अश्‍वगंधा के रामबाण औषधीय उपयोग



अश्वगंधा आयुर्वेदिक औषधि है और कई लाइलाज बीमारियों को ठीक करने की क्षमता रखती है। अश्वगंधा का प्रयोग कई बीमारियों में दवा के रूप में किया जाता है। अश्वगंधा दवा, चूर्ण, कैप्सूल और टेबलेट के रूप में बाजार में मिल जाती है। यह शरीर की बहुत सारी परेशानियों को दूर करने के लिए चमत्कारी औषधि के रुप में काम करती है और यह दिमाग और मन को भी स्वस्थ रखती है। पुरुषत्व बढ़ाने में भी अश्वगंधा का काफी महत्व है। अश्वगंधा कई तरह की बीमारियों को ठीक करने में भी बहुत कारगर है। इसका उपयोग एक सीमा तक करने पर ही यह फायदेमंद है किन्‍तु एक सीमा से ज्यादा इसका इस्तेमाल किया जाए तो यह नुकसानदायक भी हो सकती है।
अश्वगंधा का सेवन दे शरीर को ताकत और बनाए जवानAshwagandha Benefits in Hindi

अश्वगंधा एक बलवर्धक रसायन मानी गयी है। इसे पुरातन काल से ही आयुर्वेदाचायों ने वीर्यवर्धक, शरीर में ओज और कांति लाने वाला, परम पौष्टिक व सर्वांग शक्ति देने वाली, क्षय रोगनाशक, रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ने वाली एवं वृद्धावस्था को लम्बे समय तक दूर रखने वाली सर्वोत्तम औषधि माना है। यह वायु एवं कफ के विकारों को नाश करने वाली अर्थात खांसी, श्वास, खुजली, व्रण, आमवात आदि नाशक है।
अश्वगंधा पौधे के पत्ते और इसकी जड़ो को उबाल कर चाय बनाई जाती है जो की स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है। अश्वगंधा पौधे के पत्ते त्वचा पर होने वाले रोगों से बचाता है। अश्वगंधा के पत्ते शरीर के पर हुए सुजन को कम करता है। अश्वगंधा के पत्ते शरीर पर हुए घाव व किसी प्रकार के जख्म को जल्दी भर कर ठीक कर देते है। अश्वगंधा के चूर्ण को किसी भी तेल में मिला कर शरीर के पर लगाने से चर्म रोग नहीं होता है।
अश्वगंधा सिरदर्द और माइग्रेन जैसी बीमारीयां भी नहीं होने देता है, अश्वगंधा के पाउडर को तेल में मिला कर शरीर पर लगाने से त्वचा में निखार आता है और इससे रुकी हुई ग्रोथ भी बढ़ जाती है और इसके सेवन से हड्डिया भी मजबूत होती है। यह लंबाई बढ़ाने में भी मदद करता है, इसके सेवन कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है यह मन को शांत रखता है। अश्वगंधा को पाए जाने वाले मिनरल्स और विटामिन से हमें तनाव से मुक्त होने में मदद मिलती है। इससे हॉर्मोंस निकलते है जिससे हमें तनाव से मुक्ति मिलती है। अश्वगंधा खाने पर 69% नींद न आने की समस्या और तनाव पर रहने की समस्या दूर हो जाती है।
अश्वगंधा के चमत्कारिक फायदे- Ashwagandha Benefits in Hindi
  • अनिद्रा दूर भगाता है : जो लोग नींद न आने की बीमारी से ग्रसित है उन्हें अश्वगंधा के चूर्ण को खीर में डालकर खाना चाहिए। ये नींद की दवा की तरह काम करती है।
  • आंखों की रोशनी : अश्वगंधा का इस्तेमाल आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने का काम करता है। रोज दूध के साथ लेने से आंखों के अलावा स्ट्रेस से भी बचा जा सकता है और अश्वगंधा, मुलहठी और आंवले को मिलाकर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
  • इम्युन सिस्टम : अश्वगंधा में मौजूद ऑक्सीडेंट आपके इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है। जो आपको सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से लडने की शक्ति प्रदान करता है। अश्वगंधा वाइट ब्लड सेल्स और रेड ब्लड सेल्स दोनों को बढ़ाने का काम करता है। जो कई गंभीर शारीरिक समस्याओं में लाभदायक है।
  • कैंसर : कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी में बहुत असरकारी है अश्वगंधा का इस्तेमाल। कई रिसर्च में यह बताया गया है कि अश्वगंधा कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है और कैंसर के नए सेल्स नहीं बनने देता। यह शरीर में रिएक्टिव ऑक्सीजन स्पीशीज का निर्माण करता है। जो कैंसर सेल्स को खत्म करने और कीमोथेरपी से होने वाले साइड इफेक्ट्स से भी बचाने का काम करता है।
  • खांसी और दमा में कारगर : अश्वगंधा का चूर्ण गर्म दूध के साथ लेने पर खांसी और दमे की बीमारी में बहुत आराम मिलता है।
  • मधुमेह घटाता है : अश्वगंधा का सेवन शरीर में ब्लड शुगर का स्तर कम कर मधुमेह को नियंत्रण में रखता है। ये कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी कम करता है।
  • तनाव दूर करता है : आजकल ज्यादातर लोग डिप्रेशन और तनाव के शिकार होते हैं ऐसे में अश्वगंधा मानसिक तनाव जैसी गंभीर समस्या को ठीक करने में लाभदायक है। अश्वगंधा शारीरिक और मानसिक दोनों तनावों को दूर करता है। इसका चूर्ण भोजन के साथ खाने से मन शांत होता है और तनाव दूर होता है। एक रिर्पोट के अनुसार तनाव को 70 फिसदी तक अश्वगंधा के इस्तेमाल से कम किया जा सकता है।
  • पुरुषत्व बढ़ाता है : अश्वगंधा पुरुषों में नपुंसकता को दूर करने में बहुत फायदेमंद है। यह पुरुषत्व को बढ़ाने में रामबाण की तरह काम करता है। दूध या पानी के साथ इसका चूर्ण लेने से पुरुषों की यौन क्षमता बढ़ती है। साथ ही शरीर को एक अलग एनर्जी भी देता है।
  • पेट की समस्याओं को करे दूर : अश्वगंधा पेट की समस्याओं को दूर करता है। मिश्री और हल्के गर्म पानी के साथ इस चूर्ण का सेवन करने से गैस की बीमारी से छुटकारा मिलता है।
  • सफेद पानी (लिकोरिया) : महिलाओं में सफेद पानी की वजह से उनका शरीर कमजोर होने लगता है। जिसका असर उनके गर्भाशय में भी पडता है। लेकिन अश्वगंधा के सेवन से महिलाओं को इस रोग से निजात मिल सकती है।
  • हाई ब्लड प्रेशर में राहत : अश्वगंधा का नियमित सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर में कमी होती है। रक्तचाप नॉर्मल रहता है। अश्वगंधा के चूर्ण को दूध घोल करके पीने रक्तचाप नियंत्रण में रहता है।
  • याददाश्त वर्धक : अश्वगंधा को सुबह शाम लेने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और याददाश्त भी बहुत ही तेज हो जाती है।
  • यौन शक्ति वर्धक : अश्वगंधा का सेवन करने से प्रजनन में इजाफा होता है। इससे स्पर्म काउंट बढ़ता है और वीर्य भी अच्छी मात्रा में बनता है, अश्वगंधा, शरीर को जोश देता है जिससे पूरे शरीर में आलस्य नहीं रहता है और सेक्स करते समय थकान भी नहीं आती है। जिन लोगों को सेक्स के दौरान थकान होने लगती है, उन्हें अश्वगंधा के सेवन से काफी लाभ मिलता है। अश्वगंधा में जवानी को बरकरार रखने की काफी शक्ति होती है। यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है।
 Ashwagandha Side Effects in Hindi
अश्वगंधा से होने वाले नुकसान- Ashwagandha Side Effects in Hindi
  • अश्वगंधा का अधिक इस्तेमाल पेट के लिए हानिकारक हो सकता है। इसको लेने से डायरिया की समस्या हो सकती है। इसलिए इसके इस्तेमाल से पहले आप डॉक्टर की सलाह लें उसके बाद ही इसका सेवन करें।
  • अश्वगंधा का इस्तेमाल नींद के लिए अच्छा है। लेकिन इसका बहुत दिनों तक इस्तेमाल आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है।
  • अश्वगंधा का ज्यादा प्रयोग आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। अश्वगंधा के ज्यादा इस्तेमाल से आपको बुखार, थकान, दर्द की शिकायत भी हो सकती है।
  • अश्वगंधा का सही डोज़ न लेने से आपको उलटी और जी मिचलाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • बल्ड प्रेशर से ग्रस्त लोगों को अश्वगंधा डॉक्टर के परामर्श से ही लेना चाहिए। जिनका बीपी लो होता है उन्हें अश्वगंधा का सेवन नहीं करना चाहिए।





Share:

कोई टिप्पणी नहीं: