विज जी के जन्म दिन के अलावॉं आप सभी पाठकों को भाई-बहन के प्यार तथा राष्ट्र एकता के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाऐं।
Share:
Basant Arya ने कहा…
ये भी जिक्र कर दिया होता कि ये गजल अंजुम रहबर की है तो वे कितनी खुश होती?
सन्ताप्तायसि संस्थितस्य पयसों नामपि न लक्ष्यते,अर्थात जिस प्रकार जल की एक बूँद गर्म आग के गोले पर पड़ कर नष्ट हो जाती है, कमल पत्र पर पड़ने पर वह मोती सदृश्य प्रतीत होती है और वही बूँद अगर सीपी में पढ जाती है तो वह मोती बन जाती है। चूकिं जल की प्रकृति पीने की है किन्तु सद्गुणों के सानिध्य से वह संस्कारित होती है। जीन्स पर शोध कर रहे डाक्टर खुराना जो भारतीय मूल के अमेरिकी नोबेल पुरस्कार विजेता है कहते है कि किसी विशेष गुण वाले जीनस को प्रजनन तत्व में से निकाल कर अभीप्सित गुण वाले जीन्स के आरोपण द्वारा मन चाहे गुणों वाली संतान प्राप्त की जा सकती है वह दिन अब दूर नही जब गांधी, सुभाष, टैगोर तिलक फिर से पैदा किये जायें।
मुक्ताकारताया तदेव नलनि पत्रस्थितं राजते।
स्वात्या सागरशुक्तिसम्पुटगतं तज्जायते भौक्तिकं,
प्रायेणाधर्ममध्यभोक्तगुण: संसर्गतो जायते।।
सूर्य कान्त्र त्रिपाठी निराला हिन्दी छाया काव्य के एक दिदिप्तमान स्तम्भों में से एक थें। इनका जन्म 21 फरवरी 1898 ई0 को मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल में हुआ था। इनके पिता का नाम राय सहाय तिवारी स्थानीय रियासत में कर्मचारी थे। प्रारम्भ में निराला का नाम सूर्ज कुमार तेवारी था। (चूकिं बंगाल में सूर्य को सूर्ज कहा जाता था इसलिये इनका नाम सूर्ज पड़ा) इनकी प्रारम्भिक शिक्षा-दीक्षा बंगाली में ही होती है। सूर्ज कुमार के 14 वर्ष के होने के बाद इनका विवाह 11 वर्षीय मनोहरा देवी के साथ हो जाता है। शादी के 6 साल बाद ही इनकी पत्नी का देहान्त हो जाता है और कुछ दिनों के बाद माता-पिता-भाई आदि भी स्वर्ग सिधार जाते है। अपनी दो संतानों सहित भतीजे और भतीजी का पालन पोषण का जिम्मा इन पर आ जाता है। रोटी के तलाश मे ये कलकत्ता पहुँच कर पिता के स्थान पर नौकरी कर लेते है। किन्तु सूर्ज कुमार को कुछ और ही मंजूर था इस प्रकार जहाँ चाह वहॉं राह की उक्ति की सार्थकता सिद्ध करते हुऐ इन्होने मैट्रिक हासिल करने के बाद स्वाध्ययन के द्वारा बंगाली और दर्शनशास्त्र की शिक्षा ग्रहण की और बाद में स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस के विचारों से प्रभावित होकर रामकृष्ण मिशन के लिये कार्य करने लगें। सूर्ज कुमार में प्रतिभा की कोई कमी नही थी, मात्र 17 वर्ष की आयु में उन्होने पहली कविता लिखी और लेखन कार्य को सम्पादित करते हुऐ महावीर प्रसाद द्विवेदी जी के सम्पर्क में आ गये। महावीर प्रसाद द्विवेदी जी के बारे विख्यात था कि वे हर किसी की रचना को सरस्वती में जगह नही देतें थे, और सरस्वती से जोड़ने की बात तो दूर थी किन्तु द्विवेदी जी ने इन्हे सरस्वती के प्रकाशन कार्य में भी सम्मिलित किया। इस प्रकार सरस्वती के कार्य को देखते हुऐ सूर्ज कुमार का पूरा जीवन साहित्य साधना में लग गया।
साहित्य से लगाव के कारण इन्हे अपना नाम काव्य परिपाटी के अनुरूप नही लगा तो इन्होने ने अपना नाम सूर्ज कुमार तेवारी से बदल कर सूर्य कान्त त्रिपाठी कर लिया, और निराला उपाख्य के साथ साहित्य सृजन करने लगें। यह कहना गलत न होगा कि स्वाभिमान का दूसरा नाम निराला है। निराला का जो भी अतीत था निश्चित रूप से संघर्षमय था। बाल्यकाल से लेकर काव्य जीवन के अन्तिम पड़ाव के तक संघर्ष ही किया। जीवन के प्रारम्भिक 8 साल कलकत्ता और फिर 14 साल तक लखनऊ में रहकर गंगा पुस्तक माला और सुधा प्रकाशन में काम करने लगे। फिर आगे के सफर में इन्हे जयशंकर प्रसाद और सुमित्रानंदन पंत की मित्रता प्राप्त होती है और सबसे बड़ी बात यह कि एक बहुत बड़ा पाठक वर्ग मिला जो निराला के लिये संजीवनी का काम किया। निराला छायावाद के महत्वपूर्ण स्तम्भ कहे जाते थे। इन्होने अनामिका, परिमल, अप्सरा, अलका, तुलसीदास, कुकुरमुत्ता अपरा, आराधना तथा नये पत्ते आदि की रचना भी की।
निराला के जीवन के कुछ अमूल्य प्रसंग भी याद आ जाते है। एक बार निराला जी काफी ठंड में एक शाल ओढ़कर चले जा रहे थे कि उन्होंने देखा कि एक भिखारी काँप रहा था। और वो अपने वो शॉल उस भिखारी को देकर आगे बढ जाते है। वह शॉल उनके लिये कोई मामूली शॉल नही थी वह शॉल वेशकिमती शॉल उन्हे एक सम्मान समारोह में मिली थी वरन निराला के वश में कहॉं था इतनी महँगी शॉल को खरीदना। दूसरी घटना वो याद आती है कि जब पंडि़त नेहरू इलाहाबाद के प्रवास पर थे, और वे निराला से मिलने की इच्छा प्रकट करते है। एक वाहक निराला के पास संदेश लेकर आता है कि पंडि़त नेहरू ने आपसे मिलने की इच्छा प्रकट की है। किन्तु अपनी बात कह लेने के बाद वह संदेश वाहक निराला का उत्तर पाकर ठगा सा रह गया। निरला का उत्तर था कि पंडि़त जी को मिलने से मना किसने किया है। वाहक को लगा था कि निराला पंडित जी का नाम सुन कर दौड़ पड़ेगें किन्तु निराला कि फितरत में यह न था। पं नेहरू भी एक समझदार व्यक्ति थे और निराला का उत्तर सुन कर वे स्वयं उनसे मिलने आते है। यह गलत न होगा कि निराला का जीवन सदा निराला ही था।
अन्य लेख और जानकारियां
प्रेरक प्रसंग - एक वेश्या ने स्वामी विवेकानंद को कराया संन्यासी एहसास
स्वामी विवेकानन्द की एक आकंक्षा
स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन
स्वामी विवेकानंद का चिंतन : बौद्धिक विकास एवम् बौद्धिक ज्ञान
स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) पर एक प्रेरक प्रसंग
स्वामी विवेकानंद की परीक्षा
निबंध एवं जीवनी स्वामी विवेकानंद
इलाहाबाद में सावन का महीना शुरू होते ही हर सोमवार को शुरू हो जाता है घोड़ों के चाल का हुनर। जिसमें शहर के नामचीन घोड़े अपने जौहर का प्रर्दशन महात्मा गांधी मार्ग पर करतें है। सावन के चार सोमवार को शहर के एमजी मार्ग पर सायं पांच बजे से शहर के घोड़ो के शौकीन अपने तांगे के साथ घोड़े के चाल और दौड़ का प्रदर्शन करने के लिए आतें है। इसी क्रम में सावन के पहले सोमवार को महात्मा गांधी मार्ग पर घोड़ों की दौड़ चाल देखने के लिए पहले से ही लोगो की काफी भीड़ इकट्ठा हो गयी थी। जैसे ही यह घोड़े अपने मालिक और तांगे के साथ तेज रफ्तार के साथ आये दर्शकों ने आवाज लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
गहरे बाजी में मजरे आलम कटरा, गोपाल पंडा अहियापुर, फारूख कसाई नैनी लखन लाल ऐलनगंज ने अपने घोड़ो की चाल दिखाई। जिसमें सभी ने एक दूसरे को पछाउ़ते नजर आये। अशोक कुमार चौरसिया का टैटू और कई टैटू भी आकर्षण का केन्द्र रहे। जिसने छोटे होने के बावजूद काफी तेज गति से दौड़ लगा रहे थे। इनको देखने के लिए शास्त्री चौराहे से सीएमपी कालेज तक सड़क की दोनों पटरियों पर देखने वालों का तांता लगा रहा। तांगे के मोटर साइकिल सवार भी घोड़े को जोश देते रहें।
हिन्दुस्तान अमेरिका बन जायेगा तो कोई बड़ी बात न होगी क्योंकि दिन प्रतिदिन भारत अमेरिकी नक्शेकदम पर चल ही रहा है। नारी से लेकर खिलाड़ी तक सभी अमेरिकी रंग में रगते दिख रहें। जहां नारी 8 गज की साड़ी चाहती थी वही 2 गज मे ही उसका काम चल जाता है और फिर कहती है कि मुझे अंग प्रदर्शन से परहेज नही है, जब देने वाले ने दिया है तो दिखाऊँ क्यो न? अर्थात कुछ स्त्री जाति का मानना है कि ईश्वर ने उन्हें अंग-प्रदर्शन के लिये है। यह वाहियात सोच अमेरिकी ही हो सकती है जबकि भारतीय मानस की सोच तो यह कि ईश्वर ने अगर अंग दिया है जो उसे ढकने के लिये वस्त्र भी।
जितने मुँह उतनी बातें इसलिए मूल विषय पर आना जरूरी है। भारत चाहे अमेरिका बन जाये या बन जाये इराक-ईरान किन्तु कुछ बातें सदैव अपरिवर्तित रहेगी। मै उन्ही पर चर्चा करना पसंद करूँगा।
स्वामी विवेकानंद चित्र
स्वामी विवेकानंद पर अन्य लेख और जानकारियां
प्रेरक प्रसंग - एक वेश्या ने स्वामी विवेकानंद को कराया संन्यासी एहसास
स्वामी विवेकानन्द की एक आकंक्षा
स्वामी विवेकानंद का चिंतन : बौद्धिक विकास एवम् बौद्धिक ज्ञान
स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) पर एक प्रेरक प्रसंग
स्वामी विवेकानंद की परीक्षा
निबंध एवं जीवनी स्वामी विवेकानंद अन्य अनमोल वचन
महान संतों और व्यक्तियों की उक्तियाँ एवं अनमोल वचन
अनमोल वचन
आज के समय में ग्राहकों को कुछ मुफ्त देने का चलन बढ़ गया है। मसलन एक के साथ एक मुफ्त, लेकिन बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा ने सभी मल्टीनेशनल और नेशनल कंपनियों को अपने उत्पादों पर ज्यादा मुफ्त देने की होड़ लगी है। कुछ दिन पहले दूल्हा घर का वैवाहिक विज्ञापन आया था। जिसमें एक सूट के साथ एक सूट, बच्चे का सूट, और मेहंदी लगाना इसके अलावा भी साली के लिए एक कलाई घड़ी भी मुफ्त थी। यानी अब बाई वन गेट फॉर फोर फ्री का जमाना आ गया है। एक के साथ एक का युग जा रहा है। अब एक साथ दो या दो के साथ चार फ्री का जमाना आ गया है। आश्चर्य की बात तो तब होगी जब हमें एक के साथ दो-चार नहीं बल्कि इक्कीस मुफ्त मिलेगा। मतलब सीधे-सीधे 21 वस्तुओं का इकट्ठा फायदा होगा। यह बात अब सच होने जा रही है। अब लुभावने के नियम लागू हो चुके हैं। विदेश से समें अव्वल दर्जे के घोटाले किये है। बाद में यह भी सुना जा सकता है कि गेहूं घोटाला भी हुआ है। तो क्या होगा? इसकी उच्चस्तरीय जांच होगी फिर निष्कर्ष यही निकलेगा कि सरकार ने एक के साथ इक्कीस मुफ्त लिया था इसलिए `एक´ का तो पता नहीं पर `इक्कीस´ तो हमारे खेतों में लहलहा रहें है। तथा किसान उनसे अपरिचित की तरह मिलते हुए कहते है कि “अतिथि देवो भव:।“
इसलिए अब मुफ्त का चलन बढ़ने के साथ ही हमारी आवश्यक देशी चीजों उत्पादित करने की जरूरत नहीं, किसान को भी मुफ्त में खरपतवार मिल रहें है। और सरकार की उदारीकरण नीति को फायदा हो रहा जिसमें हमारे यहाँ कोई भी अंतरराष्ट्रीय कंपनियां आये और चाहे उधार बेचे या एक से इक्कीस नहीं बयालीस मुफ्त में दे। देश में ग्राहकों की कमी नहीं है क्योंकि सरकार भी एक `अच्छा ग्राहक´ बन गया है जिसे `सस्ता´ और आयात कीजिए और एक के साथ 21 वस्तुएं बिल्कुल मुफ्त पाइये।
एक खबर के मुताबिक भारत अमेरिका से 50 लाख टन गेंहूँ आयात करने जा रहा है। इस गेंहूँ की खासियत के तौर पर इस आयात किया जा रहा है। पहला यह कि हमारे देश में गेंहूँ के दाम 750 से 1100 रूपये कुन्तल यानि `सस्ता´ है। दूसरा इसके साथ हमें इक्कीस प्रकार के खरपतवार बिल्कुल मुफ्त मिल रहें है। यह खरपतवार हमारे देश के उत्पादन वाली जमींनों पर राज करेंगे साथ ही हम लोगों के शरीर में कैंसर जैसे विभिन्न प्रकार के रोग पैदा करते धन्य बनाकर मोक्ष दिलाएंगे।
इससे पहले 1984 में भी हमारी सरकार ने `कांग्रेस घास´ खरीदी थी जो आज हमारे देश के काफी हिस्से पर बखूबी राज कर रही है। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले वर्ष हमे एक के साथ 14 खरपतवार मुफ्त में दिये थे। हमारी सरकार को यह फायदेमंद साबित नहीं हुआ इसलिए इस बार अमेरिका से 14 के बदले 21 मुफ्त के आधार पर लेना ज्यादा अच्छा लगा।
बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा ने हमारी कमर तोड़ दी तभी हम अपने किसानों को 750 रूपये के साथ 100 रूपये ही मुफ्त दिये है। अच्छे ब्रांड की कीमत ज्यादा कम नहीं होती। देश की बाजार पर सभी अच्छी कंपनियों की पकड़ बन गयी है। अमेरिका द्वारा दिये गये मुफ्त खरपतवार हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। फिर जब पता चलेगा तो उसको निकालने के किसानों के साथ सरकार को आजादी की तरह आन्दोलन छेड़ना पड़ेगा। इसका हल भी उन्हीं के पास रहेगा अर्थात दवा भी उन्हीं की रहेगी। अब `दर्द भी तुम दो, दवा भी तुम दो´ तब दर्द के बाद दवा मुफ्त नहीं मिलेगी बल्कि इसको आयात करने के लिए अच्छी कीमत अदा करनी पड़ेगी। यह दवा खरपतवार के साथ हमारी ऊर्जावान भूमि को नष्ट कर देगी। अर्थात दवा ऐसी जो खून चूस कर बुखार ठीक करती हो।
इस मुफ्त की चीजों मे वाइल्ड गार्लिक, वेस्टर्न रैंग वीड, लेैटाना, ज्लेरियस के साथ ही सबसे अधिक खतरनाक ब्रोमस रिजीडस और ब्रोमन सरेजस है जो हमारे लहलहाते खेतों में अपनी छाप बहुत तेजी से छोड़ते है। वैसे भी हमारे यहां विदेशी उत्पाद काफी पसंद किया जाता है। चाहे वह क्रिकेट का कोच हो या फिर अन्य वस्तुएं। हमें आजादी के उनकी कमी हमेशा खलती रहती है।
हमने विदेशी प्रोडक्ट के साथ उनकी संस्कृति भी मुफ्त में ले ली, और जो पूरे देश में अपनी गहरी पैठ बना ली है। इस आयात के पीछे `घोटाले´ का भी मकसद हो सकता है, क्योंकि हमारे देश में `घोटाला परियोजना´ को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे पहले चाहे चारा घोटाला, तेल घोटाला या फिर स्टांप घोटाला रहा हो सभी में अव्वल दर्जे के घोटाले किये है। बाद में यह भी सुना जा सकता है कि गेहूं घोटाला भी हुआ है। तो क्या होगा? इसकी उच्चस्तरीय जांच होगी !