वज्रासन योग : विधि और लाभ



वज्रासन योग की सम्पूर्ण जानकारी – Vajrasana Yoga : Steps and Benefits
वज्रासन के आश्चर्यजनक फायदे (Benefits of Vajrasana)
वज्रासन के आश्चर्यजनक फायदे
वज्रासन का अर्थ है बलवान स्थिति। पाचनशक्ति, वीर्यशक्ति तथा स्नायुशक्ति देने वाला होने से यह आसन वज्रासन कहलाता है। समस्त योगआसनों (Yogasana) में वज्रासन ही एक ऐसा आसन है, जिसे भोजन या नाश्ता करने के उपरांत तुरंत भी किया जा सकता है। स्वास्थ्य के लिए वज्रासन अभ्यास अति लाभदायक होता है। वज्रासन हर उम्र का व्यक्ति सरलता से कर सकता है। इस कल्याणकारी आसन को अंग्रेज़ी में Diamond Pose कहा जाता है। यह आसन दिन में किसी भी समय किया जा सकता है। वज्र का अर्थ कठोर/ मजबूत / प्रबल ऐसा होता है। शरीर में रक्त प्रवाह दुरुस्त करने और पाचनशक्ति (Digestive System) बढ़ाने के लिए वज्रासन एक उत्तम आसन बताया गया है। प्रतिदिन वज्रासन करने से जांघें और घुटनें मज़बूत बनते हैं। वज्रासन करने से कमर के निचले हिस्से से पैर तक के सारे स्नायुओं को कसरत मिलती है। तथा अधिक मात्रा में भोजन कर लेने के बाद होने वाली बेचैनी वज्रासन करने से दूर हो जाती है।
Baba Ramdev - Vajrasana - Meditative Asanas - Yoga Health Fitness
क्रियाः ध्यान मूलाधार चक्र में श्वास दीर्घ
विधिः बिछे हुए आसन पर दोनों पैरों को घुटनों से मोड़कर एड़ियों पर बैठ जाएं। पैर के दोनों अंगूठे परस्पर लगे रहें। पैर के तलवों के ऊपर नितम्ब रहें। कमर बिल्कुल सीधी रहे, दोनों हाथ को कुहनियों से मोड़े बिना घुटनों पर रख दें। हथेलियाँ नीचे की ओर रहें। दृष्टि सामने स्थिर कर दें। पाँच मिनट से लेकर आधे घंटे तक वज्रासन का अभ्यास कर सकते हैं। वज्रासन लगाकर भूमि पर लेट जाने से सुप्त वज्रासन होता है।

वज्रासन के आश्चर्यजनक फायदे
Baba Ramdev - Vajrasana - Meditative Asanas - Yoga Health Fitness
Vajrasana Ke Fayde - वज्रासन के लाभ - Benefits of Vajrasana
वज्रासन के अभ्यास से शरीर का मध्य भाग सीधा रहता है। श्वास की गति मन्द पड़ने से वायु बढ़ती है। आँखों की ज्योति तेज होती है। वज्रनाड़ी अर्थात वीर्यधारा नाड़ी मजबूत बनती है। वीर्य की ऊर्ध्वगति होने से शरीर वज्र जैसा बनाता है। लम्बे समय तक सरलता से यह आसन कर सकते हैं। इससे मन की चंचलता दूर होकर व्यक्ति स्थिर बुद्धि वाला बनाता है। शरीर में रक्ताभिसरण ठीक से होकर शरीर निरोगी एवं सुन्दर बनता है। भोजन के बाद इस आसन में बैठने से पाचन शक्ति तेज होती है। कब्ज दूर होता है। भोजन जल्दी हजम होता है। पेट की वायु का नाश होता है। कब्ज दूर होकर पेट के तमाम रोग नष्ट होते हैं। पाण्डु रोग से मुक्ति मिलती है। रीढ़, कमर, जांघ, घुटने और पैरों में शक्ति बढ़ती है। कमर और पैर का वायु रोग दूर होता है। स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है। स्त्रियों के मासिक धर्म की अनियमितता जैसे रोग दूर होते हैं। शुक्र दोष, वीर्यदोष, घुटनों का दर्द आदि का नाश होता है। स्नायु पुष्ट होते हैं। स्फूर्ति बढने के लिए मानसिक निराशा दूर करने के लिए यह आसन उपयोगी है। ध्यान के लिये भी यह आसन उत्तम है। इसके अभ्यास से शारीरिक स्फूर्ति एवं मानसिक प्रसन्नता प्रकट होती है। दिन-प्रतिदिन शक्ति का संचार होता है इसलिए शारीरिक बल में खूब वृद्धि होती है। काग का गिरना अर्थात गले के टान्सिल्स, हड्डियों के पोल आदि स्थानों में उत्पन्न होने वाले श्वेतकण की संख्या में वृद्धि होने से आरोग्य का साम्राज्य स्थापित होता है। फिर व्यक्ति बुखार से सिरदर्द से, कब्ज से, मंदाग्नि से या अजीर्ण जैसे छोट-मोटे किसी भी रोग से पीडि़त नहीं रहता, क्योंकि रोग आरोग्य के साम्राज्य में प्रविष्ट होने का सााहस ही नहीं कर पाते।
  1. शरीर को सुडौल बनाए रखता है और वजन कम करने में मददगार हैं।
  2. महिलाओ में मासिक धर्म की अनियमितता दूर होती हैं।
  3. रीढ़ की हड्डी मजबूत होती हैं और मन की चंचलता को दूर कर एकाग्रता बढ़ाता हैं।
  4. अपचन, गैस, कब्ज इत्यादि विकारो को दूर करता हैं और पाचन शक्ति बढ़ाता हैं।
  5. यह प्रजनन प्रणाली को सशक्त बनाता हैं।
  6. सायटिका से पीड़ित व्यक्तिओ में लाभकर हैं।
  7. इस आसन को नियमित करने से घुटनों में दर्द, गठिया होने से बचा जा सकता हैं।
  8. पैरो के मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं में यह आसन मददगार हैं।
  9. इस आसान में धीरे-धीरे लम्बी गहरी साँसे लेने से फेफड़े मजबूत होते हैं।
वज्रासन से नितम्ब (Hips), कमर (Waist) और जांघ (Thigh) पर जमी हुई अनचाही चर्बी (Fats) कम हो जाती हैं और उच्च रक्तचाप कम होता हैं।
 वज्रासन योग : विधि और लाभ


वज्रासन कैसे करें – How to do Vajrasana Yoga
 Vajrasana kaise kare - वज्रासन योग करने की विधि - How to do Vajrasana
  1. भोजन करने के 5 मिनट बाद एक समान, सपाट और स्वच्छ जगह पर कम्बल या अन्य कोई आसन बिछाए। दोनों पैर सामने की तरफ फैलाकर बैठ जाए।
  2. इसके बाद बाए (Left) पैर का घुटने को मोड़कर इस तरह बैठे के पैरो के पंजे पीछे और ऊपर की और हो जाए।
  3. अब दाए (Right) पैर का घुटना भी मोड़कर इस तरह बैठे के पैरो के पंजे पीछे और ऊपर की और हो जाए और नितम्ब (Hips) दोनों एड़ियों (Ankle) के बीच आ जाए।
  4. दोनों पैर के अंगूठे (Great Toe) एक दूसरे से मिलाकर रखे।दोनों एड़ियो में अंतर बनाकर रखे और शरीर को सीधा रखे।
  5. अपने दोनों हाथो को घुटने पर रखे और धीरे-धीरे शरीर को ढीला छोड़े।
  6. आँखे बंद कर रखे और धीरे-धीरे लम्बी गहरी साँसे ले और छोड़े।
इस आसन को आप जब तक आरामदायक महसूस करे तब तक कर सकते हैं। शुरुआत में केवल 2 से 5 मिनट तक ही करे।

वज्रासन की समय सीमा – Time Duration Of Vajrasana
वज्रासन सुबह मेँ खाली पेट भी किया जा सकता है और भोजन के बाद भी किया जा सकता है। शुरुआत मेँ वज्रासन तीन से पाँच मिनट तक करना चाहिए। अभ्यास बढ़ जाने पर इसे अधिक समय तक (दस मिनट तक) भी किया जा सकता है।पैर दुखने लगें या कमर दर्द होने लगे उतनी देर तक वज्रासन मेँ नहीं बैठना है। 

वज्रासन से जुड़ी सावधानियां एवं नुकसान - /Precaution/Side-Effects Of Vajrasana
  1. वज्रासन करने पर चक्कर आनें लगे, पीठ दर्द होने लगे, टखनें दुखने लगें, घुटनें या शरीर के कोई भी अन्य जौड़ अधिक दर्द करें लगे तो फौरन इस आसन का अभ्यास रोक कर डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
  2. एड़ी के रोग से पीड़ित व्यक्ति वज्रासन न करे।
  3. अगर वज्रासन करने पर आपको कमर दर्द, कमजोरी या चक्कर आने जैसे कोई समस्या हो तो आसन बंद कर अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले।
  4. गर्भवती महिलाओं को वज्रासन बिलकुल “नहीं” करना चाहिए।
  5. वज्रासन करने वाले व्यक्ति को यह आसन हड़बड़ी में नहीं करना चाहिए। टखनें, घुटनें, या एड़ियों पर किसी भी तरह का ऑपरेशन कराया हों, उन्हे यह आसन बिलकुल नहीं करना चाहिए। हड्डियों मेँ कम्पन की बीमारी वाले व्यक्ति को यह आसन नहीं करना चाहिए। 
वज्रासन (डायमंड मुद्रा) 
वज्रासन (डायमंड मुद्रा)

इसे भी पढ़े
  1. अधोमुखश्वानासन योग - परिचय, विधि एवं लाभ
  2. पश्चिमोत्तानासन योग विधि, लाभ और सावधानी
  3. नौकासन योग विधि, लाभ और सावधानियां
  4. सूर्य नमस्कार की स्थितियों में विभिन्न आसनों का समावेष एवं उसके लाभ
  5. अनुलोम विलोम प्राणायामः एक संपूर्ण व्यायाम
  6. प्राणायाम और आसन दें भयंकर बीमारियों में लाभ
  7. सूर्य नमस्कार का महत्त्व, विधि और मंत्र
  8. ब्रह्मचर्यासन से करें स्वप्नदोष, तनाव और मस्तिष्क के बुरे विचारों को दूर
  9. प्राणायाम के नियम, लाभ एवं महत्व
  10. मोटापा घटाने अचूक के उपाय


Share:

बैंकिंग सामान्य ज्ञान बैंक क्लर्क, पीओ हेतु



For PO, Banking General Knowledge Bank Clerk, General Knowledge Quiz 
For PO, Banking General Knowledge Bank Clerk, General Knowledge Quiz
  1. ‘एंड देन वन डेः ए मेमौर’ किस प्रसिद्ध व्यक्तित्व की आत्मकथा है? – नसीरुद्दीन शाह
  2. ‘पिगमी डिपॉजिट स्कीम’ किस बैंक की प्रचलित योजना है? – सिंडिकेट बैंक
  3. ‘मॉडवैट’ (MODVAT) का संबंध जिस कर से है, वह है – उत्पाद शुल्क
  4. 17वें एशियाई खेलों का विषय है – एशिया के भविष्य से मिलो
  5. 1955 में इम्पीरियल बैंक का राष्ट्रीयकरण कर किस बैंक की स्थापना की गई? – स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
  6. 2014 के ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि का नाम क्या है? – लायर्स डाइस
  7. CORE’ बैंकिंग सर्विसेज में CORE का पूरा नाम है – Centralized Online Realtime Exchange
  8. IPO का पूरा नाम है – Initial Public offering
  9. KYC का पूरा नाम है – Know Your Customer
  10. NEFT का पूरा नाम है – National Electronic Funds Transfer
  11. RTGS लेन-देन के लिए निर्धारित न्यूनतम और अधिकतम सीमा (रुपयों में) – न्यूनतम सीमा 2 लाख रुपये और अधिकतम सीमा कोई नहीं है।
  12. RTGS से तात्पर्य है – Real Time Gross Settlement
  13. SEZ का पूरा नाम है – स्पेशल इकॉनोमिक जोन
  14. SIDBI शब्द संक्षेप का अर्थ है – स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया
  15. SLR का पूरा नाम है – Statutory Liquidity Ratio
  16. अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक को किस अन्य नाम से अधिक जाना जाता है? – विश्व बैंक
  17. अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिस मुद्रा की आपूर्ति मांग की अपेक्षा कम होती है, कैसी मुद्री कहलाती है? – हार्ड करेंसी
  18. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का मुख्यालय कहां है? → वाशिंगटन
  19. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की सदस्यता ग्रहण करते समय किसी भी राष्ट्र को अपनी मुद्रा का मूल्य निर्धारित करना होता है – स्वर्ण में
  20. अंतरराष्ट्रीय व्यापार का प्रहरी किसे कहा जाता है – अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
  21. अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन का मुख्यालय कहां है? – जेनेवा
  22. अक्सर अखबारों में बैंक की CASA जमाओं के बारे में लिखा रहता है। CASA जमाएं हैं – मांग जमाएं
  23. अखिल भारतीय खादी ग्रामोद्योग आयोग की स्थापना कब की गई थी? – 1957 ई. में
  24. अलीबाबा ने हाल ही में आईपीओं में 25 अरब डॉलर जुटाए हैं। यह किस देश से संबंधित है? – चीन (अलीबाबा चीन की ई वाणिज्य कंपनी है।)
  25. अल्पकालिक अवधि के लिए रिजर्व बैंक द्वारा कॉमर्शियल बैंकों से जिस ब्याज दर पर नकदी प्राप्त की जाती है उसे कहते हैं – रिवर्स रेपो रेट
  26. अल्पकालिक सरकारी प्रतिभूति-पत्र को कहा जाता है – ट्रेजरी बिल
  27. आईएनएस सिंधुरक्षक को भारतीय नौसेना द्वारा बंद कर दिया गया है। यह थी एक – पनडुब्बी
  28. आय कर, निगम कर, व्यय कर, उपहार कर, संपत्ति कर, ब्याज, कर, होटल व पर्यटन कर आदि किसके द्वारा आरोपित प्रत्यक्ष कर हैं – केंद्र सरकार
  29. आर्थिक नियोजन किस सूची का विषय है? → समवर्ती सूची का
  30. आर्थिक समीक्षा किस मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत की जाती है? – वित्त मंत्रालय
  31. इफ्को क्या है? – भारतीय कृषक उर्वरक सहकारी संस्था
  32. इम्पीरियल बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना कब हुई? – 1921
  33. एक रुपये के नोट व सिक्कों (एक रुपये से कम) को छोड़कर अन्य सभी करेंसी नोटों का निर्गमन रिजर्व बैंक करता है, इन नोटों पर किसके हस्ताक्षर होते हैं? – गवर्नर, रिजर्व बैंक
  34. एक व्यवस्था, जिसके अंतर्गत देश की मुद्रा का मूल्य किसी मूल्यवान धातु की इकाई में निश्चित कर उसे स्थिर रखने की प्रयास किया जाता है, उसे कहते हैं – मुद्रामान
  35. एन आउट लाइन ऑफ मनी के लेखक हैं – क्राउथर
  36. एशियन डेवलपमेंट बैंक का मुख्यालय स्थित है – मनीला में
  37. एशिया का वह प्रथम व्यक्ति कौन है, जिसने अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया – प्रो. अमर्त्य सेन (भारत)
  38. एशियाई खेल-2014 कहां आयोजित की गई? – इंचियोन, दक्षिण कोरिया
  39. एशियाई विकास बैंक का मुख्यालय कहाँ स्थित है – मनीला (फिलीपींस)
  40. ऑपरेशन मेघ राहत किस राष्ट्रीय आपदा के लिए शुरू किया गया है? – जम्मू और कश्मीर बाढ़
  41. ओजोन परत के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है? – 16 सितंबर
  42. ओपेक का मुख्यालय कहां है – वियना में
  43. कमजोर बैंकों की पुनर्संरचना हेतु सिफारिश देने के लिए गठित की गई समिति → वर्मा समिति
  44. करेंसी एंड फाइनेंस पर वार्षिक रिपोर्ट का प्रकाशन किया जाता है – रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा
  45. कापार्ट CAPART का मुख्यालय स्थित है – नई दिल्ली में
  46. किस कंपनी ने जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए ग्रीन बॉण्ड की शुरुआत की है? – बीएनपी परिबास
  47. किस देश ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को बदलने के लिए जनमत संग्रह का फैसला किया है? – न्यूजीलैंड
  48. किस पंचवर्षीय योजना को समाप्त होने से एक वर्ष पूर्व ही समाप्त कर दिया गया था? – पांचवीं योजना को
  49. किस पुरस्कार को नोबेल पुरस्कार के एशिया संस्करण के रूप में माना जाता है? – तांग पुरस्कार
  50. किस बैंक का विलय भारतीय स्टेट बैंक में सर्वप्रथम किया गया? – स्टेट बैंक ऑफ सौराष्ट्र
  51. किस बैंक ने एटीएम से बिना कार्ड के नकद निकासी की पेशकश की है? – आईसीआईसीआई
  52. किस बैंक ने सर्वप्रथम चीन में अपनी शाखा खोली? → एसबीआई
  53. किस राज्य की अर्थव्यवस्था को मनीऑर्डर अर्थव्यवस्था कहा जाता है? – उत्तराखंड
  54. किस राज्य सरकार ने पहली पीढ़ी के उद्यमियों के लिए एंजेल फंड की शुरुआत की है? – असम
  55. किस समिति के आधार पर नॉबार्ड को स्थापित किया गया था – शिवरमन समिति
  56. किस समिति ने कृषि जोतों पर कर लगाने की संस्तुति की थी? – राज समिति
  57. किसी अवयस्क बालिका का बचत बैंक खाता खोलने को बैंकिंग शब्दावली में कहते हैं – रिटेल बैंकिंग
  58. किसी देश द्वारा आयातो पर लगाए गए कर को क्या कहते हैं – टैरिफ
  59. किसी व्यक्ति की मृत्यु के उपरांत उसकी सम्पति के हस्तांतरण के समय लगाए जाने वाले कर को क्या कहते हैं? – एस्टेट डयूटी
  60. किसे राष्ट्रीय महिला आयोग की नई अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? – ललिता कुमारमंगलम
  61. केंद्र सरकार को सबसे अधिक शुद्ध राजस्व मिलता है – एक्साइज ड्यूटी से
  62. केंद्र सरकार द्वारा किस दिन को अंत्योदय दिवस के रूप में घोषित किया गया है? – 25 सितंबर
  63. केंद्रीय राजस्व बोर्ड का विभाजन करके केंद्रीय उत्पाद शुल्क, सीमा शुल्क बोर्ड एवं केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड का गठन किस वर्ष किया गया था → 1963 ई. में
  64. केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन की स्थापना कब की गई थी? – 1951 में
  65. केलकर टास्क फोर्स की सिफारिशों का संबंध किससे है? – करों से
  66. कोंकण रेल परियोजना किस वर्ष आरम्भ की गई थी? – 1990 में
  67. क्रिसिल (CRISIL) किसका संक्षिप्त रूप है? – क्रेडिट रेटिंग इन्फॉरमेंशन सर्विसेज ऑफ इंडिया लिमिटेड
  68. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक को स्थापित किया गया था – वर्ष 1975
  69. खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) का मुख्यालय कहां है? – रोम में
  70. गतावधि चेक होता है – चेक जिसके जारी होने की तारीख से छह महीने पूरे हो गए हों
  71. गरीबी हटाओ का नारा किस पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत दिया गया था? – पांचवीं पंचवर्षीय योजना
  72. ग्रामीण टेक्नालॉजी संबंधी स्वायत्त संगठन का नाम – CAPART
  73. ग्रामीण विद्युतीकरण निगम की स्थापना किस वर्ष की गई थी? – 1969
  74. ग्रेशम का नियम है – बुरी मुद्रा अच्छी मुद्रा को प्रचलन से बाहर कर देती है
  75. चंद्रशेखरन समिति किससे संबंधित है? – शेयरों से
  76. चतुर्थ पंचवर्षीय योजना कब प्रारंभ की गई थी? – 1 अप्रैल, 1969 को
  77. चुमार सीमा क्षेत्र जहां से चीनी सैनिकों ने भारत में घुसपैठ की, किस राज्य में है? – जम्मू और कश्मीर
  78. चेक उदाहरण है – क्रेडिट मनी का
  79. जब किसी बैंक को, आरबीआई अधिनियम की दूसरी अनुसूची में शामिल किया जाता है, तब उसे कहते हैं – अनुसूचित बैंक
  80. जब केंद्रीय बैंक द्वारा उपभोक्ता वस्तुओं को साख के आधार पर देने पर नियंत्रण लगा दिया जाता है, तो उसे कहते हैं – उपभोक्ता साख का नियमन
  81. जब केंद्रीय बैंक साख का विस्तार करना चाहता है, तब – यह बैंक दर को घटा देता है
  82. जब कोई बैंक अपने ग्राहकों से ज्यादा ब्याज वसूलता है, तब कंपनी की स्थिति कैसी समझी जाती है? – अच्छी
  83. जब यह निश्चित कर दिया जाए कि देश का केंद्रीय बैंक एक सीमा से अधिक किसी भी हालत में नोट निर्गमित नहीं कर सकता, तो उस प्रणाली को कहा जाता है – अधिकतम विश्वासाश्रित प्रणाली
  84. जिस ऋण उत्पाद के लिए बैंकों द्वार टीजर ऋण दिए जाते हैं, वह है – आवास ऋण
  85. जिस कार्ड से बैंक को उच्च ऋण जोखिम होता है वह है – क्रेडिट कार्ड
  86. जिस बाजार में स्टॉक जैसी दीर्घावधि प्रतिभूतियां खरीदी और बेची जाती हैं, उसे सामान्यतः कहते हैं → पूंजी बाजार
  87. जी-20 शिखर सम्मेलन 2014 कहां आयोजित किया जाएगा? – ब्रिस्बेन
  88. जीवन बीमा निगम की स्थापना कब हुई? – 1962
  89. जैव विविधता के लिए किसे मिदोरी पुरस्कार 2014 से सम्मानित किया गया है? – आर कमल बावा
  90. जो संगठन उधारकर्ताओं की ऋण पृष्ठभूमि रखता/उपलब्ध करता है – CIBIL
  91. टाइम पत्रिका द्वारा किस भारतीय को कल के युवा नेता के रूप में नामित किया गया है? – आलोक शेट्टी
  92. टोबिन टैक्स चार्ज किया जाने वाला कर है – विदेशी मुद्रा में लेनदेन
  93. दलाल स्ट्रीट स्थित है – मुंबई में
  94. दस रुपये के नोट पर हस्ताक्षर होते हैं – रिजर्व बैंक के गवर्नर के
  95. धनशोधन से तात्पर्य है – अवैध रूप से प्राप्त धन का परिवर्तन
  96. नरसिंहमन समिति ने देश में बैंकिंग ढांचे को कितने स्तरीय बनाने की संस्तुति की थी? – चार
  97. नरसिम्हन समिति का संबंध है – बैंकिंग क्षेत्र के सुधार में
  98. नाबार्ड का तात्पर्य है – नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चरल एंड रूरल डेवलपमेंट
  99. नाबार्ड का मुख्यालय स्थित है – मुंबई
  100. नियर मनी का उदाहरण है – ट्रेजरी बिल
  101. निवेश के संदर्भ में A, AA+ और AAA से तात्पर्य है → क्रेडिट रेटिंग
  102. नोट निर्गमन का वह सिद्धांत, जिसके अंतर्गत शत-प्रतिशत बहुमूल्य धातु रखी जाती है, कहा जाता है – चलन सिद्धांत
  103. पंजाब नेशनल बैंक जो कि 1895 में गठित हुआ, का प्रधान कार्यालय कहां था? – लाहौर
  104. पद ‘बंधक’ से तात्पर्य है – उधारकर्ता द्वारा आवास ऋण के कवर के रूप में उपलब्ध अचल संपत्ति को प्रतिभूति बनाना
  105. पद ‘बैंकेश्यूरेंस’ से तात्पर्य है – बैंकों द्वारा दी जा रही कंपोजिट वित्तीय सेवा जिसमें बीमा उत्पाद शामिल हैं।
  106. परिसंचरण के ऑडिट ब्यूरो के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – अमित मैथ्यू
  107. पहला भारतीय बैंक, जिसका प्रारंभ पूर्णतया भारतीय पूंजी से हुआ था – पंजाब नेशनल बैंक
  108. पूंजी निर्माण के तीन चरण कौन-से हैं? – बचत का सृजन, बचतों का संघटन, वास्तविक निवेश
  109. पूर्ण रूप से प्रथम भारतीय बैंक कौन-सा था? → पंजाब नेशनल बैंक
  110. प्रथम बैंक जिसने 1946 में भारत से बाहर लंदन में अपनी शाखा खोली – बैंक ऑफ इंडिया
  111. प्रथम वित्त आयोग का गठन कब किया गया था? – 1951 ई. में
  112. प्लास्टिक मनी क्या है? – क्रेडिट कार्ड
  113. बंद अर्थव्यवस्था का क्या अर्थ है? → आयात-निर्यात की अनुपस्थिति
  114. बंद अर्थव्यवस्था वह अर्थव्यवस्था है जिसमें – न तो निर्यात और न ही आयात होता है
  115. बहुपक्षवाद पर स्वतंत्र आयोग के महासचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – हरदीप सिंह पुरी
  116. बाजपेयी पैनल किससे संबंधित है? – पेंशन प्रणाली के लिए निवेश के दिशा निर्देशों की समीक्षा के लिए
  117. बाजार कीमत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद और साधन कीमत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद का अंतर क्या कहलाता है? – शुद्ध अप्रत्यक्ष कर
  118. बैंक की क्रियाओं पर सरकार के नियंत्रण को सामाजितक नियंत्रण कहते हैं। यह नीति कब से लागू की गई थी? – 1 फरवरी, 1969
  119. बैंक दर अर्थ है – ब्याज की वह दर जिसे केंद्रीय बैंक दूसरे बैंकों से ऋणों पर वसूल करता है।
  120. बैंक दर किस नीति से संबंधित है? – मौद्रिक नीति से
  121. बैंक दर से क्या अभिप्राय है? – वह दर जिस पर भारतयी रिजर्व बैंक वाणिज्यिक बैंकों को उधार देता है।
  122. बैंक द्वारा ऋण देने के उद्देश्य से किसी व्यक्ति के खाते में की गई जमा राशि को कहते हैं – व्युत्पन्न जमा
  123. बैंकिंग क्षेत्र जिस क्षेत्र के अंतर्गत आता है, वह है → सेवा क्षेत्र
  124. बैंकिंग लोकपाल से आशय है – ग्राहकों की शिकायतों का समाधान करना
  125. बैंकिंग शब्दावली आई एम पी एस (IMPS) का पूर्ण विस्तार है – इंटरबैंक मोबाइल पेमेंट सर्विस
  126. बैंकिंग शब्दावली में NEFT और RTGS से तात्पर्य है – एक बैंक से दूसरे बैंक में इलेक्ट्रानिक निधि अंतरण
  127. बैंकों और वित्तीय संस्थानों में समान डाटा संचार के लिए RBI द्वारा शुरू किया गया नेटवर्क है – बैंकनेट
  128. बैंकों के चेकों के संसाधन के लिए प्रयोग किया जाता है – MICR का
  129. बैंकों को अपने रोकड़, शेष तथा कुल परिसम्पति के मध्य एक निश्चित अनुपात रखना पड़ता है इसे कहते हैं – सांविधिक तरलता अनुपात (SLR)
  130. बैंकों द्वारा किसानों को फसल ऋण देने के लिए शुरू की गई सुविधा – किसान क्रेडिट कार्ड
  131. बैंकों में ग्राहक सेवा सुधारने के लिए सुझाव देने के लिए जो समिति गठित की गई थी – गोइपोरिया समिति
  132. भारत और किस देश ने पारंपरिक दवाओं के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं? – बांग्लादेश
  133. भारत और चीन के ग्वांगझोउ और किस भारतीय शहर के बीच ‘सिस्टर सिटी’ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं? – अहमदाबाद
  134. भारत और वियतनाम ने किस समुद्र में तेल क्षेत्रों की खोज के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं? – दक्षिण चीन सागर
  135. भारत का पहला व्यावसायिक बैंक जिसका स्वामित्व व प्रबंधन पूर्णतः भारतीयों के पास था? → सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
  136. भारत का वह पहला बैंक कौन-सा है जिसे आई.एस.ओ. से प्रमाणित किया गया है? – केनरा बैंक
  137. भारत का सबसे अधिक शाखाओं वाला बैंक → भारतीय स्टेट बैंक
  138. भारत का सबसे पहला बैंक कौन-सा था? → बैंक ऑफ हिंदुस्तान
  139. भारत का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेन्ज है – बम्बई स्टॉक एक्सचेंज
  140. भारत का सबसे बड़ा म्यूचुअल फंड संगठन – यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (UTI)
  141. भारत की राष्ट्रीय आय की गणना की जाती है → केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन द्वारा
  142. भारत के विदेशी विनिमय संचय का प्रतिरक्षक कौन है? – भारतीय रिजर्व बैंक
  143. भारत में 50 रुपए के करेंसी नोट पर हस्ताक्षर होते हैं → गवर्नर, आरबीआई
  144. भारत में FERA का स्थान ले लिया है – FEMA ने
  145. भारत में करेंसी नोट जारी करता है – रिजर्व बैंक
  146. भारत में कार्यरत निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक – आईसीआईसीआई बैंक
  147. भारत में किस संस्था द्वारा राष्ट्रीय आय के आंकड़ों का संकलन किया जाता है – केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन
  148. भारत में गठित पहली सहकारी समिति थी – साख समिति
  149. भारत में ग्रामीण साख सुलभ करने वाले संस्थानों की शिखर संस्थान कौन-सी हैं? – नाबार्ड
  150. भारत में जिस एजेंसी/संगठन द्वारा औद्योगिक उत्पादन के डाटा का संकलन किया जाता है – केंद्रीय सांख्यिकीय कार्यालय
  151. भारत में पहली औद्योगिक नीति की घोषणा की गई थी – 1 जनवरी, 1951 को
  152. भारत में प्रथम पूर्णयता भारतीय मिश्रित बैंक कौन-सा था, जिसकी स्थापना 1881 में हुई थी? – अवध वाणिज्यिक बैंक
  153. भारत में प्रथम मिश्रित पूंजी बैंक था? – बैंक ऑफ हिंदुस्तान
  154. भारत में बैंकों का राष्ट्रीयकरण कितने चरणों में हुआ था – 2 चरणों में
  155. भारत में मुद्रास्फीति की गणना किस सूचकांक के आधार पर की जाती है? – थोक मूल्य सूचकांक (WPI)
  156. भारत में योजना आयोग का गठन कब हुआ था? – 1950 में
  157. भारत में वित्त आयोग के गठन का प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में हैं? – अनुच्छेद 280
  158. भारत में विदेशी मुद्रा पर किसका नियंत्रण है – रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
  159. भारत में श्वेत क्रांति का प्रथम चरण कब प्रारंभ किया गया था? – 1970 में
  160. भारत सरकार की बाजार से ऋण प्राप्त करने की क्षमता रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित किस अनुपात पर निर्भर करती है? – वैधानिक तरलता अनुपात
  161. भारत सरकार ने पहली बार बैंकों का (14 बैंकों का) राष्ट्रीयकरण कब किया था? → 19 जुलाई, 1969 को
  162. भारतीय अर्थव्यवस्था का कौन-सा क्षेत्र सकल राष्ट्रीय उत्पादन में सबसे अधिक योगदान करता है – तृतीयक क्षेत्र
  163. भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्जिम बैंक) की स्थापना कब की गई – 1 जनवरी, 1982
  164. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की स्थापना कब की गई थी – 1988 में
  165. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड की स्थापना हुई थी – 1988 में
  166. भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना – वर्ष 1935 में
  167. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर कौन हैं? – रघुराम राजन
  168. भारतीय रिजर्व बैंक के पहले भारतीय गवर्नर कौन थे? – सर सी.डी. देशमुख
  169. भारतीय रिजर्व बैंक जिस बैंक के माध्यम से भारत के विदेश व्यापार का वित्त पोषण करने के लिए मदद करता है – एक्जिम बैंक
  170. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा परिकल्पित किये गये ‘ऑन टैप लाइसेंसिंग’ का क्या उद्देश्य है? – किसी भी समय पूर्ण सेवा बैंकों को खोलने के लिए केंद्रीय बैंक में आवेदन करने की सुविधा प्रदान करना
  171. भारतीय रुपए को नई पहचान प्राप्त हुई – 15 जुलाई, 2010 में
  172. भारतीय रेलवे बोर्ड के पुनर्गठन के लिए कौन-सा पैनल नियुक्त किया गया है? – विवेक देबरॉय पैनल
  173. भारतीय विदेश व्यापार संस्थान कहां स्थित है? – नई दिल्ली
  174. भारतीय स्टेट बैंक का पुराना नाम है – इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया
  175. मंगला क्या है? – राजस्थान में एक तेल कुआं
  176. मंदड़िया किसे कहते हैं? – स्टॉक एक्सचेंज में वह व्यक्ति जो स्टॉक या शेयरों की कीमतें गिरने की आशा में वस्तु को भविष्य में देने का वायदा कर बेचता है।
  177. मंदड़िया व तेजड़िया शब्दावली संबंधित है – शेयर बाजार से
  178. मनी लाउड्रिंग बिल का उद्देश्य है – अवैध रूप से प्राप्त किए गए धन की आवाजाही पर निगरानी रखना
  179. मांग मुद्रा क्या है? – एक दिन या रातभर के लिए उधार ली या दी गई मुद्रा
  180. मानव विकास सूचकांक प्रतिवर्ष किसके द्वारा तैयार किया जाता है? – संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा
  181. मिदोरी पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है? – जैव विविधता
  182. मिन्स्क समझौता किस अंतरराष्ट्रीय संकट से संबंधित है? – यूक्रेन संकट
  183. मिशन क्रीप किससे संबंधित है? – अमेरिका सैन्य मिशन
  184. मुख्यतः आवास ऋण का संबंध जिस बैंक से है वह है – HDFC
  185. मुद्रा वह वस्तु है जिसे सामान्य स्वीकृति प्राप्त हो। यह कथन किस अर्थशास्त्री का है? – सैलिगमैन
  186. मुद्रा वह है जो मुद्रा का कार्य करे। यह परिभाषा किस अर्थशास्त्री की है? – वाकर
  187. मुद्रा विनिमय का माध्यम है। इससे आशय है – देश के समस्त भुगतान मुद्रा द्वारा किए जाते हैं
  188. मुद्रा संकुचन का कारण होता है – वस्तुओं एवं सेवाओं की पूर्ति की तुलना में मुद्रा की पूर्ति में कमी
  189. मुद्रास्फीति के नियंत्रण के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा किया जाने वाला उपाय – रेपो/रिवर्स रेपो दर बढ़ाना
  190. मूल्य योजित कर (VAT) किसी सिफारिश पर लागू किया गया था? – चेलैया समिति
  191. मेक इन इंडिया अभियान भारत को क्या बनाने के लिए शुरू किया गया है? – विनिर्माण हब
  192. युद्ध अभ्यास 2014 भारत और किस अन्य देश के बीच एक सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास है? – अमेरिका
  193. यू टी आई बैंक ने जिस नये ब्रांड का नाम चुना है, वह है – ऐक्सिस बैंक
  194. यू श्रीनिवास ने हाल ही में अपनी अंतिम सांस ली, वह एक प्रसिद्धसारंगी वादक थे
  195. यूको बैंक का प्रधान कार्यालय कहां है? – कोलकाता
  196. यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया की स्थापना कब हुई – 1964 में
  197. योजना में कोर सेक्टर का क्या तात्पर्य है? → चयनित आधारभूत उद्योग
  198. राजकोषीय नीति के उपकरण हैं – सार्वजनिक ऋण
  199. राज्य वित्तीय निगम की स्थापना कब हुई? – 1951
  200. राष्ट्रीय आवास बैंक की स्थापना – वर्ष 1988
  201. राष्ट्रीय आवास विकास बैंक किसकी सहयोगी संस्था है? – भारतीय रिजर्व बैंक की
  202. राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) की स्थापना किस पंचवर्षीय योजना की अवधि में की गई थी? → छठवीं
  203. राष्ट्रीय कृषि साख दीर्घकालीन कोष एवं राष्ट्रीय कृषि साख स्थिरीकरण कोष की स्थापना कब हुई? – 1956
  204. राष्ट्रीय कोष में सर्वाधिक धन किस माध्यम से जमा होता है – उत्पाद शुल्क
  205. राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान कहां है → हैदराबाद में
  206. राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी) के अध्यक्ष के रूप में किसकी नियुक्ति की गई है? – रवींद्र नाथ
  207. राष्ट्रीय विकास परिषद् का पदेन सचिव कौन होता है? – योजना आयोग का सचिव
  208. राष्ट्रीय शेयर बाजार पर शुरू किए गए नए म्यूचुअल फंड प्लेटफार्म पर सूचीबद्ध पहला म्यूचुअल फंड कौन-सा था? – UTI म्यूचुअल फंड
  209. राष्ट्रीयकृत बैंक को निम्नलिखित नाम से भी बुलाया जाता है – सरकारी क्षेत्र का बैंक
  210. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण किस वर्ष हुआ? – 1949 में
  211. लाला लाजपत राय के प्रयासों से शुरू किया गया बैंक → पंजाब नेशनल बैंक
  212. लोकसभा की नैतिक समिति का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? – लालकृष्ण आडवाणी
  213. वर्तमान समय में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अध्यक्ष → अरूंधती भट्टाचार्या
  214. वह कौन-सा प्रथम भारतीय व्यावसायिक बैंक था जो पूर्णतः भारतीय स्वामित्व व प्रबंध का था? – सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
  215. वह दर जिस पर कॉमर्शियल बैंक, भारतीय रिजर्व बैंक से रुपए उधार लेते हैं – रेपो दर
  216. वह पहली समिति जिसने बैंकिंग प्रणाली के यंत्रीकरण से संबंधित सिफारिशें दी – रंगराजन समिति
  217. वास्तविक राष्ट्रीय आय दर्शाती है – स्थिर कीमतों पर राष्ट्रीय आय
  218. वित्तीय समाचार पत्रों/पत्रिकाओं में प्रयोग किए जाने वाले शब्द LIBOR का पूर्ण रूप क्या है? – London Inter Bank offered Rate
  219. विलास वस्तुओं के क्रय के लिए बैंकों द्वारा दिया जाने वाला ऋण – टिकाऊ उपभोक्ता वस्तु ऋण
  220. विश्व बैंक का मुख्यालय कहाँ स्थित है – वाशिंगटन डी. सी.
  221. विश्व बैंक की उदार ऋण प्रदान करने वाली खिड़की किसे कहा जाता है? → अंतरराष्ट्रीय विकास संघ (IDA) को
  222. विश्व व्यापार संगठन कब अस्तित्व में आया? – 1 जनवरी, 1955 को
  223. वेल्यू एंड केपिटल नामक पुस्तक किसकी रचना है? – हिक्स की
  224. शी जिनपिंग जिन्होंने हाल ही में भारत का दौरा किया, किस देश के राष्ट्रपति हैं? – चीन
  225. शून्य आधारित बजटिंग का अर्थ है – हर वर्ष बजटिंग शून्य से आरम्भ होती है।
  226. शेयर बाजार में निवेश करने के लिए खुलवाया जाने वाला अकाउंट – डी-मैट अकाउंट
  227. संकट के समय में वाणिज्यिक बैंकों की जो आरक्षितियां बतौर बफर चलनिधि काम कर सकती है, वह है – SLR
  228. संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन 2014 कहां आयोजित किया गया? – न्यूयॉर्क
  229. संविधान के अंतर्गत सार्वजनिक कोष को उगाहने और व्यय करने का अधिकार किसे है? – केंद्र और राज्य सरकारों को
  230. सरकार कोषागार विपत्रों को सुरक्षित कोष के आधार पर नोट निगर्मन करती है, तो उसे कहा जाता है – कोषागार विपत्र प्रणाली
  231. सरकार द्वारा शुरु की गई FASTag परियोजना किससे संबंधित है? – इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह
  232. सरस्वती सम्मान 2013 किसे दिया गया है? – गोविंद मिश्र
  233. सहकारी बैंक वे हैं जो कृषकों को – अल्पकालीन कर्ज देते हैं
  234. सानिया मिर्जा और उनके सहभागी ने यूएस ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीता है, वह सहभागी है? – ब्रूनो सोरेस
  235. सामान्यतः बैंक जिस दर से कम पर उधार नहीं दे सकते हैं, उस दर को कहते हैं – आधार दर
  236. सार्क संस्कृति मंत्रियों की तीसरी मीटिंग कहां आयोजित की गई? – नई दिल्ली
  237. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कौन-सा बैंक सबसे बड़ा बैंक है? – भारतीय स्टेट बैंक
  238. सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित समिति है – वेणुगोपाल समिति
  239. सितंबर 2014 में किसे विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है? – सुभाष चंद्र गर्ग
  240. सूती वस्त्र उद्योग के क्षेत्र में भारत का बोस्टन किस नगर को कहा जाता है – अहमदाबाद
  241. सेबी का मुख्यालय कहां स्थित है? – मुंबई में
  242. स्कॉटलैंड स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े नेता है – एलेंक्ज सालमंड
  243. स्टैगफ्लेशन क्या है? – मंदी के साथ मुद्रास्फीति
  244. स्टॉक एक्सचेंज में जो व्यक्ति शेयरों की कीमत बढ़ाना चाहते हैं, क्या कहलाते हैं? – तेजड़िया
  245. स्वतंत्र विदेशी बाजार में यदि किसी स्थान पर कोई मुद्रा कम मूल्य पर खरीदी जाए तथा तुरंत ही अन्यत्र किसी स्थान पर ऊंचे मूल्य पर बेच दी जाए तो इस क्रिया को क्या कहते है? – आर्बिट्रेज
  246. स्वर्ण कोटा से आशय है – आईएमएफ द्वारा अपने सदस्यों को दी गई एक क्रेडिट प्रणाली
  247. हाल ही में एशिया पेसिफिक फोरम का सम्मेलन भारत के किस शहर में आयोजित किया गया? – नई दिल्ली
  248. हाल ही में किस भारतीय राष्ट्रीयकृत बैंक ने श्रीलंका में संचालन के 150 वर्ष पूरे कर लिए हैं? – एसबीआई
  249. हाल ही में किसने फिजी के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की है? – वोरेक बैनीमारामा
  250. हाल ही में किसने लगातार तीसरी बार यूएस ओपन ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है? – सेरेना विलियम्स
  251. हाल ही में शंघाई सहयोग संगठन के 14वें शिखर सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया? – दुशान्बे


Share:

स्वस्थ सेहत के लिए क्या, कब कैसे और क्यों खाएं



इंसान जीवन में रोटी कपड़ा और मकान के लिए मेहनत करता हैं। लेकिन अक्सर वह मेहनत के दौरान कपड़े और मकान पर तो ध्यान देता हैं जबकि रोटी यानी खाने पर उतना ध्यान नहीं देता। यही वजह है कि आजकल हर दिन कोई नई बीमारी युवाओं को अपना शिकार बना रही है। हमारी परंपरा में भोजन के कुछ सामान्य नियम हैं,  हर इंसान को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए, उसे कब और क्या खाना है जिससे वह अपने आपको स्वस्थ रख सके। सेहतमंद और तरोताजा बने रहने के लिए जरूरी है घर के हर सदस्य को पता हो खान-पान से संबंधी उपयोगी एवं आवश्यक जानकारियां आइए उन्हें जानते हैं।

कब और कैसे खाएं
  • बिना प्रातः स्नान किए भोजन नहीं करना चाहिए।
  • भोजन को धीरे-धीरे चबाकर खाना चाहिए।
  • भोजन को कभी भी ठूस-ठूंसकर नहीं खाना चाहिए। इससे कई रोग हो सकते हैं।
  • भोजन तीन-चैथाई पेट ही करना चाहिए। 
  • भूख लगने पर पानी और प्यास लगने पर भोजन नहीं करना चाहिए, अन्यथा स्वास्थ्य को हानि पहुचती है। जैसे खाने की आवश्यकता महसूस होने पर उसे पानी पीकर समाप्त करने की कोशिश या प्यास लगने पर कुछ भी खाकर प्यास को टाल देना गलत है।
  • भोजन के बीच में प्यास लगने पर थोड़ा-थोड़ा करके पानी पीना चाहिए। भोजन के तुरंत पहले या अंत में तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए।
  • हजार काम छोड़कर नियमित समय पर भोजन करें।
  • बासी, ठंडा, कच्चा अथवा जला हुआ और दोबारा गर्म किया हुआ भोजन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी नहीं होता।
  • खाने के साथ सलाद और अंत में फल जरूर खाएं।
  • भोजन पच जाने पर ही दूसरी बार भोजन करना चाहिए।
  • प्रातः भोजन के बाद शाम को यदि अजीर्ण मालूम हो तो कुछ नर्म भोजन लिया जा सकता है। परन्तु रात्रि को भोजन के बाद प्रातः अजीर्ण हो तो बिल्कुल भोजन नहीं करना चाहिए।
  • भोजन के तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए।

 क्या और क्यों खाएं
  • आप अपनी डाइट में विटामिन को शामिल करना चाहतें हैं, तो खाने में मेथी, पालक, सहजन और दूसरी पत्तेदार सब्जियों का होना जरूरी है।
  • एक मध्यम आकार के शकरकंद में लगभग 100 कैलोरी होती है। शकरकंद में बीटा-कैरोटीन होते हैं। इसके अलावा पोटैशियम व मैग्नीशियम जैसे खनिज मौजूद होते हैं। सप्ताह में 2 या 3 बार शकरकंद खाएं।
  • संतरे में विटामिन सी होता है। यह विटामिन टूटी-फूटी कोशिकाओं की मरम्मत करता है। यह आयरन के अवशोषण में भी मददगार होता है। यह खनिज थकावट और लो एनर्जी को दूर करता है। एक दिन में एक संतरा खाएं और 200 मिली संतरे का जूस पिएं।
  • सूप को भी डाइट में शामिल करना जरूरी है। कोशिश करें कि एक कप लो कैलोरी और लो सोडियम वेजिटेबल सूप एक दिन में पिएं। एक स्टडी में पाया गया है कि दिन में दो बार सूप पीने वाला व्यक्ति उसी कैलोरी में स्नैक्स खाने वाले व्यक्ति की तुलना में तेजी से वेट लाॅस करता है।
  • एक कप पालक में 40 कैलोरी होती है। इतनी मात्रा आपके दिनभर की कुल फाइबर जरूरत का 20 प्रतिशत है। इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियां कैल्शियम की अच्छी स्रोत हैं। यह मांसपेशियों के संकुचन में मददगार होती है।
  • जिन लोगों को हाई ब्लडप्रेशर की परेशानी हो, उन्हें डाइट लेने में सावधानी बरतनी चाहिए। कैल्शियम के लिए वे स्किम्ड मिल्क, बींस व दाल जैसे चना, मूंग  लें, जबकि मैग्नीशियम के लिए साबुत अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, रागी और साबुत गेहूं का आटा डाइट में शामिल करें। पोटैशियम के लिए गहरे रंग के फल और सब्जियां खूब खाएं।
  • ये सभी ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखते हैं। भोजन में रोजाना 5 ग्राम या इससे अधिक फाइबर लेने से भी हाई कोलेस्ट्राॅल, हाई ब्लड प्रेशर और मोटापे की समस्या 30 प्रतिशत तक कम हो सकती है।
  • सामान्य मसालों में लौंग प्राकृतिक रूप से एंटी आॅक्सीडेंट का सबसे बढि या स्रोत है। इसलिए मसालों में इसको जरूर शामिल करें।


Share: