरोपण क्यारियों में प्रतिरोपित कर देते हैं। पॉलीथीन थैलों में सीट्टो बीज बोकर भी इसकी पौध तैयार की जाती है इसकी समय-समय पर सिंचाई, गुड़ाई व निराई करते रहना चाहिए। एक वर्ष की पौध रोपण हेतु उपयुक्त होती है। पौट्टाशालाओं में शाखा अट्टिाक होने की स्थिति में नीचे से 1/3 ऊँचाई तक शाखाओं को तेज धार चाकू से काट देना चाहिए।
Fruit Warehouse | Jamblang  ( Syzygium cumini )
जामुन की लकड़ी भारी और मजबूत होने के कारण इमारती लकड़ी के रूप में भी उपयोगी है। बैलगाड़ी के पहिए और नावें भी जामुन की लकड़ी से बनती है। खेती के औजारों के दस्ते बनाने में भी इसका उपयोग किया जाता है। इसे ईंधन के रूप में भी काम में लाया जाता है। जामुन की छाल, चमड़ा पकाने और रंगने के काम आती है। इसके पके हुए फल बहुत स्वादिष्ट होते है। इसका सिरका भी बनाया जाता है। पेट के विकारो के लिए जामुन के फल और इनका सिरका अचूक दवा माना गया है।

उपयोगिता और मान्यता
आयुर्वेद के अनुसार, जामुन की छाल कसैली, मल रोधक, मधुर, पाचक, रुक्ष, रूचिकारक तथा पित्त और दाह को दूर करने वाली होती है। इसके फल मधुर, कसैले, रूचिकारक, रूखे, मलरोधक, वातवर्धक और कफ, पित्त जीवपनोपयोगी फल: जामुन तथा अफरे को दूर करने वाले होते हैं। जामुन की गुठली मधुर, मलरोधक और मधुमेह (शक्कर की बीमारी) को नष्ट करती है।

चरक के शास्त्र में जामुन की छाल को मूत्रसंग्रह और पुरीष रंजनीय बतलाया है। सुश्रुत के शास्त्र में रक्त पित्त नाशक, दाहनाशक, योनिदोषनाशक, वृष्य और संग्रही माना है। वैद्य लोग जामुन के सिरके को पेट की पीड़ा का नाश करने वाला और मूत्र अधिक लानेवाला मानते हैं। जामुन कृमि नाशक, रक्तप्रदर और रक्तातिसार का शामक है। जामुन का रस पीने से दस्त बंद हो जाती है। जामुन खून को साफ करता है और इसमें विजातीय तत्त्वों को शरीर से बाहर निकालने की अद्भुत क्षमता होती है।
 Jamun or Java plum - beneficial in chronic diarrhea
जामुन में निहीत तत्व व खनिज
जामुन के 100 ग्राम गूदे में लगभग 94 ग्राम पानी होता है। 14 ग्राम कार्बोहाईड्रेट (शर्करा), 14 मि ग्रा कैल्शियम, 14 मिग्रा फास्फोरस और अल्पमात्रा में लोहा पाया जाता है। प्रोटीन की मात्रा 0.7 ग्राम, वसा की मात्रा 0.3 ग्राम होती है। कुछ महत्त्वपूर्ण खनिज तत्त्वों के साथ 0.9 ग्राम रेशे भी पाए जाते हैं। जामुन के रस में विटामिन ‘सी’ 10 मिलीग्राम तथा कैरोटीन, थायमिन, रिबोफ्लेविन और नियासिन जैसे विटामिन भी मिलते हैं। इन सब तत्त्वों के कारण-जामुन के 100 ग्राम गूदे से 62 कैलोरी उर्जा मिल जाती है।
कुछ औषधीय प्रयोग
  1. मधुमेह (डायबिटीज) पर- जामुन की गुठली और गुड़मार बूंटी, दोनो समभाग लेकर कूट पीसकर चूर्ण बना लें। प्रतिदिन 6 ग्राम चूर्ण गर्म पानी के साथ प्रातः सायं सेवन करने से मधुमेह रोग मिट जाता है।
  2. स्वप्नदोष पर- जामुन की गुठली पीसकर चूर्ण बना लें, प्रातः सायं दो चम्मच (छः ग्राम) चूर्ण पानी से लें तथा रात्रि में दूध के साथ लेने से वीर्य गाढ़ा होता है, वीर्य के रोग दूर होते हैं तथा शीघ्रपतन व स्वप्नदोष मिट जाता है। जामुन की गुठली पंसारी या हकीमी अत्तार की दुकान से जितनी चाहें उतनी प्राप्त की जा सकती हंै।
  3. शैया मूत्र पर- निद्रावस्था में बालक-बालिका, बहुत से बड़े हो जाने के बाद भी बिस्तर में पेशाब कर देते हैं। कोई बड़ी उम्र के भी पेशाब कर देते हैं, इसे शय्यामूत्र रोग कहते हैं, इसके उपचार में जामुन की गुठली को कूटपीस कर चूर्ण बनालें, इस चूर्ण को प्रातः सायं एक चम्मच फांककर पानी पीलें, ऐसा करने से एक हफ्ते में बिस्तर में पेशाब करना मिट जायेगा।
  4. पुरानी बैठी हुई गले की आवाज पर- जामुन की गुठली का चूर्ण आधा चम्मच शहद में मिलाकर प्रातः सायं लेने से पुरानी बैठी हुई आवाज साफ हो जाती है। गायकों, वक्ताओं के लिए यह उपचार लाभकारी है।
  5. मधुमेह में- जामुन की गुठली सूखी तथा सूखे आंवले दोनों को कूटपीस कर चूर्ण बना लें। दोनों समभाग (बराबर-बराबर) ले लें। प्रातः निराहार (खाली पेट) गाय के दूध के साथ 6 ग्राम (दो चम्मच) चूर्ण फांककर दूध पी लें। ऐसा कुछ दिन करने से मधुमेह रोग समाप्त हो जाता है।
  6. चर्मरोगों पर- जामुन की गुठली बारीक पीस कर नारियल के तेल में मिलाकर लगाने से चर्म रोगों में लाभ मिलता है।
  7. कान से पानी बहने पर- जामुन की गुठली को पीसकर सरसों के तेल में डालकर गरम करें। ठण्डा होने पर सूती कपडे़ से छानकर शीशी भर लें। ड्रापर से कान में डालने से कुछ ही दिनों में कान बहना बन्द हो जाता है।
  8. मुंह के छाले- जामुन के नरम और ताजे पत्तों को पानी में पीसकर, और पानी बढ़ाकर कपड़े से छान लें, उस पानी से कुल्ले करने से मुंह के खराब से खराब छाले ठीक हो जाते हैं।
  9. बवासीर में- दस ग्राम जामुन के पत्तों को गाय के दूध में घोंटकर दस दिन तक प्रातः पीने से बवासीर में गिरने वाला खून बन्द हो जाता है।
  10. अफीम का नशा- दस ग्राम जामुन के पत्तों को पीसकर पानी में मिलाकर पीने से अफीम का नशा उतर जाता है।
  11. जूते से काटने पर- अगर किसी के पाँव में चमड़े के जूते से काटने पर जख्म हो जाता है तो जामुन की गुठली पानी में पीसकर लगाने से जख्म ठीक हो जाता है।
  12. दस्त में- जामुन की गुठली व आम की गुठली से उसकी गिरी फोड़कर निकाल लें, दोनो समभाग लेकर चूर्ण बनालें, दूध के साथ इसकी फंकी लेने से लगातार आ रही दस्तें बन्द हो जाती है।
  13. पेट में बाल या लोहे का अंश चला जाने पर पक्के जामुन खाना चाहिए, जामुन इन्हें पेट में गला देता है। जामुन खाना स्वास्थ्य वर्द्धक है।
  14. पेट के रोगों में- पन्द्रह दिन तक लगातार दिन में जामुन फल खाने से पेट के रोगों का शमन हो जाता है और मधमेह की शिकायत हो तो वह भी मिट जाती हैं।
  15. यदि गर्भवती स्त्री को अतिसार ( दस्तों) की शिकायत हो तो जामुन फल (पके हुए) खिलाने से राहत मिलती है। शांति मिलती है।
  16. बिच्छु के दंश पर- जामुन के पत्तों का रस लगाना चाहिए।
अन्य महत्वपूर्ण लेख


Share:

बाबर के समय में भी था ताजमहल अर्थात तेजोमहालय !





आपके पाठ का केवल व्याकरण, वर्तनी एवं विराम-चिह्न शुद्धीकरण (मूल आशय एवं शैली यथावत रखते हुए) निम्न प्रकार होगा—


प्रथमतः ताजमहल राज-प्रासाद होने के कारण स्मारक की भाँति जन-सामान्य के लिए खुला नहीं था, जैसा कि वह अब है, और वह सतर्कतापूर्वक आरक्षित था। वह केवल प्रतिष्ठित व्यक्तियों के लिए आमंत्रण पर ही अधिगम्य था, अथवा विजेता के लिए। इसलिए इन दिनों की विज्ञापन एवं संचार-व्यवस्था के युग के समान उसके विषय में प्रसंगों की प्राप्ति की अपेक्षा नहीं की जा सकती। दूसरा उत्तर यह है कि प्राचीन और मध्ययुगीन भारत में विस्मय-विमुग्ध कर देने वाले आकर्षक भवन, प्रासाद और मंदिर इतनी अधिक संख्या में थे कि मात्र वर्णन के आधार पर उन्हें एक-दूसरे से वरीयता नहीं दी जा सकती थी। वह सब जो हम तक पहुँचा अथवा किसी यात्री द्वारा उल्लेखित किया गया, वह यही है कि "वे अवर्णनीय रूप से सुंदर हैं" या "आश्चर्यजनक, आकर्षक, भव्य हैं।"

मुस्लिम इतिहासों में एक स्पष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया है कि मुहम्मद गजनी कहता है कि मथुरा का भव्य कृष्ण मंदिर तो 200 वर्षों में भी पूर्ण नहीं हो पाया होगा और विदिशा (वर्तमान भिलसा) का मंदिर तो 300 वर्षों में पूरा हो पाया होगा। वे लोग जो कहते हैं कि हमें शाहजहाँ से पूर्व ताजमहल के अस्तित्व का उल्लेख नहीं मिलता, उनसे हम प्रतिप्रश्न करते हैं कि मुस्लिम आक्रमणकारियों से पूर्व मथुरा और विदिशा के उन भव्य मंदिरों का उल्लेख क्यों नहीं मिलता? इसका उत्तर सरल है। या तो पहले के विवरण उपलब्ध नहीं हैं अथवा किसी विवरण-विशेष को इसलिए सुरक्षित रखने की चिंता नहीं की गई, क्योंकि भारत में ऐसे मंदिरों की भरमार थी।

ताज महल की सच्चाई की कहानी
ताज महल की सच्चाई की कहानी

ताजमहल की सच्चाई की कहानी

हमारा तीसरा उत्तर यह है कि पूर्ववर्ती इतिहास में ताजमहल एवं अन्य भवनों के संबंध में, यद्यपि स्पष्ट उल्लेख प्राप्त होते हैं, तथापि कपटपूर्ण पारंपरिक प्रशिक्षण द्वारा बुद्धि के कुंठित हो जाने के कारण हम उनके महत्त्व को ग्रहण करने में असमर्थ रहे। ताजमहल के संबंध में भी यही बात है।

बादशाह बाबर अपने संस्मरण, भाग-2, पृष्ठ 192 पर हमें बताता है— "गुरुवार (10 मई 1526) को मध्याह्नोत्तर मैंने आगरा में प्रवेश किया और सुल्तान इब्राहीम के प्रासाद में निवास किया।"

इसके बाद पृष्ठ 251 पर बाबर आगे लिखता है— "ईद के कुछ ही दिनों बाद हमने सुल्तान इब्राहीम के प्रासाद में (11 जुलाई 1526) बड़े हाल में, जो कि पत्थर के श्रृंखलायुक्त स्तंभों से सज्जित है, गुंबद के नीचे विराट भोज का आयोजन किया।"

यहाँ स्मरणीय है कि बाबर ने दिल्ली और आगरा पर इब्राहीम लोदी को पानीपत में पराजित करने के बाद अधिकार किया था। इस प्रकार उसने उन हिंदू प्रासादों पर अधिकार प्राप्त किया, जिन पर एक अन्य विदेशी विजेता इब्राहीम लोदी अधिकार किए हुए था। इसलिए बाबर आगरा के उस प्रासाद को, जिस पर उसने अधिकार किया था, इब्राहीम का प्रासाद कहता है।

उसका विवरण देते हुए बाबर कहता है कि राजप्रासाद पत्थरों के श्रृंखलाबद्ध स्तंभों से सज्जित है। यह ताजमहल के स्तंभ-पीठ के कोनों पर स्थित चार सुंदर श्वेत स्तंभों की ओर स्पष्ट संकेत है। फिर उसने एक भव्य महाकक्ष का विवरण दिया है, जो स्पष्टतः वह कक्ष है जिसमें मुमताज और शाहजहाँ की बनावटी कब्रें हैं। बाबर आगे कहता है कि इसके मध्य में एक गुंबद है। हमें विदित है कि केंद्रीय बनावटी मकबरों वाले कक्ष में गुंबद है। यह मध्य में स्थित माना जाता है, क्योंकि यह चारों ओर से कमरों से घिरा हुआ है।

इस प्रकार यह स्पष्ट है कि बाबर 10 मई 1526 से अपनी मृत्यु-पर्यंत 26 दिसंबर 1530 तक उस प्रासाद में रहा था, जो वर्तमान में ताजमहल नाम से जाना जाता है। इसका अभिप्राय यह सिद्ध हुआ कि मुमताज (ताज की तथाकथित मलिका) की लगभग 1630 में मृत्यु से कम-से-कम 100 वर्ष पूर्व ताजमहल के अस्तित्व का स्पष्ट प्रमाण हमें उपलब्ध है।

इस प्रकार के स्पष्ट उल्लेख के बावजूद भी ताजमहल से संबंधित हमारे इतिहास और अन्य विवरण समस्त विश्व में बड़ी विनम्रता से दावा करते फिरते हैं कि दुखी शाहजहाँ ने एक खुले मैदान में अपनी पत्नी की मृत्यु पर उसके लिए ताजमहल नामक एक मकबरा बनवाया।

बाबर द्वारा ताजमहल का उल्लेख करना ताजमहल के प्राचीन प्रासाद होने का चौथा स्पष्ट प्रमाण है। पहले तीन स्पष्ट प्रमाण थे— शाहजहाँ के दरबारी इतिहास-लेखों का यह निर्देश कि ताजमहल मानसिंह और जयसिंह का राजप्रासाद था। इसी के समान मियाँ नूरुल हसन सिद्दीकी की पुस्तक दि सिटी ऑफ ताज के पृष्ठ 31 पर और ट्रेवल्स इन इंडिया नामक पुस्तक के पृष्ठ 111 पर टैवर्नियर का वक्तव्य कि मकबरे से संबंधित पूर्ण कार्य की अपेक्षा मचान बँधवाने का खर्च अधिक था— एक स्वीकारोक्ति है। उस वक्तव्य की विशेषता के विषय में हम पहले स्पष्ट कर चुके हैं।

बुरहानपुर के जैनाबाद में स्थित मुमताज महल का मकबरा

बुरहानपुर के जैनाबाद में स्थित मुमताज महल के मकबरे से संबंधित यह उल्लेख मिलता है कि यहीं बच्चे को जन्म देते समय उसकी मृत्यु हुई थी।

तब प्रश्न यह उत्पन्न होता है कि जो ताजमहल शाहजहाँ के प्रपितामह बाबर के अधिकार में था, वह किस प्रकार इस परिवार के अधिकार से निकलकर शाहजहाँ के समय में जयसिंह के अधिकार में आया?

इसका स्पष्टीकरण यह है कि बाबर के पुत्र हुमायूँ को अपने पिता बाबर की विजयों के लाभ से वंचित होकर भारत छोड़कर भगोड़े की भाँति भागना पड़ा था। वह पुनः भारत तो लौटा, किंतु अपनी दिल्ली विजय के छह माह के भीतर ही परलोक सिधार गया। इसलिए बाबर की मृत्यु के तुरंत बाद अनेक क्षेत्र, नगर और भवन हिंदुओं के अधिकार में आ गए। इनमें फतेहपुर सीकरी, आगरा और ताजमहल भी थे।

यह स्मरणीय है कि बाबर के पौत्र अकबर को पुनः स्वयं नए सिरे से सब कुछ करना पड़ा था। दिल्ली, आगरा और फतेहपुर सीकरी का अधिकार प्राप्त करने से पूर्व अकबर को पानीपत में हिंदू सेनापति हेमू के विरुद्ध निर्णायक युद्ध में विजय प्राप्त करनी पड़ी थी।

उस समय आगरा का ताजमहल जयपुर के शासक-परिवार के अधिकार में चला गया, जिसे कालांतर में अकबर के हरम के लिए अपनी कन्या देने को बाध्य होना पड़ा था। जयपुर राज्य-परिवार का वंशज मानसिंह, जो अकबर का समकालीन था, उस समय ताजमहल का स्वामी था और बादशाहनामा के अनुसार मानसिंह के पौत्र जयसिंह से मुमताज को दफनाने के बाद ताजमहल को प्राप्त किया गया था।

बुरहानपुर के जैनाबाद में स्थित मुमताज महल का मकबरा
बुरहानपुर के जैनाबाद में स्थित मुमताज महल का मकबरा यहीं बच्चे को जन्म देते हुई थी मौत 

आगे के भाग का केवल व्याकरण, वर्तनी एवं विराम-चिह्न शुद्धीकरण प्रस्तुत है—

विंसेंट स्मिथ हमें बताता है— "बाबर के संघर्षमय जीवन का उसके आगरा स्थित उद्यान-प्रासाद में शांतिमय अंत हुआ।" पुनः यह एक ज्वलंत प्रमाण है कि बाबर का अंत ताजमहल में हुआ। आगरा में केवल ताजमहल ही एक ऐसा प्रासाद है, जिसमें सुरम्य उद्यान था। बादशाहनामा इसका उल्लेख 'सब्ज जमीनी' के रूप में करता है, जिसका अभिप्राय होता है— हरा-भरा, विस्तीर्ण, वैभवशाली, रसीला तथा प्राचीरों से घिरा उद्यान।

मुमताज़ की क़ब्र भी बुरहानपुर
मुमताज़ की क़ब्र भी बुरहानपुर

मुमताज़ की क़ब्र भी बुरहानपुर

बाबर, भारत में नवागंतुक होने के कारण, अपनी पश्चिम एशिया स्थित मातृभूमि के प्रति अनुरक्त था। इसलिए उसने इच्छा व्यक्त की थी कि उसे काबुल के समीप दफनाया जाए। तदनुसार उसका शव वहाँ ले जाया गया। यदि उसकी ऐसी इच्छा न होती, तो संभव है कि मुगलों की भारत में अपहरणकारी प्रवृत्ति के अनुसार ताजमहल में ही, जहाँ उसकी मृत्यु हुई थी, उसे दफनाया जाता। यदि वह वहाँ दफनाया गया होता, तो हमारा इतिहास यह बतलाता कि हुमायूँ ने अपने पिता के प्रति महान धार्मिक आदरभावना के वशीभूत होकर उसके लिए ताजमहल जैसे अद्भुत मकबरे का निर्माण कराया।

यदि मुमताज की अपेक्षा शाहजहाँ की दूसरी पत्नी सरहिन्दी बेगम, जो वर्तमान में ताजमहल के बाहरी भाग में दफन है, 1630 में मरी होती, तो कदाचित् यह कहा जाता कि हथियाए गए हिंदू प्रासाद के गुंबद वाले केंद्रीय कक्ष में उसे दफनाया गया था। उस स्थिति में हमारा इतिहास मुमताज की अपेक्षा सरहिन्दी बेगम के प्रति शाहजहाँ के प्रेम का कपोल-कल्पित वर्णन करता।

इस प्रकार ताजमहल एक बार सन् 1530 में बाबर का मकबरा बनने से बचा और फिर लगभग 100 वर्ष बाद सरहिन्दी बेगम के मकबरे के रूप में भावी पीढ़ियों में प्रख्यात होने से भी बच गया। यदि ऐसा हो गया होता, तो हमारा इतिहास और पर्यटक-साहित्य हुमायूँ के अपने पिता बाबर के प्रति अथवा शाहजहाँ का मुमताज की अपेक्षा सरहिन्दी बेगम के प्रति अगाध प्रेम का कोई-न-कोई उपयुक्त स्पष्टीकरण अवश्य गढ़ लेता।

ऐसी ही वे कपोल-कल्पनाएँ हैं, जो वर्तमान मध्यकालीन इतिहास की पुस्तकें अपने काल्पनिक अनुमानों को प्रमाणित करने के लिए प्रस्तुत करती हैं। प्रथम मुगल बादशाह बाबर ताजमहल में रहा था और वहीं उसकी मृत्यु हुई। इसकी पुष्टि बाबर की पुत्री गुलबदन बेगम द्वारा लिखित हुमायूँनामा तथा एनैट एस. बेवरिज द्वारा अंग्रेज़ी में अनूदित हुमायूँ के इतिहास से भी होती है।

गुलबदन बेगम के इतिहास के अनूदित संस्करण के पृष्ठ 109 एवं 110 पर अंकित है कि—

"(बाबर की) मृत्यु सोमवार, 26 दिसंबर 1530 को हुई। उन्होंने हमारी बुआओं और माताओं को इस बहाने से वहाँ से बाहर भेज दिया कि चिकित्सक देखने के लिए आ रहे हैं। सब उठ गए। वे सभी बेगमों और मेरी माताओं को बड़े भवन में ले गए।"

(पृष्ठ 109 पर अंकित टिप्पणी में 'ग्रेट हाउस' को प्रासाद के रूप में लिखा गया है।)

"मृत्यु को गुप्त रखा गया। शुक्रवार, 29 दिसंबर 1530 को हुमायूँ सिंहासन पर बैठा।"

पृष्ठ 110 पर अंकित टिप्पणी कहती है—

"बाबर का शव पहले वर्तमान ताजमहल से नदी के दूसरी ओर रामबाग अथवा आरामबाग में रखा गया था। बाद में उसे काबुल ले जाया गया।"

उपर्युक्त उद्धरण से स्पष्ट है कि बाबर की मृत्यु ताजमहल में हुई थी। जब यह विदित हो गया कि उसकी मृत्यु हो गई है, तो हरम की स्त्रियाँ, जो अन्यत्र रहती थीं, प्रासाद अर्थात् ताजमहल में लाई गईं। बाद में हुमायूँ का राज्याभिषेक ताजमहल में होना था, इसलिए बाबर का शव ताजमहल से उठाकर यमुना नदी के उस पार स्थित रामबाग अथवा आरामबाग नामक प्रासाद में ले जाया गया।

इतिहासकारों और पुरातत्त्ववेत्ताओं की यह धारणा कि आगरा के रामबाग प्रासाद का बाबर की मृत्यु से कुछ-न-कुछ संबंध अवश्य है, इस उद्धरण से स्पष्ट होती है।

हिन्दाल (बाबर का पुत्र और बादशाह हुमायूँ का भाई) के विवाह-भोज के संबंध में गुलबदन बेगम लिखती हैं—

"रत्नजड़ित सिंहासन, जिसे मेरी मलिका ने भोज के लिए दिया था, उसे भव्य भवन के सामने वाले चौक में रखा गया और एक स्वर्ण-जड़ित दीवान उसके सामने रखा गया, जिस पर बादशाह सलामत और उनकी प्रियतमा साथ-साथ बैठे। भवन के अष्टकोणीय कक्ष में एक रत्नजड़ित सिंहासन स्थापित था और इसके ऊपर तथा नीचे स्वर्ण-जड़ित झालरें तथा मोतियों की लड़ियाँ लटक रही थीं।"

भवन का अष्टकोणीय कक्ष स्पष्टतः ताजमहल का वह मध्यवर्ती कक्ष है, जिसमें लगभग 100 वर्ष बाद शाहजहाँ ने मुमताज की कब्र बनवाई और 1666 में औरंगज़ेब ने अपने पिता शाहजहाँ को दफनाया।

ताजमहल को रहस्यमय भवन इसलिए कहा गया है, क्योंकि उसका मूल स्वरूप शिव-मंदिर जैसा प्रतीत होता है। वही भवन विशाल भवन भी कहलाता है, क्योंकि वह एक भव्य राजकीय आवास था।

सुप्रसिद्ध इतिहासविद् प्रो. पी. एन. ओक ने अपनी पुस्तक "ताजमहल मंदिर भवन है" में इसी विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए हैं।



Share: