श्री गणेश स्तुति एवं भगवान गणपति के मंत्र




वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥

गजाननं भूतगणादिसेवितं कपित्थजम्बूफलचारुभक्षणम् ।
उमासुतं शोकविनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वरपादपङ्कजम् ॥

सुमुखश्चैकदंतश्च कपिलो गजकर्णकः ।
लम्बोदरश्च विकटो विघ्ननाशो गणाधिपः ॥

धूम्रकेतुर्गणाध्यक्षो भालचन्द्रो गजाननः ।
द्वादशैतानि नामानि यः पठेच्छृणुयादपि ॥

विद्यारम्भे विवाहे च प्रवेशे निर्गमे तथा ।
संग्रामे संकटे चैव विघ्नस्तस्य न जायते ॥

शुक्लाम्बरधरं देवं शशिवर्णं चतुर्भुजम् ।
प्रसन्नवदनं ध्यायेत् सर्वविघ्नोपशान्तये ॥

मूषिकवाहन मोदकहस्त चामरकर्ण विलम्बित सूत्र ।
वामनरूप महेस्वरपुत्र विघ्नविनायक पाद नमस्ते ॥




ॐ गं गणपतये नमः ।
ऐसा शास्त्रोक्त वचन हैं कि गणेश जी का यह मंत्र चमत्कारिक और तत्काल फल देने वाला मंत्र हैं। इस मंत्र का पूर्ण भक्तिपूर्वक जप करने से समस्त बाधाएं दूर होती हैं। षडाक्षरी का जप आर्थिक प्रगति व समृद्धि दायक है।

ॐ वक्रतुण्डाय हुम् ।
 किसी के द्वारा की गई तांत्रिक क्रिया को नष्ट करने के लिए, विविध कामनाओं कि शीघ्र पूर्ति के लिए उच्छिष्ट गणपति की साधना कि जाती हैं। उच्छिष्ट गणपति के मंत्र का जाप अक्षय भंडार प्रदान करने वाला है ।

ॐ हस्ति पिशाचि लिखे स्वाहा ।
आलस्य, निराशा, कलह, विघ्न दूर करने के लिए विघ्नराज रूप की आराधना का यह मंत्र जपे ।

ॐ गं क्षिप्रप्रसादनाय नम:।
मंत्र जाप से कर्म बंधन, रोग निवारण, कुबुद्धि, कुसंगति, दुर्भाग्य, से मुक्ति होती हैं। समस्त विघ्न दूर होकर धन, आध्यात्मिक चेतना के विकास एवं आत्मबल की प्राप्ति के लिए हेरम्ब गणपति का मंत्र जपे ।

ॐ गूं नम:।
रोजगार की प्राप्ति व आर्थिक समृद्धि प्राप्त होकर सुख सौभाग्य प्राप्त होता है।

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरदे नमः
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात।

लक्ष्मी प्राप्ति एवं व्यवसाय बाधाएं दूर करने हेतु उत्तम माना गया है ।

ॐ गीः गूं गणपतये नमः स्वाहा।
इस मंत्र के जाप से समस्त प्रकार के विघ्नों एवं संकटों का नाश होता है।

ॐ श्री गं सौभाग्य गणपत्ये वर वरद सर्वजनं में वशमानय स्वाहा।
विवाह में आने वाले दोषों को दूर करने वालों को त्रैलोक्य मोहन गणेश मंत्र का जप करने से शीघ्र विवाह व अनुकूल जीवनसाथी की प्राप्ति होती है ।

ॐ वक्रतुण्डेक द्रष्टाय क्लींहीं श्रीं गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मं दशमानय स्वाहा ।
इस मंत्रों के अतिरिक्त गणपति अथर्वशीर्ष संकटनाशक, गणेश स्त्रोत, गणेश कवच, संतान गणपति स्तोत्र, ऋणहर्ता गणपति स्त्रोत मयूरेश स्त्रोत, गणेश चालीसा का पाठ करने से गणेश जी की शीघ्र कृपा प्राप्त होती है ।

ॐ वर वरदाय विजय गणपतये नमः।
इस मंत्र के जाप से मुकदमे में सफलता प्राप्त होती हैं।

ॐ गं गणपतये सर्वविघ्न हराय सर्वाय सर्वगुरवे लम्बोदराय ह्रीं गं नमः।
वाद-विवाद, कोर्ट कचहरी में विजय प्राप्ति, शत्रु भय से छुटकारा पाने हेतु उत्तम।

ॐ नमःसिद्धिविनायकाय सर्वकार्यकर्त्रे सर्वविघ्न प्रशमनाय सर्व राज्य वश्यकारनाय सर्वजन सर्व स्त्री पुरुषाकर्षणाय श्री ॐ स्वाहा।
इस मंत्र के जाप को यात्रा में सफलता प्राप्ति हेतु प्रयोग किया जाता हैं।

ॐ हुं गं ग्लौं हरिद्रा गणपत्ये वरद वरद सर्वजन हृदये स्तम्भय स्वाहा।
यह हरिद्रा गणेश साधना का चमत्कारी मंत्र हैं।

ॐ ग्लौं गं गणपतये नमः।
गृह कलेश निवारण एवं घर में सुखशान्ति कि प्राप्ति हेतु।

ॐ गं लक्ष्म्यौ आगच्छ आगच्छ फट्।
इस मंत्र के जाप से दरिद्रता का नाश होकर, धन प्राप्ति के प्रबल योग बनने लगते हैं।

ॐ गणेश महालक्ष्म्यै नमः।
व्यापार से सम्बन्धित बाधाएं एवं परेशानियां निवारण एवं व्यापर में निरंतर उन्नति हेतु।

ॐ गं रोग मुक्तये फट्।
भयानक असाध्य रोगों से परेशानी होने पर उचित ईलाज कराने पर भी लाभ प्राप्त नहीं हो रहा हो, तो पूर्ण विश्वास सें मंत्र का जाप करने से या जानकार व्यक्ति से जाप करवाने से धीरे-धीरे रोगी को रोग से छुटकारा मिलता हैं।

ॐ अन्तरिक्षाय स्वाहा।
इस मंत्र के जाप से मनोकामना पूर्ति के अवसर प्राप्त होने लगते हैं।

गं गणपत्ये पुत्र वरदाय नमः।
इस मंत्र के जाप से उत्तम संतान कि प्राप्ति होती हैं।

ॐ वर वरदाय विजय गणपतये नमः।
इस मंत्र के जाप से मुकदमे में सफलता प्राप्त होती हैं।

ॐ श्री गणेश ऋण छिन्धि वरेण्य हुं नमः फट ।
यह ऋण हर्ता मंत्र हैं। इस मंत्र का नियमित जाप करना चाहिए। इससे गणेश जी प्रसन्न होते है और साधक का ऋण चुकता होता है। कहा जाता है कि जिसके घर में एक बार भी इस मंत्र का उच्चारण हो जाता है उसके घर में कभी भी ऋण या दरिद्रता नहीं आ सकती।

जप विधि- प्रात: स्नानादि शुद्ध होकर कुश या ऊन के आसन पर पूर्व की और मुख होकर बैठें। सामने गणेश जी का चित्र, यंत्र या मूर्ति स्थापित करें फिर षोडशोपचार या पंचोपचार से भगवान गजानन का पूजन कर प्रथम दिन संकल्प करें।

इसके बाद- भगवान गणेश का एकाग्रचित्त से ध्यान करें। नैवेद्य में यदि संभव हो तो बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग लगाये नहीं तो गुड़ का भोग लगाये । साधक को गणेश जी के चित्र या मूर्ति के सम्मुख शुद्ध घी का दीपक जलाएं। रोज 108 माला का जाप करने से शीघ्र फल की प्राप्ति होती हैं। यदि एक दिन में 108 माला संभव न हो तो 54, 27, 18 या 9 मालाओं का भी जाप किया जा सकता है। मंत्र जाप करने में यदि आप असमर्थ हो, तो किसी ब्राह्मण को उचित दक्षिणा देकर उनसे जाप करवाया जा सकता हैं।


Share:

ब्रह्मचर्य का नियम एवं शक्ति तथा ब्रह्मचर्य का पालन




ब्रह्मचर्य तो महान तप है , जो इसका पूर्ण पालन कर लेते है वे तो वह देव स्वरूप ही होता है ।
” न तपस्तप इत्याहुः ब्रह्मचर्य तपोत्तमम् ।
उर्ध्वरेता भवेद्यस्तु स देवौ न तु मानुषः ॥”
लेकिन यह बहुत कठिन है क्योंकि पितामह ने सृष्टि के लिए प्रकृति की रचना करके सारे प्राणियों को मन व इन्द्रियों से युक्त कर रखा है तथा बुद्धि को त्रिगुण से युक्त कर के तब सृष्टि का रचना किया है। अतः हम रज तम से प्रवृत्त हो कर संकल्प से या लोभ वश काम आदि के वशीभूत हो जाते है । काम को वश में करने का एक ही उपाय है , संकल्प का नाश । तथा सभी प्रकृति के प्रतिनिधियों (स्त्री जाति) को सृष्टि के लिए सहायक समझना होगा, भोग्य दृष्टि से नहीं देखना चाहिए तथा अविवाहित पुरुषों को तो किसी को गलत दृष्टि से देखना भी नहीं चाहिए। ब्रह्मचर्य में अनंत गुण है। 
आयुस्तेजो बलं वीर्यं प्रज्ञा श्रीश्च महदयशः ।
पुण्यं च हरि प्रियत्वं च लभते ब्रह्मचर्यया ॥

ब्रह्मचर्य क्या है?
ब्रह्मचर्य (Brahmacharya ) अर्थात् मन-वचन-काया के द्वारा किसी भी प्रकार के विषय-विकार में हिस्सा नहीं लेना या उसे प्रोत्साहन नहीं देना। आप विवाहित हैं या नहीं उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जो यह समझना और सीखना चाहते हैं कि ब्रह्मचर्य का पालन कैसे किया जाये, उनके लिए ज्ञानी पुरुष की यह अद्वितीय नई दृष्टि एकमात्र पुख्ता उपाय है। ब्रह्मचर्य शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है:- ब्रह्म + चर्य , अर्थात ज्ञान प्राप्ति के लिए जीवन बिताना। ब्रह्मचर्य योग के आधारभूत स्तंभों में से एक है। ब्रह्मचर्य का अर्थ है सात्विक जीवन बिताना, शुभ विचारों से अपने वीर्य का रक्षण करना, भगवान का ध्यान करना और विद्या ग्रहण करना। यह वैदिक धर्म वर्णाश्रम का पहला आश्रम भी है, जिसके अनुसार यह 25 वर्ष तक की आयु का होता है और जिस आश्रम का पालन करते हुए विद्यार्थियों को भावी जीवन के लिये शिक्षा ग्रहण करनी होती है। ब्रह्मचर्य से असाधारण ज्ञान पाया जा सकता है वैदिक काल और वर्तमान समय के सभी ऋषियों ने इसका अनुसरण करने को कहा है क्यों महत्वपूर्ण है ब्रह्मचर्य- हमारी जिंदगी मे जितना जरूरी वायु ग्रहण करना है उतना ही जरूरी ब्रह्मचर्य है। आज से पहले हजारों वर्ष से हमारे ऋषि मुनि ब्रह्मचर्य का तप करते आए हैं क्योंकि इसका पालन करने से हम इस संसार के सर्वसुखो की प्राप्ति कर सकते हैं। ब्रह्मचर्य वो अवस्था है जिसमे व्यक्ति का दिल और दिमाग ईश्वर भक्ति में लीन रहता है। जिस व्यक्ति का अपनी सभी इन्द्रियों पर सम्पूर्ण रूप से कण्ट्रोल है वही ब्रह्मचर्य का सही तरीके से पालन कर रहा है। इसका पालन करने वालो के लिए भौतिक सुख सुविधा और सम्भोग मायने नहीं रखता। मायने रखता है ईश्वर में उनका ध्यान और आत्म संतुष्टि। ऐसे व्यक्ति दूसरी स्त्रियों को गलत नजर से नहीं देखते हैं। जो सत्य को जान ले और वेदों का अध्ययन करे वो ब्रह्मचारी है।

प्राचीन भारतीय संस्कृति में ब्रह्मचर्य का विस्तृत वर्णन मिलता है। जिसमें सनातन धर्म के ऋषियों ने आध्यात्मिक यात्रा के लिये ब्रह्मचर्य को महत्वपूर्ण बताया है। लेकिन जिस ब्रह्मचर्य की बात ऋषियों ने की थी, उसको आज ज्यादातर गलत तरीके से लोगों के सामने पेश किया जा रहा है। जिसमें यह कहा जा रहा है कि अगर आप मात्र 30 दिनों तक ब्रह्मचर्य (वीर्य को रोकना) का पालन करते हो तो आपको असाधारण शक्ति शक्ति की प्राप्ति हो जायेगी। आप कभी बीमार नहीं होंगे और आप अपने जीवन में जो भी भौतिक सुख सुविधायें पाना चाहते है, उसको बहुत ही आसानी से प्राप्त कर लेंगे। ऐसे ही लुभाने वाली बातें आज कल वीडियो में बताई जाती है। जिससे लोगों का समय बर्बाद होता है और वो ब्रह्मचर्य को सही तरीके से कभी जान ही नहीं पाते है। वैसे इंटरनेट की दुनिया में ज्यादातर लोगों का मकसद होता है पैसा कमाना वो फिर चाहे लोगों को गलत जानकारी देकर ही क्यों न कमाया जाये। इसलिये ब्रह्मचर्य को लेकर इतना झूठा प्रचार किया जा रहा है।
ब्रह्मचर्य का सीधा सा अर्थ यह होता है कि आपकी जीवनचर्या ब्रह्म की तरह हो जाना अर्थात जब मनुष्य का आचरण ब्रह्म के केंद्र से संचालित होने लगता है, तो उस मनुष्य को ब्रह्मचारी कहा जाता है। जब व्यक्ति ब्रह्मचर्य को प्राप्त होता है तो उसको इस जगत की बहुत सी भौतिक सुख सुविधाये, ब्रह्मचर्य के सुख से छोटी प्रतीत होने लगती है। इस जगत की बहुत सी भौतिक सुख सुविधाये में एक सुख जो पुरुष को स्त्री से और स्त्री को पुरुष मिलता है यानी संभोग का सुख वो भी मनुष्य को बहुत छोटा दिखाई देने लगता है और फिर ब्रह्मचर्य को प्राप्त होने वाला व्यक्ति इन सब छोटी-छोटी बातों में अपना समय व्यर्थ नही गंवाता है। लेकिन यहां इसका मतलब यह नहीं है कि ब्रह्मचारी व्यक्ति शादी नहीं कर सकता। ब्रह्मचर्य का विवाह से कोई संबंध नही होता है और ना ही वीर्य से कोई मतलब होता है। कुछ लोग अपने अहंकार को बढ़ावा देने के लिये वीर्य को बहुत अशुद्ध बता देते है, जबकि वो यह भूल जाते है कि जिस शरीर को वह धारण किये हुये है वह भी एक वीर्य का विस्तृत रूप है और वीर्य तो मनुष्य का प्राकृतिक गुण है, यह गुण मनुष्य का ही नही अपितु समस्त प्राणी जगत के जीवों का है। इसलिये वीर्य को ब्रह्मचर्य के लिये अशुद्ध मानना गलत है। एक बात यहां ध्यान देने वाली यह कि जिस ब्रह्मचर्य की परिभाषा, आज के लोगो द्वारा गढी जा रही है, उसका केंद्र काम ही है। इस बात को आप इस तरह समझे कि जो व्यक्ति संभोग करता है वो कामी और जो व्यक्ति काम को त्याग दे वो ब्रह्मचारी। इसलिये मनुष्य काम के साथ चले या फिर काम के विपरीत कुल मिलाकर बात एक ही होती है। जबकि ब्रह्मचर्य का इन सब छोटी-छोटी बातो से कोई लेना देना नही होता है। हां ब्रह्मचर्य में एक बात जरूरी होती है कि जब व्यक्ति ब्रह्मचर्य को उपलब्ध होता है तो वो हर किसी से एक स्वस्थ्य सम्बंध बनाता है। जैसे कि ब्रह्मचारी व्यक्ति हर किसी महिला को काम भरी निगाहों से नही देखता है। कुल मिलाकर ब्रह्मचर्य का अर्थ है सत्य को जान लेना। इस प्रकार अब आप समझ गये होगे कि ब्रह्मचर्य क्या है। ब्रह्मचर्य में इतनी शक्ति है कि व्यक्ति इससे अपने आप को पा लेता है और उसे असाधारण ज्ञान भी प्राप्त होता है। सालों पहले हमारे ऋषि मुनि ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए तप करते थे जिसके फलस्वरूप वो एक लम्बी आयु जीते थे और सेहतमंद जीवन जीते हुए सर्व सुख प्राप्त करते थे। उनके सुखी जीवन को देखकर ये बात साबित होती है कि ब्रह्मचर्य के फायदे बहुत सारे और मूल्यवान हैं।

ब्रह्मचर्य की प्रचण्ड शक्ति
ब्रह्मचर्य में उतरने से मनुष्य के अंदर प्रचण्ड शक्ति का उद्गम होता है। ब्रह्मचर्य की शक्ति इतनी प्रचण्ड होती है कि मनुष्य अपने इन्द्रियों का राजा हो जाता है। ब्रह्मचर्य की शक्ति से मनुष्य के मन में इतनी संकल्प शक्ति पैदा होती है कि मनुष्य उस संकल्प शक्ति से ब्रह्मांड में विचरण कर सकता है। और वो पंचभूत का महारथी बन जाता है। जिससे वो किसी भी प्रकार की शरीर को धारण कर सकता है। ब्रह्मचर्य की शक्ति असीम है, इसको शब्दों में परिभाषित नहीं किया जा सकता है।

ब्रह्मचारी के लक्षण
ब्रह्मचारी एक वृक्ष की तरह होता है, जिसमें सहनशीलता कोई सीमा नहीं होती है। ब्रह्मचारी, मनुष्य जाति को बिना किसी स्वार्थ के एक खुशहाल जीवन जीने का रास्ता दिखाता है। ब्रह्मचारी हमेशा निष्काम भाव से जीता है। इसलिये जिसके जीवन में कोई इच्छा ना बची हो उसे ही ब्रह्मचारी कहते है।
ब्रह्मचर्य का पालन कैसे करें
वैसे तो ब्रह्मचर्य का पालन करने के लिये कोई विशेष नियम नहीं होता है, क्योंकि ब्रह्मचर्य कोई शारीरिक क्रिया नहीं है, जिसे आप कर सके। लेकिन यदि आप ब्रह्मचर्य को उपलब्ध होना चाहते है तो आप ध्यान में बैठना शुरू करें। जैसे-जैसे आपका ध्यान गहरा होता जायेगा वैसे-वैसे आपका अपनी इंद्रियों में कंट्रोल होता जायेगा और आप धीरे-धीर ब्रह्मचर्य को उपलब्ध होते जायेंगे। ब्रह्मचर्य का पालन करने के लिए आंतरिक भावना होनी चाहिए और उसके लिए भगवान से मन-वचन-काया से ब्रह्मचर्य का पालन करने की शक्ति मांगनी चाहिए। मन को कंट्रोल करने के बजाय उन कारणों को ढूँढ निकाले जिससे मन विषय-विकार में फंस जाता है और तुरंत ही वह लिंक तोड़ डालें। ब्रह्मचर्य के पालन से होने वाले फायदे और विषय-विकार से होने वाले नुकसान का आकलन करें। विवाहित लोगों के लिए, आपसी सहमति से ब्रह्मचर्य व्रत लेना या फिर एक दूसरे के प्रति वफादार रहना, वही इस काल में ब्रह्मचर्य पालन करने के समान है।

ब्रह्मचर्य के नियम
  • आप अपने आहार-विहार को सही रखें।
  • ईश्वर पर पूरा भरोसा करें।
  • कुछ समय प्रकृति में बिताए और अपने आस पास के खूबसूरत प्राकृतिक को अपने अन्दर आत्मसात कर ले।
  • गलत लोगों की संगति से दूर रहे।
  • जो भी काम करे उसको होशपूर्ण करें।
  • जो भी काम करें उसे पूरे होशोहवास और एकाग्र होकर करें।
  • दिन में कुछ समय मौन अर्थात चुप रहने की कोशिश करें।
  • दिन में कुछ समय मौन रहें।
  • दुष्ट और दुराचारी लोगों से दूर रहे।
  • दूसरों की निंदा करने से बचें।
  • दूसरों की बुराइयां करना और गलतियाँ गिनाना बंद करें।
  • दैनिक जीवन का कुछ समय प्रकृति के साथ बिताये।
  • बिना वजह फालतू की बातें न करें।
  • बेवजह किसी से बात ना करें।
  • भगवान पर पूर्ण भरोसा रखें।
  • मन में हमेशा अच्छे विचारों को जगह दें।
  • हमेशा हल्का फुल्का सात्विक भोजन करें।

ब्रह्मचर्य का पालन कैसे करें
  • अच्छी धार्मिक पुस्तकें पढ़ा करें जैसे रामायण, महाभारत, गीता, पुराण आदि।
  • अपने मन को मजबूत करें और ये मान ले की काम वासना से आपको सुख नहीं मिलेगा। जब आप इस धारणा को मन में जगह दे देंगे तो तब आप अच्छी तरह और तन्मयता से ब्रह्मचर्य का पालन कर पाएंगे।
  • जब भी किसी चीज को देखकर आपका मन भटकने लगे तो मन को तुरंत समझा दें कि आपके सामने जो है वो बस एक हाड़ मांस का पुतला है।
  • जिनसे आपको आकर्षण हो सकता है उनसे दूर रहे। ध्यान करे और अपने मन को अच्छी और भक्तिमय चीजों पर लगाने का प्रयत्न करें। रोज़ अगर ये प्रयास करेंगे तो आप पूरी तरह से अपने मन पर काबू कर पाएंगे।
  • दिन भर का कुछ समय सत्संग और भक्ति के लिए निकाले। सत्संग आपको ईश्वर के करीब ले जाएगा और आपका मन कामुकता की और नहीं जाएगा। गुरु के उपदेश आपको जीवन में अच्छी बातें सिखाएंगे जो आपको ब्रह्मचर्य का पालन करने में मदद करेंगे।
  • नित्य क्रिया से निपटने के बाद अपने हाथों और पैरो को ज़रुर साफ़ करे।
  • ब्रह्मचर्य का पालन करना सीखने में गुरु बहुत मदद कर सकते है और आप उनके बताए नियमों और संस्कारों पर चलकर सख़्ती से अपने ब्रह्मचर्य का पालन कर सकते है।
  • ब्रह्मचारी का पालन करने वालो को सिनेमा का त्याग करना चाहिए क्योंकि आजकल के सिनेमा में अश्लीलता और भड़काऊ चीजे दिखाई जाती हैं।
  • रात को जल्दी सोने और सुबह जल्दी ब्रह्म मुहूर्त में उठने की आदत डाले और रात को हाथ पैर धोकर साफ़ कपड़े पहनकर सोए। सोने से पहले और उठने के बाद ईश्वर का स्मरण करें।
  • रोज़ योग और प्राणायाम करने की आदत डाले। सुबह साफ़ और शुद्ध वातावरण में और शांत वातावरण में एक्सरसाइज करें।
  • सुबह शाम ईश्वर की पूजा में मन और उनका मंत्र जाप करे, इससे मन एकाग्र होगा। उनसे प्रार्थना करें कि वो आपका मन भटकने न दे और ब्रह्मचर्य का पालन करने में आपकी मदद करें।
  • हफ्ते में एक बार सख़्ती से उपवास जरूर करें क्योंकि उपवास हमें अपने आप पर कंट्रोल करना सिखाता है,साथ ही संकल्प शक्ति को स्ट्रांग करना सिखाता है।
  • हमेशा अच्छे और ब्रह्मचर्य का पालन करने वालो की संगत में रहे। दुष्ट लोगो से दूर रहे क्योंकि उनके गलत विचार आप पर बुरा असर डाल सकते है।
  • हमेशा सात्विक भोजन करे और सडा हुआ, तेज मसालेदार, नॉन वेज आदि गरिष्ट भोजन न करे। हमेशा ईमानदारी से कमाए पैसे से ख़रीदा हुआ भोजन खाए।
  • हमेशा साफ़ सुथरे और हल्के कपड़े पहने।
गृहस्थ जीवन में ब्रह्मचर्य का पालन कैसे करें
यह सवाल हर शादी शुदा स्त्री पुरुष के मन में रहता है कि गृहस्थ जीवन में ब्रह्मचर्य का पालन कैसे करें। ब्रह्मचर्य का विवाह से कोई संबंध नहीं होता है। आप जिस भी अवस्था में है, सिर्फ ध्यान करना शुरू कर दीजिए। ब्रह्मचर्य के लिये किसी अवस्था का होना मायने नहीं रखता है। इसलिये आप जीवन की किसी भी स्थिति में रहकर ब्रह्मचर्य को उपलब्ध हो सकते है।
ब्रह्मचर्य के फायदे
  • अगर आप मन, वाणी व बुद्धि को शुद्ध रखना चाहते है तो आप को ब्रह्मचर्य पालन करना बहुत जरूरी है आयुर्वेद का भी यही कहना है कि अगर आप ब्रह्मचर्य का पालन पूर्णतया 3 महीने तक करते है तो आप को मनोबल, देहबल और वचनबल में परिवर्तन महसूस होगा , जीवन के ऊँचे से ऊँचे लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ब्रह्मचर्य का जीवन मे होना बहुत जरूरी है।
  • अपने दिल और अपने मन को कंट्रोल करना सीख जाते हैं।
  • उनमें लोगों से अच्छे से बात करने की समझ और कुशलता आ जाती है।
  • उसे छोटी छोटी सी चीज भी ख़ुशी देती है।
  • ऐसा व्यक्ति तनाव भरे माहौल में भी संयम के साथ काम कर पाते है।
  • ब्रह्मचर्य करने वालों की सोच अच्छी और पवित्र होती है क्योंकि उनका उनकी इन्द्रियों पर पूर्ण नियंत्रण होता है।
  • ब्रह्मचर्य का पालन करने वाले जो भी काम करना शुरू करते हैं वो खत्म करने के बाद ही छोड़ते हैं।
  • ब्रह्मचर्य का पालन करने वालों के अन्दर ऊर्जा बनी रहती है।
  • ब्रह्मचर्य का पालन करने से चित्त एकदम शुद्ध हो जाता है।
  • ब्रह्मचर्य का पालन करने से देह निरोगी रहती है।
  • ब्रह्मचर्य का पालन करने से मनोबल बढ़ता है।
  • ब्रह्मचर्य का पालन करने से रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है।
  • ब्रह्मचर्य के पालन से शारीरिक क्षमता, मानसिक बल , बौद्धिक क्षमता और दृढ़ता बढ़ती है।
  • ब्रह्मचर्य पालन करने वाला व्यक्ति किसी भी कार्य को पूरा कर सकता है।
  • ब्रह्मचर्य मनुष्य का मन उनके नियंत्रण में रहता है।
  • ब्रह्मचर्य मनुष्य की एकाग्रता और ग्रहण करने की क्षमता बढ़ाता है।
  • ब्रह्मचर्य से व्यक्ति का आत्मविश्वास पहले के मुकाबले कई गुना बढ़ जाता है।
  • ब्रह्मचर्य से व्यक्ति की एकाग्रता और याददाश्त बढ़ती है।
  • ब्रह्मचर्य से व्यक्ति के सांस लेने की प्रक्रिया सुधरती है।
  • ब्रह्मचारी मनुष्य हर परिस्थिति में भी स्थिर रह कर उसका सामना कर सकता है।
  • ब्रह्मचारी  तनाव मुक्त रहते हैं।
  • ब्रह्मचारी स्वयं की नज़रों में ऊपर उठता है।
  • व्यक्ति अपने आपको पहले के मुकाबले अच्छे से प्रस्तुत करना और व्यक्त करना सीख जाता है।
  • व्यक्ति अपने काम पर ज्यादा ध्यान लगा पाता है।
  • व्यक्ति का अपने मन और अपने भावों पर पूर्ण नियंत्रण होगा।
  • व्यक्ति को अपने जीवन में मज़ा आने लगता है।
  • व्यक्ति टाइम मैनेजमेंट सीख जाता है इसलिए उसे ज्यादा फ्री टाइम मिलने लगता है।
  • व्यक्ति मानसिक रूप से सुदृढ़ होगा।
  • समाज में लोगों से जुड़ने और बात करने का डर खत्म हो जाता है।
ब्रह्मचर्य के नुकसान
वैसे तो ब्रह्मचर्य से कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन इतना जरूर है कि जो व्यक्ति रिश्तों के डोर में बंधा है, वो धीरे-धीरे रिश्तों के डोर से मुक्त होने लगता है और उसके मन से संग्रह करने की लालसा विसर्जित होने लगती है। जिससे शायद ही वो अपने सगे संबंधी के अनुरूप अपना जीवन बिता पाये। ब्रह्मचर्य में भौतिक सुख सुविधाओं की जरूरतें सीमित हो जाती है। इसलिए ऐसे व्यक्तियों को ब्रह्मचर्य में नहीं उतरना चाहिये, जिनके मन में ब्रह्मचर्य का पालन करने से भौतिक सुख सुविधाओं की पूर्ति करनी हो। क्योंकि ब्रह्मचर्य से सदा उनको हानि ही होगी।


Share:

उदय प्रकाश का जीवन परिचय एवं रचना



जीवन परिचय - उदय प्रकाश का जन्म एक क्षत्रिय वंश में 1 जनवरी 1952 ई. को मध्य प्रदेश के शहडोल जिले (वर्तमान में अनूपपुर) के एक छोटे से गाँव, ‘सीतापुर’ में हुआ था। सीतापुर गांव मध्य प्रदेश में अब ‘अनूपपुर’ के नाम से जाना जाता है। ‘अनूपपुर’ गाँव सोन नदी और नर्मदा नदी की गोद में बसा हुआ है। उदय प्रकाश ने स्वयं कहा है, ‘‘नर्मदा और सोन दोनों हमारे गाँव के पास से ही निकलती हैं। दोनों नदियों के बहुत निकटतम् उसी तरह की प्रकृति, उसी तरह के पेड़, वहीं मिट्टी उन्हीं के बीच वह गांव बसा हुआ है।’’ इस संबंध में उदय प्रकाश एक साक्षात्कार में कहते हैं, ‘‘मैं मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के सीतापुर क्षेत्र का हूँ। यहाँ की 82 प्रतिशत आबादी गोंड, कोल और अन्य आदिवासियों की हैं। यह इलाका छोटा नागपुर इलाके तक है। मेरी पढ़ाई-लिखाई उसी परिवेश में हुई थी। वहीं का जीवन मेरा परिवेश था। कुमार सुरेश सिंह मेरे फुफेरे भाई हैं, उन्होंने झारखंड पर काफी काम किया है। मैंने शुरुआत पेंटिंग और कविताओं से की। कविताओं में मेरी माँ का हाथ था। पिता साहित्यिक अभिरुचि के थे। घर में साहित्यिक पत्रिकाएँ आती थी। बुआ आल्हा गाती थी और भजन लिखती थी। इससे एक तरफ साहित्य तो दूसरी तरफ अध्यात्म का असर हुआ।


उदय प्रकाश का जन्म मध्य वर्गीय परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम श्री प्रेमकुमार सिंह था। वह गाँव के प्रतिष्ठित जमींदार थे तथा माता श्रीमती गंगादेवी गृहिणी थी। उनके परिवार में बड़े भाई अरुण प्रकाश तथा बहन स्वयं प्रभा सिंह है। उनके परिवार को स्थानीय राजघराना माना जाता रहा है। उनका बचपन वैभवपूर्ण एवं संस्कारशील परिवार में बेहद आत्मीयपूर्ण वातावरण में बीता। उनके जीवन में उनकी माँ प्रथम गुरु के रूप में रही हैं। उनके व्यक्तित्व और कृतित्त्व पर माँ के संस्कारों की अमिट छाप पड़ी है। माँ उनकी संवेदना का स्त्रोत हैं, स्वयं उदय प्रकाश ने कहा है-‘‘पेंटिंग और कविता की प्रेरणा माँ की उस नोटबुक से मिली जो वह अपने साथ अपने गाँव से लेकर आई थीं, उसमें जो भोजपुरी लोकगीत, कजरी, सोहर, चैती, फगुआ, विरहा, विदेसिया और चिड़ियों एवं फूलों के चित्र बने हुए थे। इन लोकगीतों में वह संगीत और कविता थी जो मुझे अपने भीतर डुबा लेती थी, आज भी मुझे हर अच्छी कहानी में कविता या संगीत एक साथ पाने की इच्छा रहती है।
10 वर्ष की आयु में उनकी मां का देहांत कैंसर के कारण हो गया। ‘नेलकटर’ कहानी में रचनाकार ने इस प्रसंग की भावुक अभिव्यक्ति की है। माँ के निधन के पश्चात् उनके परिवार में बिखराव शुरू हो गया। मानो मौत का ताण्डव मच गया हो। उनकी मृत्यु के बाद उनके पिताजी का भी स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। उदय प्रकाश मात्र 17 वर्ष की आयु में ही अनाथ हो गये। इस त्रासद घटना का वर्णन वे अपनी कहानियों में करते हुए लिखते हैं-‘‘बचपन से ही मैंने मृत्यु को अपनी आँखों से देखा है। बारह या तेरह वर्ष का था जब माँ की मृत्यु हुई थी। उस वर्ष उनकी उम्र सैंतीस वर्ष की थी। उन्हें श्वासनली का कैंसर था (नेलकटर)। सत्रह वर्ष का था जब पिता की मृत्यु हुई। उन्हें दाढ़ और गाल का कैंसर था। (दरियाई घोड़ा) यह एक विचित्र संयोग है, जो कई बार मुझे नियति के हाथों लिखी गयी हमारी वंशावली की तरह लगता है कि पिछली कई पीढ़ियों से हमारे परिवार ने छियालीस वर्ष की आयु रेखा पार नहीं किया। मेरे पितामह की मृत्यु भी पैंतालीस की उम्र में हो गयी थी और यह एक तथ्य है (या शायद संयोग) कि सभी की मृत्यु कैंसर से हुई।’’
माता-पिता को खो देने की पीड़ा उदय प्रकाश सहन न कर सके और ‘स्क्रीजोफ्रेनिया’ नामक रोग से पीड़ित हो गये। इसे मनोविदलता कहते हैं यह एक मानसिक विकार है। जिसमें मनुष्य असामान्य व्यवहार तथा वास्तविकता को पहचान पाने में असमर्थ होता हैं ‘स्क्रिीजोफ्रेनिया’ का शाब्दिक अर्थ है ‘मन का टूटना’। इस मानसिक अवस्था का चित्रण उनके एक आत्मकथ्य में मिलता है, ‘‘जब माँ की मृत्यु हुई मैं इस शून्य को सह पाने की स्थिति में नहीं था। दुबला-पतला था, चिड़चिड़ा था और सम्भवतः बहुत अधिक संवेदनशील था। लेकिन मैंने अपने से छः वर्ष छोटी बहन को देखा। वह इतनी छोटी थी कि माँ की अर्थी ले जाते समय फैंके जाने वाले तांबे के सिक्कों को बीन रही थी और बताशे खा रही थी। मुझे लगता है कि कई वर्षों तक अपनी छोटी बहन को अकेला न होने देने के लिए जीवित रहा। बाद में पिता के न रह जाने पर लगभग एक वर्ष तक ‘स्क्रीझोफ्रेनिया’ का इलाज चला। उदय प्रकाश ने जीवन में काफी संघर्षों का सामना किया है। इतनी बाधाओं के बाद भी प्रखर प्रतिभा के धनी वे जीवन-पथ पर अग्रसर रहे, उन्होंने हार को भी पराजित कर दिया।

शिक्षा-दीक्षा - उदय प्रकाश की प्रारम्भिक शिक्षा माता-पिता की देखरेख में सीतापुर में ही हुई। उनकी प्राथमिक स्तर की शिक्षा सीतापुर प्राथमिक पाठशाला में हुई व छठी, सातवीं तथा आठवीं तक की पढ़ाई उन्होंने ‘अनूपपुर दामोदर बहुउद्देशीय माध्यमिक पाठशाला’ में की, जो अब ‘अनूपपुर कन्या महाविद्यालय’ के नाम से जाना जाता है। कक्षा नवीं से बारहवीं तक की पढ़ाई उदय प्रकाश ने ‘शहडोल शासकीय महाविद्यालय’ से तथा ‘रघुराज हायर सेकेंडरी स्कूल’ से की है। पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने सागर विश्वविद्यालय से बी0एस0सी0 की पढ़ाई की। स्नातकोत्तर की पढ़ाई उन्होंने 1974 ई0 में हिंदी विषय से की जिसमें उन्हें ‘नंददुलारे वाजपेयी स्वर्ण पदक’ प्राप्त हुआ। पढ़ाई में अध्ययन के साथ वह ‘साम्यवादी मूवमेण्ट’ से जुड़े रहे। आगे की शिक्षा प्राप्त करने के लिए वे दिल्ली चले गए और 1975 ई0 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पी.एच0डी0 में प्रवेश ले लिया और अध्यापन कार्य में रत रहें।

परिवार एवं दाम्पत्य जीवन - उदय प्रकाश का प्रेम विवाह हुआ है। उनका विवाह 9 जुलाई 1977 ई0 को गोरखपुर निवासी कुमकुम सिंह के साथ हुआ। श्रीमती कुमकुम सिंह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से फ्रेंच भाषा व स्पेनिश भाषा में एम.ए. के साथ इंडोनेशिया भाषा में डिप्लोमा किया था। उनका सम्पूर्ण परिवार शिक्षित है। कुमकुम जी अब दिल्ली के ही एक विद्यालय में कार्यरत हैं। कुमकुम जी उदय प्रकाश के रचनात्मक कार्यकलापों में सक्रिय सहयोग एवं प्रेरणा देती रही हैं। देशभर में विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में छपे उनकी चर्चाएं एवं लेख संबंधी सामग्री को जुटाना उनकी दिनचर्या का नितांत हिस्सा है। उन्होंने उदय प्रकाश के साथ जीवन के धूप छाँव में सदैव साथ निभाया है।
उदय प्रकाश के दो पुत्र हैं सिद्धार्थ और शांततु जिनकी आयु क्रमशः 32 एवं 30 वर्ष है। उदय प्रकाश के दोनों पुत्र उच्च पदों पर कार्यरत हैं। बड़ा बेटा सिद्धार्थ अपनी प्रखर बुद्धि के बल पर छात्रवृत्ति प्राप्त कर जर्मन में कार्यरत है। सिद्धार्थ ने फ्रांसीसी लड़की से शादी की है। उनका छोटा बेटा बैंक में कार्यरत है। वर्तमान में उदय प्रकाश गाज़ियाबाद के वैशाली, सेक्टर 9 में स्थित अपने आवास में रहते हुए अपनी पत्नी श्रीमती कुमकुम सिंह के साथ साहित्यिक गतिविधियों में संलग्न हैं।


आर्थिक पृष्ठभूमि - उदय प्रकाश शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात् नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। उन्होंने सन् 1978 ई. से 1980 ई. तक जीविकोपार्जन हेतु ‘जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय’ में सहायक प्रोफेसर के पद का अध्यापन का कार्य किया। इसके उपरांत सन् 1980 ई0 से 1982 ई. तक संस्कृति विभाग, मध्य प्रदेश में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में रहे और इसी के साथ ‘पूर्वग्रह पत्रिका’ के सहायक संपादक का कार्य संभाला।
स्नातकोत्तर डिग्री में स्वर्णपदक प्राप्त करने के बाद एवं फ्रेंच, जर्मन भाषा में डिप्लोमाधारी एवं विशेषज्ञ उदय प्रकाश को कोई स्थायी नौकरी नहीं मिली। अपनी व्यथा का अंकन वे इस प्रकार करते हैं- ‘‘ हिन्दी साहित्य में स्नातकोत्तर करते हुए जो आचार्य नंददुलारे वाजपेयी स्वर्ण पदक मैंने हासिल किया था, उसे कमोड में डालकर बहा दूँ-या किसी मंत्री या अफ़सर के कुत्ते के गले में बाँधकर लटका दूँ। झूलते रहें आचार्य जी वहाँ।’’
उदय प्रकाश बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। उन्होंने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। उन्होंने सन् 1982-1990 तक टाइम्स ऑफ इण्डिया के समाचार पाक्षिक ‘दिनमान’ के संपादक का कार्य संभाला था, जिसके जनरल एडिटर अशोक वाजपेयी जी थे। इसी दौरान बीच में एक वर्ष 1987 में ‘टाइम्स रिसर्च फाउंडेशन’ के स्कूल आॅफ सोशल जर्नलिज्म में सहायक प्रोफेसर के रूप में अध्यापन का कार्य किया। उदय प्रकाश अस्थायीपन और आर्थिक तंगी से जूझते हुए वे एक वर्ष 1989 ई0 में वह इंडिया पेन्डेन्ट टेलीविजन के विचार और पटकथा लिखते रहे। उन्होंने कभी दूरदर्शन के लिए लिखा, तो कभी डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई। उन्होंने जयपुर पर आधारित दस छोटी-छोटी फिल्में बनाई जो ‘विजयदान देथा’ की शॉर्ट-स्टोरी पर आधारित है। विजयदान देथा राजस्थान के प्रख्यात लेखक हैं।
इसके पश्चात दो वर्ष तक (1991-1992 ई0) में पी0टी0 आई और आई0टी0 वाई टेलीविजन में कार्यरत रहे। इससे उन्होंने एक सांस्कृतिक मैगजीन निकाली, जो बहुत चली और सफल रही। सन् 1990 में उदय प्रकाश कुछ समय तक दिल्ली से निकलने वाले ‘संडे मेल’ साप्ताहिक के वरिष्ठ सहायक संपादक रहे।
इसके पश्चात् अप्रैल 2000 ई0 तक उन्होंने ‘इमीनेन्स- नामक अँग्रेज़ी मासिक पत्रिका के सम्पादन का कार्यभार संभाला जो बैंगलोर से निकलती थी। स्वयं उदय प्रकाश अपनी भागदौड़ भरी जीवनशैली के संदर्भ में कहते हैं, ‘‘आप मेरी पत्नी और बच्चों से पूछें-इतना संघर्ष मैंने किया है, पिछले 17-18 साल से मेरे पास कोई नौकरी नहीं है और जितनी कठिन मेहनत की है हम सबने, बच्चों को पढ़ाया, उनकी फीस का इंतजाम, मकान का किराया देना, आप जानते हैं कि बिना नौकरी के ये चीजें आसान नहीं होती, उनके लिए भागना-दौड़ना पड़ता है। मेरे पास कोई कांटेक्ट भी नहीं थे कि मैं किसी बडे़ अखबार या पत्रिका का सम्पादक बन जाऊँ।’’
वे साहित्य रचनाएँ लिख रहे थे किंतु उसमें पर्याप्त पैसा कमाना मुश्किल था। उदय प्रकाश जी को साहित्यिक प्रसिद्धि ‘पीली छतरी वाली लड़की’ कहानी से मिली। उन्हें इस कहानी से बहुत बड़ी रकम राॅयल्टी के रूप में प्राप्त हुई। यही कहानी उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बना। इसके बाद जब पेंगुइन बुक्स वालों ने उन्हें तीन पुस्तकों के लिए कहा, तब उदय प्रकाश जी को लगने लगा कि साहित्य में उनकी पहचान है। वर्तमान समय में वे पत्र-पत्रिकाओं और फिल्मों के लिए स्वतंत्र लेख और पटकथा लेखन का कार्य कर रहे हैं।
विचारधारा - एक साहित्यकार की विचारधारा उनके कृतित्व द्वारा प्रतिफलित होती है। साहित्यकार अत्यंत संवेदनशील होता है। उसकी संवेदनशीलता उनके कृतित्व को भी प्रभावित करती है और अभिव्यक्ति पाकर वह रचना के माध्यम से पाठकों के हृदय में समाहित रहती है। उदय प्रकाश का जीवन इन्हीं संवेदनाओं की पूँजी है। संवेदनाओं की सघनता उनकी रचनाओं का प्राणतत्त्व हैं।
उदय प्रकाश की साहित्यिक समझ और दृष्टि विशिष्ट है। उन्होंने बचपन से ही बहुत संघर्षों के साथ जीवन यापन किया है। यही इनके लेखन को प्रेरणा प्रदान करता है। उदय प्रकाश प्रसिद्ध कहानीकार के साथ एक कवि भी हैं। कविता के सन्दर्भ में उदय प्रकाश से एक साक्षात्कार में संजय अरोड़ा ने उनसे पूछा ‘‘बगैर एक कवि आप पर किसका प्रभाव अधिक रहा है? उदय प्रकाश-देखिए, किसी भी समय की कविता अपने से पहले की कविता से प्रभावित होती है। अब अगर उसमें कोई दावा करे कि इस काव्य की स्मृति में केदारनाथ सिंह कहीं नहीं हैं, सिर्फ रघुवीर सहाय हैं या रघुवीर सहाय नहीं विष्णु खरे हैं, तो ऐसी बहस का कोई मतलब नहीं होता। हम सभी लोग जो कुछ भी लिखते हैं, कविता हो या कहानी हो, उसमें हमसे पहले के सभी कहानीकारों एवं कवियों की जो सृजन स्मृतियाँ हैं वो हमारे चाहे या अनचाहे शामिल हो जाती है मैं तो इस पूरी मानसिकता के ही खिलाफ हूँ। मुझ पर तो संजय चतुर्वेदी की भी कविता का प्रभाव है और विष्णु खरे की भी कविता का प्रभाव है।’’
निस्संदेह उदय प्रकाश पर किसी एक साहित्यकार का प्रभाव नहीं पड़ा है। इन पर भारतीय साहित्यकारों के साथ पाश्चात्य साहित्यकारों का भी बहुत प्रभाव रहा है। पाश्चात्य साहित्यकारों में चेखव, माक्र्वेज़, बुल्गाकोव, नेरूदा, रोजेविच, जेम्स ज्वायस आदि साहित्यकारों से प्रेरणा ली है।
कबीर, निराला, मुक्तिबोध, नागार्जुन जैसे लेखकों की संघर्षशीलता उदय प्रकाश के साहित्य की प्रेरक शक्ति रही है। निर्मल वर्मा और मुक्तिबोध के संबंध में उदय प्रकाश साक्षात्कार में कहते हैं, ‘‘निर्मल वर्मा और मुक्तिबोध-ये दो लेवेल हैं। निर्मल वर्मा के अगर आप निबंध और उससे भी ज्यादा उनकी डायरीज और जर्नल्स पढ़ें और दूसरी ओर मुक्तिबोध की ‘एक साहित्यिक की डायरी’ तथा ‘नई कविता का आत्मसंघर्ष’ पढ़ें तो ये दो धु्रव हैं, जिनके बीच आपको लगातार ट्रैवल करना पड़ेगा। यदि आपको साहित्य को साधना है, तो इनके बीच ही आना-जाना पड़ेगा।’’ कथाकार उदय प्रकाश कहते हैं कि हर साहित्यकार अपने से पूर्व या अपने समकालीन साहित्यकार से प्रभावित जरूर होता है।
किसी साहित्यकार की विचारधारा के निर्माण में उसके समय की सामाजिक व्यवस्था, राजनीतिक स्थिति एवं सांस्कृतिक दृष्टि का बहुत प्रभाव रहता है। कोई भी रचनाकार अपने समय में चल रहे आंदोलनों के प्रभाव से अछूता नहीं रह सकता, कथाकार उदय प्रकाश पर भी अपने समय की परिस्थितियों का व्यापक प्रभाव पड़ा। उनका स्वयं का जीवन बहुत उतार-चढ़ाव से भरा है। उनका संघर्ष आदिवासी गाँवों से लेकर कस्बाई वीथियों से गुजरते हुए महानगर की चैड़ी सड़कों तक फैला हुआ है। उदय प्रकाश समय के अंतर्विरोध पर अपनी सूक्ष्म दृष्टि रखते हैं और साहित्य में समेट देते हैं।
कथाकार उदय प्रकाश की राजनीतिक दृष्टि बेजोड़ है। वह अपनी कविताओं, कहानी, निबंधों में राजनीतिक पार्टियों की कलई इस प्रकार खोलते हैं कि राजनीति के गुटबाजी खेमें, सत्ता के दलालों का असली रंग दिखाई देता है। उनका मानना हैं कि गैर राजनीतिक किसी राजकीय दल से मेरा कोई संबंध नहीं है। एक लेखक गैर राजनीतिक हो सकता है पर वह राजनीति से पूर्णतः अछूता नहीं रह सकता। उन्होंने भेदभाव को नकारकर अपनी कहानियों और कविताओं में हर उस व्यक्ति का ज़िक्र किया है जो शोषित है। उदय प्रकाश मानते हैं कि साहित्य वह आधार है जिसमें हम अपने समाज को सम्पूर्ण रूप में व्यक्त करते हैं। साहित्य ही मुक्ति का साधन है। जब हम अपनी बात संप्रेषित कर देते हैं तो हम दबाव से, बोझ से मुक्त हो जाते हैं।
साहित्य समाज का दर्पण होता है। यह पंक्ति उदय प्रकाश के साहित्य के संबंध में पूर्णतः चरितार्थ होती है। उदय प्रकाश पर माक्र्सवाद का व्यापक प्रभाव रहा है। समय की विसंगति को देखते हुए समाज बदला, नई टेक्नाॅलाॅजी के आने से बहुत बड़ा परिवर्तन पूरी सामाजिक संरचना और बनावट में हुआ है। मार्क्स के जो विचार जिसमें उत्पादन के साधनों की बात, पूंजीपतियों का शोषण करना, एवं श्रम की बात थी वर्तमान समय में ये तीनों चीजें नए रूप में अवतरित हुई है। उत्तर-आधुनिक युग में इलेक्ट्रॉनिक दुनिया में मजदूरों का बहुत शोषण हो रहा है।
पूंजीवादी समाज ने ब्रांड को विकसित करके मनुष्य की संवेदना को खरीद लिया है। उदय प्रकाश बदली हुई स्थिति का अवलोकन करते हुए कहते हैं-‘‘आपने देखा होगा कि 90 के बाद या भूमण्डलीकरण के बाद नवसाम्राज्य आ गया। हमारा पूरा संसाधन, पूरी अर्थ नीति, हमारी पूरी सत्ता वह लगभग गुलाम हो चुकी थी, वह नवऔपनिवेशक अधीनता को स्वीकार कर चुकी हैं, लगातार उसकी ओर बढ़ती जा रही है राष्ट्रवाद लगभग समाप्त या अंत हो चुका है।
आज चारों तरफ प्रगति और विकास का बोल बाला है लेकिन विकास और प्रगति सिर्फ ऊँचे पदाधिकारियों और पूंजीपतियों के हाथों में है। गरीब जनता तो और त्रस्त होती जा रही है। सामाजिक व्यवस्था में भी तेजी से परिवर्तन हो रहे हैं। इस पर उदय प्रकाश कहते हैं, ‘‘अगर आप समाज विज्ञान से जुड़े हैं, तो उन नियमों और परिवर्तनों को देखें, जहाँ देखते ही देखते कोई भी सामाजिक प्रगति या सामाजिक विकास किसी ‘डिजास्टर’ समस्या या विस्फोट में बदल जाता है।

उदय प्रकाश की रचना
कहानी : दरियाई घोड़ा, तिरिछ, और अंत में प्रार्थना, पॉल गोमरा का स्कूटर, पीली छतरी वाली लड़की, दत्तात्रेय के दुख, अरेबा-परेबा, मोहनदास, मेंगोसिल
कविता : सुनो कारीगर, अबूतर-कबूतर, रात में हारमोनियम
निबंध : ईश्वर की आँख निबंध
अनुवाद : अनुभव, इंदिरा गाँधी की आखिरी लड़ाई, लाल घास पर नीले घोड़े, रोम्याँ रोलाँ का भारत


Share: